Monday, 14 Sep 2026 | 07:05 PM

Trending :

EXCLUSIVE

KKR Raghuvanshi Punished | LSG Match Anger, Bat & Helmet Toss

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी पर IPL कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है। रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले के दौरान रघुवंशी मैदान पर अपना आपा खो बैठे थे।

अंपायर के आउट देने के बाद उन्होंने जिस तरह नाराजगी जताई, उसे IPL प्रबंधन ने अनुशासनहीनता माना है। जुर्माने के साथ उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है।

क्रीज में पहुंचने की कोशिश में वे डाइव लगाते हुए लाइन से बाहर चले गए और गिर गए, जिससे फील्डिंग में बाधा आई।

ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने पर भड़के, बाउंड्री कुशन पर बल्ला मारा

यह घटना KKR की पारी के 5वें ओवर की है। 4.6 ओवर में अंगकृष रघुवंशी अजीबोगरीब तरीके से आउट दिए गए। प्रिंस यादव की गेंद पर उन्होंने मिड-ऑन की ओर शॉट खेला और रन के लिए दौड़े, लेकिन बीच में ही लौटना पड़ा।

क्रीज में पहुंचने की कोशिश में वे डाइव लगाते हुए लाइन से बाहर चले गए और इस दौरान गेंद की दिशा में उनका मूवमेंट हुआ। थ्रो मोहम्मद शमी ने किया। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखकर फैसला दिया कि रघुवंशी ने गेंद की लाइन में आकर फील्डिंग में बाधा डाली, इसलिए उन्हें ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट दिया गया।

फैसले से नाराज रघुवंशी पवेलियन लौटते समय गुस्से में बाउंड्री कुशन पर बल्ला दे मारा। डगआउट में पहुंचकर उन्होंने हेलमेट भी आक्रामक तरीके से फेंका। IPL ने बयान में कहा कि रघुवंशी लेवल-1 उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं।

डगआउट में पहुंचकर उन्होंने हेलमेट भी फेंक दिया था।

आर्टिकल 2.2 के तहत कार्रवाई, खिलाड़ी ने गलती मानी

IPL के बयान के मुताबिक रघुवंशी ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया है। यह नियम मैच के दौरान उपकरण, कपड़ों या ग्राउंड फिटिंग्स के साथ दुर्व्यवहार से जुड़ा है।

रघुवंशी ने गलती स्वीकार कर मैच रेफरी की सजा मंजूर कर ली है। लेवल-1 मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है।

सुपर ओवर तक मुकाबला, रिंकू सिंह ने जिताया मैच

विवाद के बावजूद मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने 20 ओवर में 155 रन बनाए और मैच सुपर ओवर में गया। KKR के लिए रिंकू सिंह ने नाबाद 83 रन बनाकर टीम को संभाला।

लखनऊ ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच सुपर ओवर तक पहुंचाया, लेकिन अंत में कोलकाता ने जीत दर्ज की। रिंकू सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड क्या होता है?

जब बल्लेबाज जानबूझकर या मूवमेंट से फील्डिंग टीम के थ्रो में बाधा डालता है। जैसे गेंद की लाइन में आना, थ्रो रोकना या दिशा बदलना, तो उसे ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट दिया जा सकता है। अंपायर को लगे कि बल्लेबाज ने जानबूझकर ऐसा किया, तो बिना गेंद विकेट पर लगे भी उसे आउट दिया जा सकता है।

डिमेरिट पॉइंट एक अनुशासन रिकॉर्ड है। अगर किसी खिलाड़ी के खाते में तय समय में 4 या ज्यादा डिमेरिट पॉइंट हो जाते हैं, तो उस पर एक या अधिक मैचों का प्रतिबंध लगाया जाता है।

बर्गर पर भी फाइन लगाया जा चुका है

RR के नांद्रे बर्गर को भी IPL कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए फाइन लगाया गया था। 22 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में उन्हें दोषी पाया गया था। मैच रेफरी ने 10% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट दिया था।

हालांकि BCCI ने यह नहीं बताया कि किस खिलाड़ी के साथ गलत व्यवहार हुआ। माना जा रहा है कि मिचेल मार्श को आउट करने के बाद उन्होंने कुछ कहा या इशारा किया, जिसे फील्ड अंपायरों ने गलत माना। पूरी खबर

—————————————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

अंगकृष रघुवंशी का विवादित रन-आउट:शमी के सिक्स से मैच टाई हुआ; रिंकू के लगातार 4 सिक्स, लखनऊ घर पर आठवां मैच हारी; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया। रविवार को अंगकृष रघवुंशी फील्डिंग में रुकावट डालने पर रनआउट दिए गए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 4 सिक्स लगाए। उन्होंने 5 कैच भी लपके। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई कराया। पूरी खबर

कोलकाता ने जीता IPL 2026 का पहला सुपर ओवर:नरेन ने लखनऊ को एक रन ही बनाने दिया; रिंकू ने 83 रन बनाने के साथ 5 कैच लपके

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
प्रेग्नेंट होने पर जान से मारने की धमकी:पहली बार ‘लव-जिहाद’ के आरोपियों के खिलाफ उतरा मुस्लिम संगठन,कहा-गिरफ्तारी नहीं हुई तो करेंगे CM हाउस का घेराव

April 25, 2026/
3:47 pm

राजधानी भोपाल में इंजीनियरिंग छात्रा के साथ कथित धोखाधड़ी, शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले ने अब...

शमशाद बेगम की 107वीं बर्थ एनिवर्सरी:भारत की पहली प्लेबैक सिंगर, आशा-लता से कहा जाता था- इनकी तरह गाओ, किशोर कुमार उठाते थे कुर्सी

April 14, 2026/
4:30 am

1931 की बात थी भारत-पाकिस्तान उन दिनों एक था और कोई सीमाएं-सरहद नहीं थी। लाहौर-बॉम्बे और कोलकाता में फिल्में बनना...

Venugopal has emerged as a key contender in the race for Kerala CM

May 11, 2026/
4:04 pm

आखरी अपडेट:11 मई, 2026, 16:04 IST पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, पूर्व केंद्रीय मंत्री और केरल बीजेपी प्रमुख राजीव चंद्रशेखर...

अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्डकप जीत के बाद वैष्णों देवी पहुंचे:फोटोज शेयर कीं, फाइनल में खेली थी 52 रन का पारी

March 14, 2026/
1:46 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद माता के दरबार में हाजिरी लगाने...

पहले चरण में रिकॉर्ड 1448 रेज़्यूमे की रेटिंग पर भाग्य, 142 रेज़्यूमे पर फैसला शामिल होगा

April 28, 2026/
11:17 pm

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के अंतर्गत रविवार (29 2026) को होने वाला मतदान तय करेगा कि क्या...

धर्मेंद्र ने कॉलर पकड़ी तो राजकुमार ने छोड़ी फिल्म:बप्पी लाहिड़ी के गहने देख कहा- मंगलसूत्र भी पहन लो, अमिताभ बच्चन के सूट को कहा पर्दा

July 3, 2026/
4:30 am

“ये कौन हैं?” सलमान खान का सवाल सुनते ही जवाब आया- “जानी…, अपने अब्बा से जाकर पूछना, हम कौन हैं।”...

Randeep Hooda Farmer Look | Sampla Mandi Viral Video

April 15, 2026/
11:56 am

सांपला की अनाज मंडी में बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्‌डा। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा रोहतक में देसी अंदाज में नजर आए।...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

KKR Raghuvanshi Punished | LSG Match Anger, Bat & Helmet Toss

KKR Raghuvanshi Punished | LSG Match Anger, Bat & Helmet Toss

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी पर IPL कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है। रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले के दौरान रघुवंशी मैदान पर अपना आपा खो बैठे थे।

अंपायर के आउट देने के बाद उन्होंने जिस तरह नाराजगी जताई, उसे IPL प्रबंधन ने अनुशासनहीनता माना है। जुर्माने के साथ उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है।

क्रीज में पहुंचने की कोशिश में वे डाइव लगाते हुए लाइन से बाहर चले गए और गिर गए, जिससे फील्डिंग में बाधा आई।

क्रीज में पहुंचने की कोशिश में वे डाइव लगाते हुए लाइन से बाहर चले गए और गिर गए, जिससे फील्डिंग में बाधा आई।

ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट होने पर भड़के, बाउंड्री कुशन पर बल्ला मारा

यह घटना KKR की पारी के 5वें ओवर की है। 4.6 ओवर में अंगकृष रघुवंशी अजीबोगरीब तरीके से आउट दिए गए। प्रिंस यादव की गेंद पर उन्होंने मिड-ऑन की ओर शॉट खेला और रन के लिए दौड़े, लेकिन बीच में ही लौटना पड़ा।

क्रीज में पहुंचने की कोशिश में वे डाइव लगाते हुए लाइन से बाहर चले गए और इस दौरान गेंद की दिशा में उनका मूवमेंट हुआ। थ्रो मोहम्मद शमी ने किया। थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखकर फैसला दिया कि रघुवंशी ने गेंद की लाइन में आकर फील्डिंग में बाधा डाली, इसलिए उन्हें ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड आउट दिया गया।

फैसले से नाराज रघुवंशी पवेलियन लौटते समय गुस्से में बाउंड्री कुशन पर बल्ला दे मारा। डगआउट में पहुंचकर उन्होंने हेलमेट भी आक्रामक तरीके से फेंका। IPL ने बयान में कहा कि रघुवंशी लेवल-1 उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं।

डगआउट में पहुंचकर उन्होंने हेलमेट भी फेंक दिया था।

डगआउट में पहुंचकर उन्होंने हेलमेट भी फेंक दिया था।

आर्टिकल 2.2 के तहत कार्रवाई, खिलाड़ी ने गलती मानी

IPL के बयान के मुताबिक रघुवंशी ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन किया है। यह नियम मैच के दौरान उपकरण, कपड़ों या ग्राउंड फिटिंग्स के साथ दुर्व्यवहार से जुड़ा है।

रघुवंशी ने गलती स्वीकार कर मैच रेफरी की सजा मंजूर कर ली है। लेवल-1 मामलों में मैच रेफरी का फैसला अंतिम होता है।

सुपर ओवर तक मुकाबला, रिंकू सिंह ने जिताया मैच

विवाद के बावजूद मुकाबला रोमांचक रहा। दोनों टीमों ने 20 ओवर में 155 रन बनाए और मैच सुपर ओवर में गया। KKR के लिए रिंकू सिंह ने नाबाद 83 रन बनाकर टीम को संभाला।

लखनऊ ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच सुपर ओवर तक पहुंचाया, लेकिन अंत में कोलकाता ने जीत दर्ज की। रिंकू सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड क्या होता है?

जब बल्लेबाज जानबूझकर या मूवमेंट से फील्डिंग टीम के थ्रो में बाधा डालता है। जैसे गेंद की लाइन में आना, थ्रो रोकना या दिशा बदलना, तो उसे ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड’ आउट दिया जा सकता है। अंपायर को लगे कि बल्लेबाज ने जानबूझकर ऐसा किया, तो बिना गेंद विकेट पर लगे भी उसे आउट दिया जा सकता है।

डिमेरिट पॉइंट एक अनुशासन रिकॉर्ड है। अगर किसी खिलाड़ी के खाते में तय समय में 4 या ज्यादा डिमेरिट पॉइंट हो जाते हैं, तो उस पर एक या अधिक मैचों का प्रतिबंध लगाया जाता है।

बर्गर पर भी फाइन लगाया जा चुका है

RR के नांद्रे बर्गर को भी IPL कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए फाइन लगाया गया था। 22 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में उन्हें दोषी पाया गया था। मैच रेफरी ने 10% मैच फीस का जुर्माना और एक डिमेरिट पॉइंट दिया था।

हालांकि BCCI ने यह नहीं बताया कि किस खिलाड़ी के साथ गलत व्यवहार हुआ। माना जा रहा है कि मिचेल मार्श को आउट करने के बाद उन्होंने कुछ कहा या इशारा किया, जिसे फील्ड अंपायरों ने गलत माना। पूरी खबर

—————————————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

अंगकृष रघुवंशी का विवादित रन-आउट:शमी के सिक्स से मैच टाई हुआ; रिंकू के लगातार 4 सिक्स, लखनऊ घर पर आठवां मैच हारी; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया। रविवार को अंगकृष रघवुंशी फील्डिंग में रुकावट डालने पर रनआउट दिए गए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 4 सिक्स लगाए। उन्होंने 5 कैच भी लपके। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई कराया। पूरी खबर

कोलकाता ने जीता IPL 2026 का पहला सुपर ओवर:नरेन ने लखनऊ को एक रन ही बनाने दिया; रिंकू ने 83 रन बनाने के साथ 5 कैच लपके

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket