Tuesday, 03 Nov 2026 | 10:57 AM

Trending :

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच शूटिंग करती दिखीं दीपिका पादुकोण:केपटाउन में दीपिका का हाथ पकड़े नजर आए शाहरुख; फिल्म 'किंग' के फोटो लीक

दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच किंग फिल्म की शूटिंग करती दिखाई दी हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म ‘किंग’ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। ये तस्वीरें साउथ अफ्रीका के केपटाउन शेड्यूल की बताई जा रही हैं। इसमें शाहरुख और दीपिका एक म्यूजिक सीक्वेंस के लिए शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। म्यूजिक सीक्वेंस शूट करते दिखे स्टार्स
तस्वीरों में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का लुक काफी कूल लग रहा है। दीपिका ने फ्लोरल प्रिंट का गाउन पहना हुआ है और वे सेट पर टहलती नजर आ रही हैं। वहीं, शाहरुख खान प्रिंटेड शर्ट में दिख रहे हैं, जिसके बटन उन्होंने खुले रखे हैं। बैकग्राउंड को देखकर लग रहा है कि यह किसी गाने की शूटिंग का हिस्सा है। इन तस्वीरों में सेट के बाकी क्रू मेंबर्स भी आसपास काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद सामने आई तस्वीरें
ये तस्वीरें ऐसे समय में सामने आई हैं जब दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। दीपिका ने 19 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उनकी बेटी दुआ उनकी गोद में बैठी है और हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए है। फिल्म ‘किंग’ से जुड़ी खास बातें
‘किंग’ फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि सिद्धार्थ आनंद इसके प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात यह बताई जा रही है कि इसमें शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। केपटाउन के खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट किया गया है। शाहरुख और दीपिका की जोड़ी इससे पहले ‘पठान’, ‘जवान’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी है। पिछली फिल्मों की सफलता
शाहरुख खान ने साल 2023 में ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की थी। ‘पठान’ में उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में थीं और इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। दीपिका भी हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आई थीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजे 2026: बंगाल की रिपोर्टिंग पर टीएमसी का पहला रिएक्शन- 'हम बंदूक लेकर नहीं आए, बिना पूछे हमसे...'

May 4, 2026/
8:53 am

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सैद्धांतिक पर सैद्धांतिक कांग्रेस (टीएमसी) की पहली प्रतिक्रिया आई है। उम्मीदवार उम्मीदवार शशि पांजा ने...

US President Donald Trump (AFP)

March 16, 2026/
7:29 pm

आखरी अपडेट:मार्च 16, 2026, 19:29 IST यह पहल, जिस पर निशिकांत दुबे पिछले कुछ समय से चुपचाप काम कर रहे...

विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में आज डबल हेडर:न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आयरलैंड आमने-सामने; डिफेंडिंग चैंपियन पहली जीत की तलाश में

June 16, 2026/
4:30 am

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में मंगलवार को साउथम्पटन के रोज बाउल मैदान पर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच...

Bangladesh Vs Pakistan 1st Test Day 3 Live Updates (AFP)

May 10, 2026/
11:30 am

आखरी अपडेट:10 मई, 2026, 11:30 IST राहुल गांधी ने विजय से कम से कम तीन बार बात की है और...

'बरतन मंझने वाली' हाल ही में मंत्री बनीं - और वह बंगाल की पहली बीजेपी कैबिनेट में सबसे चर्चित चेहरा हैं

June 1, 2026/
4:24 pm

जिस क्षण उसका नाम पुकारा गया: राजभवन के लोक भवन में सोमवार सुबह जैसे ही मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने...

Jacob completed the 110m hurdles in 12.75 seconds

June 24, 2026/
12:30 pm

न्यूयॉर्क4 मिनट पहले कॉपी लिंक जैकॉब अपनी हर बड़ी रेस से पहले मैकडॉनल्ड्स का फास्ट फूड खाते हैं। यह कोई...

Israel US Iran war live updates ninth day Trump Netanyahu

March 8, 2026/
6:42 am

तेल अवीव/तेहरान1 दिन पहले कॉपी लिंक ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच शूटिंग करती दिखीं दीपिका पादुकोण:केपटाउन में दीपिका का हाथ पकड़े नजर आए शाहरुख; फिल्म 'किंग' के फोटो लीक

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच शूटिंग करती दिखीं दीपिका पादुकोण:केपटाउन में दीपिका का हाथ पकड़े नजर आए शाहरुख; फिल्म 'किंग' के फोटो लीक

दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच किंग फिल्म की शूटिंग करती दिखाई दी हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म ‘किंग’ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई हैं। ये तस्वीरें साउथ अफ्रीका के केपटाउन शेड्यूल की बताई जा रही हैं। इसमें शाहरुख और दीपिका एक म्यूजिक सीक्वेंस के लिए शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। म्यूजिक सीक्वेंस शूट करते दिखे स्टार्स
तस्वीरों में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का लुक काफी कूल लग रहा है। दीपिका ने फ्लोरल प्रिंट का गाउन पहना हुआ है और वे सेट पर टहलती नजर आ रही हैं। वहीं, शाहरुख खान प्रिंटेड शर्ट में दिख रहे हैं, जिसके बटन उन्होंने खुले रखे हैं। बैकग्राउंड को देखकर लग रहा है कि यह किसी गाने की शूटिंग का हिस्सा है। इन तस्वीरों में सेट के बाकी क्रू मेंबर्स भी आसपास काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद सामने आई तस्वीरें
ये तस्वीरें ऐसे समय में सामने आई हैं जब दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। दीपिका ने 19 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें उनकी बेटी दुआ उनकी गोद में बैठी है और हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए है। फिल्म ‘किंग’ से जुड़ी खास बातें
‘किंग’ फिल्म को सुजॉय घोष डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि सिद्धार्थ आनंद इसके प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म की सबसे खास बात यह बताई जा रही है कि इसमें शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। केपटाउन के खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट किया गया है। शाहरुख और दीपिका की जोड़ी इससे पहले ‘पठान’, ‘जवान’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘ओम शांति ओम’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी है। पिछली फिल्मों की सफलता
शाहरुख खान ने साल 2023 में ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों के जरिए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की थी। ‘पठान’ में उनके साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में थीं और इस फिल्म ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। दीपिका भी हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आई थीं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket