Monday, 21 Sep 2026 | 02:18 PM

Trending :

National Film Awards 2026 | Ekta Nagar Kevadiya Ceremony & Updates सेंसर बोर्ड की नई गाइडलाइन:सलमान की फिल्म पर पड़ेगा असर; हिंसा, ड्रग्स और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट पर सख्ती, जानिए क्या बदलाव हुए रोहतक फिल्म फेस्टिवल में एक्टर रणदीप हुड्डा का देसी अंदाज:युवाओं से बोले- कलेजा पाटैन नै हो रहा; किमै न किमै जरूर होवेगा सलमान खान ने पैपराजी-ट्रोलर्स को लगाई फटकार:वरुण धवन, नेहा धूपिया ने किया सपोर्ट, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात बोलीं- सलमान पाखंडी हैं, मेरी मजाक उड़ाया सलमान खान ने पैपराजी-ट्रोलर्स को लगाई फटकार:वरुण धवन, नेहा धूपिया ने किया सपोर्ट, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट सोफिया हयात बोलीं- सलमान पाखंडी हैं, मेरी मजाक उड़ाया India-US War Exercise Live Firing Drill
EXCLUSIVE

Rohit Sharma Fifty with Six, Pant Drops Catch; Mumbai Indians Win IPL 2026

मुंबई48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के 47वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले मुंबई ने IPL में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया, जबकि लखनऊ ने पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

पांच मैचों बाद वापसी कर रहे रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी देखने को मिली। इस मैच में उन्होंने 7 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। उन्होंने एम सिद्धार्थ की बॉल पर सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की। वहीं लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को शून्य के स्कोर पर जीवनदान मिला। विकेटकीपर रायन रिकेल्टन से उनका कैच ड्रॉप हुआ।

मैच के टॉप-4 रिकॉर्ड्स…

1. मुंबई ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया

लखनऊ के खिलाफ मुंबई ने 229 रन का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। यह IPL में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले इसी सीजन में टीम ने कोलकाता के खिलाफ 221 रन का टारगेट हासिल किया था।

2. लखनऊ ने बेस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया

लखनऊ ने मुंबई के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट खोकर 90 रन बनाए। यह IPL में उनका बेस्ट पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले 2023 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए थे।

3. पूरन ने 5वीं बार 20 से कम बॉल पर फिफ्टी लगाई

निकोलस पूरन ने वानखेड़े स्टेडियम में 16 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। यह IPL में 5वीं बार है, जब उन्होंने 20 से कम बॉल पर फिफ्टी लगाई है। इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा टॉप पर हैं, जिन्होंने 6 बार यह कारनामा किया है।

4. रोहित-रिकेल्टन की मुंबई के लिए तीसरी सेंचुरी पार्टनरशिप

लखनऊ के खिलाफ रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। यह IPL में दोनों के बीच तीसरी शतकीय साझेदारी है, जो इस मामले में सबसे सफल जोड़ी है। यह मुंबई की किसी भी विकेट के लिए पांचवी सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

यहां से मैच के टॉप-9 मोमेंट्स…

1. हार्दिक की जगह सूर्या टॉस के लिए आए

लखनऊ के खिलाफ मुंबई की टीम में बड़ा बदलाव दिखा। कप्तान हार्दिक पंड्या ये मैच नहीं खेले, उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए आए। टीम में दो बदलाव भी हुए। कॉर्बिन बॉश और रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई। ट्रेट बोल्ट को प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया।

सूर्या रेगुलर कप्तान हार्दिक पंड्या की जगह टॉस करने आए। पंड्या बीमार थे।

2. ऋषभ पंत शून्य पर आउट होने से बचे

लखनऊ की पारी 9वें ओवर में ऋषभ पंत आउट होने से बाल-बाल बच गए। कॉर्बिन बॉश ने ओवर की तीसरी गेंद बैक-ऑफ-लेंथ डाली। पंत ने शॉट खेला, गेंद उनके बल्ले का निचला किनारा लेकर विकेटकीपर रिकेल्टन के पास गई। क्लीन कैच को लेकर संदेह था, इसलिए अंपायर रिव्यू लिया गया। रिप्ले में साफ दिखा की बल्ले का किनारा लगा, लेकिन रिकेल्टन के दस्तानों में जाने से पहले गेंद जमीन पर गिर गई थी।

रिकेल्टन ने लखनऊ की पारी के 9वें ओवर में पंत का कैच ड्रॉप किया।

3. अक्षत रघुवंशी ने छक्के से IPL में खाता खोला

लखनऊ के बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी ने अपने आइपीएल करियर की धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने डेब्यू मैच में अपनी पहली ही गेंद र छक्का लगा दिया। पारी के 11वें ओवर में विल जैक्स की पांचवी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से 89 मीटर का सिक्स लगाया।

डेब्यू मैच खेल रहे अक्षत रघुवंशी ने पहली बॉल पर नो-लुक शॉट खेला।

4. रघु शर्मा ने IPL में पहला विकेट लिया

मुंबई के गेंदबाज रघु शर्मा के लिए लखनऊ के खिलाफ IPL का अपना पहला विकेट लिया। 13वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने फ्लाइट कराया। बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी क्रीज ने बाहर निकलकर डिफेंशिव शॉट खेला, लेकिन गेंद बैट और पैड से लगकर सीधे रघु के हाथों में चली गई। इसके बाद उन्होंने अपनी जेब से एक कागज का टुकड़ा निकालकर सबको दिखाया।

रघु शर्मा ने पहला विकेट लेने के बाद अपनी जेब से पर्ची निकाली।

5. बुमराह ने विकेट लिया, लेकिन गेंद नो-बॉल निकली

लखनऊ की पारी का 14वां ओवर काफी इवेंटफुल रहा। जसप्रीत बुमराह ने ओवर की तीसरी गेंद पर गुड लेंथ डाली। हिम्मत सिंह ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। मुंबई विकेट का जश्न मना रही थी कि नो बॉल का सायरन बजा। रिप्ले में दिखा कि बुमराह का पैर क्रीज से बाहर निकल गया था।

बुमराह ने हिम्मत सिंह को कैच आउट कराया, लेकिन अंपायर ने गेंद नो-बॉल करार दी।

6. रोहित ने लगातार 4 बार गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा

मुंबई के पावरप्ले का आखिरी ओवर लखनऊ के लिए काफी महंगा साबित हुआ। इस ओवर में रोहित शर्मा ने गेंदबाज आवेश खान की गेंद पर लगातार 2 चौके और फिर 2 छक्के जड़े। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। इसके बाद चौथी गेंद को डीप मिडविकेट पर छक्के के लिए भेज दिया। अगली गेंद आवेश ने फुल टॉस डाली, जिसे रोहित ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से सिक्स लगा दिया। इस ओवर में 21 रन बने।

रोहित ने आवेश के ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए।

7. रोहित ने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की

रोहित ने लखनऊ के खिलाफ 9वें ओवर में धमाकेदार अंदाज में फिफ्टी पूरी की। मणिमरण सिद्धार्थ के ओवर की पहली ही गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही रोहित ने 27 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके बाद रोहित ने बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया।

फिफ्टी सेलिब्रेट करते रोहित शर्मा।

फिफ्टी सेलिब्रेट करते रोहित शर्मा।

8. नमन धीर का शून्य पर कैच छूटा

पारी के 16वें ओवर में जोश इंग्लिश ने नमन धीर का कैच छोड़ दिया। गेंदबाज मणिमरण सिद्धार्थ की पांचवी गेंद पर नमन ने ऑफ-साइड की ओर तेज शॉट खेला। कवर पर खड़े जोश इंग्लिश ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर गेंद लपकने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई। नमन ने इस समय खाता भी नहीं खोला था।

जोश इंग्लिश ने नमन धीर का कैच छोड़ा।

जोश इंग्लिश ने नमन धीर का कैच छोड़ा।

9. विल जैक्स ने छक्का लगाकर मुंबई को जिताया

19वें ओवर की चौथी गेंद पर विल जैक्स ने छक्का जड़कर मुंबई को जीत दिलाई। आवेश खान की फुल लेंथ गेंद को उन्होंने लॉन्ग-ऑफ बाउंड्री के ऊपर से छक्का लगा दिया। विनिंग शॉट के बाद उन्होंने जीत का जश्न मनाया। इसके साथ ही मुंबई ने इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की।

विनिंग शॉट लगाने के बाद जीत सेलिब्रेट करते विल जैक्स।

—————————————————–

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

IPL में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज; लखनऊ को 6 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया है। टीम ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
अमेरिका में ट्रम्प टैरिफ का सबसे बड़ा रिफंड शुरू:ब्याज समेत 90 दिन में पैसा वापस मिलेगा, ₹13.8 लाख करोड़ लौटाने हैं

April 20, 2026/
4:38 pm

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में लगाए गए टैरिफ को अवैध ठहराने के बाद रिफंड की प्रक्रिया शुरू...

राम गोपाल वर्मा बोले- दाऊद को क्रेडिट क्यों न दें:अंडरवर्ल्ड डॉन की वजह से ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ बनाई, आज भी कमा रहा हूं

April 11, 2026/
7:04 pm

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर ऐसा बयान दिया,...

जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से आमिर खान मिले:दोनों ने बातचीत भी की, मुलाकात के बाद महाभारत प्रोजेक्ट चर्चा में आया

September 18, 2026/
3:43 pm

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान हाल ही में जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी सतीशाचार्य महाराज से मिले। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच...

authorimg

February 22, 2026/
5:56 pm

होमताजा खबरDelhi कौन है बांग्लादेशी हैंडलर शब्बीर शाह, जो हाफिज सईद और लखवी के संपर्क में था? Last Updated:February 22,...

बंगाल SIR- 60 लाख में 47 लाख आपत्तियां निपटीं:SC बोला- 7 अप्रैल तक सबका निपटारा होगा; ट्रिब्यूनल गलत तरीके से जोड़े-हटाए नामों को सुधारेंगे

April 1, 2026/
2:28 pm

पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वोटर लिस्ट से नाम...

Shagun Sharma in Khatron Ke Khiladi 15 | Height Fear

May 18, 2026/
5:30 am

16 मिनट पहलेलेखक: आशीष तिवारी कॉपी लिंक टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा अब रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में नजर...

भक्ति के अंधेरे चेहरे पर सिहरनभरी कहानी:‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ का ट्रेलर रिलीज; 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक

February 26, 2026/
7:01 pm

फिल्म ‘चरक: फेयर ऑफ फेथ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अंधविश्वास, तांत्रिक अनुष्ठानों और लोक आस्था की...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Rohit Sharma Fifty with Six, Pant Drops Catch; Mumbai Indians Win IPL 2026

Rohit Sharma Fifty with Six, Pant Drops Catch; Mumbai Indians Win IPL 2026

मुंबई48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुंबई इंडियंस ने IPL 2026 के 47वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले मुंबई ने IPL में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया, जबकि लखनऊ ने पावरप्ले में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया।

पांच मैचों बाद वापसी कर रहे रोहित शर्मा की विस्फोटक पारी देखने को मिली। इस मैच में उन्होंने 7 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। उन्होंने एम सिद्धार्थ की बॉल पर सिक्स लगाकर फिफ्टी पूरी की। वहीं लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को शून्य के स्कोर पर जीवनदान मिला। विकेटकीपर रायन रिकेल्टन से उनका कैच ड्रॉप हुआ।

मैच के टॉप-4 रिकॉर्ड्स…

1. मुंबई ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया

लखनऊ के खिलाफ मुंबई ने 229 रन का टारगेट 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। यह IPL में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले इसी सीजन में टीम ने कोलकाता के खिलाफ 221 रन का टारगेट हासिल किया था।

2. लखनऊ ने बेस्ट पावरप्ले स्कोर बनाया

लखनऊ ने मुंबई के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट खोकर 90 रन बनाए। यह IPL में उनका बेस्ट पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले 2023 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक विकेट के नुकसान पर 80 रन बनाए थे।

3. पूरन ने 5वीं बार 20 से कम बॉल पर फिफ्टी लगाई

निकोलस पूरन ने वानखेड़े स्टेडियम में 16 गेंद पर फिफ्टी पूरी की। यह IPL में 5वीं बार है, जब उन्होंने 20 से कम बॉल पर फिफ्टी लगाई है। इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा टॉप पर हैं, जिन्होंने 6 बार यह कारनामा किया है।

4. रोहित-रिकेल्टन की मुंबई के लिए तीसरी सेंचुरी पार्टनरशिप

लखनऊ के खिलाफ रोहित शर्मा और रायन रिकेल्टन पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। यह IPL में दोनों के बीच तीसरी शतकीय साझेदारी है, जो इस मामले में सबसे सफल जोड़ी है। यह मुंबई की किसी भी विकेट के लिए पांचवी सबसे बड़ी साझेदारी भी है।

यहां से मैच के टॉप-9 मोमेंट्स…

1. हार्दिक की जगह सूर्या टॉस के लिए आए

लखनऊ के खिलाफ मुंबई की टीम में बड़ा बदलाव दिखा। कप्तान हार्दिक पंड्या ये मैच नहीं खेले, उनकी जगह सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए आए। टीम में दो बदलाव भी हुए। कॉर्बिन बॉश और रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई। ट्रेट बोल्ट को प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया।

सूर्या रेगुलर कप्तान हार्दिक पंड्या की जगह टॉस करने आए। पंड्या बीमार थे।

सूर्या रेगुलर कप्तान हार्दिक पंड्या की जगह टॉस करने आए। पंड्या बीमार थे।

2. ऋषभ पंत शून्य पर आउट होने से बचे

लखनऊ की पारी 9वें ओवर में ऋषभ पंत आउट होने से बाल-बाल बच गए। कॉर्बिन बॉश ने ओवर की तीसरी गेंद बैक-ऑफ-लेंथ डाली। पंत ने शॉट खेला, गेंद उनके बल्ले का निचला किनारा लेकर विकेटकीपर रिकेल्टन के पास गई। क्लीन कैच को लेकर संदेह था, इसलिए अंपायर रिव्यू लिया गया। रिप्ले में साफ दिखा की बल्ले का किनारा लगा, लेकिन रिकेल्टन के दस्तानों में जाने से पहले गेंद जमीन पर गिर गई थी।

रिकेल्टन ने लखनऊ की पारी के 9वें ओवर में पंत का कैच ड्रॉप किया।

रिकेल्टन ने लखनऊ की पारी के 9वें ओवर में पंत का कैच ड्रॉप किया।

3. अक्षत रघुवंशी ने छक्के से IPL में खाता खोला

लखनऊ के बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी ने अपने आइपीएल करियर की धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने डेब्यू मैच में अपनी पहली ही गेंद र छक्का लगा दिया। पारी के 11वें ओवर में विल जैक्स की पांचवी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से 89 मीटर का सिक्स लगाया।

डेब्यू मैच खेल रहे अक्षत रघुवंशी ने पहली बॉल पर नो-लुक शॉट खेला।

डेब्यू मैच खेल रहे अक्षत रघुवंशी ने पहली बॉल पर नो-लुक शॉट खेला।

4. रघु शर्मा ने IPL में पहला विकेट लिया

मुंबई के गेंदबाज रघु शर्मा के लिए लखनऊ के खिलाफ IPL का अपना पहला विकेट लिया। 13वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने फ्लाइट कराया। बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी क्रीज ने बाहर निकलकर डिफेंशिव शॉट खेला, लेकिन गेंद बैट और पैड से लगकर सीधे रघु के हाथों में चली गई। इसके बाद उन्होंने अपनी जेब से एक कागज का टुकड़ा निकालकर सबको दिखाया।

रघु शर्मा ने पहला विकेट लेने के बाद अपनी जेब से पर्ची निकाली।

रघु शर्मा ने पहला विकेट लेने के बाद अपनी जेब से पर्ची निकाली।

5. बुमराह ने विकेट लिया, लेकिन गेंद नो-बॉल निकली

लखनऊ की पारी का 14वां ओवर काफी इवेंटफुल रहा। जसप्रीत बुमराह ने ओवर की तीसरी गेंद पर गुड लेंथ डाली। हिम्मत सिंह ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। मुंबई विकेट का जश्न मना रही थी कि नो बॉल का सायरन बजा। रिप्ले में दिखा कि बुमराह का पैर क्रीज से बाहर निकल गया था।

बुमराह ने हिम्मत सिंह को कैच आउट कराया, लेकिन अंपायर ने गेंद नो-बॉल करार दी।

बुमराह ने हिम्मत सिंह को कैच आउट कराया, लेकिन अंपायर ने गेंद नो-बॉल करार दी।

6. रोहित ने लगातार 4 बार गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा

मुंबई के पावरप्ले का आखिरी ओवर लखनऊ के लिए काफी महंगा साबित हुआ। इस ओवर में रोहित शर्मा ने गेंदबाज आवेश खान की गेंद पर लगातार 2 चौके और फिर 2 छक्के जड़े। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर रोहित ने चौका लगाया। इसके बाद चौथी गेंद को डीप मिडविकेट पर छक्के के लिए भेज दिया। अगली गेंद आवेश ने फुल टॉस डाली, जिसे रोहित ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से सिक्स लगा दिया। इस ओवर में 21 रन बने।

रोहित ने आवेश के ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए।

रोहित ने आवेश के ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाए।

7. रोहित ने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की

रोहित ने लखनऊ के खिलाफ 9वें ओवर में धमाकेदार अंदाज में फिफ्टी पूरी की। मणिमरण सिद्धार्थ के ओवर की पहली ही गेंद पर पुल शॉट खेलते हुए लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का जड़ दिया। इसके साथ ही रोहित ने 27 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। इसके बाद रोहित ने बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन किया।

फिफ्टी सेलिब्रेट करते रोहित शर्मा।

फिफ्टी सेलिब्रेट करते रोहित शर्मा।

8. नमन धीर का शून्य पर कैच छूटा

पारी के 16वें ओवर में जोश इंग्लिश ने नमन धीर का कैच छोड़ दिया। गेंदबाज मणिमरण सिद्धार्थ की पांचवी गेंद पर नमन ने ऑफ-साइड की ओर तेज शॉट खेला। कवर पर खड़े जोश इंग्लिश ने अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर गेंद लपकने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से छिटक गई। नमन ने इस समय खाता भी नहीं खोला था।

जोश इंग्लिश ने नमन धीर का कैच छोड़ा।

जोश इंग्लिश ने नमन धीर का कैच छोड़ा।

9. विल जैक्स ने छक्का लगाकर मुंबई को जिताया

19वें ओवर की चौथी गेंद पर विल जैक्स ने छक्का जड़कर मुंबई को जीत दिलाई। आवेश खान की फुल लेंथ गेंद को उन्होंने लॉन्ग-ऑफ बाउंड्री के ऊपर से छक्का लगा दिया। विनिंग शॉट के बाद उन्होंने जीत का जश्न मनाया। इसके साथ ही मुंबई ने इस सीजन की तीसरी जीत दर्ज की।

विनिंग शॉट लगाने के बाद जीत सेलिब्रेट करते विल जैक्स।

विनिंग शॉट लगाने के बाद जीत सेलिब्रेट करते विल जैक्स।

—————————————————–

IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

IPL में मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज; लखनऊ को 6 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया है। टीम ने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स पर 6 विकेट की जीत दर्ज की। टीम ने मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत का स्वाद चखा है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जॉब - शिक्षा

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket