Friday, 06 Nov 2026 | 07:16 PM

Trending :

फेक वीडियो फैलाने वालों पर भड़के राहुल रॉय:कहा- सड़कों पर रहने वाला लावारिस नहीं, मेरे पास घर-गाड़ी है, पैसे मांगने वालों पर भरोसा न करें

वायरल वीडियो से सुर्खियों में आए राहुल रॉय को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक्टर वीडियो पर सफाई दे चुके हैं, इसके बावजूद कई लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। अब कुछ लोगों ने एक्टर की आर्थिक मदद करने के नाम पर कुछ फेक वीडियो बनाने भी शुरू कर दिए हैं। ये देख एक्टर भड़क गए। उन्होंने हेटर्स और ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए फिर एक बेबाक बयान दिया है। फेक वीडियोज सामने आने पर राहुल रॉय ने भड़कते हुए ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है- आप सभी का धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर अपना प्यार और समर्थन बरसाया। यह मैसेज मेरे सभी हेटर्स, ट्रोलर्स और फेक वीडियो बनाने वालों के लिए है। मैं सुरक्षित हूं और मेरी अच्छी तरह देखभाल मेरी बहन प्रियंका और जीजा रोमीर सेन कर रहे हैं। मैं अपनी बहन के घर मड में रहता हूं। हमारा बहुत प्यारा घर है, और वह मुझसे बहुत प्यार करती हैं, जिससे मैं खुद को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत भाई मानता हूं। आगे एक्टर ने लिखा, ‘मेरा जुड़वां भाई कनाडा में रहता है रोहिन रॉय। दुर्भाग्यवश, उनके काम के दबाव के कारण मैं उनसे लगभग 9 साल से नहीं मिल पाया हूं। मेरे पास कपड़े हैं, जूते हैं, खाना है, गाड़ी है, मैं कोई सड़क पर छोड़ा हुआ लावारिस व्यक्ति नहीं हूं। जिस तरह के फेक वीडियो सामने आ रहे हैं, वे बिल्कुल सच नहीं हैं। मेरी बहन और जीजा ने मुझे हर चीज मुहैया कराई है। कृपया उनकी शांति भंग न करें, क्योंकि वही मेरे लिए सबसे अहम हैं।’ आगे राहुल रॉय ने लिखा है, ‘मेरी समस्या बस इतनी है कि मुझे सादगी से रहना और आसान कपड़े पहनना पसंद है, यह मेरी व्यक्तिगत पसंद है। मैं बॉडीगार्ड नहीं रखता, यह भी मेरी अपनी पसंद है। अगर मैं कभी ऑटो से सफर करता हूं, तो वह आसान और तेज होता है, यह भी मेरा फैसला है। मैंने जो रील्स बनाए, वे सादगी से बनाए थे, किसी चालाकी से नहीं। वह मेरा काम था, कोई आर्थिक मदद नहीं। मैं हमेशा मानता हूं कि काम, काम होता है, यह मेरी सोच है, मेरे फैसले मेरी पसंद हैं।’ मैंने लंबे समय तक अच्छे काम का इंतजार किया- राहुल रॉय आखिर में राहुल रॉय ने लिखा, ‘मैंने लंबे समय तक अच्छे काम का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आया। मैं यूं ही बैठकर अपना समय बर्बाद नहीं कर सकता। और हां, मुझे अपने निजी कोर्ट केसों का भी ध्यान रखना पड़ता है। अगर कोई मेरे नाम पर वीडियो बनाकर यह दावा करता है कि वे मेरी मदद कर रहे हैं या मेरे लिए पैसे मांग रहे हैं, तो कृपया उन पर विश्वास न करें। हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से ही जांच करें। मेरे, मेरी बहन, और जीजाजी के अलावा किसी पर भरोसा न करें। और और अब तक मैंने किसी भी न्यूज चैनल, मैगजीन, पॉडकास्ट या यूट्यूबर को कोई इंटरव्यू नहीं दिया है। पॉजिटिव रहें। अगर मुझे कोई अच्छी फिल्म मिलती है, तो आप मुझे फिर फिल्मों में देखेंगे। तब तक मेरे द्वारा किए जा रहे काम में मुझे देखते रहें। मैं जिंदा हूं। राहुल रॉय।’ एक वीडियो से चर्चा में आए राहुल रॉय राहुल रॉय का एक इन्फ्लूएंसर के साथ वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद कई लोग एक्टर को जमकर ट्रोल करने लगे। ट्रोलिंग के बीच राहुल रॉय ने सफाई में पोस्ट जारी कर कहा कि उन्हें बिल भरने होते हैं और लीगल मैटर्स की देखरेख करनी पड़ती है, जिसके लिए वो हर तरह का काम कर कमाई कर रहे हैं। एक्टर ने ये भी कहा कि अगर कोई वाकई चिंतित है, तो उन्हें अच्छा काम दिलवा दे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Swiggy & Zomato Platform Fee Hike

March 24, 2026/
8:10 pm

नई दिल्ली1 घंटे पहले कॉपी लिंक ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के बाद अब स्विगी से भी खाना मंगाना महंगा...

Bangladesh Vs Pakistan 1st Test Day 2 Live (AFP)

May 9, 2026/
11:56 am

आखरी अपडेट:09 मई, 2026, 11:56 IST भवानीपुर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी को हराने वाले ‘विशाल हत्यारे’ सुवेंदु...

कॉप की भूमिका में सैफ अली:भक्षक' के बाद अब 'कर्तव्य' की बारी; निर्देशक ने बताया क्यों सैफ थे पहली पसंद

May 14, 2026/
3:38 pm

‘भक्षक’ के बाद निर्देशक पुलकित अब नेटफ्लिक्स फिल्म ‘कर्तव्य’ लेकर आ रहे हैं, जिसमें सैफ अली खान कॉप बने हैं।...

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी:अगले 6 दिन बरसेंगे बादल, आज 5 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी, गर्मी से मिलेगी राहत

March 12, 2026/
5:05 am

हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर आज ताजा हिमपात हो रहा है। अटल टनल रोहतांग...

बीएमसी मेयर पद के लिए दिखेंगे नए राजनीतिक समीकरण? डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपना रुख साफ कर दिया

January 19, 2026/
8:53 pm

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव के आगामी नतीजों के बाद नए राजनीतिक समीकरण की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

फेक वीडियो फैलाने वालों पर भड़के राहुल रॉय:कहा- सड़कों पर रहने वाला लावारिस नहीं, मेरे पास घर-गाड़ी है, पैसे मांगने वालों पर भरोसा न करें

फेक वीडियो फैलाने वालों पर भड़के राहुल रॉय:कहा- सड़कों पर रहने वाला लावारिस नहीं, मेरे पास घर-गाड़ी है, पैसे मांगने वालों पर भरोसा न करें

वायरल वीडियो से सुर्खियों में आए राहुल रॉय को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक्टर वीडियो पर सफाई दे चुके हैं, इसके बावजूद कई लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। अब कुछ लोगों ने एक्टर की आर्थिक मदद करने के नाम पर कुछ फेक वीडियो बनाने भी शुरू कर दिए हैं। ये देख एक्टर भड़क गए। उन्होंने हेटर्स और ट्रोलर्स को फटकार लगाते हुए फिर एक बेबाक बयान दिया है। फेक वीडियोज सामने आने पर राहुल रॉय ने भड़कते हुए ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है- आप सभी का धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर अपना प्यार और समर्थन बरसाया। यह मैसेज मेरे सभी हेटर्स, ट्रोलर्स और फेक वीडियो बनाने वालों के लिए है। मैं सुरक्षित हूं और मेरी अच्छी तरह देखभाल मेरी बहन प्रियंका और जीजा रोमीर सेन कर रहे हैं। मैं अपनी बहन के घर मड में रहता हूं। हमारा बहुत प्यारा घर है, और वह मुझसे बहुत प्यार करती हैं, जिससे मैं खुद को दुनिया का सबसे खुशकिस्मत भाई मानता हूं। आगे एक्टर ने लिखा, ‘मेरा जुड़वां भाई कनाडा में रहता है रोहिन रॉय। दुर्भाग्यवश, उनके काम के दबाव के कारण मैं उनसे लगभग 9 साल से नहीं मिल पाया हूं। मेरे पास कपड़े हैं, जूते हैं, खाना है, गाड़ी है, मैं कोई सड़क पर छोड़ा हुआ लावारिस व्यक्ति नहीं हूं। जिस तरह के फेक वीडियो सामने आ रहे हैं, वे बिल्कुल सच नहीं हैं। मेरी बहन और जीजा ने मुझे हर चीज मुहैया कराई है। कृपया उनकी शांति भंग न करें, क्योंकि वही मेरे लिए सबसे अहम हैं।’ आगे राहुल रॉय ने लिखा है, ‘मेरी समस्या बस इतनी है कि मुझे सादगी से रहना और आसान कपड़े पहनना पसंद है, यह मेरी व्यक्तिगत पसंद है। मैं बॉडीगार्ड नहीं रखता, यह भी मेरी अपनी पसंद है। अगर मैं कभी ऑटो से सफर करता हूं, तो वह आसान और तेज होता है, यह भी मेरा फैसला है। मैंने जो रील्स बनाए, वे सादगी से बनाए थे, किसी चालाकी से नहीं। वह मेरा काम था, कोई आर्थिक मदद नहीं। मैं हमेशा मानता हूं कि काम, काम होता है, यह मेरी सोच है, मेरे फैसले मेरी पसंद हैं।’ मैंने लंबे समय तक अच्छे काम का इंतजार किया- राहुल रॉय आखिर में राहुल रॉय ने लिखा, ‘मैंने लंबे समय तक अच्छे काम का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं आया। मैं यूं ही बैठकर अपना समय बर्बाद नहीं कर सकता। और हां, मुझे अपने निजी कोर्ट केसों का भी ध्यान रखना पड़ता है। अगर कोई मेरे नाम पर वीडियो बनाकर यह दावा करता है कि वे मेरी मदद कर रहे हैं या मेरे लिए पैसे मांग रहे हैं, तो कृपया उन पर विश्वास न करें। हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से ही जांच करें। मेरे, मेरी बहन, और जीजाजी के अलावा किसी पर भरोसा न करें। और और अब तक मैंने किसी भी न्यूज चैनल, मैगजीन, पॉडकास्ट या यूट्यूबर को कोई इंटरव्यू नहीं दिया है। पॉजिटिव रहें। अगर मुझे कोई अच्छी फिल्म मिलती है, तो आप मुझे फिर फिल्मों में देखेंगे। तब तक मेरे द्वारा किए जा रहे काम में मुझे देखते रहें। मैं जिंदा हूं। राहुल रॉय।’ एक वीडियो से चर्चा में आए राहुल रॉय राहुल रॉय का एक इन्फ्लूएंसर के साथ वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद कई लोग एक्टर को जमकर ट्रोल करने लगे। ट्रोलिंग के बीच राहुल रॉय ने सफाई में पोस्ट जारी कर कहा कि उन्हें बिल भरने होते हैं और लीगल मैटर्स की देखरेख करनी पड़ती है, जिसके लिए वो हर तरह का काम कर कमाई कर रहे हैं। एक्टर ने ये भी कहा कि अगर कोई वाकई चिंतित है, तो उन्हें अच्छा काम दिलवा दे।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket