Friday, 06 Nov 2026 | 11:28 AM

Trending :

ग्वालियर में शिखर धवन-महानआर्यमन की क्रिकेट जुगलबंदी:महानआर्यमन ने की बॉलिंग, धवन ने किया डिफेंस; MPL वुमन टीम ड्राफ्ट के साथ हाई परफॉर्मेंस सेंटर का भव्य शुभारंभ

गुरुवार को ग्वालियर-झांसी हाईवे पर स्थित के ओएसिस हॉल, इंपीरियल गोल्फ एंड रिसॉर्ट में क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार दिन साबित हुआ। यहां मध्य प्रदेश प्रीमियम लीग (MPL) की वुमन टीमों के खिलाड़ियों का ड्राफ्ट आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश और देशभर की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया। इस खास मौके पर एमपीएल के संस्थापक एवं एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया, भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन, पूर्व क्रिकेटर सबा करीम और सोफी धवन मौजूद रहीं। कार्यक्रम में MPL की पांच महिला टीमें 2026 सीजन के लिए अपनी-अपनी टीमों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से खिलाड़ियों का चयन कर रही हैं। यह ड्राफ्ट प्रदेश में महिला क्रिकेट को नई पहचान देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर महानआर्यमन सिंधिया ने बताया कि शिखर धवन का “द वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर” सबसे पहले ग्वालियर में शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सेंटर युवा खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। सिंधिया ने धवन के सामने डालीं 3 गेंदें इस पूरे आयोजन का सबसे खास और आकर्षक क्षण तब देखने को मिला जब मंच से उतरकर मैदान में क्रिकेट का रोमांच जीवंत हो उठा। एक ओर शिखर धवन हाथ में बल्ला थामे तैयार खड़े थे, वहीं दूसरी ओर महानआर्यमन सिंधिया ने गेंदबाजी की कमान संभाली। सिंधिया ने लगातार तीन गेंदें डालीं, जिन पर धवन ने शानदार तकनीक के साथ डिफेंस खेला। दोनों के बीच यह हल्का-फुल्का क्रिकेट सत्र दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार बन गया। इससे पहले “दा वन हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर” का औपचारिक उद्घाटन भी किया गया। इस सेंटर का उद्देश्य उभरते खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक, फिटनेस और प्रोफेशनल ट्रेनिंग के माध्यम से तैयार करना है। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन भी किया, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया। 30 हजार सीटें बढ़ाने का काम आगामी MPL सीजन को ध्यान में रखते हुए शंकरपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में करीब 30 हजार नई सीटें बढ़ाने का काम भी किया जा रहा है, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे लाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इस पहल के तहत गांव-गांव से युवा खिलाड़ियों को पहचान कर उन्हें मंच देने की योजना बनाई गई है।
कुल मिलाकर, ग्वालियर में आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ MPL के लिए महत्वपूर्ण रहा, बल्कि प्रदेश में क्रिकेट के विकास, नई प्रतिभाओं के उभार और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
दाऊद की पार्टी में गाने पर बोले कुमार सानू:अनु मलिक लेकर गए, अखबार में फोटो छपी तब डर लगा; अबू सलेम के शो में भी गाया

August 13, 2026/
4:59 am

प्लेबैक सिंगर कुमार सानू ने 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड से जुड़े अपने अनुभवों का खुलासा किया है। लल्लनटॉप को...

authorimg

March 28, 2026/
11:23 pm

Last Updated:March 28, 2026, 23:23 IST Slow Poison Used In Dhurandhar 2: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर मूवी धुरंधर की पीक डिटेलिंग...

मानसून आयुर्वेदिक आहार: बारिश के मौसम में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बीमारी बढ़ने का हो सकता है खतरा; जानें सही आयुर्वेदिक औषधि

July 7, 2026/
8:52 am

गर्मी के लंबे इंतजार के बाद डुबेकी की पहली बारिश हर किसी को सर्वमान्य होती है। लेकिन यह मौसम आपके...

सीएम नायब सैनी से मिले एक्टर रणदीप हुड्डा:हरियाणवी संस्कृति, युवाओं को लेकर चर्चा; सीएम बोले- माटी की खुशबू को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया

May 21, 2026/
6:54 am

हरियाणा की राजनीति, संस्कृति और फिल्म जगत से जुड़ी दो बड़ी हस्तियों की मुलाकात ने बुधवार को संत कबीर कुटीर...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ग्वालियर में शिखर धवन-महानआर्यमन की क्रिकेट जुगलबंदी:महानआर्यमन ने की बॉलिंग, धवन ने किया डिफेंस; MPL वुमन टीम ड्राफ्ट के साथ हाई परफॉर्मेंस सेंटर का भव्य शुभारंभ

ग्वालियर में शिखर धवन-महानआर्यमन की क्रिकेट जुगलबंदी:महानआर्यमन ने की बॉलिंग, धवन ने किया डिफेंस; MPL वुमन टीम ड्राफ्ट के साथ हाई परफॉर्मेंस सेंटर का भव्य शुभारंभ

गुरुवार को ग्वालियर-झांसी हाईवे पर स्थित के ओएसिस हॉल, इंपीरियल गोल्फ एंड रिसॉर्ट में क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार दिन साबित हुआ। यहां मध्य प्रदेश प्रीमियम लीग (MPL) की वुमन टीमों के खिलाड़ियों का ड्राफ्ट आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश और देशभर की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया। इस खास मौके पर एमपीएल के संस्थापक एवं एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया, भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन, पूर्व क्रिकेटर सबा करीम और सोफी धवन मौजूद रहीं। कार्यक्रम में MPL की पांच महिला टीमें 2026 सीजन के लिए अपनी-अपनी टीमों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से खिलाड़ियों का चयन कर रही हैं। यह ड्राफ्ट प्रदेश में महिला क्रिकेट को नई पहचान देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर महानआर्यमन सिंधिया ने बताया कि शिखर धवन का “द वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर” सबसे पहले ग्वालियर में शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सेंटर युवा खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा और वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकेंगे। सिंधिया ने धवन के सामने डालीं 3 गेंदें इस पूरे आयोजन का सबसे खास और आकर्षक क्षण तब देखने को मिला जब मंच से उतरकर मैदान में क्रिकेट का रोमांच जीवंत हो उठा। एक ओर शिखर धवन हाथ में बल्ला थामे तैयार खड़े थे, वहीं दूसरी ओर महानआर्यमन सिंधिया ने गेंदबाजी की कमान संभाली। सिंधिया ने लगातार तीन गेंदें डालीं, जिन पर धवन ने शानदार तकनीक के साथ डिफेंस खेला। दोनों के बीच यह हल्का-फुल्का क्रिकेट सत्र दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और यादगार बन गया। इससे पहले “दा वन हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर” का औपचारिक उद्घाटन भी किया गया। इस सेंटर का उद्देश्य उभरते खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक, फिटनेस और प्रोफेशनल ट्रेनिंग के माध्यम से तैयार करना है। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन भी किया, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और बढ़ गया। 30 हजार सीटें बढ़ाने का काम आगामी MPL सीजन को ध्यान में रखते हुए शंकरपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में करीब 30 हजार नई सीटें बढ़ाने का काम भी किया जा रहा है, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे लाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। इस पहल के तहत गांव-गांव से युवा खिलाड़ियों को पहचान कर उन्हें मंच देने की योजना बनाई गई है।
कुल मिलाकर, ग्वालियर में आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ MPL के लिए महत्वपूर्ण रहा, बल्कि प्रदेश में क्रिकेट के विकास, नई प्रतिभाओं के उभार और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket