Saturday, 19 Sep 2026 | 11:29 PM

Trending :

EXCLUSIVE

ajay rai| sodium deficiency| summer risk| अजय राय सोडियम की कमी से बेहोश! गर्मी में आपको भी हो सकती है ये परेशानी, सिर्फ पानी काफी नहीं, तो क्या करें?

authorimg

Ajay Rai Sodium deficiency: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तीन बार बनारस से ताल ठोकने वाले कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता अजय राय की तबीयत अचानक खराब हो गई. उन्हें पहले सीने में दर्द और बेचैनी हुई और फिर वे अचानक बेहोश हो गए. लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती राय की जांच में पता चला है कि उनके शरीर में सोडियम की कमी हो गई थी. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स घटने की यह घटना भले ही राय के साथ पहली बार हुई हो लेकिन डॉक्टरों की मानें तो गर्मी में सोडियम की कमी ज्यादातर लोगों में हो जाती है और कई लोगों में राय की तरह सीवियर हो जाती है. जो लोग ज्यादा पानी पीते हैं उनको भी ये समस्या होती है तो फिर इस कमी को कैसे दूर किया जाए और कैसे बचा जाए? आइए विशेषज्ञों से ही जानते हैं….

हैदराबाद के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. बी रविंदर रेड्डी कहते हैं कि शरीर में सोडियम की कमी को हाइपोनेट्रेमिया कहते हैं. गर्मी में बहुत ज्यादा पसीना आने के कारण शरीर में सोडियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. जिसकी वजह से कमजोरी, थकान, चक्कर आना और कई बार व्यक्ति बेहोश तक हो जाता है. इस दौरान सबसे खास बात है कि सिर्फ पानी पीने से इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल सकता, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पदार्थ पीना जरूरी होता है.

डॉ. रेड्डी कहते हैं कि भारत में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने के बाद शरीर में जरूरी तत्वों की कमी होने लगती है लेकिन लोग इसे सिर्फ पानी की कमी समझकर पानी भारी मात्रा में पी लेते हैं, जबकि यह इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी है, जिसमें सोडियम भी आता है. सिर्फ पानी इलेक्ट्रोलाइट्स को और पतला कर सकता है और स्थिति और खराब हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि शरीर में हाइड्रेशन के लिए जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स, नमक और सोडियम की मात्रा को बनाए रखा जाए.

आइए एक्सपर्ट से सवालों के माध्यम से जानते हैं कि शरीर में सोडियम की कमी कैसे होती है और उसकी पूर्ति के लिए क्या करें?

शरीर में सोड‍ियम की कमी कैसे होती है?
सोडियम की कमी तब होती है जब खून में सोडियम का स्तर 135 mmol/L से नीचे चला जाता है. यह मुख्य रूप से दो कारणों से होता है. या तो कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा पानी पी ले (खासकर पसीना आने पर), जिससे सोडियम पतला हो जाता है. या फिर ज्यादा पसीना, उल्टी और दस्त या दवाओं (जैसे डाइयूरेटिक्स से शरीर में सोडियम की कमी हो जाना.

क्‍या गर्मी में यह आम बीमारी है?
हां. गर्मी में (खासकर भारत जैसे देशों में) यह काफी आम है. ज्यादा पसीना आने, केवल सादा पानी पीने और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ने से गर्मी में हाइपोनेट्रेमिया का रिस्क बढ़ जाता है. ऐसा खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और भारी काम करने वालों में देखा जाता है.

क्या सोडियम की कमी जानलेवा है?
सोडियम की हल्की कमी आमतौर पर ठीक हो जाती है, लेकिन गंभीर या तेजी से होने वाली कमी खतरनाक हो सकती है. इससे दौरे (seizures), कोमा या मौत भी हो सकती है.

सोडियम की कमी होने पर क्या होता है?
अगर शरीर में सोडियम घट रहा है तो इससे सिरदर्द, उल्टी, थकान, भ्रम (confusion), मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन, चक्कर, बेचैनी और गंभीर मामलों में दौरे या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

सोडियम शरीर के लिए क्यों जरूरी है?
सोडियम एक जरूरी इलेक्ट्रोलाइट है. यह शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखता है. यह नर्व सिग्नल्स भेजने, मांसपेशियों के सिकुड़ने और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद करता है. WHO के अनुसार, सोडियम प्लाज्मा वॉल्यूम, एसिड-बेस बैलेंस और नॉर्मल सेल फंक्शन के लिए बेहद जरूरी है.

शरीर में सोड‍ियम इंटेक कैसे बढ़ाएं?

  1. . संतुलित भोजन लें- गर्मी में घर का सादा खाना खाएं. इसमें नमक वाली घर की सब्जी, दाल, रोटी, अचार, छाछ, नमकीन शामिल कर सकते हैं.
  2. . नमक वाले प्रोसेस्ड फूड कम करें लेकिन पूरी तरह न छोड़ें.
  3. . ज्यादा गर्मी और ज्यादा पसीना आ रहा है तो अपने पास हमेशा ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) रखें और इसे पानी में डालकर पीएं इसमें सोडियम (75 mmol/L), पोटैशियम, ग्लूकोज और सिट्रेट होते हैं जो पानी और नमक दोनों को शरीर में बनाए रखते हैं.
  4. . अगर ओआरएस नहीं है तो घर पर भी 1 लीटर साफ पानी में 6 चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक मिलाकर इसे बनाकर पी सकते हैं.
  5. . गर्म केवल पानी न पिएं, इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स या नमक वाली लस्सी या छाछ लें.
  6. . अगर कोई परेशानी या लक्षण दिखे तो तत्काल डॉक्टर के पास जाएं और देर न करें.
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ट्रम्प बोले- भारत ने दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाया:अब हम टैरिफ से खूब कमा रहे, फिर भी डील करेंगे क्योंकि मुझे मोदी पसंद

June 5, 2026/
12:20 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के साथ व्यापार को लेकर कहा कि लंबे समय तक भारत ने अमेरिका पर...

केरल चुनाव: वोट से पहले 'कैश फॉर वोट' का खंडन, वीडियो से अनमोल गरमाई; कांग्रेस ने EC पर भी कसा तंज

April 8, 2026/
5:29 pm

केरल विधानसभा चुनाव 2026: केरल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ससुराल पक्ष चरम पर है। कांग्रेस नेता वी.डी. शेरीशन ने...

authorimg

May 21, 2026/
12:42 pm

महिलाओं में मासिक धर्म यानी पीरियड्स की शुरुआत होने से कुछ दिनों पहले से ही कुछ लक्षण नजर आने लगते...

Kareena Kapoor Reacts To Pregnancy Rumors

August 23, 2026/
9:39 am

24 मिनट पहले कॉपी लिंक करीना कपूर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। करीना...

Shubman Gill's personal life is a much-discussed one (Picture credit: AP)

May 9, 2026/
7:49 pm

आखरी अपडेट:09 मई, 2026, 19:49 IST विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल आरवी आर्लेकर से तीन बार मुलाकात की, लेकिन विधानसभा...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

ajay rai| sodium deficiency| summer risk| अजय राय सोडियम की कमी से बेहोश! गर्मी में आपको भी हो सकती है ये परेशानी, सिर्फ पानी काफी नहीं, तो क्या करें?

authorimg

Ajay Rai Sodium deficiency: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ तीन बार बनारस से ताल ठोकने वाले कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता अजय राय की तबीयत अचानक खराब हो गई. उन्हें पहले सीने में दर्द और बेचैनी हुई और फिर वे अचानक बेहोश हो गए. लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती राय की जांच में पता चला है कि उनके शरीर में सोडियम की कमी हो गई थी. शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स घटने की यह घटना भले ही राय के साथ पहली बार हुई हो लेकिन डॉक्टरों की मानें तो गर्मी में सोडियम की कमी ज्यादातर लोगों में हो जाती है और कई लोगों में राय की तरह सीवियर हो जाती है. जो लोग ज्यादा पानी पीते हैं उनको भी ये समस्या होती है तो फिर इस कमी को कैसे दूर किया जाए और कैसे बचा जाए? आइए विशेषज्ञों से ही जानते हैं….

हैदराबाद के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. बी रविंदर रेड्डी कहते हैं कि शरीर में सोडियम की कमी को हाइपोनेट्रेमिया कहते हैं. गर्मी में बहुत ज्यादा पसीना आने के कारण शरीर में सोडियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. जिसकी वजह से कमजोरी, थकान, चक्कर आना और कई बार व्यक्ति बेहोश तक हो जाता है. इस दौरान सबसे खास बात है कि सिर्फ पानी पीने से इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल सकता, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट युक्त पेय पदार्थ पीना जरूरी होता है.

डॉ. रेड्डी कहते हैं कि भारत में तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने के बाद शरीर में जरूरी तत्वों की कमी होने लगती है लेकिन लोग इसे सिर्फ पानी की कमी समझकर पानी भारी मात्रा में पी लेते हैं, जबकि यह इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी है, जिसमें सोडियम भी आता है. सिर्फ पानी इलेक्ट्रोलाइट्स को और पतला कर सकता है और स्थिति और खराब हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि शरीर में हाइड्रेशन के लिए जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स, नमक और सोडियम की मात्रा को बनाए रखा जाए.

आइए एक्सपर्ट से सवालों के माध्यम से जानते हैं कि शरीर में सोडियम की कमी कैसे होती है और उसकी पूर्ति के लिए क्या करें?

शरीर में सोड‍ियम की कमी कैसे होती है?
सोडियम की कमी तब होती है जब खून में सोडियम का स्तर 135 mmol/L से नीचे चला जाता है. यह मुख्य रूप से दो कारणों से होता है. या तो कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा पानी पी ले (खासकर पसीना आने पर), जिससे सोडियम पतला हो जाता है. या फिर ज्यादा पसीना, उल्टी और दस्त या दवाओं (जैसे डाइयूरेटिक्स से शरीर में सोडियम की कमी हो जाना.

क्‍या गर्मी में यह आम बीमारी है?
हां. गर्मी में (खासकर भारत जैसे देशों में) यह काफी आम है. ज्यादा पसीना आने, केवल सादा पानी पीने और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ने से गर्मी में हाइपोनेट्रेमिया का रिस्क बढ़ जाता है. ऐसा खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और भारी काम करने वालों में देखा जाता है.

क्या सोडियम की कमी जानलेवा है?
सोडियम की हल्की कमी आमतौर पर ठीक हो जाती है, लेकिन गंभीर या तेजी से होने वाली कमी खतरनाक हो सकती है. इससे दौरे (seizures), कोमा या मौत भी हो सकती है.

सोडियम की कमी होने पर क्या होता है?
अगर शरीर में सोडियम घट रहा है तो इससे सिरदर्द, उल्टी, थकान, भ्रम (confusion), मांसपेशियों में कमजोरी या ऐंठन, चक्कर, बेचैनी और गंभीर मामलों में दौरे या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं.

सोडियम शरीर के लिए क्यों जरूरी है?
सोडियम एक जरूरी इलेक्ट्रोलाइट है. यह शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखता है. यह नर्व सिग्नल्स भेजने, मांसपेशियों के सिकुड़ने और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने में मदद करता है. WHO के अनुसार, सोडियम प्लाज्मा वॉल्यूम, एसिड-बेस बैलेंस और नॉर्मल सेल फंक्शन के लिए बेहद जरूरी है.

शरीर में सोड‍ियम इंटेक कैसे बढ़ाएं?

  1. . संतुलित भोजन लें- गर्मी में घर का सादा खाना खाएं. इसमें नमक वाली घर की सब्जी, दाल, रोटी, अचार, छाछ, नमकीन शामिल कर सकते हैं.
  2. . नमक वाले प्रोसेस्ड फूड कम करें लेकिन पूरी तरह न छोड़ें.
  3. . ज्यादा गर्मी और ज्यादा पसीना आ रहा है तो अपने पास हमेशा ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) रखें और इसे पानी में डालकर पीएं इसमें सोडियम (75 mmol/L), पोटैशियम, ग्लूकोज और सिट्रेट होते हैं जो पानी और नमक दोनों को शरीर में बनाए रखते हैं.
  4. . अगर ओआरएस नहीं है तो घर पर भी 1 लीटर साफ पानी में 6 चम्मच चीनी और आधा चम्मच नमक मिलाकर इसे बनाकर पी सकते हैं.
  5. . गर्म केवल पानी न पिएं, इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स या नमक वाली लस्सी या छाछ लें.
  6. . अगर कोई परेशानी या लक्षण दिखे तो तत्काल डॉक्टर के पास जाएं और देर न करें.
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket