Wednesday, 09 Sep 2026 | 01:54 PM

Trending :

EXCLUSIVE

भोपाल- पुलिस कमिश्नरेट में टू आईसी मॉडल लागू:एक थाने में दो निरीक्षक करेंगे काम, पहले चरण में निशातपुरा, हबीबगंज थाना शामिल

भोपाल में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम में टू आईसी मॉडल लागू कर दिया गया है। इसके तहत हर थाने में दो थाना प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। जिसका मकसद तत्काल फरियाद सुन त्वरित निराकरण करना होगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सबसे पहले यह व्यवस्था भोपाल में लागू की गई है। भोपाल के दो थानों निशातपुरा और हबीबगंज में अतिरिक्त थाना प्रभारी (टीआई) की नियुक्ति की गई है। निशातपुरा थाने में कार्यवाहक निरीक्षक अनिल यादव और हबीबगंज थाने में नीतू कुंसारिया को अतिरिक्त टीआई के रूप में पदस्थ किया गया है। ये अधिकारी थाना प्रभारी के समान ही जिम्मेदारियां निभाएंगे और पुलिस कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने इस बात पर विशेष जोर दिया है कि शिकायतों के निपटारे में किसी तरह की देरी न हो। नई व्यवस्था के तहत अतिरिक्त टीआई सीधे तौर पर शिकायतों की मॉनिटरिंग करेंगे और लंबित मामलों को तेजी से सुलझाने की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अधिकारियों का मानना है कि इससे थानों में कार्यभार कम होगा और आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं मिलेंगी। इन अतिरिक्त निरीक्षकों (टूआईसी) को माइक्रो बीट सिस्टम को मजबूत करने, सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों के समाधान और रात्रि गश्त की निगरानी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मूवी रिव्यू – 'अल्फा':दमदार एक्शन, फीका इमोशन... आलिया की फिल्म में बॉबी देओल का नेगेटिव अवतार छाया, ऋतिक रोशन का कैमियो देता है सरप्राइज

July 3, 2026/
1:37 pm

यशराज स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म अल्फा बड़े स्केल, हाई ऑक्टेन एक्शन और एक नए कॉन्सेप्ट के साथ...

ask search icon

March 22, 2026/
9:01 pm

  Treatment for Enlarged Prostate: बढ़े हुए प्रोस्टेट की समस्या उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों में कॉमन है, लेकिन सही...

पेट्रोल ₹14 नुकसान में बेच रहीं तेल कंपनियां:डीजल पर ₹18 का घाटा, कच्चा तेल महंगा होने से रसोई गैस पर भी ₹80,000 करोड़ का बोझ

April 30, 2026/
1:26 am

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद रिटेल रेट न बढ़ने से कंपनियों को हर एक लीटर...

महाराष्ट्र के मंत्री का हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतरा:पायलट ने गलती से हेलिपैड से 1km दूर लैंडिग की; भुजबल पुणे में पहुंचे थे

April 11, 2026/
4:01 pm

महाराष्ट्र में मंत्री छगन भुजबल के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग एक कार पार्किंग में हुई। पायलट ने गलती से हेलिकॉप्टर को...

IPL 2026 KKR vs MI Today

May 20, 2026/
4:30 am

कोलकाता2 घंटे पहले कॉपी लिंक IPL 2026 का 65वां मैच आज कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला...

ट्रम्प ने ओमान पर बमबारी की धमकी दी:कहा- ईरान मुद्दे पर बीच में न आए; IRGC का अमेरिका से बातचीत का दावा खारिज

August 17, 2026/
9:15 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर ओमान को बमबारी की धमकी दी है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, ट्रम्प...

ईरान ने इजराइल पर सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल दागी:इस जंग में पहली बार इस्तेमाल की गई; 2500km तक टारगेट हिट कर सकती है

March 16, 2026/
6:42 am

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 17वां दिन है। ईरान ने रविवार को इस जंग में पहली बार इजराइल पर...

वैशाख पूर्णिमा पर 50 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन:बूढ़े बाबा के रूप में होगा भगवान का श्रृंगार

May 1, 2026/
1:55 pm

दमोह जिले के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र जागेश्वर धाम बांदकपुर में वैशाख पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को हजारों श्रद्धालुओं ने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

भोपाल- पुलिस कमिश्नरेट में टू आईसी मॉडल लागू:एक थाने में दो निरीक्षक करेंगे काम, पहले चरण में निशातपुरा, हबीबगंज थाना शामिल

भोपाल- पुलिस कमिश्नरेट में टू आईसी मॉडल लागू:एक थाने में दो निरीक्षक करेंगे काम, पहले चरण में निशातपुरा, हबीबगंज थाना शामिल

भोपाल में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम में टू आईसी मॉडल लागू कर दिया गया है। इसके तहत हर थाने में दो थाना प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। जिसका मकसद तत्काल फरियाद सुन त्वरित निराकरण करना होगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सबसे पहले यह व्यवस्था भोपाल में लागू की गई है। भोपाल के दो थानों निशातपुरा और हबीबगंज में अतिरिक्त थाना प्रभारी (टीआई) की नियुक्ति की गई है। निशातपुरा थाने में कार्यवाहक निरीक्षक अनिल यादव और हबीबगंज थाने में नीतू कुंसारिया को अतिरिक्त टीआई के रूप में पदस्थ किया गया है। ये अधिकारी थाना प्रभारी के समान ही जिम्मेदारियां निभाएंगे और पुलिस कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने इस बात पर विशेष जोर दिया है कि शिकायतों के निपटारे में किसी तरह की देरी न हो। नई व्यवस्था के तहत अतिरिक्त टीआई सीधे तौर पर शिकायतों की मॉनिटरिंग करेंगे और लंबित मामलों को तेजी से सुलझाने की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अधिकारियों का मानना है कि इससे थानों में कार्यभार कम होगा और आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं मिलेंगी। इन अतिरिक्त निरीक्षकों (टूआईसी) को माइक्रो बीट सिस्टम को मजबूत करने, सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों के समाधान और रात्रि गश्त की निगरानी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket