Monday, 14 Sep 2026 | 08:37 PM

Trending :

EXCLUSIVE

सीहोर में नया शिक्षा सत्र शुरू, कई स्कूल बंद:शिक्षक अनुपस्थित, बच्चे बाहर इंतजार करते दिखे, गेट पर लटके ताले

सीहोर जिले में 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है, लेकिन कई सरकारी स्कूलों में ताले लटके मिले। इछावर तहसील के विभिन्न स्कूलों में न तो छात्र पहुंचे और न ही शिक्षक उपस्थित थे। यह स्थिति शासन के निर्देशों के विपरीत है। सुबह 10:40 बजे सोहनखेड़ा हाई स्कूल में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। मौके पर केवल एक भृत्य मिला, जिसके पास स्टाफ की अनुपस्थिति का कोई स्पष्टीकरण नहीं था। सोहनखेड़ा के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की स्थिति भी समान पाई गई, जहां परिसर में पढ़ाई के स्थान पर गंदगी फैली हुई थी। देरिया मुकाती में स्कूलों में लटके मिले ताले देरिया मुकाती के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में भी ताले लगे हुए थे। स्कूल भवनों के बाहर चार बच्चे इस उम्मीद में खेल रहे थे कि शायद स्कूल खुलेगा और उनकी पढ़ाई शुरू हो सकेगी। शिक्षा विभाग के नियमानुसार, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिक्षण कार्य अनिवार्य है। हालांकि, इछावर में जमीनी हकीकत इसके विपरीत थी। नया सत्र शुरू होने के बावजूद कई शिक्षक अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। कायाकल्प के दावों के बीच गंदगी का अंबार स्कूलों के कायाकल्प के दावों के बावजूद, कई परिसरों में कचरा फैला हुआ मिला। अधिकारियों की निगरानी में कमी को भी इस स्थिति का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। ‘स्कूल चलें हम’ अभियान पर उठे सवाल एक ओर सरकार ‘स्कूल चलें हम’ जैसे अभियान चलाकर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास कर रही है, वहीं इछावर में सामने आई यह स्थिति बच्चों को शिक्षा से दूर कर सकती है। ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर सख्ती इधर जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में सीहोर जिले की स्थिति संतोषजनक नहीं होने पर जिले में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विकासखंड स्रोत समन्वयकों को नोडल अधिकारी और संकुल प्राचार्य को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विकासखंड के सभी शासकीय शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें और प्रतिदिन की रिपोर्ट भेजें। इसके साथ ही सभी प्राचार्यों को भी निर्देशित किया गया है कि वे स्कूल में कार्यरत सभी शिक्षकों की उपस्थिति एवं अवकाश संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराएं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधितों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ट्रम्प ने बोइंग डील के लिए बांग्लादेश को शुक्रिया कहा:PM से बोले- ये फाइटर जेट आपको निराश नहीं करेगा, मैं भी याद रखूंगा

September 1, 2026/
8:23 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारीक रहमान को पत्र लिखकर बोइंग विमान खरीदने के फैसले के लिए...

तस्वीर का विवरण

May 29, 2026/
4:47 pm

सामग्री: 2 कप आटे का आटा, हरा धनियां, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर,...

केतन अग्रवाल मर्डर केस पर कंगना का बयान:इंस्टाग्राम और डेटिंग ऐप्स की लाइफस्टाइल को ठहराया जिम्मेदार; कहा- बिना मकसद का जूनून बर्बादी

July 8, 2026/
5:02 pm

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट ने केतन अग्रवाल मर्डर केस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने सोशल मीडिया पर...

US President Donald Trump (AFP)

March 16, 2026/
8:07 pm

आखरी अपडेट:मार्च 16, 2026, 20:07 IST बिहार राज्यसभा चुनाव: कौन थे वो 4 विपक्षी विधायक जो वोट देने नहीं पहुंचे?...

हिमाचल के मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी:ऊना का पारा 39.7॰C पहुंचा, ऊंचे क्षेत्रों में अगले 3 दिन हल्की बूंदाबांदी के आसार

May 19, 2026/
5:15 am

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। राज्य में 2 दिन की तेज...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

सीहोर में नया शिक्षा सत्र शुरू, कई स्कूल बंद:शिक्षक अनुपस्थित, बच्चे बाहर इंतजार करते दिखे, गेट पर लटके ताले

सीहोर में नया शिक्षा सत्र शुरू, कई स्कूल बंद:शिक्षक अनुपस्थित, बच्चे बाहर इंतजार करते दिखे, गेट पर लटके ताले

सीहोर जिले में 1 अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है, लेकिन कई सरकारी स्कूलों में ताले लटके मिले। इछावर तहसील के विभिन्न स्कूलों में न तो छात्र पहुंचे और न ही शिक्षक उपस्थित थे। यह स्थिति शासन के निर्देशों के विपरीत है। सुबह 10:40 बजे सोहनखेड़ा हाई स्कूल में कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। मौके पर केवल एक भृत्य मिला, जिसके पास स्टाफ की अनुपस्थिति का कोई स्पष्टीकरण नहीं था। सोहनखेड़ा के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की स्थिति भी समान पाई गई, जहां परिसर में पढ़ाई के स्थान पर गंदगी फैली हुई थी। देरिया मुकाती में स्कूलों में लटके मिले ताले देरिया मुकाती के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में भी ताले लगे हुए थे। स्कूल भवनों के बाहर चार बच्चे इस उम्मीद में खेल रहे थे कि शायद स्कूल खुलेगा और उनकी पढ़ाई शुरू हो सकेगी। शिक्षा विभाग के नियमानुसार, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शिक्षण कार्य अनिवार्य है। हालांकि, इछावर में जमीनी हकीकत इसके विपरीत थी। नया सत्र शुरू होने के बावजूद कई शिक्षक अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। कायाकल्प के दावों के बीच गंदगी का अंबार स्कूलों के कायाकल्प के दावों के बावजूद, कई परिसरों में कचरा फैला हुआ मिला। अधिकारियों की निगरानी में कमी को भी इस स्थिति का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है। ‘स्कूल चलें हम’ अभियान पर उठे सवाल एक ओर सरकार ‘स्कूल चलें हम’ जैसे अभियान चलाकर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास कर रही है, वहीं इछावर में सामने आई यह स्थिति बच्चों को शिक्षा से दूर कर सकती है। ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर सख्ती इधर जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में सीहोर जिले की स्थिति संतोषजनक नहीं होने पर जिले में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं विकासखंड स्रोत समन्वयकों को नोडल अधिकारी और संकुल प्राचार्य को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने विकासखंड के सभी शासकीय शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें और प्रतिदिन की रिपोर्ट भेजें। इसके साथ ही सभी प्राचार्यों को भी निर्देशित किया गया है कि वे स्कूल में कार्यरत सभी शिक्षकों की उपस्थिति एवं अवकाश संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कराएं। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधितों का वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket