Wednesday, 23 Sep 2026 | 11:16 AM

Trending :

महेश्वर में नाबालिग के हत्यारे को फांसी देने रैली:दो हजार से अधिक लोग सड़कों पर उतरे, आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग

महेश्वर में 6 दिन पहले हुई नाबालिग सोहन जाधव की हत्या को लेकर लोगों में गुस्सा है। मंगलवार शाम को सकल हिंदू समाज के बुलावे पर दो हजार से अधिक लोग सड़कों पर उतरे और रैली निकाली। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपी शानू खान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। श्रद्धांजलि सभा के बाद मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि हत्यारे को फांसी नहीं दी गई और अपराधी के घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर नहीं चला, तो आंदोलन और उग्र होगा। 150 रुपए के विवाद में गई जान देर शाम हुई सभा में बंजारा समाज, हिंदू संगठनों और नेताओं ने सोहन को श्रद्धांजलि दी। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव ने कहा कि मात्र 150 रुपए के विवाद में परिवार के इकलौते बेटे की हत्या करना दिल दहला देने वाली घटना है। उन्होंने परिवार को मदद दिलाने और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी शानू खान ने विवाद के दौरान किशोर को जमीन पर गिराकर कोहनी से हमला किया और गर्दन पर पैर रखकर दबाया था। ज्ञापन में रखी गईं ये मुख्य मांगें आरोपी का सरकारी जमीन पर बना मकान तुरंत तोड़ा जाए। सोमाखेड़ी मार्ग पर कब्रिस्तान के बाहर बनी अवैध दुकानों को हटाया जाए। शहर के धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। बाहर से आकर बसे संदिग्ध लोगों की जांच की जाए। कट्टरपंथी शिक्षा देने वालों पर नकेल कसी जाए। मृतक के परिवार को मुआवजा और व्यापार के लिए दुकान दी जाए। रैली के दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम तक करही इलाके में इस घटना को लेकर तनाव और गुस्से का माहौल बना रहा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
केरल- 70% विधायकों पर क्रिमिनल-केस, आधे से ज्यादा करोड़पति:तमिलनाडु- PMK का 1-2 दिन में NDA में शामिल होने का फैसला; भाजपा की चुनाव को लेकर बैठक

March 19, 2026/
6:30 am

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में मौजूदा विधायकों में से लगभग 70 प्रतिशत ने...

छतरपुर में एक साथ 6 जगह लगी आग:फायर ब्रिगेड खराब होने से काबू पाने में देरी, टैंकर बुलाकर बाल्टी से पानी डालाकर बुझाई

April 22, 2026/
7:23 pm

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग 6 स्थानों पर आग लगने से हड़कंप मच गया। शिवपुरा,...

ask search icon

March 19, 2026/
3:59 pm

  Say Goodbye to Headaches: अक्सर लोग बार-बार होने वाले सिरदर्द को सामान्य मानकर पेनकिलर खा लेते हैं, जो सेहत...

US President Donald Trump.  (AFP/File)

June 1, 2026/
8:09 am

आखरी अपडेट:01 जून, 2026, 08:09 IST बंगाल में, स्थानीय राजनीतिक पारिस्थितिकी तंत्र बिजली और सुविधा तक पहुंच के आसपास बनाया...

सिवनी में भूकंप से बचाव के लिए ट्रेनिंग:एसडीईआरएफ ने कहा- आपदा के वक्त झुकें, सुरक्षित स्थान लें, और पकड़कर रहें

March 30, 2026/
8:09 pm

सिवनी में सोमवार, 30 मार्च को जिला आपदा प्रबंधन की ओर से भूकंप से बचाव और तैयारी को लेकर एक...

पश्चिम बंगाल चुनाव: बंगाल में वोटिंग से पहले जुड़े 7 लाख नए वोटर, अब 6.82 करोड़ लोग डालेंगे वोट, चुनाव आयोग ने और क्या बताया?

April 19, 2026/
11:18 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले आदिवासी सूची में लगभग 7 लाख नए आदिवासी जोड़े गए हैं। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक्स आयोग...

अब कस्टमाइज्ड सिनेमा का दौर:बटन दबाते ही रेगिस्तान में बदलेगा बर्फीले इलाके का दृश्य, IIM-IIT की तर्ज पर क्रिएटिव टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट; एनिमेशन, विजुअल इफैक्ट के क्रिएटर होंगे तैयार

March 3, 2026/
12:24 pm

आने वाला समय इंटरएक्टिव, कस्टमाइज्ड और इमर्सिव सिनेमा का है। दर्शक सिर्फ फिल्म देखेंगे नहीं, बल्कि महसूस करेंगे। फर्ज कीजिए...

दिल्ली में भाजपा-AAP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प:पालम अग्निकांड की शोकसभा में पहुंचे केजरीवाल, बोले- BJP पीड़ितों से नहीं मिलने दे रही

March 19, 2026/
6:57 pm

दिल्ली के पालम इलाके में हुए अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

महेश्वर में नाबालिग के हत्यारे को फांसी देने रैली:दो हजार से अधिक लोग सड़कों पर उतरे, आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग

महेश्वर में नाबालिग के हत्यारे को फांसी देने रैली:दो हजार से अधिक लोग सड़कों पर उतरे, आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग

महेश्वर में 6 दिन पहले हुई नाबालिग सोहन जाधव की हत्या को लेकर लोगों में गुस्सा है। मंगलवार शाम को सकल हिंदू समाज के बुलावे पर दो हजार से अधिक लोग सड़कों पर उतरे और रैली निकाली। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपी शानू खान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। श्रद्धांजलि सभा के बाद मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि हत्यारे को फांसी नहीं दी गई और अपराधी के घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर नहीं चला, तो आंदोलन और उग्र होगा। 150 रुपए के विवाद में गई जान देर शाम हुई सभा में बंजारा समाज, हिंदू संगठनों और नेताओं ने सोहन को श्रद्धांजलि दी। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव ने कहा कि मात्र 150 रुपए के विवाद में परिवार के इकलौते बेटे की हत्या करना दिल दहला देने वाली घटना है। उन्होंने परिवार को मदद दिलाने और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी शानू खान ने विवाद के दौरान किशोर को जमीन पर गिराकर कोहनी से हमला किया और गर्दन पर पैर रखकर दबाया था। ज्ञापन में रखी गईं ये मुख्य मांगें आरोपी का सरकारी जमीन पर बना मकान तुरंत तोड़ा जाए। सोमाखेड़ी मार्ग पर कब्रिस्तान के बाहर बनी अवैध दुकानों को हटाया जाए। शहर के धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। बाहर से आकर बसे संदिग्ध लोगों की जांच की जाए। कट्टरपंथी शिक्षा देने वालों पर नकेल कसी जाए। मृतक के परिवार को मुआवजा और व्यापार के लिए दुकान दी जाए। रैली के दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम तक करही इलाके में इस घटना को लेकर तनाव और गुस्से का माहौल बना रहा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket