Thursday, 26 Nov 2026 | 10:03 AM

Trending :

राजा शिवाजी ने 2 दिन में कमाए 21 करोड़:अक्षय की 'भूत बंगला' 200 करोड़ पार, धुरंधर 2 से पिछड़ी जुनैद की एक दिन

बॉक्स ऑफिस पर इस समय रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने मराठी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। वहीं, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरी तरफ, जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ ने बहुत धीमी शुरुआत की है। मराठी सिनेमा में रितेश ने रचा इतिहास
रितेश देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ के साथ मराठा योद्धा की वीरता को बड़े पर्दे पर उतारा है। मराठी और हिंदी में रिलीज हुई इस फिल्म ने दो दिनों में ही भारत में 21.90 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अकेले मराठी भाषा में दो दिनों में 15 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। शुक्रवार को 8 करोड़ की ओपनिंग के साथ यह मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई थी। शनिवार को फिल्म ने मराठी में 7.15 करोड़ रुपए बटोरे। हिंदी वर्जन को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले दिन हिंदी में फिल्म ने 3.35 करोड़ कमाए थे, वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा 3.40 करोड़ रुपए रहा। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब 26.06 करोड़ रुपए पहुंच गया है। ‘भूत बंगला’ का 200 करोड़ क्लब में
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ ने अपना दूसरा सप्ताह शानदार तरीके से पूरा किया है। फिल्म ने 16वें दिन 4.35 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 137 करोड़ रुपए हो गया है। वर्ल्डवाइड मार्केट में अक्षय की फिल्म ने 217.73 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। लंबे समय बाद अक्षय कुमार की किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इस तरह की मजबूती दिखाई है। फिल्म ‘एक दिन’ की धीमी शुरुरात
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर सुस्त है। निगेटिव रिव्यूज और ठंडी प्रतिक्रिया के कारण दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ने के बजाय गिर गई। शनिवार को फिल्म ने महज 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दो दिनों में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन सिर्फ 2.82 करोड़ रुपए रहा है। फिल्म को ‘राजा शिवाजी’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है। 45वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ की कमाई बरकरार
हैरानी की बात यह है कि 45 दिन पहले रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ अब भी नई फिल्मों को मात दे रही है। शनिवार (45वें दिन) फिल्म ने 2.28 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1788.32 करोड़ रुपए हो गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 'वोट कट्ट' के डर से दिल्ली से बंगाल लौट रहे प्रवासी!, कई लोगों ने कहा- अभी तक सूची में नाम नहीं

March 31, 2026/
1:03 pm

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले एक नया ट्रेंड सामने आ रहा है. दिल्ली में काम करने...

मुंबई महिला लीग ऑक्शन- इरा जाधव सबसे महंगी खिलाड़ी:आकाश टाइगर्स ने 10 लाख में खरीदा, U-19 में तिहरा शतक लगाया

May 2, 2026/
6:18 pm

16 साल की इरा जाधव पहली मुंबई महिला लीग नीलामी की सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं। उन्हें शनिवार को...

Nahid Rana bowls a delivery to Pakistan's Saad Masood (Picture credit: AP)

March 13, 2026/
1:58 pm

आखरी अपडेट:मार्च 13, 2026, 13:58 IST जबकि बंगाल की जनसांख्यिकी केंद्र के लिए चिंता का विषय है, एसआईआर इसे ठीक...

लॉरेंस ऑफ पंजाब वेब सीरीज पर परिवार का विरोध:कहा- बिना अनुमति तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया, पंजाब की छवि खराब करने की कोशिश

April 24, 2026/
5:22 am

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन और उससे जुड़े घटनाक्रमों पर आधारित वेब सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को लेकर उनके परिवार...

भैंसदेही पुलिस ने कार से लाखों की अवैध शराब जब्त:एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार; कार्रवाई जारी

February 23, 2026/
6:24 pm

बैतूल। भैंसदेही पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लाख 44 हजार रुपये से अधिक मूल्य की अवैध...

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में हजारों लोगों ने योग किया:इंडियन कॉन्सुलेट में कई देशों के राजनयिक शामिल हुए

June 23, 2026/
11:02 pm

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में शनिवार को 12 हजार से ज्यादा लोगों...

राजनीति

राजा शिवाजी ने 2 दिन में कमाए 21 करोड़:अक्षय की 'भूत बंगला' 200 करोड़ पार, धुरंधर 2 से पिछड़ी जुनैद की एक दिन

राजा शिवाजी ने 2 दिन में कमाए 21 करोड़:अक्षय की 'भूत बंगला' 200 करोड़ पार, धुरंधर 2 से पिछड़ी जुनैद की एक दिन

बॉक्स ऑफिस पर इस समय रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने मराठी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की है। वहीं, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरी तरफ, जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ ने बहुत धीमी शुरुआत की है। मराठी सिनेमा में रितेश ने रचा इतिहास
रितेश देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ के साथ मराठा योद्धा की वीरता को बड़े पर्दे पर उतारा है। मराठी और हिंदी में रिलीज हुई इस फिल्म ने दो दिनों में ही भारत में 21.90 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अकेले मराठी भाषा में दो दिनों में 15 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। शुक्रवार को 8 करोड़ की ओपनिंग के साथ यह मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई थी। शनिवार को फिल्म ने मराठी में 7.15 करोड़ रुपए बटोरे। हिंदी वर्जन को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले दिन हिंदी में फिल्म ने 3.35 करोड़ कमाए थे, वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा 3.40 करोड़ रुपए रहा। फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब 26.06 करोड़ रुपए पहुंच गया है। ‘भूत बंगला’ का 200 करोड़ क्लब में
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ ने अपना दूसरा सप्ताह शानदार तरीके से पूरा किया है। फिल्म ने 16वें दिन 4.35 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 137 करोड़ रुपए हो गया है। वर्ल्डवाइड मार्केट में अक्षय की फिल्म ने 217.73 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। लंबे समय बाद अक्षय कुमार की किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इस तरह की मजबूती दिखाई है। फिल्म ‘एक दिन’ की धीमी शुरुरात
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ बॉक्स ऑफिस पर सुस्त है। निगेटिव रिव्यूज और ठंडी प्रतिक्रिया के कारण दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ने के बजाय गिर गई। शनिवार को फिल्म ने महज 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दो दिनों में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन सिर्फ 2.82 करोड़ रुपए रहा है। फिल्म को ‘राजा शिवाजी’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है। 45वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ की कमाई बरकरार
हैरानी की बात यह है कि 45 दिन पहले रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ अब भी नई फिल्मों को मात दे रही है। शनिवार (45वें दिन) फिल्म ने 2.28 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1788.32 करोड़ रुपए हो गया है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket