Sunday, 20 Sep 2026 | 08:26 PM

Trending :

पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, अगर ऐसा न करें तो क्या होगा? यहां जानिए सबकुछ

authorimg

Last Updated:

Water Tank Cleaning Tips: कई लोग पानी की टंकी को सालों तक साफ नहीं करते हैं, लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है. गंदा पानी कई बीमारियों का कारण बन सकता है. हर 3 से 6 महीने में पानी की टंकी साफ करने से पानी सुरक्षित रहता है. इससे आपकी सेहत भी ठीक रहती है और बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है.

Zoom

पानी की टंकी हर 3 से 6 महीने बाद साफ करनी चाहिए.

Right Time to Clean Water Tank: घर में इस्तेमाल होने वाला पानी हमारी सेहत से सीधे जुड़ा होता है, लेकिन अक्सर लोग पानी की टंकी की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं. समय के साथ टंकी के अंदर धूल, मिट्टी, काई, बैक्टीरिया और अन्य गंदगी जमा होने लगती है, जो पानी को दूषित बना सकती है. यही गंदा पानी जब पीने या खाना बनाने में इस्तेमाल होता है, तो यह पेट से जुड़ी बीमारियों, स्किन इंफेक्शन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है. इसलिए टंकी की सफाई बेहद जरूरी है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार पानी की टंकी को हर 3 से 6 महीने में एक बार जरूर साफ करना चाहिए. अगर आपके इलाके में पानी ज्यादा गंदा आता है या टंकी खुली जगह पर है, तो हर 2 से 3 महीने में सफाई करना बेहतर रहता है. वहीं अगर टंकी ढकी हुई है और पानी साफ आता है, तो 6 महीने का अंतराल भी ठीक माना जा सकता है. नियमित सफाई से पानी की गुणवत्ता बनी रहती है और बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम हो जाता है.

टंकी की सफाई के दौरान सिर्फ पानी निकालना ही काफी नहीं होता, बल्कि उसे अच्छी तरह रगड़कर साफ करना भी जरूरी है. पहले टंकी को पूरी तरह खाली करें, फिर ब्रश से अंदर की दीवारों और तली को साफ करें. इसके बाद ब्लीचिंग पाउडर या क्लोरीन का हल्का घोल इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे बैक्टीरिया और कीटाणु खत्म हो जाते हैं. अंत में साफ पानी से टंकी को अच्छी तरह धोकर दोबारा भरें. इससे आपकी टंकी में भरने वाला पानी साफ और सुरक्षित रहेगा.

अगर टंकी की सफाई लंबे समय तक नहीं की जाती, तो पानी में बदबू आने लगती है और उसका रंग भी बदल सकता है. यह साफ संकेत है कि पानी पीने योग्य नहीं रहा. ऐसे पानी का सेवन करने से डायरिया, उल्टी, पेट दर्द और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. सफाई के अलावा कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी है. हमेशा टंकी को ढककर रखें ताकि उसमें धूल, कीड़े या पत्तियां न गिरें. समय-समय पर टंकी की जांच करें कि कहीं उसमें दरार या लीकेज तो नहीं है. अगर टंकी प्लास्टिक की है, तो उसे तेज धूप से बचाने की कोशिश करें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
पश्चिम बंगाल में चुनाव के लिए भेजे गए ये आईएएस-आईपीएस कार्यालय, तमिलनाडु, असम और केरल में भी लगी ड्यूटी

March 20, 2026/
12:08 pm

त्वरित पढ़ें दिखाएँ एआई द्वारा उत्पन्न मुख्य बिंदु, न्यूज़ रूम द्वारा सत्यापित देश के चार प्रमुख राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु,...

ट्रम्प ने ओमान पर बमबारी की धमकी दी:कहा- ईरान मुद्दे पर बीच में न आए; IRGC का अमेरिका से बातचीत का दावा खारिज

August 17, 2026/
9:15 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर ओमान को बमबारी की धमकी दी है। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, ट्रम्प...

Follow RR vs GT live.(Creimas Photo)

May 10, 2026/
6:00 am

आखरी अपडेट:10 मई, 2026, 06:00 IST जिस व्यक्ति को लाखों लोग ‘थलापति’ (कमांडर) के नाम से जानते हैं, उसने उस...

authorimg

April 24, 2026/
6:57 pm

हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट में ब्लॉकेज जैसे तमाम हेल्थ कंडीशन से आपने लोगों को सामना करते देखा होगा, लेकिन...

authorimg

April 13, 2026/
5:44 pm

Last Updated:April 13, 2026, 17:44 IST Govardhan Parikrama : गर्मियों में गोवर्धन परिक्रमा मार्ग की 21 किमी यात्रा आस्था का...

PM Modi Inaugurates Projects, Addresses Rally in Kerala & Tamil Nadu

March 11, 2026/
5:30 am

चेन्नई/तिरुवनंतपुरम2 घंटे पहले कॉपी लिंक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। पीएम केरल के एर्नाकुलम...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, अगर ऐसा न करें तो क्या होगा? यहां जानिए सबकुछ

authorimg

Last Updated:

Water Tank Cleaning Tips: कई लोग पानी की टंकी को सालों तक साफ नहीं करते हैं, लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है. गंदा पानी कई बीमारियों का कारण बन सकता है. हर 3 से 6 महीने में पानी की टंकी साफ करने से पानी सुरक्षित रहता है. इससे आपकी सेहत भी ठीक रहती है और बीमारियों का रिस्क कम हो जाता है.

Zoom

पानी की टंकी हर 3 से 6 महीने बाद साफ करनी चाहिए.

Right Time to Clean Water Tank: घर में इस्तेमाल होने वाला पानी हमारी सेहत से सीधे जुड़ा होता है, लेकिन अक्सर लोग पानी की टंकी की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं. समय के साथ टंकी के अंदर धूल, मिट्टी, काई, बैक्टीरिया और अन्य गंदगी जमा होने लगती है, जो पानी को दूषित बना सकती है. यही गंदा पानी जब पीने या खाना बनाने में इस्तेमाल होता है, तो यह पेट से जुड़ी बीमारियों, स्किन इंफेक्शन और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है. इसलिए टंकी की सफाई बेहद जरूरी है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार पानी की टंकी को हर 3 से 6 महीने में एक बार जरूर साफ करना चाहिए. अगर आपके इलाके में पानी ज्यादा गंदा आता है या टंकी खुली जगह पर है, तो हर 2 से 3 महीने में सफाई करना बेहतर रहता है. वहीं अगर टंकी ढकी हुई है और पानी साफ आता है, तो 6 महीने का अंतराल भी ठीक माना जा सकता है. नियमित सफाई से पानी की गुणवत्ता बनी रहती है और बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम हो जाता है.

टंकी की सफाई के दौरान सिर्फ पानी निकालना ही काफी नहीं होता, बल्कि उसे अच्छी तरह रगड़कर साफ करना भी जरूरी है. पहले टंकी को पूरी तरह खाली करें, फिर ब्रश से अंदर की दीवारों और तली को साफ करें. इसके बाद ब्लीचिंग पाउडर या क्लोरीन का हल्का घोल इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे बैक्टीरिया और कीटाणु खत्म हो जाते हैं. अंत में साफ पानी से टंकी को अच्छी तरह धोकर दोबारा भरें. इससे आपकी टंकी में भरने वाला पानी साफ और सुरक्षित रहेगा.

अगर टंकी की सफाई लंबे समय तक नहीं की जाती, तो पानी में बदबू आने लगती है और उसका रंग भी बदल सकता है. यह साफ संकेत है कि पानी पीने योग्य नहीं रहा. ऐसे पानी का सेवन करने से डायरिया, उल्टी, पेट दर्द और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए इन संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. सफाई के अलावा कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी है. हमेशा टंकी को ढककर रखें ताकि उसमें धूल, कीड़े या पत्तियां न गिरें. समय-समय पर टंकी की जांच करें कि कहीं उसमें दरार या लीकेज तो नहीं है. अगर टंकी प्लास्टिक की है, तो उसे तेज धूप से बचाने की कोशिश करें.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket