Saturday, 07 Nov 2026 | 06:03 PM

Trending :

हनुवंतिया बैकवॉटर में भोपाल के व्यक्ति की डूबने से मौत:तेरहवीं कार्यक्रम के बाद घूमने पहुंचा था, गहरे पानी में जाने से हादसा

खंडवा जिले के हनुवंतिया बैकवॉटर में गुरुवार शाम 40 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बसंत पिता मेहताब कोठारे, निवासी शाहपुरा, भोपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बसंत अपने भाई-भाभी और अन्य रिश्तेदारों के साथ खंडवा जिले के बीड़ क्षेत्र स्थित कौड़ियां खदान में एक पारिवारिक कार्यक्रम (तेरहवीं) में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के बाद सभी लोग घूमने के लिए हनुवंतिया पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे बसंत बैकवॉटर में नहाने उतरा और अचानक गहरे पानी में चला गया। परिजनों ने तुरंत उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बीड़ पुलिस चौकी प्रभारी राधेश्याम मालवीय के मुताबिक, मृतक भोपाल में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मूंदी अस्पताल भेज दिया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
'हिम्मत न हारें, मजबूत बने रहें...' चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने टीएमसी कंसोल को दे दिया ये बड़ा मैसेज

May 13, 2026/
8:40 am

कैथोलिक कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को अपनी पार्टी के शौचालयों को हार पर आधारित कर दिया, लेकिन...

GT vs KKR Live Score, IPL 2026, Playing 11 Today Match Updates: Follow live action here.(Creimas Photo)

April 17, 2026/
6:51 pm

आखरी अपडेट:17 अप्रैल, 2026, 18:51 IST पीएम मोदी ने विरोध में काले कपड़े पहनने के लिए डीएमके सदस्यों पर कटाक्ष...

लिस्टिंग के बाद मस्क ने की लाखों करोड़ की डील:देर से समझ आई रॉकेट-एआई की कहानी; लिस्ट होने के पहले ही महीने 35% गिरे शेयर

July 14, 2026/
3:39 pm

12 जून की वो शाम याद कीजिए, जब एलन मस्क की स्पेसएक्स पहली बार शेयर बाजार में उतरी थी। कंपनी...

250वें स्वतंत्रता दिवस पर जश्न में डूबा अमेरिका:न्यूयॉर्क में परेड, वॉशिंगटन में फाइटर प्लेन्स की उड़ान, मियामी ड्रॉन शो और आतिशबाजी की 20 तस्वीरें

July 5, 2026/
8:39 am

अमेरिका आज अपनी आजादी के 250 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस मौके पर वॉशिंगटन डीसी, न्यूयॉर्क,...

पैपराजी पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा:किसी से बात कर रही थीं; ज्यादा करीब आने पर बोलीं- बाबा, आप इधर आ जाओ

June 27, 2026/
3:16 pm

मलाइका अरोड़ा का हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह किसी से बात...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

हनुवंतिया बैकवॉटर में भोपाल के व्यक्ति की डूबने से मौत:तेरहवीं कार्यक्रम के बाद घूमने पहुंचा था, गहरे पानी में जाने से हादसा

हनुवंतिया बैकवॉटर में भोपाल के व्यक्ति की डूबने से मौत:तेरहवीं कार्यक्रम के बाद घूमने पहुंचा था, गहरे पानी में जाने से हादसा

खंडवा जिले के हनुवंतिया बैकवॉटर में गुरुवार शाम 40 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बसंत पिता मेहताब कोठारे, निवासी शाहपुरा, भोपाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बसंत अपने भाई-भाभी और अन्य रिश्तेदारों के साथ खंडवा जिले के बीड़ क्षेत्र स्थित कौड़ियां खदान में एक पारिवारिक कार्यक्रम (तेरहवीं) में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के बाद सभी लोग घूमने के लिए हनुवंतिया पहुंचे थे। इसी दौरान शाम करीब 5 बजे बसंत बैकवॉटर में नहाने उतरा और अचानक गहरे पानी में चला गया। परिजनों ने तुरंत उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बीड़ पुलिस चौकी प्रभारी राधेश्याम मालवीय के मुताबिक, मृतक भोपाल में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मूंदी अस्पताल भेज दिया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket