Tuesday, 03 Nov 2026 | 01:20 AM

Trending :

India Thrash Australia 5-0 | Thomas Cup Quarter-Finals; China Clash Next

  • Hindi News
  • Sports
  • India Thrash Australia 5 0 | Thomas Cup Quarter Finals; China Clash Next

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

वहीं, महिलाओं का उबर कप अभियान सोमवार, 27 अप्रैल को समाप्त हो गया।

भारतीय मेन्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया

सोमवार को डेनमार्क के होर्सेंस में ग्रुप-ए के दूसरे मैच में भारतीय मेन्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से क्लीन स्वीप किया।

इससे पहले भारत ने पहले मैच में कनाडा को 4-1 से हराया था। अब बुधवार को भारत का सामना टॉप सीड चीन से होगा, जिससे ग्रुप-ए की टॉप टीम तय होगी।

लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी ने दिलाई शुरुआती बढ़त

मैच की शुरुआत लक्ष्य सेन ने की। पेरिस ओलिंपिक सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य ने एप्रैम स्टीफन सैम को 21-14, 21-16 से हराकर भारत का खाता खोला।

दूसरे सिंगल्स में एशियाई चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट आयुष शेट्टी ने श्रेय ढांढ को 26 मिनट में 21-8, 21-6 से हराकर स्कोर 2-0 किया।

लक्ष्य सेन ने एप्रैम स्टीफन सैम को 21-14, 21-16 से हराकर टीम को जीत के साथ शुरुआत दिलाई।

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पक्की की जीत

भारत की स्टार डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने तीसरा मैच जीतकर अजेय बढ़त दिलाई।

एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट जोड़ी ने रिज्की हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराया। इस जीत से भारत का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना पक्का हो गया।

सात्विक और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रिज्की हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराया।

एचएस प्रणय की सफल वापसी, अर्जुन-अमशकरुनन ने पूरा किया क्लीन स्वीप

इस मैच के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया था। किदांबी श्रीकांत की जगह ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एचएस प्रणय को मौका मिला।

प्रणय ने अपने पहले मैच में ऋषि होंडा भूपति को 21-11, 21-17 से हराकर भारत को 4-0 से आगे किया। आखिरी डबल्स में हरिहरन अमशकरुनन और एमआर अर्जुन ने एंडिका रामादियानस्याह और एप्रैम सैम को 21-12, 21-10 से हराकर क्लीन स्वीप पूरा किया।

महिला टीम को चीन ने हराया

पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, जबकि भारतीय महिला टीम का उबर कप सफर समाप्त हो गया। ग्रुप-A के आखिरी मुकाबले में मौजूदा चैंपियन चीन ने भारत को 5-0 से हराया।

मुकाबले की शुरुआत पीवी सिंधु और वांग झी यी के बीच कड़े मुकाबले से हुई। पहले गेम में सिंधु 18-12 से आगे थीं, लेकिन वांग ने वापसी कर मैच जीत लिया।

इसके बाद विश्व नंबर-2 चेन यू फी ने इशारानी बरुआह को सीधे गेम में हराकर चीन की बढ़त मजबूत की और जीत लगभग तय कर दी।

डबल्स मुकाबलों में भी चीन का दबदबा रहा। लियू/तान और लुओ/झांग की जोड़ियों ने अपने मैच जीतकर क्लीन स्वीप दिलाया।

भारत ने ग्रुप स्टेज में 3 मुकाबलों में 1 जीत और 2 हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया। भारत ने 2014 और 2016 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

पीवी सिंधु बढ़त के बाद भी वांग झी यी से हार गईं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका फर्स्ट की नीति आप्रवासियों का रहना कठिन बना रही:बच्चों की डे-केयर जैसी सेवाएं घटीं; स्वास्थ्य और वित्तीय सुविधाएं तक रोकी जा रहीं‎

June 2, 2026/
4:58 pm

अमेरिका में इमिग्रेशन को लेकर ट्रम्प प्रशासन‎ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। पिछले एक‎ साल में ऐसे कई कदम...

authorimg

April 3, 2026/
7:50 am

Glowing Skin Tips: गर्मियों की धूप, पसीना और धूल-इन सबके बीच त्वचा का ख्याल रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है....

बुरहानपुर में कल दो दर्जन क्षेत्रों में बिजली कटौती:आजाद नगर उपकेंद्र के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 8 से 9:30 बजे तक बंद रहेगी बिजली

April 27, 2026/
9:12 pm

बुरहानपुर में 33-11 केवी आजाद नगर उपकेंद्र के रखरखाव कार्य के कारण मंगलवार, 28 अप्रैल को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।...

डॉ. जीएल सोढ़ी बने रहेंगे सिविल सर्जन:इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, अब 65 वर्ष की आयु में होंगे रिटायर

March 27, 2026/
2:22 am

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में सामने आए प्रशासनिक विवाद के बीच हाईकोर्ट ने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल...

ग्रीष्मकालीन शीतल पेय

May 3, 2026/
9:33 am

3 मई 2026 को 09:33 IST पर अपडेट किया गया गर्मियों में ठंडा करने वाला पेय: गर्मियों के मौसम में...

Aamir Khan Marries Gori Nagori July 5

July 4, 2026/
5:00 am

आमिर खान के साथ गौरी स्प्रैट, महावीर और गीता फोगाट को उनकी शादी का निमंत्रण नहीं मिला है। बॉलीवुड अभिनेता...

चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के नियम बदले:अब इंटरव्यू नहीं होगा, 3 भाषाओं में क्वेश्चन पेपर आएगा; गलत जवाब पर नेगेटिव मार्किंग

August 6, 2026/
5:00 am

चंडीगढ़ पुलिस विभाग के भर्ती नियमों में बदलाव हुआ है। पुलिस विभाग में ग्रुप-C (एग्जीक्यूटिव) पुरुष और महिला कांस्टेबलों की...

सुप्रीम कोर्ट में लुधियाना के याचिकाकर्ता को फटकार:CJI ने कहा- जाओ लुधियाना 2-3 और स्वेटर बेचो, याचिका लिखने वाले नुकसान कर देंगे

March 10, 2026/
6:21 pm

सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को एक नाटकीय घटनाक्रम हुआ। इस घटनाक्रम के केंद्र में लुधियाना का एक होजरी कारोबारी रहा।...

Comedian Praneet Controversy | Devendra Fadnavis Statement FIR

June 12, 2026/
7:14 pm

35 मिनट पहले कॉपी लिंक स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में हुईं आपत्तिजनक बातों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

India Thrash Australia 5-0 | Thomas Cup Quarter-Finals; China Clash Next

India Thrash Australia 5-0 | Thomas Cup Quarter-Finals; China Clash Next
  • Hindi News
  • Sports
  • India Thrash Australia 5 0 | Thomas Cup Quarter Finals; China Clash Next

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप 2026 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

वहीं, महिलाओं का उबर कप अभियान सोमवार, 27 अप्रैल को समाप्त हो गया।

भारतीय मेन्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया

सोमवार को डेनमार्क के होर्सेंस में ग्रुप-ए के दूसरे मैच में भारतीय मेन्स टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से क्लीन स्वीप किया।

इससे पहले भारत ने पहले मैच में कनाडा को 4-1 से हराया था। अब बुधवार को भारत का सामना टॉप सीड चीन से होगा, जिससे ग्रुप-ए की टॉप टीम तय होगी।

लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी ने दिलाई शुरुआती बढ़त

मैच की शुरुआत लक्ष्य सेन ने की। पेरिस ओलिंपिक सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य ने एप्रैम स्टीफन सैम को 21-14, 21-16 से हराकर भारत का खाता खोला।

दूसरे सिंगल्स में एशियाई चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट आयुष शेट्टी ने श्रेय ढांढ को 26 मिनट में 21-8, 21-6 से हराकर स्कोर 2-0 किया।

लक्ष्य सेन ने एप्रैम स्टीफन सैम को 21-14, 21-16 से हराकर टीम को जीत के साथ शुरुआत दिलाई।

लक्ष्य सेन ने एप्रैम स्टीफन सैम को 21-14, 21-16 से हराकर टीम को जीत के साथ शुरुआत दिलाई।

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने पक्की की जीत

भारत की स्टार डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने तीसरा मैच जीतकर अजेय बढ़त दिलाई।

एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट जोड़ी ने रिज्की हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराया। इस जीत से भारत का क्वार्टर फाइनल में पहुंचना पक्का हो गया।

सात्विक और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रिज्की हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराया।

सात्विक और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रिज्की हिदायत और जैक यू को 21-14, 21-16 से हराया।

एचएस प्रणय की सफल वापसी, अर्जुन-अमशकरुनन ने पूरा किया क्लीन स्वीप

इस मैच के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया गया था। किदांबी श्रीकांत की जगह ब्रॉन्ज मेडलिस्ट एचएस प्रणय को मौका मिला।

प्रणय ने अपने पहले मैच में ऋषि होंडा भूपति को 21-11, 21-17 से हराकर भारत को 4-0 से आगे किया। आखिरी डबल्स में हरिहरन अमशकरुनन और एमआर अर्जुन ने एंडिका रामादियानस्याह और एप्रैम सैम को 21-12, 21-10 से हराकर क्लीन स्वीप पूरा किया।

महिला टीम को चीन ने हराया

पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, जबकि भारतीय महिला टीम का उबर कप सफर समाप्त हो गया। ग्रुप-A के आखिरी मुकाबले में मौजूदा चैंपियन चीन ने भारत को 5-0 से हराया।

मुकाबले की शुरुआत पीवी सिंधु और वांग झी यी के बीच कड़े मुकाबले से हुई। पहले गेम में सिंधु 18-12 से आगे थीं, लेकिन वांग ने वापसी कर मैच जीत लिया।

इसके बाद विश्व नंबर-2 चेन यू फी ने इशारानी बरुआह को सीधे गेम में हराकर चीन की बढ़त मजबूत की और जीत लगभग तय कर दी।

डबल्स मुकाबलों में भी चीन का दबदबा रहा। लियू/तान और लुओ/झांग की जोड़ियों ने अपने मैच जीतकर क्लीन स्वीप दिलाया।

भारत ने ग्रुप स्टेज में 3 मुकाबलों में 1 जीत और 2 हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया। भारत ने 2014 और 2016 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

पीवी सिंधु बढ़त के बाद भी वांग झी यी से हार गईं।

पीवी सिंधु बढ़त के बाद भी वांग झी यी से हार गईं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket