Tuesday, 27 Oct 2026 | 07:48 PM

Trending :

EXCLUSIVE

भिंड में बस ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर:तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल की हालत; ग्वालियर रेफर

भिंड के उमरी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार चार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना नेशनल हाईवे 552 पर किशोर सिंह का पुरा गांव के नजदीक करीब दोपहर 1:30 बजे की है। बाइक पर सवार चार युवक जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और 112 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को रौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो घायलों को जिला अस्पताल भिंड रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान एक और युवक की मौत हो गई।
चौथा युवक अभी भी गंभीर हालत में है, जिसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मृतक और घायल युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस का बयान उमरी थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। तीन युवकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक का इलाज जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
फिल्म बंदर का टीजर रिलीज:रेट्रो लुक में दिखे बॉबी देओल, असल घटना पर आधारित, अनुराग कश्यप ने की डायरेक्ट; 5 जून को आएगी

May 7, 2026/
2:12 pm

बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म बंदर का टीजर जारी हो चुका है। 1 मिनट 29 सेकंड के टीजर में बॉबी...

राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने शपथ ली:शरद पवार व्हीलचेयर पर पहुंचे; 16 अप्रैल से तीन दिन का विशेष सत्र

April 6, 2026/
3:52 pm

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) प्रमुख शरद पवार समेत 19 नए और दोबारा चुने गए राज्यसभा...

शकीरा के शो से पहले क्रू मेंबर की मौत:ब्राजील में स्टेज तैयार करते समय हुआ हादसा, सिंगर ने दुख जताया

April 28, 2026/
10:30 am

ब्राजील में सिंगर शकीरा के अपकमिंग कॉन्सर्ट की तैयारियों के दौरान एक हादसा हो गया। रविवार को शो के लिए...

एनगिडी की जान बचाने वाले ACP कोहली-गंभीर के साथ खेले:25 मिनट का रास्ता 11 मिनट में तय किया; 60 पुलिसकर्मियों ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया

April 27, 2026/
4:10 pm

दिल्ली में शनिवार को खेले गए IPL मुकाबले के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली कैपिटल्स के साउथ अफ्रीकी...

इंपैक्ट फीचर:एलपीयू ने 2.5 करोड़ रुपए के प्लेसमेंट, उद्योग आधारित डिग्री और वैश्विक तकनीकी अनुभव के साथ इंजीनियरिंग शिक्षा को दी नई दिशा

June 26, 2026/
2:38 pm

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) भविष्य केंद्रित शैक्षणिक व्यवस्था, उद्योग आधारित बी.टेक पाठ्यक्रमों, वैश्विक शैक्षणिक साझेदारियों, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अनुभव और उत्कृष्ट...

यूरोपीय देश साइप्रस के पास फेरी पलटी:270 से ज्यादा लोग सवार थे; रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ

August 30, 2026/
5:17 pm

मेडिटेरियन सी में यूरोपीय देश साइप्रस के उत्तरी तट के पास रविवार को 270 से ज्यादा यात्रियों को ले जा...

राजनीति

भिंड में बस ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर:तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल की हालत; ग्वालियर रेफर

भिंड में बस ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर:तीन युवकों की मौत, एक गंभीर घायल की हालत; ग्वालियर रेफर

भिंड के उमरी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार चार युवकों को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना नेशनल हाईवे 552 पर किशोर सिंह का पुरा गांव के नजदीक करीब दोपहर 1:30 बजे की है। बाइक पर सवार चार युवक जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और 112 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को रौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो घायलों को जिला अस्पताल भिंड रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान एक और युवक की मौत हो गई।
चौथा युवक अभी भी गंभीर हालत में है, जिसे बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मृतक और घायल युवकों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस का बयान उमरी थाना प्रभारी शिव प्रताप सिंह राजावत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया गया। तीन युवकों की मौत हो चुकी है, जबकि एक का इलाज जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket