Tuesday, 15 Sep 2026 | 12:32 PM

Trending :

EXCLUSIVE

टीकमगढ़ में नल-जल योजना के लिए भूख हड़ताल खत्म:अधिकारियों ने कल दोपहर 12 बजे तक पानी सप्लाई का लिखित आश्वासन दिया

टीकमगढ़ के दिगौड़ा ग्राम पंचायत में डेढ़ महीने से बंद नल-जल योजना को शुरू कराने की मांग को लेकर समाजसेवी रमाशंकर पस्तोर की भूख हड़ताल मंगलवार रात को खत्म हो गई। अधिकारियों ने बुधवार दोपहर 12 बजे तक पानी की सप्लाई शुरू करने का लिखित भरोसा दिया, जिसके बाद पस्तोर ने जूस पीकर अपना अनशन तोड़ा। दिगौड़ा कस्बे में पिछले डेढ़ महीने से नल-जल योजना ठप पड़ी है। भीषण गर्मी में पानी न मिलने से ग्रामीण बेहद परेशान थे। इसी समस्या को लेकर रमाशंकर पस्तोर मंगलवार दोपहर से बस स्टैंड पर भूख हड़ताल और धरने पर बैठ गए थे। अधिकारियों ने दिया लिखित आश्वासन रात करीब 8 बजे तहसीलदार प्राची जैन, थाना प्रभारी मनीष मिश्रा और पीएचई विभाग के एसडीओ हर्ष राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने समाजसेवी से चर्चा की और बुधवार दोपहर तक योजना चालू करने का लिखित आश्वासन दिया। प्रशासन की अनदेखी पर उठाया कदम रमाशंकर पस्तोर ने बताया कि ग्रामीणों ने 1 अप्रैल और 22 अप्रैल को एसडीएम को ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 24 अप्रैल को कलेक्टर को सूचना देकर चेतावनी दी गई थी कि अगर 27 अप्रैल तक पानी शुरू नहीं हुआ, तो वे 28 अप्रैल से भूख हड़ताल करेंगे। ये लोग भी रहे शामिल इस अनशन में समाजसेवी के साथ जिला पंचायत सदस्य मनोहर लाल अहिरवार, डॉ. विष्णु राय, प्रेमनारायण लुहारिया, रवि सोनकिया, मनोज सेन, त्रिलोक त्रिपाठी, ताजुद्दीन खान और कई अन्य ग्रामीण भी साथ बैठे थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
2nd PUC Results 2026 Karnataka: Over 7.1 lakh students appeared for the Karnataka class 12 exam this year. (AI Generated Image)

April 7, 2026/
8:18 am

आखरी अपडेट:07 अप्रैल, 2026, 08:18 IST पूनावाला ने लिखा कि कांग्रेस “भारतीय जिहादी कांग्रेस” की तरह व्यवहार कर रही है...

एपस्टीन फाइल- ट्रम्प पर नाबालिग के यौन शोषण का आरोप:नए दस्तावेज में खुलासा, पहले अधिकारियों ने डुप्लीकेट बताकर रोक दिया था

March 7, 2026/
1:55 am

अमेरिका में न्याय विभाग ने कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेज जारी किए हैं। एफबीआई को दिए...

Ludhiana Inder Kaur Murder Case

May 22, 2026/
5:00 am

पंजाबी सिंगर इंदर कौर के लुधियाना में हुए मर्डर केस में ट्विस्ट आ गया है। कत्ल के आरोपी NRI सुखविंदर...

'असली टीएमसी' बनाम भाईपो हिट टॉप गियर | क्या रिजिग से संकट हो सकता है? | सुपर सैटरडे डिबेट | न्यूज18

June 6, 2026/
9:47 pm

सीएनएन नाम, लोगो और सभी संबंधित तत्व ® और © 2026 केबल न्यूज नेटवर्क एलपी, एलएलएलपी। एक टाइम वार्नर कंपनी।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

टीकमगढ़ में नल-जल योजना के लिए भूख हड़ताल खत्म:अधिकारियों ने कल दोपहर 12 बजे तक पानी सप्लाई का लिखित आश्वासन दिया

टीकमगढ़ में नल-जल योजना के लिए भूख हड़ताल खत्म:अधिकारियों ने कल दोपहर 12 बजे तक पानी सप्लाई का लिखित आश्वासन दिया

टीकमगढ़ के दिगौड़ा ग्राम पंचायत में डेढ़ महीने से बंद नल-जल योजना को शुरू कराने की मांग को लेकर समाजसेवी रमाशंकर पस्तोर की भूख हड़ताल मंगलवार रात को खत्म हो गई। अधिकारियों ने बुधवार दोपहर 12 बजे तक पानी की सप्लाई शुरू करने का लिखित भरोसा दिया, जिसके बाद पस्तोर ने जूस पीकर अपना अनशन तोड़ा। दिगौड़ा कस्बे में पिछले डेढ़ महीने से नल-जल योजना ठप पड़ी है। भीषण गर्मी में पानी न मिलने से ग्रामीण बेहद परेशान थे। इसी समस्या को लेकर रमाशंकर पस्तोर मंगलवार दोपहर से बस स्टैंड पर भूख हड़ताल और धरने पर बैठ गए थे। अधिकारियों ने दिया लिखित आश्वासन रात करीब 8 बजे तहसीलदार प्राची जैन, थाना प्रभारी मनीष मिश्रा और पीएचई विभाग के एसडीओ हर्ष राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने समाजसेवी से चर्चा की और बुधवार दोपहर तक योजना चालू करने का लिखित आश्वासन दिया। प्रशासन की अनदेखी पर उठाया कदम रमाशंकर पस्तोर ने बताया कि ग्रामीणों ने 1 अप्रैल और 22 अप्रैल को एसडीएम को ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद 24 अप्रैल को कलेक्टर को सूचना देकर चेतावनी दी गई थी कि अगर 27 अप्रैल तक पानी शुरू नहीं हुआ, तो वे 28 अप्रैल से भूख हड़ताल करेंगे। ये लोग भी रहे शामिल इस अनशन में समाजसेवी के साथ जिला पंचायत सदस्य मनोहर लाल अहिरवार, डॉ. विष्णु राय, प्रेमनारायण लुहारिया, रवि सोनकिया, मनोज सेन, त्रिलोक त्रिपाठी, ताजुद्दीन खान और कई अन्य ग्रामीण भी साथ बैठे थे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket