Monday, 09 Nov 2026 | 04:25 AM

Trending :

Kunno Cheetah KGP-1 Moves to Ghatigaon; Tracking Continues

ग्वालियर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर के ऊआ खेड़ा गांव के खेतों में आराम करता चीता KGP-1

ग्वालियर अंचल में इन दिनों एक खास मेहमान ने हलचल मचा रखी है। कूनो नेशनल पार्क से निकला चर्चित चीता KGP-1 एक बार फिर घाटीगांव क्षेत्र में नजर आया है। इस बार उसे ऊआ खेड़ा गांव के खेतों के बीच आराम करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह वही चीता है, जो करीब 25 दिन पहले कूनो से निकलकर आरोन और सिमरिया होते हुए ग्वालियर के जंगलों तक पहुंचा था। पिछले कुछ दिनों से इसका मूवमेंट लगातार बदल रहा है, जिससे वन विभाग भी सतर्क मोड में है।

तिघरा से घाटीगांव तक लंबा सफर, खेतों में आराम करता दिखा मेहमान

पिछले 5 दिनों से चीता KGP-1 तिघरा डैम क्षेत्र के लखनपुरा जंगलों में घूमता रहा। माना जा रहा है कि वह पानी की तलाश में इस इलाके तक पहुंचा था। इसके बाद अब वह फिर से घाटीगांव के ऊआ खेड़ा गांव के खेतों में बैठा नजर आया।

इससे पहले भी उसका मूवमेंट सोनचिरैया अभयारण्य और आसपास के ग्रामीण इलाकों में देखा गया था। यह साफ संकेत है कि चीता इस पूरे इलाके को अपना अस्थायी मूवमेंट ज़ोन बना चुका है।

ग्रामीणों ने जब खेतों के बीच चीते को आराम करते देखा, तो पहले तो डर और हैरानी दोनों का माहौल बन गया। लेकिन जल्द ही कई लोगों ने मोबाइल निकालकर उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में चीता पूरी तरह शांत दिखाई दे रहा है, जिससे यह भी संकेत मिलता है कि वह फिलहाल आक्रामक मूड में नहीं है।

वन विभाग की कड़ी निगरानी

ग्वालियर वन विभाग और कूनो नेशनल पार्क की टीम लगातार इस चीते की निगरानी कर रही है। उसके गले में लगे ट्रैकिंग कॉलर आईडी के जरिए उसकी लोकेशन पर नजर रखी जा रही है। टीम हर मूवमेंट को ट्रैक कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अब तक हमला नहीं पर ग्रामीणों के लिए एडवाइजरी

अब तक राहत की बात यह है कि चीते ने किसी भी ग्रामीण या मवेशी पर हमला नहीं किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि घाटीगांव के जंगलों में पर्याप्त शिकार मौजूद है, जिसकी वजह से उसे गांवों की ओर रुख करने की जरूरत नहीं पड़ रही।

वन विभाग ने पहले ही आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाएं, और चीते को देखने या उसके पास जाने की कोशिश बिल्कुल न करें।

इस पूरे घटनाक्रम ने ग्वालियर और आसपास के इलाकों में एक अलग ही रोमांच पैदा कर दिया है, जहां एक तरफ लोग इस दुर्लभ वन्यजीव को देखने के लिए उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर सावधानी भी बरती जा रही है। फिलहाल सबकी नजरें इसी ‘घुमक्कड़’ चीते KGP-1 की अगली लोकेशन पर टिकी हुई हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
authorimg

March 27, 2026/
11:51 am

Last Updated:March 27, 2026, 11:51 IST Diabetes Control tips: क्या आपने कभी सोचा है कि डायबिटीज के साथ-साथ मरीज की...

खरगोन ने सेमीफाइनल में बड़वानी को हराया:आदित्य व्यास के 6 विकेट, फाइनल में खंडवा से मुकाबला

March 24, 2026/
2:07 pm

खरगोन में चल रही संभागीय अंडर-13 लेदर बॉल क्रिकेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में मेजबान खरगोन ने बड़वानी को 7 विकेट...

कांतारा विवाद, रणवीर सिंह चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे:मिमिक्री केस में हाई कोर्ट के आदेश के बाद किए दर्शन; एक दिन पहले लगा था बैन

May 26, 2026/
3:03 pm

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने मंगलवार सुबह मैसूर के चामुंडेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। यह कदम उन्होंने कर्नाटक हाई...

इस हफ्ते शेयर बाजार में काफी हलचल की उम्मीद:अमेरिका-ईरान तनाव, विदेशी निवेशकों की बिकवाली जैसे 5 फैक्टर तय करेंगे चाल

May 17, 2026/
4:11 pm

कल 18 मई से शुरू होने वाले हफ्ते में शेयर बाजार में काफी हलचल रहने वाली है। अमेरिका-ईरान तनाव और...

डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण से 159 कर्मचारी अनुपस्थित:प्रशासन ने जारी किए कारण बताओ नोटिस, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

April 25, 2026/
11:01 pm

उज्जैन में देश की पहली डिजिटल जनगणना के प्रशिक्षण कार्यक्रम में लापरवाही सामने आई है। प्रशिक्षण सत्रों से अनुपस्थित रहने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Kunno Cheetah KGP-1 Moves to Ghatigaon; Tracking Continues

Kunno Cheetah KGP-1 Moves to Ghatigaon; Tracking Continues

ग्वालियर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ग्वालियर के ऊआ खेड़ा गांव के खेतों में आराम करता चीता KGP-1

ग्वालियर अंचल में इन दिनों एक खास मेहमान ने हलचल मचा रखी है। कूनो नेशनल पार्क से निकला चर्चित चीता KGP-1 एक बार फिर घाटीगांव क्षेत्र में नजर आया है। इस बार उसे ऊआ खेड़ा गांव के खेतों के बीच आराम करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह वही चीता है, जो करीब 25 दिन पहले कूनो से निकलकर आरोन और सिमरिया होते हुए ग्वालियर के जंगलों तक पहुंचा था। पिछले कुछ दिनों से इसका मूवमेंट लगातार बदल रहा है, जिससे वन विभाग भी सतर्क मोड में है।

तिघरा से घाटीगांव तक लंबा सफर, खेतों में आराम करता दिखा मेहमान

पिछले 5 दिनों से चीता KGP-1 तिघरा डैम क्षेत्र के लखनपुरा जंगलों में घूमता रहा। माना जा रहा है कि वह पानी की तलाश में इस इलाके तक पहुंचा था। इसके बाद अब वह फिर से घाटीगांव के ऊआ खेड़ा गांव के खेतों में बैठा नजर आया।

इससे पहले भी उसका मूवमेंट सोनचिरैया अभयारण्य और आसपास के ग्रामीण इलाकों में देखा गया था। यह साफ संकेत है कि चीता इस पूरे इलाके को अपना अस्थायी मूवमेंट ज़ोन बना चुका है।

ग्रामीणों ने जब खेतों के बीच चीते को आराम करते देखा, तो पहले तो डर और हैरानी दोनों का माहौल बन गया। लेकिन जल्द ही कई लोगों ने मोबाइल निकालकर उसका वीडियो बना लिया। वीडियो में चीता पूरी तरह शांत दिखाई दे रहा है, जिससे यह भी संकेत मिलता है कि वह फिलहाल आक्रामक मूड में नहीं है।

वन विभाग की कड़ी निगरानी

ग्वालियर वन विभाग और कूनो नेशनल पार्क की टीम लगातार इस चीते की निगरानी कर रही है। उसके गले में लगे ट्रैकिंग कॉलर आईडी के जरिए उसकी लोकेशन पर नजर रखी जा रही है। टीम हर मूवमेंट को ट्रैक कर रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अब तक हमला नहीं पर ग्रामीणों के लिए एडवाइजरी

अब तक राहत की बात यह है कि चीते ने किसी भी ग्रामीण या मवेशी पर हमला नहीं किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि घाटीगांव के जंगलों में पर्याप्त शिकार मौजूद है, जिसकी वजह से उसे गांवों की ओर रुख करने की जरूरत नहीं पड़ रही।

वन विभाग ने पहले ही आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों से अपील की गई है कि वे अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाएं, और चीते को देखने या उसके पास जाने की कोशिश बिल्कुल न करें।

इस पूरे घटनाक्रम ने ग्वालियर और आसपास के इलाकों में एक अलग ही रोमांच पैदा कर दिया है, जहां एक तरफ लोग इस दुर्लभ वन्यजीव को देखने के लिए उत्साहित हैं, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा को लेकर सावधानी भी बरती जा रही है। फिलहाल सबकी नजरें इसी ‘घुमक्कड़’ चीते KGP-1 की अगली लोकेशन पर टिकी हुई हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket