Tuesday, 15 Sep 2026 | 10:18 AM

Trending :

प्री-वर्कआउट के लिए बेस्ट हैं ये 5 फूड कॉम्बिनेशन, आएगी भरपूर एनर्जी, फटाफट बन भी जाती है डिश

authorimg

वर्कआउट से पहले क्या खाना चाहिए, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है. कई लोग खाली पेट एक्सरसाइज कर लेते हैं, तो कुछ लोग भारी खाना खाकर जिम पहुंच जाते हैं. दोनों ही तरीके सही नहीं माने जाते. अगर शरीर को सही समय पर सही चीज मिले, तो वर्कआउट के दौरान एनर्जी बनी रहती है, थकान कम होती है और परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है. इसलिए प्री-वर्कआउट मील बहुत जरूरी माना जाता है. इसमें ऐसी चीजें होनी चाहिए जो जल्दी पच जाएं, शरीर को ऊर्जा दें और भारीपन महसूस न होने दें.

प्री-वर्कआउट फूड का मतलब बहुत ज्यादा खाना नहीं है. इसका मतलब है हल्का, बैलेंस और सही कॉम्बिनेशन वाला स्नैक, जिसे वर्कआउट से 30 से 60 मिनट पहले लिया जा सके. इसमें कार्बोहाइड्रेट से तुरंत ऊर्जा मिलती है, जबकि थोड़ा प्रोटीन मसल्स को सपोर्ट करता है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे सप्लीमेंट या प्रोटीन शेक की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद आसान चीजों से भी बेहतरीन प्री-वर्कआउट स्नैक तैयार किया जा सकता है.

केला और पीनट बटर
अगर जल्दी में हैं और तुरंत कुछ चाहिए, तो केला और पीनट बटर शानदार विकल्प है. केला शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है और पोटैशियम भी देता है, जिससे मसल्स को सपोर्ट मिलता है. वहीं पीनट बटर से थोड़ा प्रोटीन और हेल्दी फैट मिलता है. एक केले पर थोड़ा पीनट बटर लगाकर खा सकते हैं. यह कॉम्बिनेशन स्वादिष्ट भी है और पेट पर भारी भी नहीं लगता.

ओट्स और दूध
वर्कआउट से पहले लंबे समय तक एनर्जी चाहिए तो ओट्स अच्छा विकल्प है. इसमें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं, जो धीरे-धीरे ऊर्जा देते हैं. अगर इसे दूध के साथ खाया जाए तो थोड़ा प्रोटीन भी मिल जाता है. आप इंस्टेंट ओट्स को हल्का गुनगुना करके या रातभर भिगोकर भी खा सकते हैं. चाहें तो ऊपर से थोड़ा शहद या केला डाल सकते हैं.

ब्राउन ब्रेड और उबला अंडा
यह एक सिंपल और बैलेंस कॉम्बिनेशन है. ब्राउन ब्रेड से कार्ब्स मिलते हैं और उबले अंडे से अच्छा प्रोटीन. अगर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या जिम वर्कआउट करते हैं, तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता. दो स्लाइस ब्रेड और एक उबला अंडा काफी है.

दही और फल
अगर कुछ ठंडा, हल्का और जल्दी पचने वाला खाना चाहते हैं, तो दही और फल का कॉम्बिनेशन लें. दही पेट के लिए हल्का होता है और प्रोटीन देता है. इसमें केला, सेब या बेरीज जैसे फल डाल सकते हैं. इससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है और पेट भारी भी नहीं लगता. गर्मियों में यह खासतौर पर अच्छा विकल्प है.

मखाना और ड्राई फ्रूट्स
अगर सुबह जल्दी वर्कआउट करते हैं और कुछ हल्का चाहिए, तो भुना मखाना और थोड़े ड्राई फ्रूट्स लें. मखाना हल्का होता है और कार्ब्स देता है, जबकि बादाम, किशमिश या अखरोट से हेल्दी फैट और ऊर्जा मिलती है. यह स्नैक जल्दी तैयार हो जाता है और चलते-फिरते भी खाया जा सकता है. ध्यान रखें कि प्री-वर्कआउट फूड हर व्यक्ति के शरीर के हिसाब से अलग असर कर सकता है. बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार या भारी खाना वर्कआउट से पहले न लें. साथ ही पानी पीना भी जरूरी है. सही फूड कॉम्बिनेशन चुनेंगे, तो एक्सरसाइज के दौरान शरीर ज्यादा एक्टिव महसूस करेगा और रिजल्ट भी बेहतर मिल सकते हैं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका से 5200 भारतीय डिपोर्ट; इनमें प्रोफेशनल्स-छात्र भी:हर तीसरे सप्ताह में 1 डिपोर्टेशन फ्लाइट, कनाडा में 1500 भारतीय छात्रों पर डिपोर्टेशन का खतरा

August 20, 2026/
7:56 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दूसरे साल मिशन डिपोर्टेशन तेज कर दिया है। इस अगस्त के पहले 15 दिन में...

दावा- I-PAC ने बंगाल में 20 दिनों तक काम रोका:यह कंपनी ममता बनर्जी का चुनाव मैनेजमेंट देखती है; TMC बोली- ये झूठ

April 19, 2026/
12:53 pm

पश्चिम बंगाल में TMC का चुनावी मैनेजमेंट संभालने वाली संस्था (I-PAC) ने अचानक राज्य में अपने सभी कामकाज अस्थायी रूप...

खंडवा में गुड़ी पड़वा पर भगवा यात्रा आज:सकल हिंदू समाज निकालेगा वाहन रैली, भवानी माता मंदिर से होगी शुरू; बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस स्थगित किया

March 19, 2026/
9:08 am

गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष के अवसर पर आज (गुरुवार) सकल हिंदू समाज द्वारा एक विशाल भगवा वाहन रैली निकाली...

India Army Chief: Pakistan Terrorist Haven?

May 16, 2026/
2:52 pm

13 मिनट पहले कॉपी लिंक सेना प्रमुख शनिवार को ‘सेना संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए। भारतीय सेना के प्रमुख जनरल...

सैंटनर बोले- चीजें कंट्रोल से बाहर, हम दूसरों के भरोसे:पेसर मैट हेनरी न्यूजीलैंड लौटे; हैरी ब्रूक ने कहा- बटलर सेमीफाइनल में चलेंगे

February 28, 2026/
8:07 am

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांचक मोड़ पर आ गया है। सुपर-8 स्टेज में 2 दिन का खेल बाकी है और...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

प्री-वर्कआउट के लिए बेस्ट हैं ये 5 फूड कॉम्बिनेशन, आएगी भरपूर एनर्जी, फटाफट बन भी जाती है डिश

authorimg

वर्कआउट से पहले क्या खाना चाहिए, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है. कई लोग खाली पेट एक्सरसाइज कर लेते हैं, तो कुछ लोग भारी खाना खाकर जिम पहुंच जाते हैं. दोनों ही तरीके सही नहीं माने जाते. अगर शरीर को सही समय पर सही चीज मिले, तो वर्कआउट के दौरान एनर्जी बनी रहती है, थकान कम होती है और परफॉर्मेंस भी बेहतर होती है. इसलिए प्री-वर्कआउट मील बहुत जरूरी माना जाता है. इसमें ऐसी चीजें होनी चाहिए जो जल्दी पच जाएं, शरीर को ऊर्जा दें और भारीपन महसूस न होने दें.

प्री-वर्कआउट फूड का मतलब बहुत ज्यादा खाना नहीं है. इसका मतलब है हल्का, बैलेंस और सही कॉम्बिनेशन वाला स्नैक, जिसे वर्कआउट से 30 से 60 मिनट पहले लिया जा सके. इसमें कार्बोहाइड्रेट से तुरंत ऊर्जा मिलती है, जबकि थोड़ा प्रोटीन मसल्स को सपोर्ट करता है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे सप्लीमेंट या प्रोटीन शेक की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद आसान चीजों से भी बेहतरीन प्री-वर्कआउट स्नैक तैयार किया जा सकता है.

केला और पीनट बटर
अगर जल्दी में हैं और तुरंत कुछ चाहिए, तो केला और पीनट बटर शानदार विकल्प है. केला शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है और पोटैशियम भी देता है, जिससे मसल्स को सपोर्ट मिलता है. वहीं पीनट बटर से थोड़ा प्रोटीन और हेल्दी फैट मिलता है. एक केले पर थोड़ा पीनट बटर लगाकर खा सकते हैं. यह कॉम्बिनेशन स्वादिष्ट भी है और पेट पर भारी भी नहीं लगता.

ओट्स और दूध
वर्कआउट से पहले लंबे समय तक एनर्जी चाहिए तो ओट्स अच्छा विकल्प है. इसमें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं, जो धीरे-धीरे ऊर्जा देते हैं. अगर इसे दूध के साथ खाया जाए तो थोड़ा प्रोटीन भी मिल जाता है. आप इंस्टेंट ओट्स को हल्का गुनगुना करके या रातभर भिगोकर भी खा सकते हैं. चाहें तो ऊपर से थोड़ा शहद या केला डाल सकते हैं.

ब्राउन ब्रेड और उबला अंडा
यह एक सिंपल और बैलेंस कॉम्बिनेशन है. ब्राउन ब्रेड से कार्ब्स मिलते हैं और उबले अंडे से अच्छा प्रोटीन. अगर स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या जिम वर्कआउट करते हैं, तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता. दो स्लाइस ब्रेड और एक उबला अंडा काफी है.

दही और फल
अगर कुछ ठंडा, हल्का और जल्दी पचने वाला खाना चाहते हैं, तो दही और फल का कॉम्बिनेशन लें. दही पेट के लिए हल्का होता है और प्रोटीन देता है. इसमें केला, सेब या बेरीज जैसे फल डाल सकते हैं. इससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है और पेट भारी भी नहीं लगता. गर्मियों में यह खासतौर पर अच्छा विकल्प है.

मखाना और ड्राई फ्रूट्स
अगर सुबह जल्दी वर्कआउट करते हैं और कुछ हल्का चाहिए, तो भुना मखाना और थोड़े ड्राई फ्रूट्स लें. मखाना हल्का होता है और कार्ब्स देता है, जबकि बादाम, किशमिश या अखरोट से हेल्दी फैट और ऊर्जा मिलती है. यह स्नैक जल्दी तैयार हो जाता है और चलते-फिरते भी खाया जा सकता है. ध्यान रखें कि प्री-वर्कआउट फूड हर व्यक्ति के शरीर के हिसाब से अलग असर कर सकता है. बहुत ज्यादा तला-भुना, मसालेदार या भारी खाना वर्कआउट से पहले न लें. साथ ही पानी पीना भी जरूरी है. सही फूड कॉम्बिनेशन चुनेंगे, तो एक्सरसाइज के दौरान शरीर ज्यादा एक्टिव महसूस करेगा और रिजल्ट भी बेहतर मिल सकते हैं.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket