Tuesday, 03 Nov 2026 | 06:45 PM

Trending :

वजन घटाने के लिए खाना छोड़ रहे हैं? एक्सपर्ट्स ने बताया ये गलती बना सकती है आपको और मोटा

authorimg

आजकल बढ़ता वजन बहुत से लोगों की चिंता बना हुआ है. ज्यादा वजन सिर्फ दिखने का मामला नहीं है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है. मोटापा बढ़ने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और जोड़ों में दर्द जैसी दिक्कतों का खतरा बढ़ जाता है. यही वजह है कि लोग वजन घटाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. कोई घंटों जिम में पसीना बहाता है, तो कोई डाइटिंग शुरू कर देता है. वहीं कई लोग जल्दी वजन कम करने के चक्कर में खाना छोड़ने जैसी गलती भी कर बैठते हैं.

बहुत से लोगों को लगता है कि अगर वे एक समय का खाना छोड़ देंगे या दिनभर कम खाएंगे, तो वजन तेजी से घट जाएगा. लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह सोच पूरी तरह सही नहीं है. विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने भी खाने और वजन घटाने से जुड़े कई भ्रमों पर जानकारी दी है. संगठन का कहना है कि मील स्किप करना यानी खाना छोड़ना वजन कम करने का सही तरीका नहीं है. इससे थोड़े समय के लिए वजन कम लगता जरूर है, लेकिन लंबे समय में यह तरीका नुकसान पहुंचा सकता है.

जब कोई व्यक्ति खाना छोड़ता है, तो शरीर को जरूरी ऊर्जा नहीं मिल पाती. इससे शरीर कमजोर महसूस करने लगता है और दिनभर थकान बनी रहती है. कई लोगों को काम में मन नहीं लगता, चिड़चिड़ापन होने लगता है और शरीर सुस्त महसूस करता है. अगर यह आदत लंबे समय तक बनी रहे, तो शरीर का संतुलन भी बिगड़ सकता है. इसलिए वजन घटाने के लिए भूखे रहना समझदारी नहीं माना जाता.

खाना छोड़ने का एक और बड़ा नुकसान यह है कि बाद में बहुत तेज भूख लगती है. जब लंबे समय तक पेट खाली रहता है, तो अगली बार व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खा लेता है. ऐसे में जितनी कैलोरी बचाने की कोशिश की गई थी, उससे ज्यादा कैलोरी शरीर में चली जाती है. यही वजह है कि कई लोग खाना छोड़ने के बाद भी वजन कम नहीं कर पाते. कुछ मामलों में वजन बढ़ भी सकता है.

विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे गैप के बाद खाना खाने से ब्लड शुगर का स्तर भी प्रभावित हो सकता है. कुछ लोगों को कमजोरी, चक्कर आना, हाथ कांपना या ध्यान लगाने में परेशानी महसूस हो सकती है. खासतौर पर जिन लोगों को पहले से शुगर या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उनके लिए यह आदत और ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है. स्वस्थ तरीके से वजन कम करने के लिए जरूरी है कि नियमित समय पर संतुलित भोजन किया जाए. दिनभर में छोटे-छोटे हिस्सों में हेल्दी खाना लेना बेहतर माना जाता है. इसमें फल, सब्जियां, दालें, प्रोटीन, साबुत अनाज और पर्याप्त पानी शामिल होना चाहिए.

इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है, भूख कंट्रोल रहती है और एनर्जी भी बनी रहती है. इसके साथ ही शारीरिक गतिविधि भी बहुत जरूरी है. रोजाना वॉक करना, योग करना, जिम जाना या हल्की एक्सरसाइज करना वजन घटाने में मदद करता है. सिर्फ डाइट या सिर्फ एक्सरसाइज से नहीं, बल्कि दोनों के सही संतुलन से बेहतर रिजल्ट मिलता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भुवन बोले- प्यार में किसी भी हद तक जाऊंगा:सोनम ने कहा- दुपहिया में पेपर लीक का मुद्दा महज संयोग, शिवानी ने अंधविश्वास को चुनौती दी

October 1, 2026/
4:30 am

प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘दुपहिया’ का दूसरा सीजन आज रिलीज हो चुका है। पहले सीजन में गांव की सादगी...

Sonam Kapoors Friend: Rakhi Bond, Not Lover

April 30, 2026/
6:34 am

मेघालय की राजधानी शिलांग में हनीमून के दौरान पति की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सोनम 320 दिनों बाद...

Punjabi Singer Murdered by NRI Boyfriend

May 20, 2026/
5:00 am

पंजाबी सिंगर इंदर कौर, जिसकी हत्या कर दी गई।- फाइल फोटो पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की लव स्टोरी...

बेतवा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का छापा:नायब तहसीलदार व खनिज विभाग ने उपकरण नष्ट किए

March 13, 2026/
11:23 am

विदिशा जिले के कुरवाई में बेतवा नदी में चल रहे अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने देर रात कार्रवाई...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

वजन घटाने के लिए खाना छोड़ रहे हैं? एक्सपर्ट्स ने बताया ये गलती बना सकती है आपको और मोटा

authorimg

आजकल बढ़ता वजन बहुत से लोगों की चिंता बना हुआ है. ज्यादा वजन सिर्फ दिखने का मामला नहीं है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है. मोटापा बढ़ने से डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी और जोड़ों में दर्द जैसी दिक्कतों का खतरा बढ़ जाता है. यही वजह है कि लोग वजन घटाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. कोई घंटों जिम में पसीना बहाता है, तो कोई डाइटिंग शुरू कर देता है. वहीं कई लोग जल्दी वजन कम करने के चक्कर में खाना छोड़ने जैसी गलती भी कर बैठते हैं.

बहुत से लोगों को लगता है कि अगर वे एक समय का खाना छोड़ देंगे या दिनभर कम खाएंगे, तो वजन तेजी से घट जाएगा. लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह सोच पूरी तरह सही नहीं है. विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने भी खाने और वजन घटाने से जुड़े कई भ्रमों पर जानकारी दी है. संगठन का कहना है कि मील स्किप करना यानी खाना छोड़ना वजन कम करने का सही तरीका नहीं है. इससे थोड़े समय के लिए वजन कम लगता जरूर है, लेकिन लंबे समय में यह तरीका नुकसान पहुंचा सकता है.

जब कोई व्यक्ति खाना छोड़ता है, तो शरीर को जरूरी ऊर्जा नहीं मिल पाती. इससे शरीर कमजोर महसूस करने लगता है और दिनभर थकान बनी रहती है. कई लोगों को काम में मन नहीं लगता, चिड़चिड़ापन होने लगता है और शरीर सुस्त महसूस करता है. अगर यह आदत लंबे समय तक बनी रहे, तो शरीर का संतुलन भी बिगड़ सकता है. इसलिए वजन घटाने के लिए भूखे रहना समझदारी नहीं माना जाता.

खाना छोड़ने का एक और बड़ा नुकसान यह है कि बाद में बहुत तेज भूख लगती है. जब लंबे समय तक पेट खाली रहता है, तो अगली बार व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खा लेता है. ऐसे में जितनी कैलोरी बचाने की कोशिश की गई थी, उससे ज्यादा कैलोरी शरीर में चली जाती है. यही वजह है कि कई लोग खाना छोड़ने के बाद भी वजन कम नहीं कर पाते. कुछ मामलों में वजन बढ़ भी सकता है.

विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे गैप के बाद खाना खाने से ब्लड शुगर का स्तर भी प्रभावित हो सकता है. कुछ लोगों को कमजोरी, चक्कर आना, हाथ कांपना या ध्यान लगाने में परेशानी महसूस हो सकती है. खासतौर पर जिन लोगों को पहले से शुगर या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उनके लिए यह आदत और ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है. स्वस्थ तरीके से वजन कम करने के लिए जरूरी है कि नियमित समय पर संतुलित भोजन किया जाए. दिनभर में छोटे-छोटे हिस्सों में हेल्दी खाना लेना बेहतर माना जाता है. इसमें फल, सब्जियां, दालें, प्रोटीन, साबुत अनाज और पर्याप्त पानी शामिल होना चाहिए.

इससे शरीर को जरूरी पोषण मिलता है, भूख कंट्रोल रहती है और एनर्जी भी बनी रहती है. इसके साथ ही शारीरिक गतिविधि भी बहुत जरूरी है. रोजाना वॉक करना, योग करना, जिम जाना या हल्की एक्सरसाइज करना वजन घटाने में मदद करता है. सिर्फ डाइट या सिर्फ एक्सरसाइज से नहीं, बल्कि दोनों के सही संतुलन से बेहतर रिजल्ट मिलता है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket