Tuesday, 15 Sep 2026 | 05:20 AM

Trending :

EXCLUSIVE

ट्रोलिंग के बाद राहुल रॉय के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड:फराह खान, सोनू सूद और अनुपम खेर बोले- हम आपके साथ

‘आशिकी’ फिल्म से फेमस हुए राहुल रॉय के मुश्किल वक्त में अब बॉलीवुड उनको सपोर्ट करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ रील्स का मजाक उड़ाए जाने के बाद जब राहुल ने अपनी आर्थिक तंगी और काम न होने का दर्द साझा किया। अब इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स ने खुलकर उनका समर्थन किया है। फराह खान से लेकर सोनू सूद तक, कई हस्तियों ने राहुल के प्रति अपना सम्मान और सपोर्ट जताया है। फराह खान और सोनू सूद ने बढ़ाया हौसला
राहुल रॉय के भावुक पोस्ट के बाद फिल्ममेकर फराह खान ने सबसे पहले कमेंट करते हुए उन्हें ‘गुड लक’ कहा। वहीं, सोनू सूद ने राहुल को भाई बताते हुए लिखा- ‘कीप रॉकिंग ब्रदर’। एक्टर अनुपम खेर ने भी राहुल का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें ‘बेस्ट’ बताया। ‘मजाक उड़ाने के बजाय काम दिलाने में मदद करें’
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब राहुल रॉय कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घाडगे के साथ कुछ इंस्टाग्राम वीडियोज में नजर आए। कुछ लोगों ने इन वीडियोज को ‘अजीब’ बताते हुए राहुल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पर राहुल ने जवाब देते हुए कहा, “मैं फिलहाल आर्थिक तंगी और कुछ कानूनी मामलों से जूझ रहा हूं। मेरी सादगी का मजाक उड़ाने के बजाय अगर लोग मुझे काम दिलाने में मदद करें, तो वह ज्यादा बेहतर होगा।” इन सितारों ने भी किया सपोर्ट
राहुल के समर्थन में सपोर्ट करने वालों की लिस्ट कई बॉलीवुड एक्टर्स शामिल हैं। मनीष पॉल ने उन्हें ‘सम्मान और पावर’ भेजा। वहीं, शिल्पा शिरोडकर ने कहा कि हमें वह करना चाहिए जो हमारे लिए जरूरी है, लोगों को बातें करने दें। इनके अलावा निकितिन धीर, टीना दत्ता, करणवीर बोहरा और माहिका शर्मा जैसे कलाकारों ने भी राहुल के लिए प्रार्थना की और उनके प्रति अपना प्यार जताया। 2020 के ब्रेन स्ट्रोक के बाद से जारी है संघर्ष
राहुल रॉय का फिल्मी सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 1990 में ‘आशिकी’ से मिली बेपनाह कामयाबी के बाद उनका करियर धीरे-धीरे धीमा पड़ता गया। 2007 में उन्होंने ‘बिग बॉस’ का पहला सीजन जीता, जिससे वे दोबारा चर्चा में आए। हालांकि, 2020 में कारगिल में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। लंबी रिकवरी के बाद राहुल अब ठीक हैं, लेकिन बॉलीवुड में दोबारा अपनी जगह बनाने के लिए वे अब भी संघर्ष कर रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
New Delhi: Firefighters at the site after a fire broke out at a bed-and-breakfast in a five-storey building (Photos: PTI)

June 4, 2026/
1:07 am

आखरी अपडेट:04 जून, 2026, 01:07 IST यह परिवर्तन समकालीन शासन कला में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है, जिसने भारत...

बुरहानपुर में तीन ईदगाहों पर अदा हुई ईद की नमाज:रोजों के बाद गले मिलकर दी मुबारकबाद और बांटी सिवैयां; सुरक्षा में ड्रोन से निगरानी

March 21, 2026/
2:32 pm

बुरहानपुर में मुस्लिम समाज ने शनिवार को ईदुल फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। शहर की तीन प्रमुख ईदगाहों...

SRH vs RR Live Score, IPL 2026 Match Today

April 13, 2026/
9:27 pm

आखरी अपडेट:13 अप्रैल, 2026, 21:27 IST विधायकों ने कहा कि उनकी मांग पूरी तरह से फेरबदल पर केंद्रित है, न...

विनेश फोगाट महिला कुश्ती प्रतियोगिता में आज भाग लेने पहुंचेंगी:विनेश ने परेशानियों पर कहा- कोई भी दिक्कत आए इन बेशर्मों को क्या फर्क पड़ता है

May 12, 2026/
9:26 am

गोंडा सीनियर नेशनल ओपन कुश्ती चैंपियनशिप में आज यानी मंगलवार विनेश पार्टिसिपेट करने पहुंचेंगी। वह सोमवार को वेरीफिकेशन कराने गोंडा...

PM Modi Rahul Gandhi Election Rally 2026

April 6, 2026/
2:06 am

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई5 घंटे पहले कॉपी लिंक असम के कामरूप में राहुल गांधी ने रविवार को जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस...

ईरान की ग्लोबल सप्लाई रोकने की धमकी, कच्चा-तेल $110 पार:भारत के आयात बिल पर ₹16,000 करोड़ का बोझ बढ़ेगा, बढ़ सकती है महंगाई

April 6, 2026/
11:37 am

अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें आज फिर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार...

चांदी ₹2,050 बढ़कर ₹2.25 लाख पर पहुंची:सोना ₹751 महंगा होकर ₹1.45 लाख का 10 ग्राम हुआ, इस साल ₹1.60 लाख तक जा सकता है

July 27, 2026/
12:22 pm

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक...

हरियाणा कांग्रेस नेत्री बोलीं- पार्टी नेताओं को करोड़ों रुपए दिए:पैसे लेकर भी टिकट-पद नहीं मिला; दिल्ली पुलिस को चैटिंग के स्क्रीनशॉट भेजे

March 10, 2026/
1:31 pm

हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सुचित्रा सिंह ने पार्टी के कुछ नेताओं पर टिकट और पद के नाम पर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ट्रोलिंग के बाद राहुल रॉय के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड:फराह खान, सोनू सूद और अनुपम खेर बोले- हम आपके साथ

ट्रोलिंग के बाद राहुल रॉय के सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड:फराह खान, सोनू सूद और अनुपम खेर बोले- हम आपके साथ

‘आशिकी’ फिल्म से फेमस हुए राहुल रॉय के मुश्किल वक्त में अब बॉलीवुड उनको सपोर्ट करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ रील्स का मजाक उड़ाए जाने के बाद जब राहुल ने अपनी आर्थिक तंगी और काम न होने का दर्द साझा किया। अब इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स ने खुलकर उनका समर्थन किया है। फराह खान से लेकर सोनू सूद तक, कई हस्तियों ने राहुल के प्रति अपना सम्मान और सपोर्ट जताया है। फराह खान और सोनू सूद ने बढ़ाया हौसला
राहुल रॉय के भावुक पोस्ट के बाद फिल्ममेकर फराह खान ने सबसे पहले कमेंट करते हुए उन्हें ‘गुड लक’ कहा। वहीं, सोनू सूद ने राहुल को भाई बताते हुए लिखा- ‘कीप रॉकिंग ब्रदर’। एक्टर अनुपम खेर ने भी राहुल का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें ‘बेस्ट’ बताया। ‘मजाक उड़ाने के बजाय काम दिलाने में मदद करें’
पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब राहुल रॉय कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घाडगे के साथ कुछ इंस्टाग्राम वीडियोज में नजर आए। कुछ लोगों ने इन वीडियोज को ‘अजीब’ बताते हुए राहुल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस पर राहुल ने जवाब देते हुए कहा, “मैं फिलहाल आर्थिक तंगी और कुछ कानूनी मामलों से जूझ रहा हूं। मेरी सादगी का मजाक उड़ाने के बजाय अगर लोग मुझे काम दिलाने में मदद करें, तो वह ज्यादा बेहतर होगा।” इन सितारों ने भी किया सपोर्ट
राहुल के समर्थन में सपोर्ट करने वालों की लिस्ट कई बॉलीवुड एक्टर्स शामिल हैं। मनीष पॉल ने उन्हें ‘सम्मान और पावर’ भेजा। वहीं, शिल्पा शिरोडकर ने कहा कि हमें वह करना चाहिए जो हमारे लिए जरूरी है, लोगों को बातें करने दें। इनके अलावा निकितिन धीर, टीना दत्ता, करणवीर बोहरा और माहिका शर्मा जैसे कलाकारों ने भी राहुल के लिए प्रार्थना की और उनके प्रति अपना प्यार जताया। 2020 के ब्रेन स्ट्रोक के बाद से जारी है संघर्ष
राहुल रॉय का फिल्मी सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 1990 में ‘आशिकी’ से मिली बेपनाह कामयाबी के बाद उनका करियर धीरे-धीरे धीमा पड़ता गया। 2007 में उन्होंने ‘बिग बॉस’ का पहला सीजन जीता, जिससे वे दोबारा चर्चा में आए। हालांकि, 2020 में कारगिल में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। लंबी रिकवरी के बाद राहुल अब ठीक हैं, लेकिन बॉलीवुड में दोबारा अपनी जगह बनाने के लिए वे अब भी संघर्ष कर रहे हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket