Friday, 31 Jul 2026 | 04:21 PM

Trending :

मार्सिया का सक्सेस मंत्र; ब्लिस से खड़े किए 5 ब्रांड:1000 करोड़ की मालकिन की सलाह, पहले सर्वाइवल जरूरी, बिजनेस की प्लानिंग बाद में मार्सिया का सक्सेस मंत्र; ब्लिस से खड़े किए 5 ब्रांड:1000 करोड़ की मालकिन की सलाह, पहले सर्वाइवल जरूरी, बिजनेस की प्लानिंग बाद में Bihar School Students Protest | Gaya Tikari SDM Praveen Kundan Video ‘रामायण’ के ट्रेलर की पाकिस्तान में हुई तारीफ:कंटेंट क्रिएटर्स ने VFX और मेकिंग को बताया शानदार, रणबीर कपूर की भी सराहना की इंपैक्ट फीचर:वित्तीय लेनदेन और निवेश में लालच से बचें, सही समय पर सही निवेश ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी इंपैक्ट फीचर:वित्तीय लेनदेन और निवेश में लालच से बचें, सही समय पर सही निवेश ही सुरक्षित भविष्य की गारंटी
EXCLUSIVE

छतरपुर में आंधी के कारण छत से गिरी बच्ची:गेहूं समेटते समय चुनरी में हवा भरने से संतुलन बिगड़ा

छतरपुर: जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तालगांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तेज आंधी-तूफान के दौरान एक 10 वर्षीय बच्ची छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान रूबी (पिता ब्रजभारत पटेल) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार शाम करीब 6 से 7 बजे की है। मौसम में अचानक बदलाव होने के बाद तेज हवा और आंधी शुरू हो गई थी। इसी दौरान रूबी अपने घर की छत पर गेहूं समेटने गई थी। बताया जा रहा है कि बच्ची ने चुनरी ओढ़ रखी थी, तभी तेज हवा के चलते चुनरी में हवा भर गई और दबाव बनने से वह असंतुलित हो गई। छत पर मुंडेर नहीं होने के कारण बच्ची सीधे करीब 10 से 12 फीट नीचे गिर गई। गिरते ही बेहोश हुई, मुंह और शरीर में गंभीर चोटें हादसे के बाद बच्ची मौके पर ही बेहोश हो गई। गिरने से उसके मुंह में गंभीर चोट आई है और दांत भी टूट गए हैं। इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों में चोटें बताई जा रही हैं। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और परिजन तुरंत उसे उठाकर स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया और बाद में ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर लिया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। छत पर सुरक्षा इंतजाम नहीं इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में बिना मुंडेर की छतों की समस्या को उजागर कर दिया है। तेज हवा या बारिश के दौरान ऐसे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि छतों पर सुरक्षा के इंतजाम होना बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Praggnanandhaa Wins Norway Chess 2026

June 6, 2026/
5:31 am

ओस्लो1 मिनट पहले कॉपी लिंक प्रज्ञानानंदा ने जीत के बाद विन्सेंट कीमर से हाथ मिलाया। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर....

Ranveer Singh returns as Hamza in Dhurandhar 2: The Revenge, one of the biggest Bollywood releases of 2026.

March 18, 2026/
3:51 pm

आखरी अपडेट:मार्च 18, 2026, 15:51 IST राज्यसभा चुनावों ने कांग्रेस की खामियां उजागर कर दी हैं, वरिष्ठों ने राहुल गांधी...

छवि अपलोड की गई

April 6, 2026/
1:30 pm

इंडक्शन बनाम इलेक्ट्रिक स्टोव कौन सा बेहतर है: शामिल एलपीजी इंजील की खबरों के बीच लोगों का रुझान तेजी से...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

छतरपुर में आंधी के कारण छत से गिरी बच्ची:गेहूं समेटते समय चुनरी में हवा भरने से संतुलन बिगड़ा

छतरपुर में आंधी के कारण छत से गिरी बच्ची:गेहूं समेटते समय चुनरी में हवा भरने से संतुलन बिगड़ा

छतरपुर: जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तालगांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां तेज आंधी-तूफान के दौरान एक 10 वर्षीय बच्ची छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान रूबी (पिता ब्रजभारत पटेल) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार शाम करीब 6 से 7 बजे की है। मौसम में अचानक बदलाव होने के बाद तेज हवा और आंधी शुरू हो गई थी। इसी दौरान रूबी अपने घर की छत पर गेहूं समेटने गई थी। बताया जा रहा है कि बच्ची ने चुनरी ओढ़ रखी थी, तभी तेज हवा के चलते चुनरी में हवा भर गई और दबाव बनने से वह असंतुलित हो गई। छत पर मुंडेर नहीं होने के कारण बच्ची सीधे करीब 10 से 12 फीट नीचे गिर गई। गिरते ही बेहोश हुई, मुंह और शरीर में गंभीर चोटें हादसे के बाद बच्ची मौके पर ही बेहोश हो गई। गिरने से उसके मुंह में गंभीर चोट आई है और दांत भी टूट गए हैं। इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों में चोटें बताई जा रही हैं। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और परिजन तुरंत उसे उठाकर स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया और बाद में ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कर लिया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज जारी है और डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। छत पर सुरक्षा इंतजाम नहीं इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में बिना मुंडेर की छतों की समस्या को उजागर कर दिया है। तेज हवा या बारिश के दौरान ऐसे हादसों की आशंका बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि छतों पर सुरक्षा के इंतजाम होना बेहद जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket