Sunday, 08 Nov 2026 | 03:45 PM

Trending :

Fatehpur School Protest | Students Demand Clean Water and Electricity

  • Hindi News
  • Career
  • Fatehpur School Protest | Students Demand Clean Water And Electricity

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जिस तरह का प्रोटेस्ट हुआ था। उसे खत्म हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और फतेहपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे अपनी कुछ बेसिक मांग पूरी करने के लिए प्रोटेस्ट करते नजर आ रहे हैं।

यह मामला फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज का है। इसमें बच्चों को स्कूल के खिलाफ नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। प्रोटेस्ट में मौजूद एक लड़का वीडियो में यह कहते हुए दिख रहा है कि स्कूल के टॉयलेट साफ नहीं है। जो बच्चे स्कूल के अंदर हैं और मैनेजमेंट का विरोध करने के लिए बाहर आना चाहते हैं। उन्हें भी नहीं आने दिया जा रहा है।

बच्चों के हाथों में जो बैनर है, उस पर साफ लिखा हुआ है – ‘कॉलेज की व्यवस्था सुधारो, बच्चों का भविष्य सवारों।’ स्टूडेंट का दावा होता है कि ‘सर्वोदय इंटर कॉलेज’ के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो उन्हें फेल करने की धमकी भी दी जाती है।

स्टूडेंट्स वीडियो में नारा लगा रहे हैं कि ‘हमारी मांगे पूरी करो!’ वीडियो के कैप्शन में ट्विटर पर सचिन ने बताया कि ‘जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ वहां के छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया।’

स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट की शुरुआत सुबह 7 बजे स्कूल गेट खुलने के बाद हुआ। वे स्कूल के पुराने कंस्ट्रक्शन सहित दूषित पानी, प्रिंसिपल का छात्रों के साथ खराब रवैये के विरोध में आवाज उठा रहे थे।

स्टूडेंट्स ने अपने विरोध प्रदर्शन में बताया कि स्कूल में टॉयलेट गंदे हैं, बिजली नहीं रहती और पंखे खराब हैं। इसके अलावा कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और खेलों की सुविधा नहीं है।

स्टूडेंट्स के अनुसार स्कूल के पंखों की हालत इतनी खराब है जिसकी वजह से कई बच्चों को करंट लग चुका है। स्कूल प्रशासन एडमिशन के नाम पर मनमानी करते हुए बच्चों से फीस लेते हैं। इसी तरह मार्कशीट और अन्य डॉक्यूमेंट्स मांगने पर भी पैसों की डिमांड की जाती है। स्टूडेंट्स से नारे लगाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि वे इस आंदोलन को जब तक जारी रखेंगे, तब तक कि उनकी मांगे मान नहीं ली जातीं।

स्टूडेंट्स अपनी मांगों पर अड़े रहे

इस प्रोटेस्ट में कक्षा 6ठी से 12वीं तक के स्टूडेंट्स शामिल हुए। प्रिंसिपल लाल बहादुर सिंह और स्टेशन हाउस ऑफिसर मनीष सिह ने शुरुआत में स्टूडेंट्स को रोकना चाहा लेकिन वे नहीं माने और अपनी मांगों पर अड़े रहे। यह विरोध प्रदर्शन दोपहर तक चला और डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल राकेश कुमार के कैंपस में पहुंचने तक जारी रहा।

कुमार ने स्टूडेंट्स से चर्चा की और 24 घंटे के अंदर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उसके प्रोटेस्ट के बाद एक दिन के लिए स्कूल बंद कर दिया गया।

बच्चों के विरोध की वीडियोज के बाद DIOS ने एक वीडियो जारी करके बताया कि बच्चों की सभी मांगे मान ली गई हैं। अब हर क्लास रूम में कल तक 4–4 पंखे लगेंगे, वायरिंग को दुरुस्त किया जाएगा। डेस्क बेंच एक महीने में मिल जाएगी और एक RO वाटर कूलर लगाया जाएगा। स्कूल के प्रिंसिपल लाल बहादुर सिंह ने कहा कि स्टूडेंट्स की सभी मांगों को एक साथ पूरा करने के लिए हमारे पास फंड की कमी है।

QuoteImage

After Zen Z, now even Gen-Alpha is protesting against the BJP Govt in Uttar Pradesh.Gen-Alpha’s first big win.✌️In UP’s Fatehpur, students protesting for basic school stuff got written promises for:- Four fans in every classroom by tomorrow- Electrical wiring fixed- Desks… pic.twitter.com/6FzdYqmgVo— Rajni (@RajniRajni2210) July 28, 2026

QuoteImage

स्टूडेंट्स की सारी मांगें मान ली गईं

राकेश कुमार ने स्टूडेंट्स से कहा कि स्कूल में पीने के साफ पानी की तुरंत व्यवस्था होगी। टॉयलेट साफ रखे जाएंगे, एक कंप्यूटर लैबोरेटरी, लाइब्रेरी और खेलों की सुविधा भी तत्काल प्रभाव से की जाएगी। अगर स्टूडेंट्स से गैर कानूनी तौर पर फीस ली जा रही है तो इसकी जांच की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जेन अल्फा क्या है

जेन-अल्फा 2010-2024 के बीच जन्मी पीढ़ी को कहा जाता है। जबकि जेनजी 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई जनरेशन को कहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें

JPSC की 9 परीक्षाएं रद्द:ब्लैक लिस्टेड एजेंसी से परीक्षा कराने का आरोप, CID जांच के बाद आयोग के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में चल रहे विवाद के बीच आयोग के अध्यक्ष एल. खियांग्ते का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Anil Ambanis Mumbai Property Seized

February 25, 2026/
6:45 pm

मुंबई3 मिनट पहले कॉपी लिंक यह कार्रवाई RCOM और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है।...

आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय न मिलने पर किया प्रदर्शन:पन्ना कलेक्ट्रेट में धरना, मुख्यमंत्री से मांगों पर कार्रवाई की मांग

February 26, 2026/
5:07 pm

पन्ना जिले में आशा और आशा पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं ने महीनों से रुके मानदेय और अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।...

असम पुलिस की कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर छापेमारी:हिमंता बोले- पाताल से निकालेंगे; खेड़ा ने कहा था- CM की पत्नी के पास 3 पासपोर्ट

April 7, 2026/
7:25 pm

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट का आरोप लगाने के दो दिन बाद मंगलवार को असम पुलिस...

दृश्य सामने: बागी टीएमसी सांसद सायोनी घोष भाजपा मंत्री भूपेन्द्र यादव के दिल्ली आवास पर पहुंचीं!

June 14, 2026/
4:51 pm

| दृश्यों में दिखाया गया है कि टीएमसी के बागी सांसद सायोनी घोष दिल्ली में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के...

100% इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, सरकार ने दी मंजूरी:गडकरी बोले- 6 हफ्ते में कंपनियां इसके लिए गाड़ियां लॉन्च करेंगी, प्रदूषण और पेट्रोल खर्च घटेगा

June 14, 2026/
12:01 pm

केंद्र सरकार ने देश में 100% शुद्ध इथेनॉल को बतौर ईंधन इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सड़क...

arw img

April 22, 2026/
2:23 pm

X सेहत के लिए अमृत है नई ब्याई गाय-भैंस का पहला दूध,कई बीमारियों में रामबाण इलाज   Health Tips: सीधी...

क्या राजस्थान को IPL फाइनल का टिकट दिला पाएंगे सूर्यवंशी:गुजरात की गेंदबाजी सबसे मजबूत, रॉयल्स-टाइटंस में क्वालिफायर-2 मैच आज

May 29, 2026/
4:30 am

IPL 2026 के क्वालिफायर-2 में आज गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होगीं। इस मैच को जीतने वाली...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Fatehpur School Protest | Students Demand Clean Water and Electricity

Fatehpur School Protest | Students Demand Clean Water and Electricity
  • Hindi News
  • Career
  • Fatehpur School Protest | Students Demand Clean Water And Electricity

8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जिस तरह का प्रोटेस्ट हुआ था। उसे खत्म हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं और फतेहपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे अपनी कुछ बेसिक मांग पूरी करने के लिए प्रोटेस्ट करते नजर आ रहे हैं।

यह मामला फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज का है। इसमें बच्चों को स्कूल के खिलाफ नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। प्रोटेस्ट में मौजूद एक लड़का वीडियो में यह कहते हुए दिख रहा है कि स्कूल के टॉयलेट साफ नहीं है। जो बच्चे स्कूल के अंदर हैं और मैनेजमेंट का विरोध करने के लिए बाहर आना चाहते हैं। उन्हें भी नहीं आने दिया जा रहा है।

बच्चों के हाथों में जो बैनर है, उस पर साफ लिखा हुआ है – ‘कॉलेज की व्यवस्था सुधारो, बच्चों का भविष्य सवारों।’ स्टूडेंट का दावा होता है कि ‘सर्वोदय इंटर कॉलेज’ के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो उन्हें फेल करने की धमकी भी दी जाती है।

स्टूडेंट्स वीडियो में नारा लगा रहे हैं कि ‘हमारी मांगे पूरी करो!’ वीडियो के कैप्शन में ट्विटर पर सचिन ने बताया कि ‘जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। Video उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ वहां के छात्र–छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया।’

स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट की शुरुआत सुबह 7 बजे स्कूल गेट खुलने के बाद हुआ। वे स्कूल के पुराने कंस्ट्रक्शन सहित दूषित पानी, प्रिंसिपल का छात्रों के साथ खराब रवैये के विरोध में आवाज उठा रहे थे।

स्टूडेंट्स ने अपने विरोध प्रदर्शन में बताया कि स्कूल में टॉयलेट गंदे हैं, बिजली नहीं रहती और पंखे खराब हैं। इसके अलावा कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और खेलों की सुविधा नहीं है।

स्टूडेंट्स के अनुसार स्कूल के पंखों की हालत इतनी खराब है जिसकी वजह से कई बच्चों को करंट लग चुका है। स्कूल प्रशासन एडमिशन के नाम पर मनमानी करते हुए बच्चों से फीस लेते हैं। इसी तरह मार्कशीट और अन्य डॉक्यूमेंट्स मांगने पर भी पैसों की डिमांड की जाती है। स्टूडेंट्स से नारे लगाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि वे इस आंदोलन को जब तक जारी रखेंगे, तब तक कि उनकी मांगे मान नहीं ली जातीं।

स्टूडेंट्स अपनी मांगों पर अड़े रहे

इस प्रोटेस्ट में कक्षा 6ठी से 12वीं तक के स्टूडेंट्स शामिल हुए। प्रिंसिपल लाल बहादुर सिंह और स्टेशन हाउस ऑफिसर मनीष सिह ने शुरुआत में स्टूडेंट्स को रोकना चाहा लेकिन वे नहीं माने और अपनी मांगों पर अड़े रहे। यह विरोध प्रदर्शन दोपहर तक चला और डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल राकेश कुमार के कैंपस में पहुंचने तक जारी रहा।

कुमार ने स्टूडेंट्स से चर्चा की और 24 घंटे के अंदर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उसके प्रोटेस्ट के बाद एक दिन के लिए स्कूल बंद कर दिया गया।

बच्चों के विरोध की वीडियोज के बाद DIOS ने एक वीडियो जारी करके बताया कि बच्चों की सभी मांगे मान ली गई हैं। अब हर क्लास रूम में कल तक 4–4 पंखे लगेंगे, वायरिंग को दुरुस्त किया जाएगा। डेस्क बेंच एक महीने में मिल जाएगी और एक RO वाटर कूलर लगाया जाएगा। स्कूल के प्रिंसिपल लाल बहादुर सिंह ने कहा कि स्टूडेंट्स की सभी मांगों को एक साथ पूरा करने के लिए हमारे पास फंड की कमी है।

QuoteImage

After Zen Z, now even Gen-Alpha is protesting against the BJP Govt in Uttar Pradesh.Gen-Alpha’s first big win.✌️In UP’s Fatehpur, students protesting for basic school stuff got written promises for:- Four fans in every classroom by tomorrow- Electrical wiring fixed- Desks… pic.twitter.com/6FzdYqmgVo— Rajni (@RajniRajni2210) July 28, 2026

QuoteImage

स्टूडेंट्स की सारी मांगें मान ली गईं

राकेश कुमार ने स्टूडेंट्स से कहा कि स्कूल में पीने के साफ पानी की तुरंत व्यवस्था होगी। टॉयलेट साफ रखे जाएंगे, एक कंप्यूटर लैबोरेटरी, लाइब्रेरी और खेलों की सुविधा भी तत्काल प्रभाव से की जाएगी। अगर स्टूडेंट्स से गैर कानूनी तौर पर फीस ली जा रही है तो इसकी जांच की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जेन अल्फा क्या है

जेन-अल्फा 2010-2024 के बीच जन्मी पीढ़ी को कहा जाता है। जबकि जेनजी 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई जनरेशन को कहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें

JPSC की 9 परीक्षाएं रद्द:ब्लैक लिस्टेड एजेंसी से परीक्षा कराने का आरोप, CID जांच के बाद आयोग के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में चल रहे विवाद के बीच आयोग के अध्यक्ष एल. खियांग्ते का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket