Saturday, 14 Nov 2026 | 09:30 PM

Trending :

Passenger Opens Emergency Gate on Air Arabia Flight

चेन्नई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चेन्नई एयरपोर्ट पर घटना रविवार सुबह करीब 3:25 बजे हुई। – फाइल फोटो

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह लैंडिंग के दौरान एयर अरेबिया की चलती फ्लाइट में एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोल दिया। यह फ्लाइट शारजाह से चेन्नई पहुंची थी और इसमें 231 यात्री सवार थे।

घटना सुबह करीब 3:23 बजे हुई। एयरबस A320 मॉडल की फ्लाइट G9 471 रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी। घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी।

इसके बाद CISF, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान 29 साल के मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन के रूप में हुई है।

वह तमिलनाडु के पुडुकोट्टई का रहने वाला है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। घटना के कारण थोड़ी देर के लिए एयरपोर्ट पर ऑपरेशन भी प्रभावित हुआ।

कई फ्लाइट्स में देरी हुई, एक को डायवर्ट करना पड़ा

एक अधिकारी के मुताबिक, घटना के बाद मुख्य रनवे (07/25) को 3:25 बजे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। रनवे ऑपरेशन करीब 4:35 बजे फिर से शुरू कर दिए गए।

इस दौरान कई फ्लाइट्स में देरी हुई। लंदन से आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA0035 को बेंगलुरु डायवर्ट किया गया। मुख्य रनवे बंद होने के दौरान कुछ ऑपरेशन सेकेंडरी रनवे (12/30) से चलाए गए।

दावा- आरोपी ने फ्लाइट से छलांग लगा दी थी

कुछ मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसने इमरजेंसी गेट खोलने के बाद विमान से छलांग भी लगा दी थी। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

चेन्नई एयरपोर्ट दक्षिण भारत का एक प्रमुख एविएशन हब है। यहां दो क्रॉस रनवे हैं- मुख्य रनवे 07/25 और सेकेंडरी रनवे 12/30। इस एयरपोर्ट से हर साल 2 करोड़ से ज्यादा यात्री आवाजाही करते हैं। यह खाड़ी देशों से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए एक बड़ा गेटवे है।

—————————

ये खबरें भी पढ़ें…

हैदराबाद-हुबली फ्लाइट 2 घंटे हवा में चक्कर काटती रही, पैसेंजर रोते और प्रार्थना करते नजर आए

हैदराबाद से हुबली जा रही Fly-91 एयरलाइन की एक फ्लाइट खराब मौसम के चलते 2 घंटे हवा में ही चक्कर काटती रही। प्लेन में सवार पैसेंजर्स को तेज झटके महसूस हुए, जिससे वे घबरा गए। सोशल मीडिया में वायरल VIDEO में पैसेंजर रोते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिखे। पूरी खबर पढ़ें…

दिल्ली-लंदन एअर इंडिया फ्लाइट सऊदी से लौटी: खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही

दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का A350-900 (VT-JRF) विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आया था। यह करीब सात घंटे हवा में रहा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार विमान ने सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बंगाल चुनाव 2026: 'जब तक एक भी बीजेपी कार्यकर्ता जिंदा है, बंगाल में नहीं बनेगा बाबरी मस्जिद', अमित शाह का बड़ा बयान

April 24, 2026/
10:14 pm

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार (24 अप्रैल) को पश्चिम बंगाल के अयोध्या में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम...

तस्वीर का विवरण

April 30, 2026/
8:21 pm

सामग्री: 2 कप दूध, 1 बड़ा चम्मच कस्टर्ड पाउडर, 1 कप कटे हुए फल, 5-6 खजूर या 2 नारियल शहद,...

उम्र रोकने की दवा का पहली बार इंसान पर परीक्षण:ग्लूकोमा से पीड़ित एक मरीज की आंख की पुतली में लगाया गया इंजेक्शन

June 12, 2026/
3:15 am

मेडिकल साइंस के सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों में से एक ‘रिवर्स-एजिंग’ यानी बुढ़ापा रोकने की दवा का इंसानों पर पहला ट्रायल...

Womens T20 World Cup Today

June 13, 2026/
5:18 am

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को 3 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला...

Welcome To The Jungle Starcast Rapid Fire

June 28, 2026/
5:30 am

5 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक ‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आफताब...

Govt Must Initiate, Gather Resources for Rajasthan Regional Center

June 8, 2026/
11:40 am

जयपुर3 घंटे पहले कॉपी लिंक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने राजस्थान में एनएसडी का क्षेत्रीय केंद्र...

शाजापुर में गौरी गार्डन के पीछे झाड़ियों में आग:पुलिस-फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में बुझाई

April 28, 2026/
7:06 am

शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में गौरी गार्डन के पीछे खेत की मेड़ पर सूखी और बांस की झाड़ियों...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Passenger Opens Emergency Gate on Air Arabia Flight

Passenger Opens Emergency Gate on Air Arabia Flight

चेन्नई7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चेन्नई एयरपोर्ट पर घटना रविवार सुबह करीब 3:25 बजे हुई। – फाइल फोटो

चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह लैंडिंग के दौरान एयर अरेबिया की चलती फ्लाइट में एक यात्री ने इमरजेंसी गेट खोल दिया। यह फ्लाइट शारजाह से चेन्नई पहुंची थी और इसमें 231 यात्री सवार थे।

घटना सुबह करीब 3:23 बजे हुई। एयरबस A320 मॉडल की फ्लाइट G9 471 रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी। घटना के बाद पायलट ने तुरंत विमान को रोक दिया और एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी।

इसके बाद CISF, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी यात्री को हिरासत में ले लिया है। आरोपी की पहचान 29 साल के मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन के रूप में हुई है।

वह तमिलनाडु के पुडुकोट्टई का रहने वाला है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। घटना के कारण थोड़ी देर के लिए एयरपोर्ट पर ऑपरेशन भी प्रभावित हुआ।

कई फ्लाइट्स में देरी हुई, एक को डायवर्ट करना पड़ा

एक अधिकारी के मुताबिक, घटना के बाद मुख्य रनवे (07/25) को 3:25 बजे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया। रनवे ऑपरेशन करीब 4:35 बजे फिर से शुरू कर दिए गए।

इस दौरान कई फ्लाइट्स में देरी हुई। लंदन से आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA0035 को बेंगलुरु डायवर्ट किया गया। मुख्य रनवे बंद होने के दौरान कुछ ऑपरेशन सेकेंडरी रनवे (12/30) से चलाए गए।

दावा- आरोपी ने फ्लाइट से छलांग लगा दी थी

कुछ मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार है और उसने इमरजेंसी गेट खोलने के बाद विमान से छलांग भी लगा दी थी। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

चेन्नई एयरपोर्ट दक्षिण भारत का एक प्रमुख एविएशन हब है। यहां दो क्रॉस रनवे हैं- मुख्य रनवे 07/25 और सेकेंडरी रनवे 12/30। इस एयरपोर्ट से हर साल 2 करोड़ से ज्यादा यात्री आवाजाही करते हैं। यह खाड़ी देशों से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए एक बड़ा गेटवे है।

—————————

ये खबरें भी पढ़ें…

हैदराबाद-हुबली फ्लाइट 2 घंटे हवा में चक्कर काटती रही, पैसेंजर रोते और प्रार्थना करते नजर आए

हैदराबाद से हुबली जा रही Fly-91 एयरलाइन की एक फ्लाइट खराब मौसम के चलते 2 घंटे हवा में ही चक्कर काटती रही। प्लेन में सवार पैसेंजर्स को तेज झटके महसूस हुए, जिससे वे घबरा गए। सोशल मीडिया में वायरल VIDEO में पैसेंजर रोते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिखे। पूरी खबर पढ़ें…

दिल्ली-लंदन एअर इंडिया फ्लाइट सऊदी से लौटी: खराबी के बावजूद 7 घंटे हवा में रही

दिल्ली से लंदन जा रहा एअर इंडिया का A350-900 (VT-JRF) विमान तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आया था। यह करीब सात घंटे हवा में रहा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार विमान ने सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket