Tuesday, 06 Oct 2026 | 11:27 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Punjab AAP-BJP Defection Seechewal Questions Raghav Chadha on Corruption

पंजाब से 6 राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ BJP में शामिल हो गए। अब सिर्फ पर्यावरणविद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ही बच गए। उनका कहना है कि ऑफर तो मुझे भी मिला लेकिन मैंने सिरे से नकार दिया। वह AAP को करप्ट बता पार्टी छोड़ने वाले राघव चड्‌ढा पर खूब

.

सीचेवाल यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि सभी IAS अफसरों का मुंह इसी कोठी की तरफ होता था। अफसरों की ट्रांसफर की पावर चड्‌ढा के हाथ में थी और अपॉइंटमेंट की जिम्मेदारी संदीप पाठक के पास थी। जब ये पार्टी में थे और पंजाब में मजे कर रहे थे तब इन्हें भ्रष्टाचार नहीं दिखा।

पार्टी ने जब इन्हें पंजाब से निकाला तो इनको भ्रष्टाचार भी दिख गया और खामियां भी दिखने लगी। सीचेवाल ने कहा कि अच्छा होता कि ये पहले फेज में ही कहते कि भ्रष्टाचार है इसे रोको। नहीं रोकते तो पब्लिक के सामने आते।

AAP में हुई इस टूट को लेकर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने दैनिक भास्कर से खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने राघव चड्‌ढा और संदीप पाठक के खिलाफ पूरे आक्रामक तेवर दिखाए। पढ़िए विस्तृत बातचीत के प्रमुख अंश….

सवाल: क्या राघव चड्‌ढा और संदीप पाठक ने आपसे भी बात की थी कि हम BJP में जा रहे हैं? सीचेवाल: नहीं, मेरे साथ उन्होंने कोई बात नहीं की।

सवाल: क्या उन्होंने आपको भी अपने साथ BJP में जाने का ऑफर दिया था? सीचेवाल: नहीं, मेरे साथ कोई संपर्क नहीं किया, मेरे साथ कोई संपर्क करता तो ही मैं बताता। मेरा तो ऐसा कोई विचार ही नहीं था।

सवाल: राघव चड्‌ढा और संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार है, क्या आपको भी लगता है कि पार्टी में ऐसा कुछ है? सीचेवाल: साल पहले तक ये दोनों ही थे, संदीप पाठक व राघव चड्‌ढा। इनको ही पता होगा कि कितना था और कितना नहीं। यही जिम्मेदार थे। हर अफसर राघव चड्‌ढा के आदेशों पर लगता था। कोई भी नियुक्ति होती थी, संदीप पाठक करते थे। ये तो यही जानते हैं कि इन्होंने कितना किया था। इनके जाने के बाद भ्रष्टाचार शुरू हुआ, ऐसा तो नहीं है। इसका जवाब वो सही दे सकते हैं।

सवाल: राघव चड्‌ढा कह रहे हैं कि मैं कोशिश कर रहा था कि सब कुछ ठीक हो जाए? सीचेवाल: पंजाब वालों को पूछ लो कि इनमें नुक्स थे या उनमें नुक्स थे। काम तो ये करते थे सारे। किसी की नियुक्ति करना किसी को इधर-उधर करना ये सब इनके हाथ में था। IAS अफसरों की नजर तो 50 नंबर कोठी पर होती थी। अगर करप्शन हुआ होगा तो वहां हुआ होगा। ये तो उनको पता होगा कि वहां पर कितना करप्शन हुआ। क्या उनके जाने के बाद भ्रष्टाचार हुआ है। जब वो यहां थे तो तभी कहते कि भ्रष्टाचार है। तब ठीक करते। जब उनको यहां से हटा दिया तब कह रहे हैं कि यहां भ्रष्टाचार है।

दैनिक भास्कर ऐप से बात करते हुए राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल

सवाल: क्या इस एपिसोड के दौरान आपसे अरविंद केजरीवाल ने संपर्क किया? सीचेवाल: नहीं, अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कोई संपर्क नहीं किया। पार्टी ने भी मेरे से संपर्क नहीं किया। CM भगवंत मान के अलावा मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई।

सवाल: CM भगवंत मान ने आपको बुलाया? सीचेवाल: भगवंत मान ने मुझे बुलाया। उन्होंने 2 दिन बुलाया। उन्होंने इस बारे में कोई बात नहीं की। उनको पता लगता तो वो जरूर बात करते। मुझे बताया कि पार्टी में ऐसा हो गया है।

सवाल: विक्रमजीत सिंह साहनी ने आपसे भाजपा में जाने की बात की थी? सीचेवाल: 24 अप्रैल को जिस दिन इन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी उस दिन उन्होंने बताया था कि हम अलग गुट बना रहे हैं। 7 लोगों ने लेटर पर साइन कर दिए हैं आप भी कर दो। मैंने मना कर दिया।

सवाल: क्या 6 सांसदों के छोड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल ने आपसे बात की? सीचेवाल: नहीं, मुझसे किसी ने कोई संपर्क नहीं किया। मुझे लगता है कि उन्हें पता था कि सीचेवाल राजनीति नहीं बल्कि सेवा करने आया है। मुझे तो जब राज्यसभा सदस्य चुना जा रहा था, मैंने तब भी मना कर दिया था।

********

ये खबरें भी पढ़ें:

AAP छोड़ने वाले सांसदों का डायरेक्ट ग्राउंड कनेक्ट नहीं: पंजाब में BJP नैरेटिव बिल्डिंग, सोशल-बिजनेस नेटवर्क यूज करेगी; AAP कैसे कर रही डैमेज कंट्रोल?

पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के 6 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। इनमें राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल, विक्रम साहनी, हरभजन सिंह भज्जी, डॉ. संदीप पाठक और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं। इनमें से 3 राघव, मित्तल और पाठक BJP में शामिल हो चुके हैं। राज्यसभा का सांसद जनता नहीं चुनती बल्कि जनता के चुने विधायक इनके लिए वोटिंग करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

पंजाब- AAP छोड़ने वाले सांसदों की लग्जरी लाइफस्टाइल:₹60 हजार के जूते, ₹80 हजार का चश्मा, ₹3 लाख का पेन; 6 सांसदों की प्रॉपर्टी-शौक के बारे में जानिए

आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पंजाब के 6 में से 5 राज्यसभा सांसद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। संदीप पाठक को छोड़ दें तो सभी करोड़पति हैं। इनमें सबसे अमीर ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता है, जिनके पास 5 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी है। पढ़ें पूरी खबर….

AAP की टूट से BJP को पंजाब में क्या फायदा:चड्‌ढा केजरीवाल के खिलाफ नैरेटिव सेट करेंगे, पाठक स्ट्रैटजी बनाएंगे; जानें ‘कैप्टन’ कौन होगा

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) में टूट हो गई। पंजाब के 6 सांसदों ने अचानक पार्टी छोड़ दी। इनमें से 3 राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भाजपा जॉइन कर ली। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पंजाब में AAP के MLA भी टूटेंगे या नहीं। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
महवश ने चहल संग रिश्ते की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी:कहा- युजवेंद्र को एक अच्छे दोस्त की जरूरत थी, मैं दोस्ती अच्छे से निभाती हूं

May 18, 2026/
11:35 am

एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर...

दूसरा टेस्ट- फिलिप्स के शतक से न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में:पहली पारी में 391 रन बनाए; इंग्लैंड ने 222 रन में 6 विकेट गंवाए

June 19, 2026/
12:07 am

न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। द ओवल में ग्लेन फिलिप्स के शतक की...

पंजाबी सिंगर रमन लखेसर के गाने पर कंट्रोवर्सी:बादलां दा गढ़ लंबी थाना बल्लिए हटाया, शिअद बोला-एक लाइन से AAP सरकार डर गई

February 27, 2026/
1:28 pm

पंजाबी सिंगर रमन लखेसर का गाना माई वर्ल्ड -2 फिर कंट्रोवर्सी में है। इसके लिरिक्स में से जाणदा निआणा की...

अमेरिका में $1 के सिक्के पर ट्रम्प की तस्वीर:250वीं वर्षगांठ पर जारी हुआ, बिक्री शुरू होने के कुछ घंटे बाद आउट ऑफ स्टॉक

September 3, 2026/
1:36 pm

अमेरिका ने अपनी 250वीं वर्षगांठ के मौके पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तस्वीर वाला $1 का खास सिक्का जारी किया...

Vaibhav Sooryavanshi; GT vs RR IPL 2026 LIVE Score Update

April 4, 2026/
4:30 am

स्पोर्ट्स डेस्क48 मिनट पहले कॉपी लिंक IPL में शनिवार का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला...

People show their identity cards as they wait in a queue at a polling station to cast their votes during the Municipal Corporation elections, in Amritsar. (Source: PTI)

May 29, 2026/
9:33 am

आखरी अपडेट:29 मई, 2026, 09:33 IST तृणमूल कांग्रेस रातोरात ढह नहीं रही है. लेकिन, अपने जन्म के बाद पहली बार,...

साड़ी के लिए सावन 2026 ट्रेंडी ब्लाउज़ डिज़ाइन, स्टाइलिश, उत्तम दर्जे का और आधुनिक डिज़ाइन

July 22, 2026/
10:49 pm

22 जुलाई 2026 को 22:49 IST पर अपडेट किया गया ट्रेंडी ब्लाउज़ डिज़ाइन 2026: सावन 2026 में फैशन के साथ...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Punjab AAP-BJP Defection Seechewal Questions Raghav Chadha on Corruption

Punjab AAP-BJP Defection Seechewal Questions Raghav Chadha on Corruption

पंजाब से 6 राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ BJP में शामिल हो गए। अब सिर्फ पर्यावरणविद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ही बच गए। उनका कहना है कि ऑफर तो मुझे भी मिला लेकिन मैंने सिरे से नकार दिया। वह AAP को करप्ट बता पार्टी छोड़ने वाले राघव चड्‌ढा पर खूब

.

सीचेवाल यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा कि सभी IAS अफसरों का मुंह इसी कोठी की तरफ होता था। अफसरों की ट्रांसफर की पावर चड्‌ढा के हाथ में थी और अपॉइंटमेंट की जिम्मेदारी संदीप पाठक के पास थी। जब ये पार्टी में थे और पंजाब में मजे कर रहे थे तब इन्हें भ्रष्टाचार नहीं दिखा।

पार्टी ने जब इन्हें पंजाब से निकाला तो इनको भ्रष्टाचार भी दिख गया और खामियां भी दिखने लगी। सीचेवाल ने कहा कि अच्छा होता कि ये पहले फेज में ही कहते कि भ्रष्टाचार है इसे रोको। नहीं रोकते तो पब्लिक के सामने आते।

AAP में हुई इस टूट को लेकर संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने दैनिक भास्कर से खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने राघव चड्‌ढा और संदीप पाठक के खिलाफ पूरे आक्रामक तेवर दिखाए। पढ़िए विस्तृत बातचीत के प्रमुख अंश….

सवाल: क्या राघव चड्‌ढा और संदीप पाठक ने आपसे भी बात की थी कि हम BJP में जा रहे हैं? सीचेवाल: नहीं, मेरे साथ उन्होंने कोई बात नहीं की।

सवाल: क्या उन्होंने आपको भी अपने साथ BJP में जाने का ऑफर दिया था? सीचेवाल: नहीं, मेरे साथ कोई संपर्क नहीं किया, मेरे साथ कोई संपर्क करता तो ही मैं बताता। मेरा तो ऐसा कोई विचार ही नहीं था।

सवाल: राघव चड्‌ढा और संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार है, क्या आपको भी लगता है कि पार्टी में ऐसा कुछ है? सीचेवाल: साल पहले तक ये दोनों ही थे, संदीप पाठक व राघव चड्‌ढा। इनको ही पता होगा कि कितना था और कितना नहीं। यही जिम्मेदार थे। हर अफसर राघव चड्‌ढा के आदेशों पर लगता था। कोई भी नियुक्ति होती थी, संदीप पाठक करते थे। ये तो यही जानते हैं कि इन्होंने कितना किया था। इनके जाने के बाद भ्रष्टाचार शुरू हुआ, ऐसा तो नहीं है। इसका जवाब वो सही दे सकते हैं।

सवाल: राघव चड्‌ढा कह रहे हैं कि मैं कोशिश कर रहा था कि सब कुछ ठीक हो जाए? सीचेवाल: पंजाब वालों को पूछ लो कि इनमें नुक्स थे या उनमें नुक्स थे। काम तो ये करते थे सारे। किसी की नियुक्ति करना किसी को इधर-उधर करना ये सब इनके हाथ में था। IAS अफसरों की नजर तो 50 नंबर कोठी पर होती थी। अगर करप्शन हुआ होगा तो वहां हुआ होगा। ये तो उनको पता होगा कि वहां पर कितना करप्शन हुआ। क्या उनके जाने के बाद भ्रष्टाचार हुआ है। जब वो यहां थे तो तभी कहते कि भ्रष्टाचार है। तब ठीक करते। जब उनको यहां से हटा दिया तब कह रहे हैं कि यहां भ्रष्टाचार है।

दैनिक भास्कर ऐप से बात करते हुए राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल

दैनिक भास्कर ऐप से बात करते हुए राज्य सभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल

सवाल: क्या इस एपिसोड के दौरान आपसे अरविंद केजरीवाल ने संपर्क किया? सीचेवाल: नहीं, अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कोई संपर्क नहीं किया। पार्टी ने भी मेरे से संपर्क नहीं किया। CM भगवंत मान के अलावा मेरी किसी से कोई बात नहीं हुई।

सवाल: CM भगवंत मान ने आपको बुलाया? सीचेवाल: भगवंत मान ने मुझे बुलाया। उन्होंने 2 दिन बुलाया। उन्होंने इस बारे में कोई बात नहीं की। उनको पता लगता तो वो जरूर बात करते। मुझे बताया कि पार्टी में ऐसा हो गया है।

सवाल: विक्रमजीत सिंह साहनी ने आपसे भाजपा में जाने की बात की थी? सीचेवाल: 24 अप्रैल को जिस दिन इन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी उस दिन उन्होंने बताया था कि हम अलग गुट बना रहे हैं। 7 लोगों ने लेटर पर साइन कर दिए हैं आप भी कर दो। मैंने मना कर दिया।

सवाल: क्या 6 सांसदों के छोड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल ने आपसे बात की? सीचेवाल: नहीं, मुझसे किसी ने कोई संपर्क नहीं किया। मुझे लगता है कि उन्हें पता था कि सीचेवाल राजनीति नहीं बल्कि सेवा करने आया है। मुझे तो जब राज्यसभा सदस्य चुना जा रहा था, मैंने तब भी मना कर दिया था।

********

ये खबरें भी पढ़ें:

AAP छोड़ने वाले सांसदों का डायरेक्ट ग्राउंड कनेक्ट नहीं: पंजाब में BJP नैरेटिव बिल्डिंग, सोशल-बिजनेस नेटवर्क यूज करेगी; AAP कैसे कर रही डैमेज कंट्रोल?

पंजाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के 6 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। इनमें राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल, विक्रम साहनी, हरभजन सिंह भज्जी, डॉ. संदीप पाठक और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं। इनमें से 3 राघव, मित्तल और पाठक BJP में शामिल हो चुके हैं। राज्यसभा का सांसद जनता नहीं चुनती बल्कि जनता के चुने विधायक इनके लिए वोटिंग करते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

पंजाब- AAP छोड़ने वाले सांसदों की लग्जरी लाइफस्टाइल:₹60 हजार के जूते, ₹80 हजार का चश्मा, ₹3 लाख का पेन; 6 सांसदों की प्रॉपर्टी-शौक के बारे में जानिए

आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पंजाब के 6 में से 5 राज्यसभा सांसद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। संदीप पाठक को छोड़ दें तो सभी करोड़पति हैं। इनमें सबसे अमीर ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजिंदर गुप्ता है, जिनके पास 5 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी है। पढ़ें पूरी खबर….

AAP की टूट से BJP को पंजाब में क्या फायदा:चड्‌ढा केजरीवाल के खिलाफ नैरेटिव सेट करेंगे, पाठक स्ट्रैटजी बनाएंगे; जानें ‘कैप्टन’ कौन होगा

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी (AAP) में टूट हो गई। पंजाब के 6 सांसदों ने अचानक पार्टी छोड़ दी। इनमें से 3 राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भाजपा जॉइन कर ली। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पंजाब में AAP के MLA भी टूटेंगे या नहीं। पढ़ें पूरी खबर…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket