Sunday, 06 Sep 2026 | 11:09 AM

Trending :

EXCLUSIVE

मोदी बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, झाल उन्हें लग रही:बंगाल के कृष्णानगर में कहा- 4 मई को बीजेपी जीतेगी, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले फेज की वोटिंग जारी है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा- आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग चल रही है। मैं सभी मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि इस बार वोटिंग के नए रिकॉर्ड बनने चाहिए। उन्होंने आगे कहा की यह पिछले 50 साल में पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें हिंसा कम से कम हुई है। वरना यहां गुंडाराज चलता था। मैं चुनाव आयोग का अभिवादन करता हूं कि वह बंगाल में शांतिपूर्वक चुनाव करवा पा रहे हैं। अब का मतदान सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मैं यहां परिवर्तन की आंधी देख रहा हूं। चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाने पर उन्होंने कहा – झालमुड़ी मैंने खाई है और झाल उन्हें लग रही है। 4 मई के बाद बंगाल में सुरक्षा की गारंटी शुरु आने वाली है। मोदी इसके बाद मथुरापुर में भी चुनावी रैली करेंगे। इसके साथ ही हावड़ा में उनका एक बड़ा रोड शो भी होगा। गृह मंत्री अमित शाह भी बालागढ़ और पुरसुराह में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे मध्यग्राम में रोड शो करेंगे। बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज की 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। 2021 के विधानसभा चुनावों में 142 में से 114 पर TMC को जीत मिली थी, वहीं भाजपा को 27 सीटें मिली थीं। दूसरे फेज में जिन सीटों पर वोटिंग होगी, उनमें सीएम ममता बनर्जी की भवानीपुर विधानसभा सीट भी शामिल है। कृष्णानगर में TMC मजबूत पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में लगभग 27–30% मुस्लिम मतदाता हैं, जो पारंपरिक रूप से TMC का मजबूत आधार रहे हैं। 2021 में कृष्णानगर की 7 में से 6 विधानसभा सीटों पर TMC को जीत मिली थी। हालांकि, मतुआ समुदाय और ग्रामीण हिंदू मतदाताओं के बीच भाजपा ने पिछले कुछ चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत की है। शहरी इलाकों, जैसे कृष्णानगर उत्तर में भाजपा का प्रभाव है, जबकि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में TMC का वर्चस्व बना हुआ है। TMC नेता महुआ मोइत्रा इसी सीट से सांसद हैं। मथुरापुर 2009 से TMC का गढ़ दक्षिण 24 परगना जिले का मथुरापुर TMC का अभेद्य किला माना जाता है। यहां पार्टी ने 2009 से अपना वर्चस्व बनाए रखा है। 2021 के विधानसभा चुनावों में सभी 7 सीटों पर TMC की जीत हुई थी। यहां अनुसूचित जाति (SC) की आबादी 30–35% और 20–25% मुस्लिम मतदाता भी हैं। हालांकि, भाजपा ने यहां मतुआ वोटों में अच्छी पकड़ बनाई है। पश्चिम बंगाल में मोदी की रैली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
AP Inter Results 2026 Live Updates: Manabadi Intermediate 1st, 2nd year results link release date and time.(AI Image)

April 10, 2026/
10:19 am

आखरी अपडेट:10 अप्रैल, 2026, 10:19 IST भाजपा शुक्रवार को पश्चिम बंगाल चुनाव घोषणापत्र जारी करेगी। घोषणापत्र सुरक्षा, नौकरी, कल्याण और...

मिर्जापुरः द मूवी का टीजर रिलीज:गुड्डू पंडित, कालीन भैया के दमदार डायलॉग, रवि किशन भी जुड़े; 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

June 25, 2026/
12:42 pm

मिर्जापुर सीरीज के 3 कामयाब सीजन के बाद मिर्जापुरः द मूवी का टीजर आज जारी हो चुका है। ये फिल्म...

WB बंगाल चुनाव 2026: बंगाल में फिर शामिल होंगी ममता सरकार, विधाननगर से टीएमसी उम्मीदवार सुजीत बोस का दावा

April 26, 2026/
2:04 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कोलकाता में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। बिधाननगर सीट से ज़मीनी उम्मीदवार और...

संतोष मिश्रा उर्फ जमील खान से खास बातचीत:‘गुल्लक’ की सफलता का राज है इसकी सच्चाई; पांचवें सीजन में दर्शकों का प्यार देख बढ़ाए एपिसोड

June 10, 2026/
3:12 pm

जमील खान इन दिनों ‘गुल्लक 5’ को लेकर चर्चा में हैं। वे इस सीरीज में एक बार फिर संतोष मिश्रा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

मोदी बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, झाल उन्हें लग रही:बंगाल के कृष्णानगर में कहा- 4 मई को बीजेपी जीतेगी, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी

मोदी बोले- झालमुड़ी मैंने खाई, झाल उन्हें लग रही:बंगाल के कृष्णानगर में कहा- 4 मई को बीजेपी जीतेगी, मिठाई के साथ झालमुड़ी भी बंटेगी

पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले फेज की वोटिंग जारी है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने कृष्णानगर में चुनावी रैली की। उन्होंने कहा- आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग चल रही है। मैं सभी मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि इस बार वोटिंग के नए रिकॉर्ड बनने चाहिए। उन्होंने आगे कहा की यह पिछले 50 साल में पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें हिंसा कम से कम हुई है। वरना यहां गुंडाराज चलता था। मैं चुनाव आयोग का अभिवादन करता हूं कि वह बंगाल में शांतिपूर्वक चुनाव करवा पा रहे हैं। अब का मतदान सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मैं यहां परिवर्तन की आंधी देख रहा हूं। चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाने पर उन्होंने कहा – झालमुड़ी मैंने खाई है और झाल उन्हें लग रही है। 4 मई के बाद बंगाल में सुरक्षा की गारंटी शुरु आने वाली है। मोदी इसके बाद मथुरापुर में भी चुनावी रैली करेंगे। इसके साथ ही हावड़ा में उनका एक बड़ा रोड शो भी होगा। गृह मंत्री अमित शाह भी बालागढ़ और पुरसुराह में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे मध्यग्राम में रोड शो करेंगे। बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज की 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। 2021 के विधानसभा चुनावों में 142 में से 114 पर TMC को जीत मिली थी, वहीं भाजपा को 27 सीटें मिली थीं। दूसरे फेज में जिन सीटों पर वोटिंग होगी, उनमें सीएम ममता बनर्जी की भवानीपुर विधानसभा सीट भी शामिल है। कृष्णानगर में TMC मजबूत पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में लगभग 27–30% मुस्लिम मतदाता हैं, जो पारंपरिक रूप से TMC का मजबूत आधार रहे हैं। 2021 में कृष्णानगर की 7 में से 6 विधानसभा सीटों पर TMC को जीत मिली थी। हालांकि, मतुआ समुदाय और ग्रामीण हिंदू मतदाताओं के बीच भाजपा ने पिछले कुछ चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत की है। शहरी इलाकों, जैसे कृष्णानगर उत्तर में भाजपा का प्रभाव है, जबकि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में TMC का वर्चस्व बना हुआ है। TMC नेता महुआ मोइत्रा इसी सीट से सांसद हैं। मथुरापुर 2009 से TMC का गढ़ दक्षिण 24 परगना जिले का मथुरापुर TMC का अभेद्य किला माना जाता है। यहां पार्टी ने 2009 से अपना वर्चस्व बनाए रखा है। 2021 के विधानसभा चुनावों में सभी 7 सीटों पर TMC की जीत हुई थी। यहां अनुसूचित जाति (SC) की आबादी 30–35% और 20–25% मुस्लिम मतदाता भी हैं। हालांकि, भाजपा ने यहां मतुआ वोटों में अच्छी पकड़ बनाई है। पश्चिम बंगाल में मोदी की रैली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket