Monday, 14 Sep 2026 | 02:18 PM

Trending :

पिता बांट रहा था शादी के कार्ड…बेटी घर से लापता:उज्जैन पुलिस ने 36 घंटे में भोपाल से युवती को बरामद किया

पिता बांट रहा था शादी के कार्ड...बेटी घर से लापता:उज्जैन पुलिस ने 36 घंटे में भोपाल से युवती को बरामद किया

उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया। जिस बेटी की शादी के कार्ड पिता बांट रहे थे, वही युवती घर से अचानक चली गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के भीतर उसे भोपाल से बरामद कर लिया। यह घटना 23 अप्रैल की है। युवती के पिता अपनी बड़ी बेटी की शादी के कार्ड बांटने घर से बाहर गए थे। दोपहर करीब 3 बजे परिजनों को पता चला कि युवती बिना बताए घर से चली गई है। रिश्तेदारों और आसपास तलाश करने के बाद कोई सुराग न मिलने पर पवासा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गमर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और साइबर सेल की सहायता से जांच शुरू की। जांच के दौरान युवती के भोपाल में होने की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भोपाल पहुंची और 25 अप्रैल को रेलवे स्टेशन से युवती को सकुशल बरामद कर उज्जैन ले आई। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह पारिवारिक विवाद के कारण अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी। उल्लेखनीय है कि युवती का विवाह 1 मई को तय था। पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से एक संभावित विवाद टल गया, जिससे परिजनों ने राहत महसूस की। युवती के सुरक्षित मिलने पर परिवार और समाज के सदस्यों ने थाने पहुंचकर पुलिस टीम का सम्मान किया और आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि गमर सिंह मण्डलोई, उनि नितेश मिठौरा, सउनि संतोष राव, प्र.आर. अब्दुल रहीम, आर. पंकज पाटीदार, आर. बृजेंद्र भारती, म.आर. शिवकन्या, म.आर. रीना और साइबर सेल उज्जैन टीम की अहम भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारत बोला- PAK राष्ट्रपति का बयान नफरत फैलाने वाला:हमारे मामलों में दखल न दें; जरदारी बोले थे- वाराणसी की मस्जिद खतरे में, कार्रवाई रोकी जाए

June 21, 2026/
12:30 am

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के भारत की मस्जिद को लेकर दिए भड़काऊ बयान पर भारत ने रिएक्शन दिया है।...

देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं होगी:भारत के पास 4,000 करोड़ लीटर तेल, सरकार बोली ये 8 हफ्तों के लिए काफी

March 8, 2026/
2:07 pm

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के दौरान भारत को कच्चे तेल की कमी नहीं होगी। भारत के पास अभी कच्चे तेल...

Shubman Gill departs for a well-made 84 (Picture credit: AP)

May 9, 2026/
9:27 pm

आखरी अपडेट:09 मई, 2026, 21:27 IST सस्पेंस के बीच, केसी वेणुगोपाल, वीडी सतीसन और रमेश चेन्निथला के समर्थक अपने पसंदीदा...

PBKS Vs DC IPL 2026 Highlights

May 12, 2026/
6:28 am

आखरी अपडेट:12 मई, 2026, 06:28 IST पिछले महीने केरल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के कारण...

नागपुर में रेडियोएक्टिव खतरे की धमकी वाली चिट्‌ठी मिली,अलर्ट:RSS मुख्यालय, मेट्रो और BJP ऑफिस में मटेरियल रखे जाने का जिक्र, जांच में कुछ नहीं मिला

April 30, 2026/
6:20 pm

नागपुर2 मिनट पहले कॉपी लिंक चिट्‌ठी में नागपुर स्थित आरएसएस मुख्यालय, हेडगेवार स्मृति मंदिर, मेट्रो की ऑरेंज लाइन का जिक्र...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पिता बांट रहा था शादी के कार्ड…बेटी घर से लापता:उज्जैन पुलिस ने 36 घंटे में भोपाल से युवती को बरामद किया

पिता बांट रहा था शादी के कार्ड...बेटी घर से लापता:उज्जैन पुलिस ने 36 घंटे में भोपाल से युवती को बरामद किया

उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र में एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया। जिस बेटी की शादी के कार्ड पिता बांट रहे थे, वही युवती घर से अचानक चली गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के भीतर उसे भोपाल से बरामद कर लिया। यह घटना 23 अप्रैल की है। युवती के पिता अपनी बड़ी बेटी की शादी के कार्ड बांटने घर से बाहर गए थे। दोपहर करीब 3 बजे परिजनों को पता चला कि युवती बिना बताए घर से चली गई है। रिश्तेदारों और आसपास तलाश करने के बाद कोई सुराग न मिलने पर पवासा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गमर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और साइबर सेल की सहायता से जांच शुरू की। जांच के दौरान युवती के भोपाल में होने की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भोपाल पहुंची और 25 अप्रैल को रेलवे स्टेशन से युवती को सकुशल बरामद कर उज्जैन ले आई। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह पारिवारिक विवाद के कारण अपनी मर्जी से घर छोड़कर गई थी। उल्लेखनीय है कि युवती का विवाह 1 मई को तय था। पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से एक संभावित विवाद टल गया, जिससे परिजनों ने राहत महसूस की। युवती के सुरक्षित मिलने पर परिवार और समाज के सदस्यों ने थाने पहुंचकर पुलिस टीम का सम्मान किया और आभार व्यक्त किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि गमर सिंह मण्डलोई, उनि नितेश मिठौरा, सउनि संतोष राव, प्र.आर. अब्दुल रहीम, आर. पंकज पाटीदार, आर. बृजेंद्र भारती, म.आर. शिवकन्या, म.आर. रीना और साइबर सेल उज्जैन टीम की अहम भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket