Wednesday, 16 Sep 2026 | 03:54 AM

Trending :

EXCLUSIVE

बिजली तार से गला घोंटा, सुसाइड दिखाने पेड़ पर लटकाया:कटनी में आम के पेड़ पर लटकी मिली थी लाश, प्रेमिका सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

कटनी के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने भैंसवाही गांव में हुई एक अंधे कत्ल पुलिस ने खुलासा किया है। युवक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका, उसके भाई और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में इसे मामला आत्महत्या का लग रहा था, हालांकि पुलिस जांच में यह मामला प्लानिंग के तहत किए गए मर्डर का निकला। आम के पेड़ पर बिजली के तार से लटका मिला था शव थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने बताया कि 27 अप्रैल को हरीश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके पिता संतराम साहू ने खेत की मेड़ पर लगे आम के पेड़ पर बिजली के तार से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की हुई पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले की दिशा बदल दी। रिपोर्ट में सामने आया कि मृतक की नाक पर गंभीर चोट के निशान थे। साथ ही, बिजली के तार को इतनी जोर से खींचा गया था कि उनकी श्वासनली का छल्ला टूट गया था। इससे गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रेमिका ने भाई और उसके साथियों के साथ मिलकर किया मर्डर जांच के दौरान, पुलिस ने मुखबिरों और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर गांव की पिंकी कोल को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में पिंकी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसके और मृतक संतराम साहू के बीच प्रेम संबंध थे, जो बाद में विवाद का कारण बन गए। इसी रंजिश के चलते पिंकी ने अपने भाई और उसके साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। बिजली के तार को गले में फंसाकर दोनों तरफ से खींचा पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से संतराम साहू को अपने घर बुलाया। वहां पिंकी कोल ने ईंट से हमला कर संतराम की नाक और चेहरे पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। इसके बाद पिंकी के भाई रवि कोल और उसके साथियों इत्तू भतरा और मोनू भतरा ने बिजली के लंबे तार को संतराम के गले में फंसाकर दोनों तरफ से जोर से खींचा। ​दम घुटने से मौके पर ही संतराम की मृत्यु हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने इसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटकाने का प्रयास किया।
​पुलिस नेचारों मुख्य आरोपी ​पिंकी कोल (प्रेमिका), रवि कोल (भाई) ​इत्तू भतरा और मोनू भतरा ​को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल वारंट पर जिला जेल कटनी भेज दिया गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Gauahar Khan Praises Ex-Boyfriend Kushal Tandon

July 16, 2026/
5:30 am

5 मिनट पहले कॉपी लिंक फिलहाल गौहर खान के पति जैद दरबार और एक्स बॉयफ्रेंड कुशल टंडन रियलिटी शो ‘अलायंस’...

रतलाम में चलती ट्रेन में चढ़ते युवक का पैर स्लिप:ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच आने से दो टुकड़े हुए; VIDEO सामने आया, UP का रहने वाला था

April 11, 2026/
7:25 pm

रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 4 पर चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में एक युवक का पैर स्लिप हो...

FIFA World Cup fever even in space

June 22, 2026/
4:14 pm

न्यूयॉर्क15 मिनट पहले कॉपी लिंक स्पेस में फुटबॉल खेलते हुए अंतरिक्ष यात्री।- फाइल फोटो फीफा विश्व कप 2026 के बीच...

नेतन्याहू ने ब्रिटेन को बताया ‘इस्लामिक रिपब्लिक’:बोले- परमाणु हथियार रखने वाला पहला ऐसा देश होगा; इजराइल को लेकर इंग्लैंड में सोच बदली

August 14, 2026/
1:43 pm

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ब्रिटेन पर तंज कसते हुए उसे ‘इस्लामिक रिपब्लिक’ बताया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ऐसा...

Sensex Today (Source: Freepik)

April 1, 2026/
1:28 pm

आखरी अपडेट:01 अप्रैल, 2026, 13:28 IST वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने आगामी चुनाव को नियमित चुनावी लड़ाई के बजाय एक व्यापक...

#ब्रेकिंगन्यूज़ | बागी यूबीटी सांसद नागेश अष्टिकर ने चुप्पी तोड़ी, सेना में फूट के लिए संजय राउत को जिम्मेदार ठहराया

June 21, 2026/
4:29 pm

| “हम पर भरोसा नहीं किया गया,” बागी यूबीटी सांसद नागेश अष्टिकर ने चुप्पी तोड़ी, उन्होंने सेना में फूट के...

इंदौर में नगर निगम के खोदे गड्‌ढे में गिरा युवक:पैर कटकर आधा लटका; पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो बैरिकेड्स लगाकर लौट गए

April 28, 2026/
9:50 pm

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में मंगलवार रात एक युवक बाइक सहित एक गड्ढे में जा गिरा। हादसे में युवक के...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

बिजली तार से गला घोंटा, सुसाइड दिखाने पेड़ पर लटकाया:कटनी में आम के पेड़ पर लटकी मिली थी लाश, प्रेमिका सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

बिजली तार से गला घोंटा, सुसाइड दिखाने पेड़ पर लटकाया:कटनी में आम के पेड़ पर लटकी मिली थी लाश, प्रेमिका सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

कटनी के विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने भैंसवाही गांव में हुई एक अंधे कत्ल पुलिस ने खुलासा किया है। युवक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका, उसके भाई और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में इसे मामला आत्महत्या का लग रहा था, हालांकि पुलिस जांच में यह मामला प्लानिंग के तहत किए गए मर्डर का निकला। आम के पेड़ पर बिजली के तार से लटका मिला था शव थाना प्रभारी रितेश शर्मा ने बताया कि 27 अप्रैल को हरीश साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके पिता संतराम साहू ने खेत की मेड़ पर लगे आम के पेड़ पर बिजली के तार से फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीएम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की हुई पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले की दिशा बदल दी। रिपोर्ट में सामने आया कि मृतक की नाक पर गंभीर चोट के निशान थे। साथ ही, बिजली के तार को इतनी जोर से खींचा गया था कि उनकी श्वासनली का छल्ला टूट गया था। इससे गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रेमिका ने भाई और उसके साथियों के साथ मिलकर किया मर्डर जांच के दौरान, पुलिस ने मुखबिरों और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर गांव की पिंकी कोल को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में पिंकी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसके और मृतक संतराम साहू के बीच प्रेम संबंध थे, जो बाद में विवाद का कारण बन गए। इसी रंजिश के चलते पिंकी ने अपने भाई और उसके साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। बिजली के तार को गले में फंसाकर दोनों तरफ से खींचा पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से संतराम साहू को अपने घर बुलाया। वहां पिंकी कोल ने ईंट से हमला कर संतराम की नाक और चेहरे पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। इसके बाद पिंकी के भाई रवि कोल और उसके साथियों इत्तू भतरा और मोनू भतरा ने बिजली के लंबे तार को संतराम के गले में फंसाकर दोनों तरफ से जोर से खींचा। ​दम घुटने से मौके पर ही संतराम की मृत्यु हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने इसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटकाने का प्रयास किया।
​पुलिस नेचारों मुख्य आरोपी ​पिंकी कोल (प्रेमिका), रवि कोल (भाई) ​इत्तू भतरा और मोनू भतरा ​को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल वारंट पर जिला जेल कटनी भेज दिया गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket