Monday, 14 Sep 2026 | 04:54 AM

Trending :

EXCLUSIVE

प्याज का रस बाल झड़ना रोकता है या सिर्फ घरेलू मिथक, जानें सच

authorimg

Last Updated:

बाल झड़ने की समस्या से परेशान लोग अक्सर प्याज के रस को घरेलू उपाय के तौर पर अपनाते हैं. माना जाता है कि इससे हेयर फॉल कम होता है और नई ग्रोथ भी शुरू हो सकती है, लेकिन इसका सच जानना जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

प्याज के रस से बाल होते हैं हेल्दी.

बाल झड़ना आजकल बहुत आम समस्या बन चुकी है. बदलती लाइफस्टाइल, तनाव, खराब खानपान, हार्मोनल बदलाव, डैंड्रफ और प्रदूषण जैसी कई वजहों से लोग हेयर फॉल का सामना कर रहे हैं. ऐसे में जब भी घरेलू उपायों की बात होती है, तो प्याज का रस सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है. कई लोग मानते हैं कि प्याज का रस लगाने से बाल झड़ना कम हो जाता है और नए बाल भी उगने लगते हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या सचमुच ऐसा होता है या यह सिर्फ एक घरेलू मिथक है.

सच यह है कि प्याज का रस कुछ मामलों में बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे जादुई इलाज समझना सही नहीं होगा. इसके असर व्यक्ति की स्कैल्प कंडीशन, हेयर फॉल की वजह और नियमित उपयोग पर निर्भर करते हैं. अगर बाल झड़ने के पीछे पोषण की कमी, तनाव या हार्मोनल कारण हैं, तो सिर्फ प्याज का रस लगाने से पूरी समस्या हल नहीं होती.

प्याज के रस में क्या होता है?
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार,
प्याज का रस बालों के झड़ने में कुछ हद तक मददगार माना जाता है, क्योंकि इसमें सल्फर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. सल्फर एक जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर में प्रोटीन बनाने वाले अमीनो एसिड का हिस्सा होता है. बाल मुख्य रूप से केराटिन नाम के प्रोटीन से बने होते हैं, और केराटिन में भी सल्फर पाया जाता है. ऐसे में प्याज का रस स्कैल्प और बालों पर लगाने से जड़ों को अतिरिक्त पोषण मिल सकता है, जिससे बाल मजबूत बनने में मदद मिलती है. माना जाता है कि इससे बाल टूटना कम हो सकता है और नई ग्रोथ को भी सपोर्ट मिल सकता है. प्याज में मौजूद तत्व कोलेजन बनने में भी मदद कर सकते हैं, जो स्वस्थ स्किन सेल्स और बालों की बढ़त के लिए जरूरी माना जाता है.

क्या इससे बाल झड़ना कम होता है?
इसके अलावा यह भी माना जाता है कि प्याज का रस स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर कर सकता है. जब जड़ों तक खून का प्रवाह अच्छा होता है, तो हेयर फॉलिकल्स को ज्यादा पोषण मिलता है और बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है. साल 2002 की एक स्टडी में पाया गया था कि जिन लोगों ने प्याज का रस लगाया, उनमें सामान्य पानी इस्तेमाल करने वालों की तुलना में बालों की बढ़त ज्यादा देखी गई. हालांकि इस विषय पर अभी और रिसर्च की जरूरत है. यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि प्याज का रस गंजापन, एलोपेशिया या पैटर्न बाल्डनेस का इलाज नहीं है, लेकिन यह मौजूदा बालों को मजबूत रखने और हेयर फॉल कम करने में मदद कर सकता है.

लगाने का सही तरीका
एक प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें. इसे कॉटन की मदद से स्कैल्प पर लगाएं. 20 से 30 मिनट तक छोड़ दें, फिर हल्के शैंपू से धो लें. हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल काफी है. ज्यादा लगाने से स्कैल्प में जलन हो सकती है. चाहें तो इसमें थोड़ा नारियल तेल या एलोवेरा जेल मिला सकते हैं.

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए
अगर आपकी स्कैल्प बहुत संवेदनशील है, खुजली होती है या एलर्जी रहती है, तो पहले पैच टेस्ट करें. प्याज का रस तेज होता है और कुछ लोगों को जलन या लालपन दे सकता है. अगर ज्यादा परेशानी हो तो तुरंत धो लें बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए शरीर को भी पोषण चाहिए. प्रोटीन, आयरन, बायोटिन, विटामिन D और पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है. तनाव कम करना और सही हेयर केयर रूटीन भी उतना ही अहम है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कांग्रेस नेताओं ने लगाए कटनी पुलिस पर आरोप:कहा- अपराध बढ़े, अफसर शराब पकड़ने और चालान काटने में लगे

February 22, 2026/
6:52 pm

कटनी में बढ़ते अपराधों और पुलिस की निष्क्रियता को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ आक्रामक...

दावा-इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स संन्यास ले सकते हैं:लॉर्ड्स टेस्ट की जीत के बाद नाइटक्लब विवाद में नाम आया; दूसरे टेस्ट से बाहर

June 10, 2026/
8:11 am

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (रिटायरमेंट)...

बंगाल में चुनावी प्रचार थमा, बीजेपी ने किया धुआंधार प्रचार, 21 जिलों में पीएम मोदी ने जनता को साधे और गठबंधन को घेरा

April 27, 2026/
10:00 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के साथ ही...

MI Vs SRH Live Score, IPL 2026

April 29, 2026/
7:42 pm

आखरी अपडेट:29 अप्रैल, 2026, 19:42 IST असम में रिकॉर्ड 85.9% मतदान – राज्य का अब तक का सबसे अधिक –...

South Africa Vs New Zealand Live Cricket Score, T20 World Cup 2026 Semifinal: Stay updated with SA vs NZ Ball by Ball Match Updates and Live Scorecard from Kolkata. (Picture Credit: AFP)

March 4, 2026/
4:16 pm

आखरी अपडेट:मार्च 04, 2026, 16:16 IST बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने राजनीति के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे...

तेंदुलकर फ्लाइट में फैमिली के साथ क्रिकेट खेलते दिखे:वीडियो पोस्ट कर लिखा- एटीट्यूड चेंज नहीं होना चाहिए, बेटी सारा ने कैच पकड़ा

June 12, 2026/
1:23 pm

दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर परिवार के साथ फ्लाइट में क्रिकेट खेलते नजर आए। 53 साल के पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने...

Australia Vs Oman Live Cricket Score: AUS vs OMA T20 World Cup 2026 Match Scorecard Latest Updates Today. (Picture Credit: AFP)

February 11, 2026/
3:23 pm

आखरी अपडेट:11 फरवरी, 2026, 15:23 IST एपी असेंबली ने उपस्थिति दर्ज करने के लिए एआई-संचालित चेहरे की पहचान पर स्विच...

सिंधिया को हराने वाले केपी यादव बनाए गए कार्पोरेशन अध्यक्ष:MP में लगातार तीसरे दिन निगम-मंडलों में नियुक्तियां, संजय नगायच को वेयर हाउसिंग की जिम्मेदारी

April 25, 2026/
11:10 pm

मध्य प्रदेश में सरकार लगातार अलग-अलग आयोगों, बोर्ड, निगम मंडलों में नियुक्तियां कर रही है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

प्याज का रस बाल झड़ना रोकता है या सिर्फ घरेलू मिथक, जानें सच

authorimg

Last Updated:

बाल झड़ने की समस्या से परेशान लोग अक्सर प्याज के रस को घरेलू उपाय के तौर पर अपनाते हैं. माना जाता है कि इससे हेयर फॉल कम होता है और नई ग्रोथ भी शुरू हो सकती है, लेकिन इसका सच जानना जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

प्याज के रस से बाल होते हैं हेल्दी.

बाल झड़ना आजकल बहुत आम समस्या बन चुकी है. बदलती लाइफस्टाइल, तनाव, खराब खानपान, हार्मोनल बदलाव, डैंड्रफ और प्रदूषण जैसी कई वजहों से लोग हेयर फॉल का सामना कर रहे हैं. ऐसे में जब भी घरेलू उपायों की बात होती है, तो प्याज का रस सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है. कई लोग मानते हैं कि प्याज का रस लगाने से बाल झड़ना कम हो जाता है और नए बाल भी उगने लगते हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या सचमुच ऐसा होता है या यह सिर्फ एक घरेलू मिथक है.

सच यह है कि प्याज का रस कुछ मामलों में बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे जादुई इलाज समझना सही नहीं होगा. इसके असर व्यक्ति की स्कैल्प कंडीशन, हेयर फॉल की वजह और नियमित उपयोग पर निर्भर करते हैं. अगर बाल झड़ने के पीछे पोषण की कमी, तनाव या हार्मोनल कारण हैं, तो सिर्फ प्याज का रस लगाने से पूरी समस्या हल नहीं होती.

प्याज के रस में क्या होता है?
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार,
प्याज का रस बालों के झड़ने में कुछ हद तक मददगार माना जाता है, क्योंकि इसमें सल्फर अच्छी मात्रा में पाया जाता है. सल्फर एक जरूरी पोषक तत्व है, जो शरीर में प्रोटीन बनाने वाले अमीनो एसिड का हिस्सा होता है. बाल मुख्य रूप से केराटिन नाम के प्रोटीन से बने होते हैं, और केराटिन में भी सल्फर पाया जाता है. ऐसे में प्याज का रस स्कैल्प और बालों पर लगाने से जड़ों को अतिरिक्त पोषण मिल सकता है, जिससे बाल मजबूत बनने में मदद मिलती है. माना जाता है कि इससे बाल टूटना कम हो सकता है और नई ग्रोथ को भी सपोर्ट मिल सकता है. प्याज में मौजूद तत्व कोलेजन बनने में भी मदद कर सकते हैं, जो स्वस्थ स्किन सेल्स और बालों की बढ़त के लिए जरूरी माना जाता है.

क्या इससे बाल झड़ना कम होता है?
इसके अलावा यह भी माना जाता है कि प्याज का रस स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर कर सकता है. जब जड़ों तक खून का प्रवाह अच्छा होता है, तो हेयर फॉलिकल्स को ज्यादा पोषण मिलता है और बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है. साल 2002 की एक स्टडी में पाया गया था कि जिन लोगों ने प्याज का रस लगाया, उनमें सामान्य पानी इस्तेमाल करने वालों की तुलना में बालों की बढ़त ज्यादा देखी गई. हालांकि इस विषय पर अभी और रिसर्च की जरूरत है. यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि प्याज का रस गंजापन, एलोपेशिया या पैटर्न बाल्डनेस का इलाज नहीं है, लेकिन यह मौजूदा बालों को मजबूत रखने और हेयर फॉल कम करने में मदद कर सकता है.

लगाने का सही तरीका
एक प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें. इसे कॉटन की मदद से स्कैल्प पर लगाएं. 20 से 30 मिनट तक छोड़ दें, फिर हल्के शैंपू से धो लें. हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल काफी है. ज्यादा लगाने से स्कैल्प में जलन हो सकती है. चाहें तो इसमें थोड़ा नारियल तेल या एलोवेरा जेल मिला सकते हैं.

किन लोगों को सावधानी रखनी चाहिए
अगर आपकी स्कैल्प बहुत संवेदनशील है, खुजली होती है या एलर्जी रहती है, तो पहले पैच टेस्ट करें. प्याज का रस तेज होता है और कुछ लोगों को जलन या लालपन दे सकता है. अगर ज्यादा परेशानी हो तो तुरंत धो लें बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए शरीर को भी पोषण चाहिए. प्रोटीन, आयरन, बायोटिन, विटामिन D और पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है. तनाव कम करना और सही हेयर केयर रूटीन भी उतना ही अहम है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह इस समय News18 हिंदी के डिजिटल मीडिया में सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह लाइफस्टाइल बीट में हेल्थ, फूड, ट्रैवल, फैशन और टिप्स एंड ट्रिक्स जैसी स्टोरीज कवर करती हैं. कंटेंट लिखने और उसे आसान व …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket