Wednesday, 07 Oct 2026 | 07:28 PM

Trending :

EXCLUSIVE

Punjabi Singer Murdered by NRI Boyfriend

पंजाबी सिंगर इंदर कौर, जिसकी हत्या कर दी गई।- फाइल फोटो

पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की लव स्टोरी भी डेथ स्टोरी में कंवर्ट हो गई। इंदर कौर कनाडा में रहने वाले मोगा के सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी बराड़ से इंस्टाग्राम पर मिली। दोनों में चैटिंग हुई और फिर दोस्ती हो गई। कुछ दिन दोस्ती के बाद दोनों को प्यार हो

.

सुक्खी बराड़ अक्सर जब भी कनाडा से पंजाब आता तो इंदर कौर को मिलने पहुंच जाता था। इंदर कौर से जल्दी शादी करने की बात करता। इंदर कौर का परिवार भी उसे अपने दामाद की तरह ट्रीट करने लगा। इंदर कौर का परिवार मोगा जाकर सुक्खी बराड़ के परिवार से भी मिले। वो भी इंदर कौर को अपनी बहू की तरह ट्रीट करने लगे।

करीब 6 साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे और कई बार सुक्खी बराड़ इंदर कौर को मिलने आ चुका था। 11 जनवरी को इंदर कौर का बर्थ डे सेलिब्रेट करने सुक्खी बराड़ भी उसके घर पहुंचा। जाते-जाते उसे कहा कि मार्च में शादी करेंगे। इंदर कौर ने मार्च में शादी का सपना सजोया लेकिन वो शादी करने नहीं आया। उसने कुछ दिन रूककर शादी करने की बात की।

दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन सुक्खी बराड़ ने एक अहम सच इंदर कौर से छुपाकर रखा कि वो शादीशुदा है। परिवार के लोगों की मानें तो इंदर की हत्या कारण भी यही झूठ बना, क्योंकि इंदर उसे शादी करने को कह रही थी और वो पहले से शादी शुदा था।

जब इंदर ने उसे शादी करने का दबाव डाला तो सुक्खी बराड़ ने प्लान बना पिता व अन्य साथियों के साथ मिलकर इंदर कौर की हत्या कर दी। कत्ल के बाद सुक्खी बराड़ हत्या करने के बाद नेपाल के रास्ते कनाडा भाग गया।

पहले जानिए, पंजाबी सिंगर इंदर कौर व सुखी बराड़ की लव स्टोरी

  • कई हिट सॉन्ग देकर पॉपुलर सिंगर बनी इंदर: इंदर कौर ने करीब 10 साल पहले गायकी के फील्ड में कदम रखा और उसने कई पंजाबी हिट सॉन्ग दिए। उसने परमीश वर्मा से लेकर कई पंजाबी सिंगरों के साथ भी गीत गाए। इंदर कौर का सिंगिंग करियर लगभग पीक पर चल रहा था। इंदर कौर यू ट्यूब व इंस्टाग्राम पर उस समय काफी छाई हुई थी।
  • सुक्खी बराड़ से इंस्टाग्राम पर हुई मुलाकात: रिश्तेदार व पूर्व पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा ने बताया कि इंदर कौर उस समय बड़ी स्टार बनने की कगार पर थी और सुक्खी बराड़ कनाडा में सेटल था। करीब 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोनों की मुलाकात हुई। मैसेंजर के जरिए बातचीत शुरु हुई और दोस्ती हो गई। दोनों ने एक दूसरे के साथ नंबर शेयर किए और बातचीत होने लगी।
  • सुक्खी ने प्यार का इजहार किया, इंदर ने हामी भरी: ग्यासपुरा के मुताबिक- जब दोनों में काफी बातचीत होने लगी तो सुक्खी बराड़ ने उसे प्रपोज कर दिया और इंदर कौर ने भी उसका प्रपोजल असेप्ट कर लिया। दोनों फिर खुलकर बातें करने लगे। कुछ देर बाद इंदर कौर ने अपने परिवार को भी ये बात बता दी। इसके बाद इंदर का परिवार मोगा जाकर लड़के का घर देखकर आए। लड़के के माता-पिता ने भी रिश्ते के लिए हामी भरी। उन्होंने भी नहीं बताया कि लड़का शादीशुदा है।
  • कनाडा से मिलने पंजाब आता सुक्खी: परिजनों के मुताबिक लड़की के माता-पिता व एक भाई दक्षिणी काेरिया में रहते हैं। इंदर अपने दूसरे भाई के साथ लुधियाना में अपने ताया जी के साथ रहती थी। इंदर सिंगिंग इंडस्ट्री में थी तो वो रिकार्डिंग के लिए अक्सर चंडीगढ़ या अन्य शहरों में जाती रहती थी। सुक्खी बराड़ जब भी कनाडा से पंजाब आता तो उसे मिलने जरूर आता था। उसके परिवार को भी मिलकर जाता था।
  • कनाडा सेटल करने की बात कही, बर्थडे सेलिब्रेट करने आया: जसपाल सिंह ने बताया कि सुक्खी बराड़ ने इंदर कौर को कहा था कि शादी के बाद तुझे व तेरे भाई को कनाडा ले जाउंगा। भाई को भी वहीं पर सेटल कर देंगे। उनका कहना है कि दोनों परिवार एक दूसरे को रिश्तेदारों की तरह ट्रीट करने लग गए थे। 11 जनवरी को इंदर कौर का बर्थडे था। सुक्खी बराड़ कनाडा से उसका बर्थडे सेलिब्रेट करने लुधियाना आया। परिवार के साथ रहा। परिवार ने शादी की बात की तो उसने कहा कि मार्च में शादी करेंगे।
  • प्यार हुआ तो गायकी व सोशल मीडिया छोड़ा: परिजनों के मुताबिक जब सुक्खी बराड़ से इंदर का प्यार हुआ तो उसने इसे सिंगिंग व सोशल मीडिया पर आने से रोका। इसी वजह से इंदर ने एक लाख से ज्यादा फालोअर्स होने के बावजूद कुछ साल तक न तो फेसबुक ऑपरेट किया और न ही इंस्टाग्राम। करीब 3-4 साल से उसके कोई गीत भी नहीं आए। उसने बुटीक खोल दिया था। इसके अलावा मेकअप आर्टिस्ट का काम करने लगी थी। कुछ टाइम पहले से ही वह इंस्टाग्राम पर रील्स पोस्ट करने ली थी।
  • इंदर अब शादी का दबाव डाल रही थी: इंदर उसके बाद शादी को लेकर उत्साहित थी। मार्च में उसने कह दिया कि कुछ दिन ठहरकर शादी करेंगे। उसके बाद इंदर को थोड़ा संदेह होने लगा लेकिन वो उसे प्यार करती थी तो उसकी हर बात पर विश्वास भी कर लेती थी। जसपाल ग्यासपुरा ने बताया कि इंदर की उम्र 29 साल थी और वो अब सुक्खी बराड़ को शादी जल्दी करने के लिए कह रही थी। वो कनाडा में था और उसकी वहां पर शादी हो रखी थी। उसके दो बच्चे हैं। एक बच्चा 12 साल और एक बच्ची 7 साल की है। इसलिए वो शादी करने से डर रहा था। उसने इस संबंध में इंदर कौर को भी नहीं बताया।
आरोपी सुखविंदर सिंह ने पंजाबी सिंगर इंदर कौर से शादी करने से इनकार कर दिया था।

सुक्खी बराड़ ने कैसे रची इंदर कौर की हत्या की साजिश

  • शादी के दबाव से था परेशान: इंदर के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने हत्या में शामिल जिन लोगों को पकड़ा है उनसे पूछताछ में पता चला कि सुक्खी बराड़ शादीशुदा था। इंदर कौर उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। सुक्खी अपने पहली पत्नी-बच्चों को नहीं छोड़ना चाहता था, इस वजह से वह दबाव पड़ने पर परेशान हो गया। इसलिए उसने कनाडा में ही इंदर कौर की हत्या की साजिश रची।
  • नेपाल के रास्ते पंजाब पहुंचा: परिजनों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सुक्खी अप्रैल में कनाडा से नेपाल आया और फिर वहां से पंजाब आया। कुछ दिन मोगा में रहा और उसके बाद उसने इंदर कौर की हत्या की प्लानिंग की। 13 मई को आरोपी सुक्खी बराड़ मोगा से दो टैक्सियां बुक करके लुधियाना आया और यहीं से उसे एयरपोर्ट जाना था। उसमें उसके पिता समेत कुछ और लोग भी सवार थे।
  • इंदर अपनी कार पर बाहर मिली और उसे जबरन ले गया: इंदर के भाई जोतइंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन ग्रोसरी का सामान लेने गई थी। वो जब आ रही थी तो सुक्खी बराड़ व उसके साथ उसे मिल गए। सुक्खी बराड़ ने उसे कहा कि वो कनाडा जा रहा है उसे छोड़ने आ जा। उसने मना किया तो वो उसे जबरन साथ ले गया। जोत इंदर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सुक्खी इंदर की कार में बैठा और दोनों टैक्सियां पीछे से जाने लगी। जमालपुर से वो चंडीगढ़ रोड की तरफ निकले।
  • नीलों से लेफ्ट मोड़ दी कार: इंदर के रिश्तेदार जसपाल ग्यासपुरा ने बताया- टैक्सी ड्राइवरों ने पुलिस को बताया कि जब कार नीलों पुल के पास पहुंची तो उसने कार लेफ्ट यानि माछीवाड़ा की तरफ मोड़ दी और काफी आगे ले गया। उन्हें बताया गया कि सुक्खी बराड़ ने लड़की की कार में ही उसे गोली मारी और शव को नहर में फेंक दिया। उसके बाद वो कार बैक करके लाया और आठ दस किलोमीटर आने पर उसने कार भी नहर में फेंक दी। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस शव को तलाशने में कामयाब हो पाई।
  • कार में मिला खोल व खून के निशान: जोत इंदर सिंह ने बताया कि जब कार को नहर से बाहर निकाला तो पुलिस को उसमें एक गोली का खोल मिला है और कार की सीट पर खून भी लगा था। जिससे साफ है कि उसकी बहन की हत्या गोली मारकर ही की गई।
  • टैक्सी वाला नेपाल बॉर्डर तक छोड़कर आया: हत्या के बार आरोपी सुक्खी बराड़ एक टैक्सी लेकर वहां से निकल गया। टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसने पहले ही एक टैक्सी नेपाल बॉर्डर तक के लिए बुक की थी। हत्या के बाद वो उसे नेपाल बॉर्डर तक छोड़कर आया और वो वहां से कनाडा चला गया। पुलिस भी मानती है कि आरोपी नेपाल के रास्ते कनाडा पहुंच गया है।
इंदर कौर सिंगिंग छोड़कर मेकअप आर्टिस्ट का काम करने लगी थी।

इंदर के कत्ल पर ACP की 2 अहम बातें:-

  • पुलिस से बचने के लिए चुना नेपाल का रास्ता: ACP जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए नेपाल का रास्ता चुना। उसे डर था कि अगर दिल्ली एयरपोर्ट के जरिए गया तो रास्ते में पकड़ा जाउंगा या पुलिस उसे एयरपोर्ट पर रोक सकती है। इसलिए उसने नेपाल का रास्ता अपना। वहीं नेपाल के रास्ते आने का कारण भी यही था कि वो बाद में बता सके कि वो इंडिया आया ही नहीं था। क्योंकि उसने कनाडा से पासपोर्ट पर नेपाल की मोहर लगवाई है। नेपाल से भारत बिना पासपोर्ट पर मोहर लगाए पहुंच गया।
  • आज पोस्टमॉर्टम कराएंगे, पिता-साथी गिरफ्तार: ACP जसविंदर सिंह ने बताया- लड़की का कॉज ऑफ डेथ गन शॉट लग रहा है क्योंकि उसकी कार में से खोल व खून मिला है। बाकी आज पोस्टमार्टम होगा और उसके बाद स्पष्ट होगा कि हत्या कैसे हुई। कर्मजीत व सुक्खी के पिता प्रीतम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
इंदर कौर की सुखविंदर से 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

नॉलेज बॉक्स: क्या सुक्खी को पंजाब ला पाएगी पुलिस एसीपी जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी कनाडा भाग गया है और उसे यहां लाने के लिए पूरी प्रक्रिया अपनानी होगी। इसके लिए उन्हें कोर्ट व विदेश मंत्रालय के जरिए संपर्क करना पड़ेगा। विदेश भागने वाले आरोपी भारत लाने की प्रक्रिया क्या है, जानिए…

  • FIR और गैर-जमानती वारंट : एसीपी ने कहा कि हत्या के बाद एफआईआर दर्ज कर दी है। कोर्ट से आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करवाने होंगे।
  • रेड कॉर्नर नोटिस: भारतीय जांच एजेंसियों के जरिए आरोपी का रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया जाएगा। इससे कनाडा की पुलिस को पता चल जाता है कि यह व्यक्ति भारत में वॉन्टेड क्रिमिनल है और उसकी लोकेशन ट्रैक की जाती है।
  • विदेश मंत्रालय को फाइल भेजना: पुलिस मर्डर के सबूतों और कोर्ट के वारंट के साथ एक मजबूत प्रत्यर्पण फाइल तैयार करती है। यह फाइल भारत के विदेश मंत्रालय को भेजी जाती है।
  • कनाडा सरकार को औपचारिक अनुरोध: भारत का विदेश मंत्रालय, ओटावा (कनाडा) में स्थित भारतीय दूतावास के जरिए कनाडा के विदेश/न्याय विभाग को प्रत्यर्पण का औपचारिक अनुरोध भेजता है।
  • कनाडा में गिरफ्तारी और कोर्ट ट्रायल: भारत से मिले सबूतों के आधार पर कनाडा की पुलिस (RCMP) आरोपी को वहां गिरफ्तार करती है। आरोपी को कनाडा की अदालत में पेश किया जाता है। वहां भारतीय पक्ष के वकील साबित करते हैं कि मामला राजनीतिक नहीं है, बल्कि मर्डर का गंभीर क्रिमिनल केस है।
  • अंतिम मंजूरी और भारत वापसी: कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद कनाडा के न्याय मंत्री प्रत्यर्पण के आदेश पर हस्ताक्षर करते हैं। कनाडाई पुलिस आरोपी को भारतीय पुलिस को सौंप देती है और उसे फ्लाइट से भारत ले आया जाता है।

———

ये खबर भी पढ़ें…

पंजाबी सिंगर की हत्या, लाश नहर में मिली, कनाडा से आया कातिल, लुधियाना से गनपॉइंट पर किडनैप किया; गोली मारी

पंजाब के लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह 11 बजे उनका शव नीलो नहर में मिला। इंदर को 6 दिन पहले गन गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
तस्वीर का विवरण

June 4, 2026/
6:47 pm

सामग्री: 1 छोटी लौकी, 2 आलू, 1 टमाटर, 1 हरी मिर्च, 1 छोटा जीरा, 1/2 छोटा हल्दी पाउडर, 1/2 छोटा...

Parents Set Rs 15,000 Monthly Limit

May 18, 2026/
6:55 pm

नई दिल्ली23 मिनट पहले कॉपी लिंक पेटीएम ने टीनेजर्स के लिए ‘पेटीएम पॉकेट मनी’ फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए...

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिका में F-35B फाइटर जेट क्रैश; पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब

August 1, 2026/
8:01 am

अमेरिका के सैन डिएगो में शुक्रवार सुबह मरीन कॉर्प्स का F-35B फाइटर जेट मिरामार एयर बेस के पास क्रैश हो...

वेटनरी ऑफिसर भर्ती-2025 का रिजल्ट जारी:1100 कैंडिडेट्स मुख्य सूचि में सफल घोषित; 394 का परिणाम शील्ड कवर रखा

October 1, 2026/
9:19 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पात्रता जांच एवं...

भारत पर फिर से टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका:16 बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ जांच शुरू, अनुचित व्यापार के सबूत मिले तो भारी टैक्स लगेगा

March 12, 2026/
1:51 pm

अमेरिका के डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन ने भारत और चीन समेत अपने 16 प्रमुख ट्रेडिंग पार्टनर्स के खिलाफ ‘सेक्शन 301’ के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Punjabi Singer Murdered by NRI Boyfriend

Punjabi Singer Murdered by NRI Boyfriend

पंजाबी सिंगर इंदर कौर, जिसकी हत्या कर दी गई।- फाइल फोटो

पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की लव स्टोरी भी डेथ स्टोरी में कंवर्ट हो गई। इंदर कौर कनाडा में रहने वाले मोगा के सुखविंदर सिंह उर्फ सुखी बराड़ से इंस्टाग्राम पर मिली। दोनों में चैटिंग हुई और फिर दोस्ती हो गई। कुछ दिन दोस्ती के बाद दोनों को प्यार हो

.

सुक्खी बराड़ अक्सर जब भी कनाडा से पंजाब आता तो इंदर कौर को मिलने पहुंच जाता था। इंदर कौर से जल्दी शादी करने की बात करता। इंदर कौर का परिवार भी उसे अपने दामाद की तरह ट्रीट करने लगा। इंदर कौर का परिवार मोगा जाकर सुक्खी बराड़ के परिवार से भी मिले। वो भी इंदर कौर को अपनी बहू की तरह ट्रीट करने लगे।

करीब 6 साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे और कई बार सुक्खी बराड़ इंदर कौर को मिलने आ चुका था। 11 जनवरी को इंदर कौर का बर्थ डे सेलिब्रेट करने सुक्खी बराड़ भी उसके घर पहुंचा। जाते-जाते उसे कहा कि मार्च में शादी करेंगे। इंदर कौर ने मार्च में शादी का सपना सजोया लेकिन वो शादी करने नहीं आया। उसने कुछ दिन रूककर शादी करने की बात की।

दोनों के बीच सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन सुक्खी बराड़ ने एक अहम सच इंदर कौर से छुपाकर रखा कि वो शादीशुदा है। परिवार के लोगों की मानें तो इंदर की हत्या कारण भी यही झूठ बना, क्योंकि इंदर उसे शादी करने को कह रही थी और वो पहले से शादी शुदा था।

जब इंदर ने उसे शादी करने का दबाव डाला तो सुक्खी बराड़ ने प्लान बना पिता व अन्य साथियों के साथ मिलकर इंदर कौर की हत्या कर दी। कत्ल के बाद सुक्खी बराड़ हत्या करने के बाद नेपाल के रास्ते कनाडा भाग गया।

पहले जानिए, पंजाबी सिंगर इंदर कौर व सुखी बराड़ की लव स्टोरी

  • कई हिट सॉन्ग देकर पॉपुलर सिंगर बनी इंदर: इंदर कौर ने करीब 10 साल पहले गायकी के फील्ड में कदम रखा और उसने कई पंजाबी हिट सॉन्ग दिए। उसने परमीश वर्मा से लेकर कई पंजाबी सिंगरों के साथ भी गीत गाए। इंदर कौर का सिंगिंग करियर लगभग पीक पर चल रहा था। इंदर कौर यू ट्यूब व इंस्टाग्राम पर उस समय काफी छाई हुई थी।
  • सुक्खी बराड़ से इंस्टाग्राम पर हुई मुलाकात: रिश्तेदार व पूर्व पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा ने बताया कि इंदर कौर उस समय बड़ी स्टार बनने की कगार पर थी और सुक्खी बराड़ कनाडा में सेटल था। करीब 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोनों की मुलाकात हुई। मैसेंजर के जरिए बातचीत शुरु हुई और दोस्ती हो गई। दोनों ने एक दूसरे के साथ नंबर शेयर किए और बातचीत होने लगी।
  • सुक्खी ने प्यार का इजहार किया, इंदर ने हामी भरी: ग्यासपुरा के मुताबिक- जब दोनों में काफी बातचीत होने लगी तो सुक्खी बराड़ ने उसे प्रपोज कर दिया और इंदर कौर ने भी उसका प्रपोजल असेप्ट कर लिया। दोनों फिर खुलकर बातें करने लगे। कुछ देर बाद इंदर कौर ने अपने परिवार को भी ये बात बता दी। इसके बाद इंदर का परिवार मोगा जाकर लड़के का घर देखकर आए। लड़के के माता-पिता ने भी रिश्ते के लिए हामी भरी। उन्होंने भी नहीं बताया कि लड़का शादीशुदा है।
  • कनाडा से मिलने पंजाब आता सुक्खी: परिजनों के मुताबिक लड़की के माता-पिता व एक भाई दक्षिणी काेरिया में रहते हैं। इंदर अपने दूसरे भाई के साथ लुधियाना में अपने ताया जी के साथ रहती थी। इंदर सिंगिंग इंडस्ट्री में थी तो वो रिकार्डिंग के लिए अक्सर चंडीगढ़ या अन्य शहरों में जाती रहती थी। सुक्खी बराड़ जब भी कनाडा से पंजाब आता तो उसे मिलने जरूर आता था। उसके परिवार को भी मिलकर जाता था।
  • कनाडा सेटल करने की बात कही, बर्थडे सेलिब्रेट करने आया: जसपाल सिंह ने बताया कि सुक्खी बराड़ ने इंदर कौर को कहा था कि शादी के बाद तुझे व तेरे भाई को कनाडा ले जाउंगा। भाई को भी वहीं पर सेटल कर देंगे। उनका कहना है कि दोनों परिवार एक दूसरे को रिश्तेदारों की तरह ट्रीट करने लग गए थे। 11 जनवरी को इंदर कौर का बर्थडे था। सुक्खी बराड़ कनाडा से उसका बर्थडे सेलिब्रेट करने लुधियाना आया। परिवार के साथ रहा। परिवार ने शादी की बात की तो उसने कहा कि मार्च में शादी करेंगे।
  • प्यार हुआ तो गायकी व सोशल मीडिया छोड़ा: परिजनों के मुताबिक जब सुक्खी बराड़ से इंदर का प्यार हुआ तो उसने इसे सिंगिंग व सोशल मीडिया पर आने से रोका। इसी वजह से इंदर ने एक लाख से ज्यादा फालोअर्स होने के बावजूद कुछ साल तक न तो फेसबुक ऑपरेट किया और न ही इंस्टाग्राम। करीब 3-4 साल से उसके कोई गीत भी नहीं आए। उसने बुटीक खोल दिया था। इसके अलावा मेकअप आर्टिस्ट का काम करने लगी थी। कुछ टाइम पहले से ही वह इंस्टाग्राम पर रील्स पोस्ट करने ली थी।
  • इंदर अब शादी का दबाव डाल रही थी: इंदर उसके बाद शादी को लेकर उत्साहित थी। मार्च में उसने कह दिया कि कुछ दिन ठहरकर शादी करेंगे। उसके बाद इंदर को थोड़ा संदेह होने लगा लेकिन वो उसे प्यार करती थी तो उसकी हर बात पर विश्वास भी कर लेती थी। जसपाल ग्यासपुरा ने बताया कि इंदर की उम्र 29 साल थी और वो अब सुक्खी बराड़ को शादी जल्दी करने के लिए कह रही थी। वो कनाडा में था और उसकी वहां पर शादी हो रखी थी। उसके दो बच्चे हैं। एक बच्चा 12 साल और एक बच्ची 7 साल की है। इसलिए वो शादी करने से डर रहा था। उसने इस संबंध में इंदर कौर को भी नहीं बताया।
आरोपी सुखविंदर सिंह ने पंजाबी सिंगर इंदर कौर से शादी करने से इनकार कर दिया था।

आरोपी सुखविंदर सिंह ने पंजाबी सिंगर इंदर कौर से शादी करने से इनकार कर दिया था।

सुक्खी बराड़ ने कैसे रची इंदर कौर की हत्या की साजिश

  • शादी के दबाव से था परेशान: इंदर के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने हत्या में शामिल जिन लोगों को पकड़ा है उनसे पूछताछ में पता चला कि सुक्खी बराड़ शादीशुदा था। इंदर कौर उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। सुक्खी अपने पहली पत्नी-बच्चों को नहीं छोड़ना चाहता था, इस वजह से वह दबाव पड़ने पर परेशान हो गया। इसलिए उसने कनाडा में ही इंदर कौर की हत्या की साजिश रची।
  • नेपाल के रास्ते पंजाब पहुंचा: परिजनों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सुक्खी अप्रैल में कनाडा से नेपाल आया और फिर वहां से पंजाब आया। कुछ दिन मोगा में रहा और उसके बाद उसने इंदर कौर की हत्या की प्लानिंग की। 13 मई को आरोपी सुक्खी बराड़ मोगा से दो टैक्सियां बुक करके लुधियाना आया और यहीं से उसे एयरपोर्ट जाना था। उसमें उसके पिता समेत कुछ और लोग भी सवार थे।
  • इंदर अपनी कार पर बाहर मिली और उसे जबरन ले गया: इंदर के भाई जोतइंदर सिंह ने बताया कि उसकी बहन ग्रोसरी का सामान लेने गई थी। वो जब आ रही थी तो सुक्खी बराड़ व उसके साथ उसे मिल गए। सुक्खी बराड़ ने उसे कहा कि वो कनाडा जा रहा है उसे छोड़ने आ जा। उसने मना किया तो वो उसे जबरन साथ ले गया। जोत इंदर ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सुक्खी इंदर की कार में बैठा और दोनों टैक्सियां पीछे से जाने लगी। जमालपुर से वो चंडीगढ़ रोड की तरफ निकले।
  • नीलों से लेफ्ट मोड़ दी कार: इंदर के रिश्तेदार जसपाल ग्यासपुरा ने बताया- टैक्सी ड्राइवरों ने पुलिस को बताया कि जब कार नीलों पुल के पास पहुंची तो उसने कार लेफ्ट यानि माछीवाड़ा की तरफ मोड़ दी और काफी आगे ले गया। उन्हें बताया गया कि सुक्खी बराड़ ने लड़की की कार में ही उसे गोली मारी और शव को नहर में फेंक दिया। उसके बाद वो कार बैक करके लाया और आठ दस किलोमीटर आने पर उसने कार भी नहर में फेंक दी। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस शव को तलाशने में कामयाब हो पाई।
  • कार में मिला खोल व खून के निशान: जोत इंदर सिंह ने बताया कि जब कार को नहर से बाहर निकाला तो पुलिस को उसमें एक गोली का खोल मिला है और कार की सीट पर खून भी लगा था। जिससे साफ है कि उसकी बहन की हत्या गोली मारकर ही की गई।
  • टैक्सी वाला नेपाल बॉर्डर तक छोड़कर आया: हत्या के बार आरोपी सुक्खी बराड़ एक टैक्सी लेकर वहां से निकल गया। टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसने पहले ही एक टैक्सी नेपाल बॉर्डर तक के लिए बुक की थी। हत्या के बाद वो उसे नेपाल बॉर्डर तक छोड़कर आया और वो वहां से कनाडा चला गया। पुलिस भी मानती है कि आरोपी नेपाल के रास्ते कनाडा पहुंच गया है।
इंदर कौर सिंगिंग छोड़कर मेकअप आर्टिस्ट का काम करने लगी थी।

इंदर कौर सिंगिंग छोड़कर मेकअप आर्टिस्ट का काम करने लगी थी।

इंदर के कत्ल पर ACP की 2 अहम बातें:-

  • पुलिस से बचने के लिए चुना नेपाल का रास्ता: ACP जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए नेपाल का रास्ता चुना। उसे डर था कि अगर दिल्ली एयरपोर्ट के जरिए गया तो रास्ते में पकड़ा जाउंगा या पुलिस उसे एयरपोर्ट पर रोक सकती है। इसलिए उसने नेपाल का रास्ता अपना। वहीं नेपाल के रास्ते आने का कारण भी यही था कि वो बाद में बता सके कि वो इंडिया आया ही नहीं था। क्योंकि उसने कनाडा से पासपोर्ट पर नेपाल की मोहर लगवाई है। नेपाल से भारत बिना पासपोर्ट पर मोहर लगाए पहुंच गया।
  • आज पोस्टमॉर्टम कराएंगे, पिता-साथी गिरफ्तार: ACP जसविंदर सिंह ने बताया- लड़की का कॉज ऑफ डेथ गन शॉट लग रहा है क्योंकि उसकी कार में से खोल व खून मिला है। बाकी आज पोस्टमार्टम होगा और उसके बाद स्पष्ट होगा कि हत्या कैसे हुई। कर्मजीत व सुक्खी के पिता प्रीतम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
इंदर कौर की सुखविंदर से 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

इंदर कौर की सुखविंदर से 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।

नॉलेज बॉक्स: क्या सुक्खी को पंजाब ला पाएगी पुलिस एसीपी जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी कनाडा भाग गया है और उसे यहां लाने के लिए पूरी प्रक्रिया अपनानी होगी। इसके लिए उन्हें कोर्ट व विदेश मंत्रालय के जरिए संपर्क करना पड़ेगा। विदेश भागने वाले आरोपी भारत लाने की प्रक्रिया क्या है, जानिए…

  • FIR और गैर-जमानती वारंट : एसीपी ने कहा कि हत्या के बाद एफआईआर दर्ज कर दी है। कोर्ट से आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करवाने होंगे।
  • रेड कॉर्नर नोटिस: भारतीय जांच एजेंसियों के जरिए आरोपी का रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया जाएगा। इससे कनाडा की पुलिस को पता चल जाता है कि यह व्यक्ति भारत में वॉन्टेड क्रिमिनल है और उसकी लोकेशन ट्रैक की जाती है।
  • विदेश मंत्रालय को फाइल भेजना: पुलिस मर्डर के सबूतों और कोर्ट के वारंट के साथ एक मजबूत प्रत्यर्पण फाइल तैयार करती है। यह फाइल भारत के विदेश मंत्रालय को भेजी जाती है।
  • कनाडा सरकार को औपचारिक अनुरोध: भारत का विदेश मंत्रालय, ओटावा (कनाडा) में स्थित भारतीय दूतावास के जरिए कनाडा के विदेश/न्याय विभाग को प्रत्यर्पण का औपचारिक अनुरोध भेजता है।
  • कनाडा में गिरफ्तारी और कोर्ट ट्रायल: भारत से मिले सबूतों के आधार पर कनाडा की पुलिस (RCMP) आरोपी को वहां गिरफ्तार करती है। आरोपी को कनाडा की अदालत में पेश किया जाता है। वहां भारतीय पक्ष के वकील साबित करते हैं कि मामला राजनीतिक नहीं है, बल्कि मर्डर का गंभीर क्रिमिनल केस है।
  • अंतिम मंजूरी और भारत वापसी: कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद कनाडा के न्याय मंत्री प्रत्यर्पण के आदेश पर हस्ताक्षर करते हैं। कनाडाई पुलिस आरोपी को भारतीय पुलिस को सौंप देती है और उसे फ्लाइट से भारत ले आया जाता है।

———

ये खबर भी पढ़ें…

पंजाबी सिंगर की हत्या, लाश नहर में मिली, कनाडा से आया कातिल, लुधियाना से गनपॉइंट पर किडनैप किया; गोली मारी

पंजाब के लुधियाना में पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह 11 बजे उनका शव नीलो नहर में मिला। इंदर को 6 दिन पहले गन गनपॉइंट पर किडनैप किया गया था, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था। (पढ़ें पूरी खबर)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket