Thursday, 05 Nov 2026 | 01:35 AM

Trending :

गर्मियों में आंखों पर ठंडा कॉटन पैड रखने से क्या होता है? खुद ही आजमाकर देख लीजिए नतीजा

authorimg

Last Updated:

Benefits of keeping cool cotton pads on eyes: धूप में घूमने, प्रदूषण, गर्म हवा, लगातार मोबाइल, लैपटॉप देखने आदि से आंखों में दर्द, स्ट्रेस, जलन आदि समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आपको कोई दवाई खाने की जरूरत नहीं, बल्कि ठंडे कॉटन पैड का इस्तेमाल सुरक्षित और उपयोगी है. यह तरीका हर उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है. इसमें कोई खर्च भी नहीं होता. जानिए यहां किस तरह से आंखों पर करना है कॉटन पैड का यूज और इसके क्या होते हैं फायदे.

Zoom

आंखों पर कूल कॉटन पैड रखने के फायदे.

Benefits of keeping cool cotton pads on eyes: तेज गर्मी, लू, उमस और लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठना आंखों पर बुरा असर डालता है. इसके कारण आंखों में जलन, थकान, सूजन और लालिमा जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के लगातार उपयोग से आंखें ड्राई हो जाती हैं, जिससे असहजता और बढ़ जाती है. ऐसे में ठंडा कॉटन पैड एक सरल, किफायती और असरदार घरेलू उपाय है.

आयुष मंत्रालय की सलाह
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, आंखों की थकान और जलन को कम करने के लिए ठंडे कॉटन पैड का इस्तेमाल सुरक्षित और उपयोगी है. यह तरीका हर उम्र के लोगों, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए उपयुक्त है. इसमें कोई खर्च भी नहीं होता.

ठंडे कॉटन पैड को यूज करने का सही तरीका
कॉटन पैड को आंखों पर इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें. पसीना अच्छी तरह पोंछ लें. इसके बाद मुलायम और साफ कॉटन पैड लें. उन्हें ठंडे पानी में भिगोएं. अतिरिक्त पानी हल्के से निचोड़ लें, ताकि पैड गीले तो रहें, लेकिन पानी टपके नहीं. अब आराम से लेट जाएं. आंखें बंद कर लें और दोनों आंखों पर ये पैड रख लें. कम से कम 10 मिनट तक ऐसे ही आराम करें. इस दौरान गहरी सांस लेते रहें.

ठंडा कॉटन पैड आंखों के लिए कैसे है फायदेमंद
ठंडा कॉटन पैड आंखों की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है. सूजन कम करता है. थकान दूर करता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. आंखों को ताजगी महसूस होती है. अगर चाहें तो पानी में कुछ बूंदें गुलाब जल मिलाकर इसका असर और बढ़ा सकते हैं.

कब और कितनी बार करें इस्तेमाल
इसका इस्तेमाल दिन में एक बार करें. आंखों में अधिक जलन, दर्द, थकान महसूस हो तो जरूरत के अनुसार भी यूज कर सकते हैं. खासकर शाम को काम के बाद जरूर इसका इस्तेमाल करें. लंबे समय तक स्क्रीन देखने के बाद या धूप और गर्मी से आंखों में जलन होने पर यह काफी फायदेमंद होता है.

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण
आयुर्वेद में आंखों की देखभाल को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. ठंडे पानी का उपयोग आंखों की गर्मी को शांत करता है और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है. यह उपाय उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो दिनभर डिजिटल स्क्रीन का उपयोग करते हैं.

इन बातों का रखें ख्याल
अगर आंखों में लगातार दर्द, धुंधलापन या कोई गंभीर समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. रोजमर्रा की थकान और हल्की जलन के लिए यह उपाय काफी उपयोगी है. ध्यान रखें कि हमेशा साफ कॉटन पैड का ही इस्तेमाल करें. पानी बहुत ज्यादा ठंडा या बर्फ जैसा न हो. पैड लगाते समय आंखें बंद रखना जरूरी है.

About the Author

authorimg

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
13,396 Cases in 2024; Delhi Tops Metro Cities

May 7, 2026/
6:01 am

नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने साल 2024 में देश में हुए क्राइम की...

PBKS और RR के बीच मुकाबला आज:PCA स्टेडियम में शाम 7:30 बजे होगा मैच, दर्शकों के लिए गेट शाम 4:30 बजे खुलेंगे

April 28, 2026/
7:11 am

न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज (28...

CJI बोले- AI से डरने की जरूरत नहीं, संतुलन जरूरी:टेक्नोलॉजी सिर्फ मददगार हो सकती है, जज की जगह नहीं ले सकती

April 18, 2026/
5:05 pm

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि न्यायपालिका में AI का इस्तेमाल जरूरी है, लेकिन इससे डरने की...

A file photo of Twisha Sharma

May 25, 2026/
12:44 pm

आखरी अपडेट:25 मई, 2026, 12:44 IST 2023 में कर्नाटक में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद से, अफवाहें बनी...

Khabar Hatke | MP Ravana Clash & Chocolate Train

February 27, 2026/
4:30 am

नौकरी करने विदेश गया एक शख्स रातों-रात करोड़पति बन गया। वहीं रावण के लिए मध्य प्रदेश में दो गुट आपस...

छिंदवाड़ा में डिस्पोजल फैक्ट्री में भीषण आग:50 लाख से ज्यादा का नुकसान, 28 लाख नगद बचाए

April 13, 2026/
7:38 am

छिंदवाड़ा के सोनपुर रोड स्थित एक डिस्पोजल फैक्ट्री में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे अचानक भीषण...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

गर्मियों में आंखों पर ठंडा कॉटन पैड रखने से क्या होता है? खुद ही आजमाकर देख लीजिए नतीजा

authorimg

Last Updated:

Benefits of keeping cool cotton pads on eyes: धूप में घूमने, प्रदूषण, गर्म हवा, लगातार मोबाइल, लैपटॉप देखने आदि से आंखों में दर्द, स्ट्रेस, जलन आदि समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आपको कोई दवाई खाने की जरूरत नहीं, बल्कि ठंडे कॉटन पैड का इस्तेमाल सुरक्षित और उपयोगी है. यह तरीका हर उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है. इसमें कोई खर्च भी नहीं होता. जानिए यहां किस तरह से आंखों पर करना है कॉटन पैड का यूज और इसके क्या होते हैं फायदे.

Zoom

आंखों पर कूल कॉटन पैड रखने के फायदे.

Benefits of keeping cool cotton pads on eyes: तेज गर्मी, लू, उमस और लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठना आंखों पर बुरा असर डालता है. इसके कारण आंखों में जलन, थकान, सूजन और लालिमा जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के लगातार उपयोग से आंखें ड्राई हो जाती हैं, जिससे असहजता और बढ़ जाती है. ऐसे में ठंडा कॉटन पैड एक सरल, किफायती और असरदार घरेलू उपाय है.

आयुष मंत्रालय की सलाह
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, आंखों की थकान और जलन को कम करने के लिए ठंडे कॉटन पैड का इस्तेमाल सुरक्षित और उपयोगी है. यह तरीका हर उम्र के लोगों, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए उपयुक्त है. इसमें कोई खर्च भी नहीं होता.

ठंडे कॉटन पैड को यूज करने का सही तरीका
कॉटन पैड को आंखों पर इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें. पसीना अच्छी तरह पोंछ लें. इसके बाद मुलायम और साफ कॉटन पैड लें. उन्हें ठंडे पानी में भिगोएं. अतिरिक्त पानी हल्के से निचोड़ लें, ताकि पैड गीले तो रहें, लेकिन पानी टपके नहीं. अब आराम से लेट जाएं. आंखें बंद कर लें और दोनों आंखों पर ये पैड रख लें. कम से कम 10 मिनट तक ऐसे ही आराम करें. इस दौरान गहरी सांस लेते रहें.

ठंडा कॉटन पैड आंखों के लिए कैसे है फायदेमंद
ठंडा कॉटन पैड आंखों की मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है. सूजन कम करता है. थकान दूर करता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. आंखों को ताजगी महसूस होती है. अगर चाहें तो पानी में कुछ बूंदें गुलाब जल मिलाकर इसका असर और बढ़ा सकते हैं.

कब और कितनी बार करें इस्तेमाल
इसका इस्तेमाल दिन में एक बार करें. आंखों में अधिक जलन, दर्द, थकान महसूस हो तो जरूरत के अनुसार भी यूज कर सकते हैं. खासकर शाम को काम के बाद जरूर इसका इस्तेमाल करें. लंबे समय तक स्क्रीन देखने के बाद या धूप और गर्मी से आंखों में जलन होने पर यह काफी फायदेमंद होता है.

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण
आयुर्वेद में आंखों की देखभाल को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. ठंडे पानी का उपयोग आंखों की गर्मी को शांत करता है और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है. यह उपाय उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है जो दिनभर डिजिटल स्क्रीन का उपयोग करते हैं.

इन बातों का रखें ख्याल
अगर आंखों में लगातार दर्द, धुंधलापन या कोई गंभीर समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें. रोजमर्रा की थकान और हल्की जलन के लिए यह उपाय काफी उपयोगी है. ध्यान रखें कि हमेशा साफ कॉटन पैड का ही इस्तेमाल करें. पानी बहुत ज्यादा ठंडा या बर्फ जैसा न हो. पैड लगाते समय आंखें बंद रखना जरूरी है.

About the Author

authorimg

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket