Sunday, 20 Sep 2026 | 04:24 AM

Trending :

EXCLUSIVE

शिवपुरी में गुटखा की दो अवैध फैक्ट्री और गोदाम सील:छह घंटे की कार्रवाई में 11 मशीनें और वाहन जब्त; केमिकल ड्रम और कच्चा माल भी मिला

शिवपुरी। जिले के करैरा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध गुटखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगह संचालित फैक्ट्री यूनिटों को सील कर दिया। एसडीएम अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में मशीनें, वाहन और केमिकल सामग्री जब्त की गई है। शुक्रवार को एसडीएम अनुराग निंगवाल पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ ग्राम टीला और अमोला कॉलोनी पहुंचे, जहां अवैध रूप से गुटखा प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और भंडारण का काम चल रहा था। टीम के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गए, जबकि वहां काम कर रहे मजदूर मौजूद मिले। दो यूनिट सील, गोदाम भी बंद प्रशासन ने सबसे पहले टीला स्थित फैक्ट्री को सील किया और पास के एक गोदाम को भी बंद कराया। इसके बाद अमोला कॉलोनी में चल रही दूसरी यूनिट पर कार्रवाई करते हुए उसे भी सील कर दिया गया। 11 से ज्यादा मशीनें और वाहन जब्त करीब छह घंटे चली इस कार्रवाई में टीम ने 11 से अधिक मशीनें, दो लोडिंग वाहन, एक आयशर ट्रक और केमिकल से भरे कई ड्रम जब्त किए हैं। मौके से बड़ी मात्रा में गुटखा निर्माण सामग्री भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि यहां अलग-अलग ब्रांड के नाम से गुटखा तैयार किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई इस संयुक्त कार्रवाई में एसडीएम अनुराग निंगवाल के साथ एसडीओपी आयुष जाखड़, तहसीलदार ललित शर्मा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष मिश्रा शामिल रहे। सभी गोदामों और यूनिटों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सील कर दिया गया है। एसडीएम अनुराग निंगवाल ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गुटखा निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

March 20, 2026/
6:56 pm

Delhi Air pollution and Lung Cancer: दिल्ली-एनसीआर की प्रदूषित हवा को लेकर कहा जाता है कि इसमें सांस लेने से...

‘चौहान’ के लिए मुंबई में बना कश्मीर:अजय की ‘रेंजर’ भी पूरी होने के करीब; सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

June 30, 2026/
5:24 pm

अजय देवगन की आगामी फिल्म ‘चौहान’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शिवपुरी में गुटखा की दो अवैध फैक्ट्री और गोदाम सील:छह घंटे की कार्रवाई में 11 मशीनें और वाहन जब्त; केमिकल ड्रम और कच्चा माल भी मिला

शिवपुरी में गुटखा की दो अवैध फैक्ट्री और गोदाम सील:छह घंटे की कार्रवाई में 11 मशीनें और वाहन जब्त; केमिकल ड्रम और कच्चा माल भी मिला

शिवपुरी। जिले के करैरा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध गुटखा निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग जगह संचालित फैक्ट्री यूनिटों को सील कर दिया। एसडीएम अनुराग निंगवाल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में मशीनें, वाहन और केमिकल सामग्री जब्त की गई है। शुक्रवार को एसडीएम अनुराग निंगवाल पुलिस और प्रशासनिक टीम के साथ ग्राम टीला और अमोला कॉलोनी पहुंचे, जहां अवैध रूप से गुटखा प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और भंडारण का काम चल रहा था। टीम के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गए, जबकि वहां काम कर रहे मजदूर मौजूद मिले। दो यूनिट सील, गोदाम भी बंद प्रशासन ने सबसे पहले टीला स्थित फैक्ट्री को सील किया और पास के एक गोदाम को भी बंद कराया। इसके बाद अमोला कॉलोनी में चल रही दूसरी यूनिट पर कार्रवाई करते हुए उसे भी सील कर दिया गया। 11 से ज्यादा मशीनें और वाहन जब्त करीब छह घंटे चली इस कार्रवाई में टीम ने 11 से अधिक मशीनें, दो लोडिंग वाहन, एक आयशर ट्रक और केमिकल से भरे कई ड्रम जब्त किए हैं। मौके से बड़ी मात्रा में गुटखा निर्माण सामग्री भी बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि यहां अलग-अलग ब्रांड के नाम से गुटखा तैयार किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई इस संयुक्त कार्रवाई में एसडीएम अनुराग निंगवाल के साथ एसडीओपी आयुष जाखड़, तहसीलदार ललित शर्मा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष मिश्रा शामिल रहे। सभी गोदामों और यूनिटों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सील कर दिया गया है। एसडीएम अनुराग निंगवाल ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध गुटखा निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket