Tuesday, 15 Sep 2026 | 07:37 AM

Trending :

EXCLUSIVE

यश की टॉक्सिक रिलीज दूसरी बार टली:फिल्म 4 जून को नहीं आएगी, धुरंधर 2 के बाद क्या अब OTT राइट्स के चलते मुश्किल बढ़ी?

यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई है। अब फिल्म 4 जून को नहीं रिलीज होगी और अभी तक नई डेट घोषित नहीं की गई है। यश के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया, कुछ फिल्में हम बनाते हैं और कुछ फिल्में हमें यह याद दिलाती हैं कि हमें सिनेमा से प्यार क्यों हुआ था। ‘टॉक्सिक’ ऐसी ही एक यात्रा रही है।सिनेमाकॉन में अपनी फिल्म को पेश करना और दुनिया भर से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स देखना, इस बात को फिर से साबित करता है जिस पर हमें हमेशा भरोसा था कि यह फिल्म पूरी दुनिया में अपनी पूरी क्षमता के साथ पहुंचने की हकदार है।‘टॉक्सिक’ पूरी तरह तैयार है और इस समय हम इसकी ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप को सही तरीके से तय कर रहे हैं। इसी वजह से हमने अपनी रिलीज टाइमलाइन में बदलाव करने का फैसला किया है। पहले बताई गई 4 जून की रिलीज पर अब फिल्म नहीं आएगी, बल्कि बाद में एक ऐसी तारीख पर रिलीज होगी जो दुनिया भर के हिसाब से सही होगी। ‘टॉक्सिक’ जल्द ही पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में आएगी। उन्होंने आगे लिखा, ऐसे समय में, जब भारतीय सिनेमा अपनी नई पहचान बना रहा है और बड़े मंच पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है, हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम लेवल को और ऊंचा करें। एक अभिनेता-निर्माता के रूप में, मैं इस पल को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और हम सभी के लिए अपना योगदान देने का मौका मानता हूं, ताकि हमारी फिल्म दुनिया तक उसी असर के साथ पहुंचे, जिसकी वह हकदार है।हर कदम पर और हर बदलाव के दौरान, आपका साथ मेरे साथ बना रहा और इसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। कुछ कहानियां धैर्य मांगती हैं। कुछ सफर इसकी जरूरत रखते हैं। हम वादा करते हैं कि हम आपको ऐसी फिल्म देंगे जिसे आप एंजॉय भी करें और सेलिब्रेट भी एक ऐसी फिल्म, जो भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल बनेगी।– यश दूसरी बार फिल्म की रिलीज टली गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब फिल्म की रिलीज डेट टली है। फिल्म की मूल रिलीज डेट 19 मार्च 2026 थी, जिसे 4 जून 2026 पर शिफ्ट किया गया। मेकर्स ने आधिकारिक बयान में कहा था कि मिडिल ईस्ट (वेस्ट एशिया) में चल रहे टेंशन की वजह से सिनेमा के काम पर असर पड़ रहा है, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया। वहीं, इसका दूसरा कारण यह भी कहा गया कि फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज होने पर रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर: द रिवेंज” से क्लैश करने वाली थी और फिल्म को नुकसान न हो, इसलिए फिल्म पोस्टपोन की गई। OTT राइट्स डेडलॉक वहीं, 27 अप्रैल को M9 News ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि टॉक्सिक की 4 जून की डेट भी आगे खिसक जाएगी और इसका एक कारण OTT राइट्स डेडलॉक भी सामने आया था। प्रोड्यूसर्स (KVN Productions) डिजिटल राइट्स के लिए 250 करोड़ रुपए मांग रहे हैं, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म्स सिर्फ 110 करोड़ रुपए के आसपास ऑफर कर रहे हैं। यह अंतर इतना बड़ा है कि डील अटकी हुई है। VFX और ऑडियो क्वालिटी इश्यू शुरुआत से ही फिल्म का VFX और ऑडियो क्वालिटी भी फिल्म की रिलीज को लेकर इश्यू है। आलवेज बॉलीवुड ने दावा किया था कि मार्च की शुरुआत में इंटरनल स्क्रीनिंग में यश VFX और बैकग्राउंड ऑडियो से संतुष्ट नहीं हुए। प्रमुख सीन में क्वालिटी कम लगी, इसलिए अतिरिक्त समय लेकर पॉलिश करने को कहा था। हालांकि, कुछ सोर्सेज ने इसे नकारा भी था। अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा जनवरी 2026 में जारी टीजर में अभिनेता यश और मॉडल बीट्रिज ताउफेनबाक के बीच कार के अंदर दिखाए गए एक अंतरंग सीन को लेकर विवाद हुआ। कर्नाटक की आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग और सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने इसे “अश्लील और नैतिक मूल्यों के खिलाफ” बताते हुए कर्नाटक राज्य महिला आयोग और सेंसर बोर्ड (CBFC) में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कर्नाटक महिला आयोग ने CBFC को पत्र लिखकर इस सामग्री की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने को कहा था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
मंडला में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद:भीषण गर्मी के चलते कलेक्टर ने 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया; शिक्षक रहेंगे उपस्थित

April 29, 2026/
9:08 am

मंडला जिले में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर (शिक्षा विभाग) मंडला...

Pradeep Sharma: Dawoods Bracelets Worn in 90s Mumbai

May 20, 2026/
4:30 am

5 घंटे पहले कॉपी लिंक मुंबई पुलिस के सबसे चर्चित और तेजतर्रार पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा इन दिनों अपनी...

Indian Air Force Agniveer Vayu Recruitment Reopens

March 5, 2026/
8:00 pm

41 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए आवेदन...

JDU नेता ने लड़कियों के टॉयलेट-बाथरूम में CCTV लगवाए:पीड़ित बोले- फार्म हाउस में बैठकर देखता, खुद न्यूड घूमता; वीडियो बनाकर सेव करता

April 10, 2026/
5:12 am

‘वह बहुत गंदा इंसान है साहब। लड़कियों को बिना कपड़े में देखने का शौकीन है। छोटी-छोटी लड़कियों को बिना कपड़े...

authorimg

April 8, 2026/
3:28 pm

होमताजा खबरदेश इस योगासन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ABR में हुआ दर्ज, कौन सा है आसन? Last Updated:April 08, 2026,...

होममेड फुट क्रीम: गर्मियों में फटी एड़ियों का रामबाण इलाज, ये घरेलू आसान नुस्खे चुकियों में राहत

April 5, 2026/
12:41 pm

घर पर बनी फुट क्रीम: गर्मी का मौसम शुरू ही हो गया है, शरीर से जुड़ी कई तस्वीरें सामने आ...

Dharmendra Posthumous Award at IFFD 2026

March 26, 2026/
5:30 pm

20 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली में शुरू हुए पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFD 2026) में बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

यश की टॉक्सिक रिलीज दूसरी बार टली:फिल्म 4 जून को नहीं आएगी, धुरंधर 2 के बाद क्या अब OTT राइट्स के चलते मुश्किल बढ़ी?

यश की टॉक्सिक रिलीज दूसरी बार टली:फिल्म 4 जून को नहीं आएगी, धुरंधर 2 के बाद क्या अब OTT राइट्स के चलते मुश्किल बढ़ी?

यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट एक बार फिर टाल दी गई है। अब फिल्म 4 जून को नहीं रिलीज होगी और अभी तक नई डेट घोषित नहीं की गई है। यश के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया, कुछ फिल्में हम बनाते हैं और कुछ फिल्में हमें यह याद दिलाती हैं कि हमें सिनेमा से प्यार क्यों हुआ था। ‘टॉक्सिक’ ऐसी ही एक यात्रा रही है।सिनेमाकॉन में अपनी फिल्म को पेश करना और दुनिया भर से मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स देखना, इस बात को फिर से साबित करता है जिस पर हमें हमेशा भरोसा था कि यह फिल्म पूरी दुनिया में अपनी पूरी क्षमता के साथ पहुंचने की हकदार है।‘टॉक्सिक’ पूरी तरह तैयार है और इस समय हम इसकी ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन और पार्टनरशिप को सही तरीके से तय कर रहे हैं। इसी वजह से हमने अपनी रिलीज टाइमलाइन में बदलाव करने का फैसला किया है। पहले बताई गई 4 जून की रिलीज पर अब फिल्म नहीं आएगी, बल्कि बाद में एक ऐसी तारीख पर रिलीज होगी जो दुनिया भर के हिसाब से सही होगी। ‘टॉक्सिक’ जल्द ही पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में आएगी। उन्होंने आगे लिखा, ऐसे समय में, जब भारतीय सिनेमा अपनी नई पहचान बना रहा है और बड़े मंच पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है, हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम लेवल को और ऊंचा करें। एक अभिनेता-निर्माता के रूप में, मैं इस पल को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और हम सभी के लिए अपना योगदान देने का मौका मानता हूं, ताकि हमारी फिल्म दुनिया तक उसी असर के साथ पहुंचे, जिसकी वह हकदार है।हर कदम पर और हर बदलाव के दौरान, आपका साथ मेरे साथ बना रहा और इसके लिए मैं दिल से आभारी हूं। कुछ कहानियां धैर्य मांगती हैं। कुछ सफर इसकी जरूरत रखते हैं। हम वादा करते हैं कि हम आपको ऐसी फिल्म देंगे जिसे आप एंजॉय भी करें और सेलिब्रेट भी एक ऐसी फिल्म, जो भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल बनेगी।– यश दूसरी बार फिल्म की रिलीज टली गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब फिल्म की रिलीज डेट टली है। फिल्म की मूल रिलीज डेट 19 मार्च 2026 थी, जिसे 4 जून 2026 पर शिफ्ट किया गया। मेकर्स ने आधिकारिक बयान में कहा था कि मिडिल ईस्ट (वेस्ट एशिया) में चल रहे टेंशन की वजह से सिनेमा के काम पर असर पड़ रहा है, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया। वहीं, इसका दूसरा कारण यह भी कहा गया कि फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज होने पर रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर: द रिवेंज” से क्लैश करने वाली थी और फिल्म को नुकसान न हो, इसलिए फिल्म पोस्टपोन की गई। OTT राइट्स डेडलॉक वहीं, 27 अप्रैल को M9 News ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि टॉक्सिक की 4 जून की डेट भी आगे खिसक जाएगी और इसका एक कारण OTT राइट्स डेडलॉक भी सामने आया था। प्रोड्यूसर्स (KVN Productions) डिजिटल राइट्स के लिए 250 करोड़ रुपए मांग रहे हैं, लेकिन OTT प्लेटफॉर्म्स सिर्फ 110 करोड़ रुपए के आसपास ऑफर कर रहे हैं। यह अंतर इतना बड़ा है कि डील अटकी हुई है। VFX और ऑडियो क्वालिटी इश्यू शुरुआत से ही फिल्म का VFX और ऑडियो क्वालिटी भी फिल्म की रिलीज को लेकर इश्यू है। आलवेज बॉलीवुड ने दावा किया था कि मार्च की शुरुआत में इंटरनल स्क्रीनिंग में यश VFX और बैकग्राउंड ऑडियो से संतुष्ट नहीं हुए। प्रमुख सीन में क्वालिटी कम लगी, इसलिए अतिरिक्त समय लेकर पॉलिश करने को कहा था। हालांकि, कुछ सोर्सेज ने इसे नकारा भी था। अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा जनवरी 2026 में जारी टीजर में अभिनेता यश और मॉडल बीट्रिज ताउफेनबाक के बीच कार के अंदर दिखाए गए एक अंतरंग सीन को लेकर विवाद हुआ। कर्नाटक की आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग और सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने इसे “अश्लील और नैतिक मूल्यों के खिलाफ” बताते हुए कर्नाटक राज्य महिला आयोग और सेंसर बोर्ड (CBFC) में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कर्नाटक महिला आयोग ने CBFC को पत्र लिखकर इस सामग्री की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने को कहा था।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket