Saturday, 12 Sep 2026 | 11:44 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Pappu Yadav Clarifies Controversial Statement; Nitish vs Modi

पटना14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिलाओं पर दिए बयान के बाद पूर्णिया सांसद चारों ओर से घिर गए हैं। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी सफाई दी। सांसद ने कहा, “मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।”

उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने भी विधानसभा में महिलाओं को लेकर बयान दिया था, उसे याद कीजिए। उनका बयान कुछ और था, लेकिन बीजेपी वालों ने कुछ और बना दिया। नीतीश जी को भी मोदी जी ने गाली दी थी।”

सांसद ने कहा, “मेरी पत्नी और बेटी को क्यों गाली दी जा रही है? जो लोग मेरी मां, पत्नी और बेटी को गाली दे रहे हैं, वे ठीक नहीं कर रहे हैं। मैं मर्द हूं, जरूर लड़ूंगा। अब कह दिया है तो जब तक जिंदा रहूंगा, यह लड़ाई लड़ता रहूंगा।”

उन्होंने दावा किया, “दबे शब्दों में पूरा देश कहता है कि पप्पू यादव ने सही कहा है। बड़े-बड़े चैनलों के मालिक एंकरों का शोषण करते हैं। बड़े-बड़े नेता महिलाओं का शोषण करते हैं। अभिनेत्री करिश्मा कपूर का भी शोषण हुआ था, उन्होंने खुद बताया था।

बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया

पप्पू यादव ने आगे कहा, “बिहार में पिछले कुछ दिनों में दर्जनों दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। कई मामले सामने भी नहीं आ पाते हैं। थानेदार कहते हैं, ‘अरे, गई होगी, एंजॉय करके आ जाएगी।”

उन्होंने कहा, “मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। मैं हमेशा महिलाओं के मान-सम्मान के साथ खड़ा रहा हूं। अगर मेरे किसी बयान से राजनीति में सक्रिय महिलाओं को ठेस पहुंची है तो मैं उनसे क्षमा मांगता हूं, लेकिन उन भ्रष्ट नेताओं से नहीं जो बेटियों का शोषण करते हैं।

पप्पू यादव का बयान देखिए जिसकी वजह से बवाल मचा

पप्पू यादव ने 20 अप्रैल को महिला आरक्षण पर विवादित बयान दिया था। पप्पू यादव ने कहा था कि महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। देश में यौन शोषण के मामलों में नेताओं की बड़ी भूमिका है और कई सांसदों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बेड से शुरू होता है। उन्होंने महिला नेताओं पर दिए अपने बयान को 21 अप्रैल को भी दोहराया। फेसबुक लाइव आकर यादव ने कहा- ‘राजनीति में अधिकांश महिलाओं की शुरुआत प्रभावशाली लोगों के जरिए होती है।’

बिहार महिला आयोग ने भेजा नोटिस

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान पर बिहार राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इसमें लिखा है- “राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं के प्रति आपके द्वारा घृणित बयान दिया गया है।

जिसमें आपके द्वारा यह बात कही गई है कि राजनीति में कार्य कर रही महिलां किसी न किसी राजनेताओं के साथ बेड शेयर करके ही आती है।”

जो महिलाओं के आत्मसम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाती है। इस पर बिहार राज्य महिला आयोग स्वतः संज्ञान लेते हुए आपसे यह जबाव की मांग करती है कि आपके द्वारा इस तरह की घृणित बयान क्यों दिया गया।

साथ ही क्यों नहीं आपके खिलाफ लोकसभा की सदस्यता रद्द करने हेतु लोकसभा अध्यक्ष से अनुशंसा की जाए। अतः अपने उक्त घृणित बयान के संबंध में स्पष्ट जबाव पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।’

21 अप्रैल को फेसबुक लाइव के बाद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई। वे अभी बंगाल में कांग्रेस का चुनाव प्रचार कर रहे थे।

पप्पू यादव के बयान पर रिएक्शन

अनंत सिंह का पलटवार, पूछा- पहले अपनी पत्नी से पूछें

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पप्पू यादव से तीखे सवाल पूछे हैं। बाहुबली ने कहा, ’जब सांसद ने कहा कि 90% महिलाएं राजनीति में आने के लिए बेड का सहारा लेती हैं तो पहले पप्पू यादव अपनी पत्नी से तो पूछे वो कैसे गई थीं।’

प्रतिमा दास बोलीं- पप्पू यादव माफी मांगे

कांग्रेस नेता और पूर्व MLA प्रतिमा दास ने कहा, अगर इस तरह की बात उन्होंने कहा है तो बहुत ही दुखद और शर्मनाक बात है।

इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना हमारा देश का संविधान और हमारे देश की महिलाएं अधिकार नहीं देती है।

जो पप्पू यादव ने कहा कि 90% महिलाएं नेताओं के बेड से होकर गुजरती हैं, आखिर वह मर्द है कौन इसका जवाब भी उन्हें देना चाहिए था।

यह लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ भी अनाप-शनाप बोलते हैं। मैं उनके इस बयान का विरोध करती हूं और उन्हें माफी मांगना चाहिए।

ये महिलाओं के सम्मान पर चोटः कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने सांसद के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘शर्मनाक’ करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने वो बयान सुना और यह बेहद चौंकाने वाला है।

एक महिला होने के नाते मैं पूछना चाहती हूं कि जब हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों में शामिल है, तब इस तरह की सोच क्यों?

भारत ने दुनिया को पहली महिला प्रधानमंत्री दी है, दो महिला राष्ट्रपति और एक महिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रही हैं। देश में आज भी कई प्रतिभाशाली और सक्षम महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं।’

—————————–

ये खबर भी पढ़िए…

बिहार की 23 महिला विधायकों का पप्पू यादव को जवाब:भास्कर से बोलीं- इसी वजह से सांसद पत्नी ने छोड़ दिया, महिलाओं के लिए उनका नजरिया घटिया

‘पप्पू यादव की मानसिक स्थिति खराब हो गई है। उनके घर की मां और पत्नी दोनों राजनीति से जुड़ी रही हैं, क्या इसी तरह करके आगे बढ़ीं। उनका बयान उनका दिमागी दिवालियापन दिखा रहा है। इनका सार्वजनिक विरोध होना चाहिए। ये महिला विरोधी हैं। इनके खिलाफ हम सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएंगे।’

ये नाराजगी बिहार की महिला विधायकों की है। बिहार की सत्ताधारी और विपक्ष की सभी विधायकों ने एक स्वर में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बयान की आलोचना की है।

पप्पू के एक विवादास्पद बयान के बाद महिला नेत्रियों में आक्रोश है। भास्कर ने बिहार की सभी 29 महिला विधायकों से बात की। एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़िए, पप्पू यादव के बयान पर बिहार की विधायकों ने क्या कहा…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
PM Kisan 22nd Installment: ₹2000 for 9 Cr Farmers

February 22, 2026/
2:30 pm

नई दिल्ली45 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए अगली किस्त फरवरी के आखिरी...

3 इडियट्स के 'चतुर' सोनम वांगचुक के समर्थन में आए:एक्टर ओमी वैद्य बोले- मैं नहीं चाहता कि फुंसुख वांगडू मर जाए, वह जिंदा रहें

July 14, 2026/
10:09 am

फिल्म 3 इडियट्स में ‘चतुर रामलिंगम’ का किरदार निभाने वाले एक्टर ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक के समर्थन में लोगों...

पाकिस्तान के 4 में से 2 सूबों में बागी तेवर:सरकार की पकड़ कमजोर; बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में बढ़ी चुनौती

August 6, 2026/
8:56 am

पाकिस्तान के चार सूबे हैं। इनमें से बलूचिस्तान सूबे में अलगाववादी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने विद्रोह का झंडा बुलंद...

सुकन्या में 8.2% और PPF पर 7.1% ब्याज मिलता रहेगा:स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव नहीं, लगातार 10वीं तिमाही ब्याज दर स्थिर

June 30, 2026/
6:34 pm

सरकार ने जुलाई-सितंबर तिमाही यानी वित्त-वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स जैसे- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF),...

फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज:ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:15 बजे दुनिया भर में लॉन्च

July 30, 2026/
5:10 am

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। मेकर्स ने...

नगरीय निकायों में अनुभवी बनेंगे एल्डरमैन:बडे़ शहरों से लेकर कस्बों के लिए फॉर्मूला तय, 18 सौ वर्कर होंगे एडजस्ट

March 27, 2026/
2:07 am

एमपी में सवा साल बाद नगरीय निकाय के चुनाव होने हैं। अर्बन लोकल बॉडी इलेक्शन के पहले बीजेपी ने कार्यकर्ताओं...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Pappu Yadav Clarifies Controversial Statement; Nitish vs Modi

Pappu Yadav Clarifies Controversial Statement; Nitish vs Modi

पटना14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिलाओं पर दिए बयान के बाद पूर्णिया सांसद चारों ओर से घिर गए हैं। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी सफाई दी। सांसद ने कहा, “मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।”

उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार ने भी विधानसभा में महिलाओं को लेकर बयान दिया था, उसे याद कीजिए। उनका बयान कुछ और था, लेकिन बीजेपी वालों ने कुछ और बना दिया। नीतीश जी को भी मोदी जी ने गाली दी थी।”

सांसद ने कहा, “मेरी पत्नी और बेटी को क्यों गाली दी जा रही है? जो लोग मेरी मां, पत्नी और बेटी को गाली दे रहे हैं, वे ठीक नहीं कर रहे हैं। मैं मर्द हूं, जरूर लड़ूंगा। अब कह दिया है तो जब तक जिंदा रहूंगा, यह लड़ाई लड़ता रहूंगा।”

उन्होंने दावा किया, “दबे शब्दों में पूरा देश कहता है कि पप्पू यादव ने सही कहा है। बड़े-बड़े चैनलों के मालिक एंकरों का शोषण करते हैं। बड़े-बड़े नेता महिलाओं का शोषण करते हैं। अभिनेत्री करिश्मा कपूर का भी शोषण हुआ था, उन्होंने खुद बताया था।

बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया

पप्पू यादव ने आगे कहा, “बिहार में पिछले कुछ दिनों में दर्जनों दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं। कई मामले सामने भी नहीं आ पाते हैं। थानेदार कहते हैं, ‘अरे, गई होगी, एंजॉय करके आ जाएगी।”

उन्होंने कहा, “मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। मैं हमेशा महिलाओं के मान-सम्मान के साथ खड़ा रहा हूं। अगर मेरे किसी बयान से राजनीति में सक्रिय महिलाओं को ठेस पहुंची है तो मैं उनसे क्षमा मांगता हूं, लेकिन उन भ्रष्ट नेताओं से नहीं जो बेटियों का शोषण करते हैं।

पप्पू यादव का बयान देखिए जिसकी वजह से बवाल मचा

पप्पू यादव ने 20 अप्रैल को महिला आरक्षण पर विवादित बयान दिया था। पप्पू यादव ने कहा था कि महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। देश में यौन शोषण के मामलों में नेताओं की बड़ी भूमिका है और कई सांसदों पर गंभीर आरोप लगे हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि 90% महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बेड से शुरू होता है। उन्होंने महिला नेताओं पर दिए अपने बयान को 21 अप्रैल को भी दोहराया। फेसबुक लाइव आकर यादव ने कहा- ‘राजनीति में अधिकांश महिलाओं की शुरुआत प्रभावशाली लोगों के जरिए होती है।’

बिहार महिला आयोग ने भेजा नोटिस

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान पर बिहार राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इसमें लिखा है- “राजनीतिक क्षेत्र में काम कर रही महिलाओं के प्रति आपके द्वारा घृणित बयान दिया गया है।

जिसमें आपके द्वारा यह बात कही गई है कि राजनीति में कार्य कर रही महिलां किसी न किसी राजनेताओं के साथ बेड शेयर करके ही आती है।”

जो महिलाओं के आत्मसम्मान एवं सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाती है। इस पर बिहार राज्य महिला आयोग स्वतः संज्ञान लेते हुए आपसे यह जबाव की मांग करती है कि आपके द्वारा इस तरह की घृणित बयान क्यों दिया गया।

साथ ही क्यों नहीं आपके खिलाफ लोकसभा की सदस्यता रद्द करने हेतु लोकसभा अध्यक्ष से अनुशंसा की जाए। अतः अपने उक्त घृणित बयान के संबंध में स्पष्ट जबाव पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के अंदर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।’

21 अप्रैल को फेसबुक लाइव के बाद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई। वे अभी बंगाल में कांग्रेस का चुनाव प्रचार कर रहे थे।

21 अप्रैल को फेसबुक लाइव के बाद पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ गई। वे अभी बंगाल में कांग्रेस का चुनाव प्रचार कर रहे थे।

पप्पू यादव के बयान पर रिएक्शन

अनंत सिंह का पलटवार, पूछा- पहले अपनी पत्नी से पूछें

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पप्पू यादव से तीखे सवाल पूछे हैं। बाहुबली ने कहा, ’जब सांसद ने कहा कि 90% महिलाएं राजनीति में आने के लिए बेड का सहारा लेती हैं तो पहले पप्पू यादव अपनी पत्नी से तो पूछे वो कैसे गई थीं।’

प्रतिमा दास बोलीं- पप्पू यादव माफी मांगे

कांग्रेस नेता और पूर्व MLA प्रतिमा दास ने कहा, अगर इस तरह की बात उन्होंने कहा है तो बहुत ही दुखद और शर्मनाक बात है।

इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना हमारा देश का संविधान और हमारे देश की महिलाएं अधिकार नहीं देती है।

जो पप्पू यादव ने कहा कि 90% महिलाएं नेताओं के बेड से होकर गुजरती हैं, आखिर वह मर्द है कौन इसका जवाब भी उन्हें देना चाहिए था।

यह लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ भी अनाप-शनाप बोलते हैं। मैं उनके इस बयान का विरोध करती हूं और उन्हें माफी मांगना चाहिए।

ये महिलाओं के सम्मान पर चोटः कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता मुमताज पटेल ने सांसद के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘शर्मनाक’ करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने वो बयान सुना और यह बेहद चौंकाने वाला है।

एक महिला होने के नाते मैं पूछना चाहती हूं कि जब हमारा देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रों में शामिल है, तब इस तरह की सोच क्यों?

भारत ने दुनिया को पहली महिला प्रधानमंत्री दी है, दो महिला राष्ट्रपति और एक महिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रही हैं। देश में आज भी कई प्रतिभाशाली और सक्षम महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं।’

—————————–

ये खबर भी पढ़िए…

बिहार की 23 महिला विधायकों का पप्पू यादव को जवाब:भास्कर से बोलीं- इसी वजह से सांसद पत्नी ने छोड़ दिया, महिलाओं के लिए उनका नजरिया घटिया

‘पप्पू यादव की मानसिक स्थिति खराब हो गई है। उनके घर की मां और पत्नी दोनों राजनीति से जुड़ी रही हैं, क्या इसी तरह करके आगे बढ़ीं। उनका बयान उनका दिमागी दिवालियापन दिखा रहा है। इनका सार्वजनिक विरोध होना चाहिए। ये महिला विरोधी हैं। इनके खिलाफ हम सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएंगे।’

ये नाराजगी बिहार की महिला विधायकों की है। बिहार की सत्ताधारी और विपक्ष की सभी विधायकों ने एक स्वर में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बयान की आलोचना की है।

पप्पू के एक विवादास्पद बयान के बाद महिला नेत्रियों में आक्रोश है। भास्कर ने बिहार की सभी 29 महिला विधायकों से बात की। एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में पढ़िए, पप्पू यादव के बयान पर बिहार की विधायकों ने क्या कहा…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket