Wednesday, 07 Oct 2026 | 03:13 AM

Trending :

EXCLUSIVE

चेन्नई में यात्री ने चलती फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोला:विमान रनवे से टर्मिनल की तरफ जा रहा था, पायलट ने तुरंत रोका; आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह लैंडिंग के दौरान एयर अरेबिया की चलती फ्लाइट में एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोल दिया। यह फ्लाइट शारजाह से चेन्नई पहुंची थी और इसमें 231 यात्री सवार थे। घटना सुबह करीब 3:23 बजे हुई। एयरबस A320 मॉडल की फ्लाइट G9 471 रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी। घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद CISF, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान 29 साल के मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन के रूप में हुई है। वह तमिलनाडु के पुडुकोट्टई का रहने वाला है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। घटना के कारण थोड़ी देर के लिए एयरपोर्ट पर ऑपरेशन भी प्रभावित हुआ। एयरपोर्ट अधिकारियों ने 3:25 बजे मुख्य रनवे (07/25) को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया। इसके कारण कई फ्लाइट्स में देरी हुई और एक उड़ान को डायवर्ट करना पड़ा। एक अधिकारी के मुताबिक, रनवे ऑपरेशन करीब 4:35 बजे फिर से शुरू कर दिए गए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
स्वस्थ लिवर: लिवर को क्या सुरक्षित रखना चाहिए और क्या खाना चाहिए? जानें कैसा होना चाहिए

February 21, 2026/
1:26 pm

स्वस्थ लीवर: लिवर हमारे शरीर का एक ऐसा ‘मल्टी-टास्किंग’ प्रशिक्षण है, जो बिना थके 500 से ज्यादा काम करता है।...

थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक:पूजा हेगड़े ने पाइरेसी के खिलाफ सख्त संदेश दिया, बोलीं- फिल्म हजारों लोगों मेहनत नतीजा, बड़े पर्दे पर देखें

April 11, 2026/
6:12 pm

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘जन नायकन’ ऑनलाइन लीक होने के बाद इंडस्ट्री में चिंता बढ़ी है। फिल्म...

हाथठेला पर पोहा-जलेबी बेचने पहुंची पूर्व CM उमा भारती:अपने बंगले के सामने लगाई दुकान, प्रशासन से बोलीं- गरीबों की रोजी-रोटी मत छीनों

April 7, 2026/
9:50 am

टीकमगढ़ में मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सड़क किनारे हाथठेला लगाकर पोहा-जलेबी बेची। उन्होंने एक दिन पहले नगर...

फ्रेंच फुटबॉल की बदलती रवायत:खदानों के शहर से निकली ‘अंडरडॉग’ टीम आरसी लेन्स, सबसे अमीर क्लब पीएसजी को दे रही टक्कर

April 14, 2026/
1:34 pm

यूरोपियन फुटबॉल में जब भी ताकत और पैसे की बात होती है, तो पीएसजी का नाम सबसे ऊपर आता है।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

चेन्नई में यात्री ने चलती फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोला:विमान रनवे से टर्मिनल की तरफ जा रहा था, पायलट ने तुरंत रोका; आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई में यात्री ने चलती फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोला:विमान रनवे से टर्मिनल की तरफ जा रहा था, पायलट ने तुरंत रोका; आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह लैंडिंग के दौरान एयर अरेबिया की चलती फ्लाइट में एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोल दिया। यह फ्लाइट शारजाह से चेन्नई पहुंची थी और इसमें 231 यात्री सवार थे। घटना सुबह करीब 3:23 बजे हुई। एयरबस A320 मॉडल की फ्लाइट G9 471 रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी। घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद CISF, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान 29 साल के मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन के रूप में हुई है। वह तमिलनाडु के पुडुकोट्टई का रहने वाला है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। घटना के कारण थोड़ी देर के लिए एयरपोर्ट पर ऑपरेशन भी प्रभावित हुआ। एयरपोर्ट अधिकारियों ने 3:25 बजे मुख्य रनवे (07/25) को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया। इसके कारण कई फ्लाइट्स में देरी हुई और एक उड़ान को डायवर्ट करना पड़ा। एक अधिकारी के मुताबिक, रनवे ऑपरेशन करीब 4:35 बजे फिर से शुरू कर दिए गए।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket