Tuesday, 15 Sep 2026 | 08:26 PM

Trending :

EXCLUSIVE

दवा खाते समय कर रहे हैं ये बड़ी गलती! जान लें नार्मल पानी से खानी है या गुनगुने पानी से…

authorimg

जब भी हमें दवा लेनी होती है, ज्यादातर लोग बिना ज्यादा सोचे-समझे गोली उठाते हैं और पानी के साथ निगल लेते हैं. कई लोग इसे दूध, जूस, चाय या कॉफी के साथ भी खा लेते हैं, जबकि कुछ लोग समय का ध्यान रखे बिना जब याद आता है तभी दवा ले लेते हैं. लेकिन दवा खाने का तरीका, समय और उसके साथ लिया गया पेय पदार्थ दवा के असर पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है. अगर दवा सही तरीके से न ली जाए, तो उसका पूरा फायदा शरीर को नहीं मिल पाता और कई बार साइड इफेक्ट्स का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए दवा लेना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उसे सही तरीके से लेना भी है.

BBC में छपी रिपोर्ट के अनुसार, दवाइयां अलग-अलग रूप में आती हैं, जैसे टैबलेट, कैप्सूल, सिरप, पाउडर, ड्रॉप्स या इंजेक्शन. लिक्विड दवाएं आमतौर पर शरीर में जल्दी घुल जाती हैं और तेजी से असर दिखाती हैं. वहीं टैबलेट और कैप्सूल को इस तरह बनाया जाता है कि वे धीरे-धीरे पेट में घुलें और समय के साथ असर करें. कुछ दवाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें लंबे समय तक असर देने के लिए खास तरीके से तैयार किया जाता है. ऐसी गोलियों को तोड़ना, पीसना या चबाना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे दवा एक साथ शरीर में पहुंच सकती है और नुकसान हो सकता है. इसलिए हर दवा को उसी रूप में लें, जैसा डॉक्टर या पैकेट पर बताया गया हो.

कैसे दवा लेनी चाहिए?
अब सवाल आता है कि दवा किस पानी के साथ लेनी चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य तापमान या हल्के गुनगुने पानी के साथ दवा लेना बेहतर माना जाता है. ठंडा पानी कई बार पेट में दवा के घुलने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है. इससे दवा का असर देर से शुरू हो सकता है. वहीं बहुत ज्यादा गर्म पानी भी कुछ दवाओं के लिए सही नहीं माना जाता, क्योंकि उससे दवा की बनावट या असर प्रभावित हो सकता है. इसलिए सबसे सुरक्षित तरीका है सादा पानी या हल्का गुनगुना पानी. इससे दवा आसानी से निगली जाती है और पेट में ठीक तरह से घुलने में मदद मिलती है.

न अपनाएं ये तरीका
कई लोग दवा को दूध, जूस, चाय या कॉफी के साथ लेना आसान समझते हैं, लेकिन यह आदत नुकसान पहुंचा सकती है. दूध में मौजूद कैल्शियम कुछ दवाओं के असर को कम कर सकता है, खासकर थायरॉइड, कैल्शियम कंट्रोल या कुछ एंटीबायोटिक दवाओं में. चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो कुछ दवाओं के साथ मिलकर बेचैनी, धड़कन तेज होने या पेट में दिक्कत पैदा कर सकता है. वहीं कुछ फलों के रस, खासकर अंगूर के रस, कई दवाओं के असर को बढ़ा या बदल सकते हैं. इसलिए दवा के साथ सादा पानी लेना सबसे सुरक्षित और सही विकल्प माना जाता है.

समय भी जरूरी
दवा खाने का समय भी उतना ही जरूरी है. कुछ दवाएं खाली पेट लेनी होती हैं, ताकि वे जल्दी असर करें, जबकि कुछ दवाएं खाने के बाद दी जाती हैं ताकि पेट पर बुरा असर न पड़े. अगर डॉक्टर ने दिन में दो बार या तीन बार दवा लिखी है, तो उसे तय समय पर लेना जरूरी है. मन से कभी सुबह, कभी रात लेने से दवा का असर कम हो सकता है. खासतौर पर शुगर, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड या हार्ट की दवाओं में समय का पालन बहुत जरूरी होता है.

गलत है अपनी मर्जी से दवा लेने की आदत
सबसे अहम बात यह है कि अपनी मर्जी से दवा लेने की आदत छोड़ें. हर दवा का तरीका अलग होता है, इसलिए डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह मानें. दवा को सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से लेने पर ही उसका पूरा फायदा मिलता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दुनिया के सबसे ऊंचे कृष्ण मंदिर का ट्रैक खुला:बर्फ कम होते ही पहुंचने लगे श्रद्धालु; 12,778 फीट की ऊंचाई पर स्थित है मार्ग

May 12, 2026/
4:36 pm

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे कृष्ण मंदिर (युल्ला कांडा) का ट्रैक बर्फ पिघलते ही श्रद्धालुओं के...

गर्मी से मौतें बढ़ने का अधिक खतरा यूरोपीय देशों में‎:फ्रांस में कार्डिएक अरेस्ट के मामले‎ चार गुना बढ़े; कई देशों में ट्रेन, न्यूक्लियर प्लांट बंद‎

June 30, 2026/
3:38 pm

यूरोप इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। ‎इसका असर अब केवल लोगों के स्वास्थ्य तक‎ सीमित नहीं रहा,...

authorimg

May 20, 2026/
7:48 pm

Last Updated:May 20, 2026, 19:48 IST गर्मियों में मिलने वाला कच्चा आम सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए...

'कुंभ वायरल गर्ल' नाबालिग निकली, फरमान पर POCSO में FIR:अनुसूचित जनजाति आयोग की जांच में खुलासा; MP-केरलम के DGP दिल्ली तलब

April 9, 2026/
10:03 pm

कुंभ वायरल गर्ल की शादी के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।...

Salman Khans New Look for Eid 2027 Film

May 9, 2026/
4:32 pm

48 मिनट पहले कॉपी लिंक सलमान खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की तैयारी में हैं। इस...

‘डर नहीं, वीरता की कहानी सुनाना चाहती हूं’:होर्मुज में फंसे रुड़की के कैप्टन की पत्नी बोलीं- बच्चों की तरह क्रू संभाल रहे, हमें उन पर गर्व

March 20, 2026/
5:30 am

‘मैं अपने बच्चों को उनके पिता की वीरता की कहानी सुनाना चाहती हूं… डर की नहीं।’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में...

Income Tax Return 2026 Filing Start Update

June 21, 2026/
11:16 am

नई दिल्ली16 मिनट पहले कॉपी लिंक वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइलिंग शुरू हो चुकी...

SRH batter Heinrich Klaasen. (AP Photo)

May 6, 2026/
8:56 pm

आखरी अपडेट:06 मई, 2026, 20:56 IST पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किए गए। इसके बाद राज्य...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

दवा खाते समय कर रहे हैं ये बड़ी गलती! जान लें नार्मल पानी से खानी है या गुनगुने पानी से…

authorimg

जब भी हमें दवा लेनी होती है, ज्यादातर लोग बिना ज्यादा सोचे-समझे गोली उठाते हैं और पानी के साथ निगल लेते हैं. कई लोग इसे दूध, जूस, चाय या कॉफी के साथ भी खा लेते हैं, जबकि कुछ लोग समय का ध्यान रखे बिना जब याद आता है तभी दवा ले लेते हैं. लेकिन दवा खाने का तरीका, समय और उसके साथ लिया गया पेय पदार्थ दवा के असर पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है. अगर दवा सही तरीके से न ली जाए, तो उसका पूरा फायदा शरीर को नहीं मिल पाता और कई बार साइड इफेक्ट्स का खतरा भी बढ़ सकता है. इसलिए दवा लेना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उसे सही तरीके से लेना भी है.

BBC में छपी रिपोर्ट के अनुसार, दवाइयां अलग-अलग रूप में आती हैं, जैसे टैबलेट, कैप्सूल, सिरप, पाउडर, ड्रॉप्स या इंजेक्शन. लिक्विड दवाएं आमतौर पर शरीर में जल्दी घुल जाती हैं और तेजी से असर दिखाती हैं. वहीं टैबलेट और कैप्सूल को इस तरह बनाया जाता है कि वे धीरे-धीरे पेट में घुलें और समय के साथ असर करें. कुछ दवाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें लंबे समय तक असर देने के लिए खास तरीके से तैयार किया जाता है. ऐसी गोलियों को तोड़ना, पीसना या चबाना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे दवा एक साथ शरीर में पहुंच सकती है और नुकसान हो सकता है. इसलिए हर दवा को उसी रूप में लें, जैसा डॉक्टर या पैकेट पर बताया गया हो.

कैसे दवा लेनी चाहिए?
अब सवाल आता है कि दवा किस पानी के साथ लेनी चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य तापमान या हल्के गुनगुने पानी के साथ दवा लेना बेहतर माना जाता है. ठंडा पानी कई बार पेट में दवा के घुलने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है. इससे दवा का असर देर से शुरू हो सकता है. वहीं बहुत ज्यादा गर्म पानी भी कुछ दवाओं के लिए सही नहीं माना जाता, क्योंकि उससे दवा की बनावट या असर प्रभावित हो सकता है. इसलिए सबसे सुरक्षित तरीका है सादा पानी या हल्का गुनगुना पानी. इससे दवा आसानी से निगली जाती है और पेट में ठीक तरह से घुलने में मदद मिलती है.

न अपनाएं ये तरीका
कई लोग दवा को दूध, जूस, चाय या कॉफी के साथ लेना आसान समझते हैं, लेकिन यह आदत नुकसान पहुंचा सकती है. दूध में मौजूद कैल्शियम कुछ दवाओं के असर को कम कर सकता है, खासकर थायरॉइड, कैल्शियम कंट्रोल या कुछ एंटीबायोटिक दवाओं में. चाय और कॉफी में कैफीन होता है, जो कुछ दवाओं के साथ मिलकर बेचैनी, धड़कन तेज होने या पेट में दिक्कत पैदा कर सकता है. वहीं कुछ फलों के रस, खासकर अंगूर के रस, कई दवाओं के असर को बढ़ा या बदल सकते हैं. इसलिए दवा के साथ सादा पानी लेना सबसे सुरक्षित और सही विकल्प माना जाता है.

समय भी जरूरी
दवा खाने का समय भी उतना ही जरूरी है. कुछ दवाएं खाली पेट लेनी होती हैं, ताकि वे जल्दी असर करें, जबकि कुछ दवाएं खाने के बाद दी जाती हैं ताकि पेट पर बुरा असर न पड़े. अगर डॉक्टर ने दिन में दो बार या तीन बार दवा लिखी है, तो उसे तय समय पर लेना जरूरी है. मन से कभी सुबह, कभी रात लेने से दवा का असर कम हो सकता है. खासतौर पर शुगर, ब्लड प्रेशर, थायरॉइड या हार्ट की दवाओं में समय का पालन बहुत जरूरी होता है.

गलत है अपनी मर्जी से दवा लेने की आदत
सबसे अहम बात यह है कि अपनी मर्जी से दवा लेने की आदत छोड़ें. हर दवा का तरीका अलग होता है, इसलिए डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह मानें. दवा को सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से लेने पर ही उसका पूरा फायदा मिलता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket