Thursday, 05 Nov 2026 | 01:26 PM

Trending :

CSK All-Rounder Ramkrishna Ghosh Out of IPL 2026 Due to Injury

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें जारी हैं। टीम के बॉलिंग ऑलराउंडर रामाकृष्णा घोष चोट के कारण मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं। घोष ने शनिवार (2 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL डेब्यू किया था और शानदार प्रदर्शन किया था।

चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक बयान के मुताबिक, घोष के दाहिने पैर में फ्रैक्चर है। यह चोट शनिवार को चेन्नई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी। फिलहाल फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट के नाम की घोषणा नहीं की है।

डेब्यू मैच में सूर्या का विकेट लिया और शानदार कैच पकड़ा

महाराष्ट्र के मीडियम पेसर रामाकृष्णा घोष के लिए शनिवार का दिन सपने जैसा शुरू हुआ था। उन्होंने मैच की आठवीं गेंद पर पॉइंट बाउंड्री पर डाइविंग कैच लेकर मुंबई के ओपनर विल जैक्स को पवेलियन भेजा। इसके बाद गेंदबाजी में अपनी शॉर्ट पिच गेंद से दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आउट किया। घोष ने 133 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सभी को प्रभावित किया था।

2025 की नीलामी में 30 लाख में खरीदा था

घोष को CSK ने IPL 2025 की मेगा नीलामी में उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन टीम ने भरोसा जताते हुए इस साल रिटेन किया। शनिवार को उन्हें पहली बार पीली जर्सी में मैदान पर उतरने का मौका मिला, लेकिन चोट ने उनका सीजन खत्म कर दिया।

चेन्नई के चार खिलाड़ी अब तक हो चुके हैं बाहर

मौजूदा सीजन में खिलाड़ियों की चोट ने CSK की प्लानिंग बिगाड़ दी है। रामाकृष्णा घोष इस सीजन में बाहर होने वाले चेन्नई के चौथे खिलाड़ी और तीसरे तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले नाथन एलिस, आयुष म्हात्रे और खलील अहमद भी चोट के कारण टूर्नामेंट से हट चुके हैं। लगातार गेंदबाजों के बाहर होने से कप्तान ऋतुराज गायकवाड के पास गेंदबाजी विकल्प कम होते जा रहे हैं।

अगला मुकाबला 5 मई को दिल्ली से

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। टीम ने अब तक खेले 9 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है, जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे। टीम का अगला मुकाबला 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
सैफ-अमृता की शादी में नहीं पहुंचीं सोहा-सबा:स्कूल प्रिंसिपल ने दी खबर, सबा ने बताया 19 की उम्र में रिश्ता टूटने के बाद क्यों सिंगल रहीं

August 7, 2026/
10:02 am

सोहा अली खान और सबा अली खान ने हाल ही में बताया है कि वह भाई सैफ अली खान की...

कर्नाटक में दो हाथियों की लड़ाई में पर्यटक की मौत:महिला हाथियों को नहाते देख रही थी, उनके नीचे दबी; बच्चे सहित दो लोग बाल-बाल बचे

May 18, 2026/
5:01 pm

कर्नाटक के कोडागु जिले स्थित डुबारे एलीफेंट कैंप में दो हाथियों की लड़ाई के दौरान एक महिला पर्यटक की मौत...

एंथ्रोपिक का सबसे एडवांस्ड AI मॉडल दुनियाभर में बंद:अमेरिकी सरकार को साइबर हमले का डर, विदेशी नागरिकों तक पहुंच रोकने का आदेश दिया था

June 13, 2026/
8:00 pm

AI स्टार्टअप कंपनी एंथ्रोपिक ने अपने सबसे एडवांस AI मॉडल्स ‘क्लाउड फेबल 5’ और ‘मिथॉस 5’ को दुनियाभर में बंद...

प्रेग्नेंसी के बावजूद काम में बिजी दीपिका पादुकोण:पुनीत मल्होत्रा के साथ की शूटिंग, डायरेक्टर बोले- कर्ज चुकाऊंगा; 19 अप्रैल को अनाउंस की प्रेग्नेंसी

April 22, 2026/
10:16 am

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। पिछली प्रेग्नेंसी में भी एक्ट्रेस ने काल्कि...

लॉकअप तक क्यों पहुंचा नेटफ्लिक्स?:भारत के सबसे बड़े OTT की सबसे बड़ी बेचैनी, दबाव और बदलते बाजार की कहानी

June 13, 2026/
4:30 am

भारत में नेटफ्लिक्स के पास बड़े सितारे, बड़े बजट और वैश्विक पहचान है। फिर भी वह अमेजन प्राइम, जियोहॉटस्टार और...

शाजापुर में गौरी गार्डन के पीछे झाड़ियों में आग:पुलिस-फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे में बुझाई

April 28, 2026/
7:06 am

शाजापुर जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में गौरी गार्डन के पीछे खेत की मेड़ पर सूखी और बांस की झाड़ियों...

चाय के साथ कुछ एक्स्ट्रा चाहिए? इस ट्रिक से नारियल के गरमा-गरम क्रिस्पी पकौड़े; हर कोई बोलेगा वाह!

July 17, 2026/
11:42 pm

पकोड़ा रेसिपी: बारिश का मौसम आते ही अक्सर कुछ न कुछ चटपटा खाने के लिए मन मचल जाता है। ऐसे...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

CSK All-Rounder Ramkrishna Ghosh Out of IPL 2026 Due to Injury

CSK All-Rounder Ramkrishna Ghosh Out of IPL 2026 Due to Injury

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें जारी हैं। टीम के बॉलिंग ऑलराउंडर रामाकृष्णा घोष चोट के कारण मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं। घोष ने शनिवार (2 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL डेब्यू किया था और शानदार प्रदर्शन किया था।

चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक बयान के मुताबिक, घोष के दाहिने पैर में फ्रैक्चर है। यह चोट शनिवार को चेन्नई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी। फिलहाल फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट के नाम की घोषणा नहीं की है।

डेब्यू मैच में सूर्या का विकेट लिया और शानदार कैच पकड़ा

महाराष्ट्र के मीडियम पेसर रामाकृष्णा घोष के लिए शनिवार का दिन सपने जैसा शुरू हुआ था। उन्होंने मैच की आठवीं गेंद पर पॉइंट बाउंड्री पर डाइविंग कैच लेकर मुंबई के ओपनर विल जैक्स को पवेलियन भेजा। इसके बाद गेंदबाजी में अपनी शॉर्ट पिच गेंद से दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आउट किया। घोष ने 133 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सभी को प्रभावित किया था।

2025 की नीलामी में 30 लाख में खरीदा था

घोष को CSK ने IPL 2025 की मेगा नीलामी में उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन टीम ने भरोसा जताते हुए इस साल रिटेन किया। शनिवार को उन्हें पहली बार पीली जर्सी में मैदान पर उतरने का मौका मिला, लेकिन चोट ने उनका सीजन खत्म कर दिया।

चेन्नई के चार खिलाड़ी अब तक हो चुके हैं बाहर

मौजूदा सीजन में खिलाड़ियों की चोट ने CSK की प्लानिंग बिगाड़ दी है। रामाकृष्णा घोष इस सीजन में बाहर होने वाले चेन्नई के चौथे खिलाड़ी और तीसरे तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले नाथन एलिस, आयुष म्हात्रे और खलील अहमद भी चोट के कारण टूर्नामेंट से हट चुके हैं। लगातार गेंदबाजों के बाहर होने से कप्तान ऋतुराज गायकवाड के पास गेंदबाजी विकल्प कम होते जा रहे हैं।

अगला मुकाबला 5 मई को दिल्ली से

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। टीम ने अब तक खेले 9 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है, जबकि 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए CSK को अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे। टीम का अगला मुकाबला 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होगा।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket