Thursday, 05 Nov 2026 | 12:25 PM

Trending :

Pipeline Break Allegation Against Contractor; SDM Assures Probe

डिंडोरी जिले के बजाग जनपद की खरगहना ग्राम पंचायत में नल जल योजना अधूरी पड़ी है। चार साल पहले बनी पानी की टंकी और बिछाई गई पाइपलाइन के बावजूद ग्रामीणों को आज तक नल से पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।

.

ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल हाईवे के ठेकेदार ने पाइपलाइन को कई जगह से तोड़ दिया है। इसके चलते नल कनेक्शन होने के बावजूद घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।

तीन साल पहले मिला कनेक्शन पर पानी नहीं

ग्रामीण घनश्याम ने बताया कि उन्हें तीन साल पहले नल कनेक्शन मिला था, लेकिन एक बूंद भी पानी नहीं आया। उन्हें कारोपानी ग्राम पंचायत से डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है। गांव में पानी का कोई अन्य स्रोत नहीं है, जिससे गर्मियों में मवेशियों को भी भारी परेशानी होती है।

तीन साल पहले नल कनेक्शन मिला था, लेकिन एक बूंद भी पानी नहीं आया।

एक अन्य ग्रामीण बबलू गौतम ने बताया कि लगभग दो साल पहले बिछाई गई पाइपलाइन को जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे के ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसकी शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और ठेकेदार से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लगभग 40 घर इस नल जल योजना पर निर्भर हैं।

एसडीएम ने दिया जांच कराने का आश्वासन

इस संबंध में पीएचई विभाग के एसडीओ प्रमोद उपाध्याय ने बताया कि यह योजना चार साल पहले पूरी हो चुकी थी और ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दी गई है। उनके अनुसार, योजना के संचालन की जिम्मेदारी अब पंचायत की है।

वहीं, एसडीएम राम बाबू देवांगन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि एक टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भी इस संबंध में पत्र लिखा जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
India England 2nd T20: Vaibhav Surya Debut Buzz

July 4, 2026/
11:41 am

मैनचेस्टर3 मिनट पहले कॉपी लिंक वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया से इंटरनेशनल डेब्यू के संकेत दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को...

KKR Signs Blessing Muzarabani for IPL 2026

March 13, 2026/
7:36 pm

स्पोर्ट्स डेस्क32 मिनट पहले कॉपी लिंक कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL-2026 से पहले जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी...

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda's Wedding Reception Is Being Held In Hyderabad Tonight.

March 4, 2026/
10:12 pm

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 22:12 IST बीजेपी के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से लेकर “पुराने हाथ” संजीव चौरसिया और केंद्रीय...

चार बार की चैंपियन इगा स्वियातेक फ्रेंच ओपन से बाहर:यूक्रेन की कोस्त्युक ने हराया; महिला अंपायर पर कमेंट करने वाले खिलाड़ी पर जुर्माना

June 1, 2026/
4:07 pm

फ्रेंच ओपन 2026 के विमेंस सिंगल्स में सोमवार को बड़ा उलटफेर हुआ। यूक्रेन की 15वीं वरीय मार्ता कोस्त्युक ने चार...

PM मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन किया:जियो इंटेलिजेंस जैसे AI मॉडल्स को जाना, 300 से ज्यादा कंपनियों ने पेश किए इनोवेशंस

February 16, 2026/
4:00 am

भारत में आज 16 फरवरी से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में से एक ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’...

अभिनेता सुनील शेट्टी ने की उत्तराखंड पुलिस की तारीफ:चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की सराहना की, दिव्य परमार्थ गंगा आरती में हुए शामिल

April 27, 2026/
4:35 pm

अभिनेता सुनील शेट्टी तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहे। उन्होंने चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Pipeline Break Allegation Against Contractor; SDM Assures Probe

Pipeline Break Allegation Against Contractor; SDM Assures Probe

डिंडोरी जिले के बजाग जनपद की खरगहना ग्राम पंचायत में नल जल योजना अधूरी पड़ी है। चार साल पहले बनी पानी की टंकी और बिछाई गई पाइपलाइन के बावजूद ग्रामीणों को आज तक नल से पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी लाने को मजबूर हैं।

.

ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल हाईवे के ठेकेदार ने पाइपलाइन को कई जगह से तोड़ दिया है। इसके चलते नल कनेक्शन होने के बावजूद घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।

तीन साल पहले मिला कनेक्शन पर पानी नहीं

ग्रामीण घनश्याम ने बताया कि उन्हें तीन साल पहले नल कनेक्शन मिला था, लेकिन एक बूंद भी पानी नहीं आया। उन्हें कारोपानी ग्राम पंचायत से डेढ़ किलोमीटर दूर जाकर हैंडपंप से पानी लाना पड़ता है। गांव में पानी का कोई अन्य स्रोत नहीं है, जिससे गर्मियों में मवेशियों को भी भारी परेशानी होती है।

तीन साल पहले नल कनेक्शन मिला था, लेकिन एक बूंद भी पानी नहीं आया।

एक अन्य ग्रामीण बबलू गौतम ने बताया कि लगभग दो साल पहले बिछाई गई पाइपलाइन को जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे के ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसकी शिकायत कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और ठेकेदार से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लगभग 40 घर इस नल जल योजना पर निर्भर हैं।

एसडीएम ने दिया जांच कराने का आश्वासन

इस संबंध में पीएचई विभाग के एसडीओ प्रमोद उपाध्याय ने बताया कि यह योजना चार साल पहले पूरी हो चुकी थी और ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दी गई है। उनके अनुसार, योजना के संचालन की जिम्मेदारी अब पंचायत की है।

वहीं, एसडीएम राम बाबू देवांगन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि एक टीम भेजकर जांच करवाई जाएगी और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को भी इस संबंध में पत्र लिखा जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket