Sunday, 13 Sep 2026 | 02:12 PM

Trending :

EXCLUSIVE

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते एक सटोरी गिरफ्तार:सिवनी में नगदी, मोबाइल जब्त; एक अन्य आरोपी फरार

सिवनी जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने रात्रि के समय बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और एसडीओपी सचिन पारे के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे क्षेत्र में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। वहां एक व्यक्ति मोबाइल पर आईपीएल मैच देखते हुए ऑनलाइन लेनदेन कर रहा था। पुलिस को देखकर उसने मोबाइल छिपाने का प्रयास किया, जिसे तत्काल पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 5100 रुपये नगद जब्त किए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुभम पटेल (29 वर्ष), निवासी शिवमंदिर के पास, अकबर वार्ड, बारापत्थर, सिवनी बताया। जांच में खुलासा हुआ कि वह डूंडासिवनी निवासी प्रफुल्ल यादव के लिए कमीशन पर अपने मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर चैटिंग कर आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। आरोपी शुभम पटेल के खिलाफ सट्टा अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी प्रफुल्ल यादव की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक मुकेश गोडाने, आरक्षक सतीश इनवाती और प्रतीक बघेल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भाजपा स्थापना दिवस पर रानीताल कार्यालय में कार्यक्रम:मंत्री राकेश सिंह ने कहा, यह पार्टी के लिए पर्व जैसा अवसर

April 6, 2026/
3:14 pm

जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को रानीताल स्टेडियम स्थित पार्टी कार्यालय में उत्साह के साथ मनाया...

TVK चीफ विजय आज फिर राज्यपाल से मिलेंगे:कल 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था, बहुमत के लिए 118 जरूरी; शाह आज बंगाल जाएंगे

May 7, 2026/
10:30 am

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली TVK सरकार गठन की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है।...

राजा रघुवंशी मर्डर: मां बोली सोनम को जमानत कैसे मिली?:भाई विपिन बोला- हाईकोर्ट में अपील करेंगे, शिलांग गया तो सोनम मुझ पर भी करा सकती है हमला

April 29, 2026/
7:27 am

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने की खबर ने परिवार को झकझोर दिया। परिजनों को...

Pakistan's captain Fatima Sana (Picture Credit: AFP)

June 20, 2026/
8:08 pm

आखरी अपडेट:20 जून, 2026, 20:08 IST खेड़ा ने द्विपक्षीय आदान-प्रदान के थरूर के चरित्र-चित्रण और विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा जारी...

BTS members perform at the Gwanghwamun Square in Seoul.

March 21, 2026/
6:09 pm

आखरी अपडेट:मार्च 21, 2026, 18:09 IST कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद और केरल में अन्य संभावित महिला उम्मीदवारों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते एक सटोरी गिरफ्तार:सिवनी में नगदी, मोबाइल जब्त; एक अन्य आरोपी फरार

आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते एक सटोरी गिरफ्तार:सिवनी में नगदी, मोबाइल जब्त; एक अन्य आरोपी फरार

सिवनी जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने रात्रि के समय बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देश पर जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और एसडीओपी सचिन पारे के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे क्षेत्र में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। वहां एक व्यक्ति मोबाइल पर आईपीएल मैच देखते हुए ऑनलाइन लेनदेन कर रहा था। पुलिस को देखकर उसने मोबाइल छिपाने का प्रयास किया, जिसे तत्काल पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और 5100 रुपये नगद जब्त किए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शुभम पटेल (29 वर्ष), निवासी शिवमंदिर के पास, अकबर वार्ड, बारापत्थर, सिवनी बताया। जांच में खुलासा हुआ कि वह डूंडासिवनी निवासी प्रफुल्ल यादव के लिए कमीशन पर अपने मोबाइल के माध्यम से व्हाट्सएप पर चैटिंग कर आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा था। आरोपी शुभम पटेल के खिलाफ सट्टा अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी प्रफुल्ल यादव की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक मुकेश गोडाने, आरक्षक सतीश इनवाती और प्रतीक बघेल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket