Friday, 09 Oct 2026 | 12:43 PM

Trending :

EXCLUSIVE

NRI Woman Chases Thieves With Sword in Ludhiana Dehlon Viral Video

वायरल वीडियो में तलवार लेकर लुटेरों के पीछे दौड़ती NRI महिला।

पंजाब में सोशल मीडिया पर एक NRI महिला की दिलेरी का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लुधियाना के डेहलों का है। वीडियो में महिला लुटेरों के पीछे तलवार लेकर दौड़ रही है। दावा किया जा रहा है कि यह महिला NRI है। वह ऑस्ट्रेलिया से आई है।

.

वीडियो में मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरे कार के शीशे पर अंडे मारकर कार सवार महिलाओं को लूटने की कोशिश करते हैं। इतने में कार चला रही NRI महिला तलवार लेकर बाहर निकलने लगती है तो उसके साथ बैठी एक बुजुर्ग महिला उसे रोकने की कोशिश करती है।

महिला हाथ में तलवार लेकर बाहर निकलती है और लुटेरों का पीछा करते हुए दौड़ने लगती है। यही नहीं महिला लुटेरों को ललकार रही है। इस पूरी घटना को कार में बैठी अन्य महिला ने शूट किया है।

घटना के 2 PHOTOS…

कार के शीशे पर अंडे मारकर भागते लुटेरे।

वीडियो में क्या-क्या दिख रहा…

  • ऑस्ट्रेलिया की बताई जा रही महिला: वीडियो में जो महिला तलवार लेकर लुटेरों का पीछे करते हुए दिखाई गई है, उसे ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली बताया गया है। वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, महिला का नाम हरजिंद कौर है। यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।
  • लूट की कोशिश का दावा: महिला की कार के शीशे पर जब लुटेरे युवकों ने अंडे मारे तो कार में बैठी दूसरी बुजुर्ग महिला NRI महिला को कहते हुए सुनाई दे रही है- मैंने पहले कह दिया था कि यह सड़क सुनसान है, यहां से मत चल। वह कह रही कि शीशे पर अंडा फेंक दिया है, ताकि लूट की घटना को अंजाम दिया जा सके।
NRI महिला को बाहर जाने से रोकती बुजुर्ग महिला।

  • बुजुर्ग महिला उसे रोकने की कोशिश कर रही: बुजुर्ग महिला NRI महिला को गाड़ी में से बाहर निकलने से रोकने की कोशिश करती है और कहती है कि बेटा बाहर न निकल, वे तुझे मार देंगे। NRI महिला पहले उन्हें गालियां देती है और फिर कहती है कि इन्हें सबक सिखाना जरूरी है।
  • तलवार लेकर ललकारे मार रही NRI महिला: NRI महिला गाड़ी से उतर कर बाहर निकलती है, जबकि अंदर बैठी महिला उसे वापस आने को कहती है। NRI महिला आगे जाकर रुकती है और फिर ललकारे मारती है। मोटरसाइकिल सवार लुटेरे कुछ आगे जाकर रुकते हैं तो वह पीछे से दौड़ती है।
  • वीडियो पर टेक्स्ट में लिखा व्रेब: वायरल वीडियो पर टेक्स्ट भी लिखा गया है। जिसमें लिखा गया है- यह घटना कुछ मिनट पहले की है। महिला मेरी दोस्त है और जोकि ऑस्ट्रेलिया से आई है। वह बहुत व्रेब है।
वायरल वीडियो में तलवार लेकर लुटेरों को ललकारती NRI महिला।

वीडियो के असली होने पर शक, इसके 4 कारण…

  1. महिला का चेहरा नहीं दिखाया: जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें बहादुरी दिखाने वाली महिला का चेहरा स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। महिला को केवल पीछे से कैप्चर किया गया है।
  2. सामने से आता हुआ मोटर साइकिल भी रुक गया: जब महिला तलवार लेकर जा रही है, तब सामने से एक मोटरसाइकिल की लाइट उसकी तरफ आते हुए दिख रही है, लेकिन जब वह तलवार लेकर चल रही होती है तो वह मोटरसाइकिल भी कुछ दूरी पर रुक जाती है।
  3. महिला को वापस आते नहीं दिखाया: 1.10 मिनट के वीडियो में महिला को सिर्फ लुटेरों की ओर दौड़ते हुए दिखाया गया है। उसे वापस आते हुए नहीं दिखाया।
  4. कमेंट में लोग बता रहे स्क्रिप्टेड: सोशल मीडिया पर लोग यह भी कमेंट कर रहे हैं कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड लग रहा है। इसमें न तो लूटने की कोशिश करने वाले युवकों का चेहरा दिख रहा है और न ही पीछा करने वालों का।

॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

पंजाबी NRI दूल्हे की शादी में नोटों की बारिश:दावा- दूल्हा-दुल्हन पर ₹8 करोड़ उड़ाए गए; DJ वाला बोला- डॉलर समेत ₹3 लाख उठाए

तरनतारन जिले के पट्टी क्षेत्र में एक NRI की शादी पंजाब में चर्चा का विषय बन गई। शादी समारोह के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दिख रहा है कि दूल्हा अपनी दुल्हन पर नोटों की बारिश कर रहा है। इस दौरान रिश्तेदार खड़े होकर इस सीन को देख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Photos following Israeli strikes on southern Lebanon show destructive aftermath.

June 7, 2026/
11:49 am

आखरी अपडेट:07 जून, 2026, 11:49 IST तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रमुख अन्नामलाई 5 जून को आधिकारिक तौर पर भाजपा से...

WB Voter List Scrutiny | Supreme Court Hearing SIR

April 12, 2026/
3:36 pm

नई दिल्ली13 मिनट पहले कॉपी लिंक पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट सोमवार को SIR पर सुनवाई करेगा।...

अश्विन बोले-बटलर को आउट करना गलत नहीं:बोले-लोग इसे ईमानदारी से जोड़ते हैं,जबकि यह नियम है

May 3, 2026/
2:11 pm

टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ‘मांकडिंग’ विवाद (नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट) पर खुलकर बात की।...

तालाब में दिखाई गेहूं की फसल, पटवारी सस्पेंड:दोबारा जांच में भी नहीं सुधारी रिपोर्ट; त्योंथर के चन्दई का मामला

April 16, 2026/
9:03 am

त्योंथर तहसील के ग्राम चन्दई में गेहूं फसल सत्यापन में गड़बड़ी करने पर प्रशासन ने पटवारी शारदा प्रसाद तिवारी को...

दावा- शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक ने वुहान लैब को फंडिंग दी:अमेरिका की पूर्व खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने कहा- डॉ. फॉसी ने कसम खाकर झूठ बोला

June 20, 2026/
5:38 am

अमेरिका की पूर्व खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने कार्यालय में अपने अंतिम दिन बड़े वैज्ञानिक डॉ. एंथनी फॉसी पर गंभीर...

Mohun Bagan vs East Bengal Live Score, ISL 2026. (Picture Credit: X/@mohunbagansg and @eastbengal_fc)

May 17, 2026/
8:56 pm

आखरी अपडेट:17 मई, 2026, 20:56 IST ऐसा तब हुआ जब चेन्निथला, जो सीएम पद के दावेदार थे, को वीडी सतीसन...

RPSC RAS Interview Phase 9 Starts April 1

March 23, 2026/
8:20 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से RAS-2024 के इंटरव्यू का 9वां चरण 1 अप्रैल से शुरू करने जा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

NRI Woman Chases Thieves With Sword in Ludhiana Dehlon Viral Video

NRI Woman Chases Thieves With Sword in Ludhiana Dehlon Viral Video

वायरल वीडियो में तलवार लेकर लुटेरों के पीछे दौड़ती NRI महिला।

पंजाब में सोशल मीडिया पर एक NRI महिला की दिलेरी का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लुधियाना के डेहलों का है। वीडियो में महिला लुटेरों के पीछे तलवार लेकर दौड़ रही है। दावा किया जा रहा है कि यह महिला NRI है। वह ऑस्ट्रेलिया से आई है।

.

वीडियो में मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरे कार के शीशे पर अंडे मारकर कार सवार महिलाओं को लूटने की कोशिश करते हैं। इतने में कार चला रही NRI महिला तलवार लेकर बाहर निकलने लगती है तो उसके साथ बैठी एक बुजुर्ग महिला उसे रोकने की कोशिश करती है।

महिला हाथ में तलवार लेकर बाहर निकलती है और लुटेरों का पीछा करते हुए दौड़ने लगती है। यही नहीं महिला लुटेरों को ललकार रही है। इस पूरी घटना को कार में बैठी अन्य महिला ने शूट किया है।

घटना के 2 PHOTOS…

कार के शीशे पर अंडे मारकर भागते लुटेरे।

वीडियो में क्या-क्या दिख रहा…

  • ऑस्ट्रेलिया की बताई जा रही महिला: वीडियो में जो महिला तलवार लेकर लुटेरों का पीछे करते हुए दिखाई गई है, उसे ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली बताया गया है। वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, महिला का नाम हरजिंद कौर है। यह घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।
  • लूट की कोशिश का दावा: महिला की कार के शीशे पर जब लुटेरे युवकों ने अंडे मारे तो कार में बैठी दूसरी बुजुर्ग महिला NRI महिला को कहते हुए सुनाई दे रही है- मैंने पहले कह दिया था कि यह सड़क सुनसान है, यहां से मत चल। वह कह रही कि शीशे पर अंडा फेंक दिया है, ताकि लूट की घटना को अंजाम दिया जा सके।
NRI महिला को बाहर जाने से रोकती बुजुर्ग महिला।

NRI महिला को बाहर जाने से रोकती बुजुर्ग महिला।

  • बुजुर्ग महिला उसे रोकने की कोशिश कर रही: बुजुर्ग महिला NRI महिला को गाड़ी में से बाहर निकलने से रोकने की कोशिश करती है और कहती है कि बेटा बाहर न निकल, वे तुझे मार देंगे। NRI महिला पहले उन्हें गालियां देती है और फिर कहती है कि इन्हें सबक सिखाना जरूरी है।
  • तलवार लेकर ललकारे मार रही NRI महिला: NRI महिला गाड़ी से उतर कर बाहर निकलती है, जबकि अंदर बैठी महिला उसे वापस आने को कहती है। NRI महिला आगे जाकर रुकती है और फिर ललकारे मारती है। मोटरसाइकिल सवार लुटेरे कुछ आगे जाकर रुकते हैं तो वह पीछे से दौड़ती है।
  • वीडियो पर टेक्स्ट में लिखा व्रेब: वायरल वीडियो पर टेक्स्ट भी लिखा गया है। जिसमें लिखा गया है- यह घटना कुछ मिनट पहले की है। महिला मेरी दोस्त है और जोकि ऑस्ट्रेलिया से आई है। वह बहुत व्रेब है।
वायरल वीडियो में तलवार लेकर लुटेरों को ललकारती NRI महिला।

वायरल वीडियो में तलवार लेकर लुटेरों को ललकारती NRI महिला।

वीडियो के असली होने पर शक, इसके 4 कारण…

  1. महिला का चेहरा नहीं दिखाया: जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें बहादुरी दिखाने वाली महिला का चेहरा स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा है। महिला को केवल पीछे से कैप्चर किया गया है।
  2. सामने से आता हुआ मोटर साइकिल भी रुक गया: जब महिला तलवार लेकर जा रही है, तब सामने से एक मोटरसाइकिल की लाइट उसकी तरफ आते हुए दिख रही है, लेकिन जब वह तलवार लेकर चल रही होती है तो वह मोटरसाइकिल भी कुछ दूरी पर रुक जाती है।
  3. महिला को वापस आते नहीं दिखाया: 1.10 मिनट के वीडियो में महिला को सिर्फ लुटेरों की ओर दौड़ते हुए दिखाया गया है। उसे वापस आते हुए नहीं दिखाया।
  4. कमेंट में लोग बता रहे स्क्रिप्टेड: सोशल मीडिया पर लोग यह भी कमेंट कर रहे हैं कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड लग रहा है। इसमें न तो लूटने की कोशिश करने वाले युवकों का चेहरा दिख रहा है और न ही पीछा करने वालों का।

॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

पंजाबी NRI दूल्हे की शादी में नोटों की बारिश:दावा- दूल्हा-दुल्हन पर ₹8 करोड़ उड़ाए गए; DJ वाला बोला- डॉलर समेत ₹3 लाख उठाए

तरनतारन जिले के पट्टी क्षेत्र में एक NRI की शादी पंजाब में चर्चा का विषय बन गई। शादी समारोह के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दिख रहा है कि दूल्हा अपनी दुल्हन पर नोटों की बारिश कर रहा है। इस दौरान रिश्तेदार खड़े होकर इस सीन को देख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket