Wednesday, 07 Oct 2026 | 03:12 AM

Trending :

EXCLUSIVE

Delhi Judge Suicide Mystery; Aman Sharma Wife

दिल्ली में सुसाइड करने वाले जज अमन कुमार शर्मा (30) पत्नी से इतने परेशान थे कि उसके सामने ही फंदे पर लटकने बाथरूम में चले गए। पत्नी ने भी उनको रोका नहीं, बल्कि अपनी IAS बहन को फोन कर घर बुलाया। फिर दोनों बच्चों को लेकर कार से रवाना हो गई। इस दौरान अम

.

अलवर में रहता है परिवार

अमन कुमार मूल रूप से खैरथल-तिजारा के मुंडाना के रहने वाले थे। वर्तमान में उनके घर वाले अलवर शहर के हसन खां मेवात नगर में रहते हैं। अमन की पोस्टिंग दिल्ली के कोर्ट में थी। अमन की पत्नी भी जज हैं। अमन कुमार दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में पत्नी के साथ रहते थे। उनके दो बच्चे हैं।

2 मई को दिल्ली में हुई घटना

एडवोकेट प्रेम कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया- 2 मई को बहू घर से बच्चों को लेकर जाने लगी तो पूछा कि अमन कहां है? बहू ने जवाब दिया कि मुझे पता नहीं है। फिर से पूछा तब भी यही जवाब दिया। वह घर के बाहर निकल गई। बाहर उसकी IAS बहन कार लेकर खड़ी थी। दोनों कार से रवाना हो गईं।

बहू ने खुद का मोबाइल भी बंद कर लिया था। इसके बाद कहां गई, कुछ नहीं बताया। इस कारण मुझे चिंता हुई। तुरंत घर के अंदर की तरफ गया। अमन को अवाज लगाई। लेकिन घर में सन्नाटा था। फिर अमन के मोबाइल पर घंटी दी। अमन का फोन बाथरूम में बजा। वापस अमन को कई बार आवाज दी। लेकिन अमन नहीं बोला। आखिर में नौकर को बुलाया गया। नौकर ने बाथरूम के ऊपर लगा कांच तोड़ा। अंदर देखा तो अमन फंदे पर लटका मिला।

पिता सदमे में आ गए। बेटे की मौत के दो दिन बाद पिता प्रेम कुमार ने यह पूरी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी का मोबाइल भी जब्त किया है। इसकी जांच की जा रही है। अमन के माता-पिता को भी पुलिस ने दिल्ली बुलाया है। उनसे भी जानकारी ली गई है। ताकि आगे कार्रवाई की जा सके। पुलिस अमन की पत्नी को जल्दी गिरफ्तार कर सकती है।

3 मई को अलवर में अमन कुमार शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया था।

न पति को बचाया न अंतिम संस्कार में आई

पिता प्रेम कुमार ने बताया- अमन की मौत का पता चलने पर भी उसकी पत्नी अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची। अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गई। अलवर में अमन को मैंने अग्नि दी। अमन बहुत होनहार थे। पहले ही प्रयास में दिल्ली में जज बन गए थे। ट्रेनिंग के दौरान उनकी हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली लड़की से मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। अब अचानक झगड़ा हुआ था।

बहन पर झगड़ा बढ़ाने का आरोप

परिजनों ने अमन कुमार की साली पर गृह क्लेश बढ़ाने के आरोप लगाए हैं। जज की साली जम्मू-कश्मीर कैडर में IAS अफसर हैं। उसकी कार से ही अमन की पत्नी दिल्ली के घर से रवाना हुई थी। इसके बाद पता नहीं चला कहां गई। यह भी पता चला कि अमन की साली का पति आईपीएस है।

पिता को फोन कर कहा था- जिंदगी से परेशान हूं

अमन के चचेरे भाई ने बताया- अमन शर्मा ने 1 मई की रात 10 बजे पिता एडवोकेट प्रेम कुमार शर्मा को फोन कर कहा था कि जिंदगी से परेशान हो चुका हूं। आप एक बार दिल्ली आ जाओ। बेटे के फोन करते ही पिता रात 1 बजे दिल्ली पहुंच गए थे।

अगले दिन 2 मई को सुबह बेटे से बातचीत की। तब अमन की पत्नी ने बात-बात में ससुर प्रेम कुमार से कहा कि आप यहां से चले जाओ, वरना पुलिस बुला लूंगी। खुद के सामने पिता का अपमान अमन को बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने बाथरूम में जाकर सुसाइड कर लिया।

घटना के बाद प्रेम कुमार शर्मा ने दिल्ली पुलिस में पत्नी से प्रताड़ित होकर बेटे के सुसाइड करने की रिपोर्ट दी है।

—-

यह खबर भी पढ़िए…

पत्नी से परेशान जज ने किया सुसाइड:पिता का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाए, IAS साली पर भी परिजन ने लगाए आरोप; लव मैरिज की थी

दिल्ली में सुसाइड करने वाले जज अमन कुमार शर्मा (30) पारिवारिक क्लेश से परेशान थे। सुसाइड से एक दिन पहले उन्होंने अलवर में रह रहे पिता को कॉल कर दिल्ली बुलाया था। इस दौरान जज ने पिता से कहा था कि ‘जिंदगी से परेशान हो गया हूं।’ (पूरी खबर पढ़ें)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
कंक्रीट मिक्सर ट्रक की चपेट में आया मजदूर, मौत:ग्वालियर में हाइवे पर मां-बेटे समेत छह पर चढ़ा ट्रक, मां की गोद में बेटे ने तोड़ा दम

April 29, 2026/
12:02 pm

ग्वालियर में मंगलवार शाम हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक कंक्रीट मिक्सर ट्रक की चपेट में आकर 25...

पहली बार विदिशा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष:कार्यकर्ताओं से बोले—संगठन मजबूत बनाओ, किसानों का एक एक दाना खरीदेगी सरकार

April 7, 2026/
9:58 pm

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने विदिशा का दौरा किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका...

ask search icon

April 1, 2026/
12:38 pm

Last Updated:April 01, 2026, 12:38 IST गर्मी का मौसम मछली पालन के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. तालाब का पानी गर्म...

Amitabh Bachchan & Rekhas Silsila Song Rang Barse

March 4, 2026/
5:00 am

13 घंटे पहले कॉपी लिंक फिल्मों और होली का रिश्ता 94 सालों पुराना है। 1932 में पहली बार फिल्म गुलरू...

ईशान-वैभव के बीच आज फाइनल की जंग:IPL एलिमिनेटर में आज SRH-RR का मैच, वैभव तोड़ सकते हैं क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

May 27, 2026/
3:02 pm

IPL में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा...

Nishikant Dubey Apology | Biju Patnaik Statement Controversy

April 1, 2026/
3:12 pm

नई दिल्ली3 मिनट पहले कॉपी लिंक बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर दिए बयान...

PSL में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस::BCB बोला-सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही पाकिस्तान जाएंगे प्लेयर्स; सुरक्षा कारणों से फैसला

March 20, 2026/
8:27 am

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी अब सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB)...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Delhi Judge Suicide Mystery; Aman Sharma Wife

Delhi Judge Suicide Mystery; Aman Sharma Wife

दिल्ली में सुसाइड करने वाले जज अमन कुमार शर्मा (30) पत्नी से इतने परेशान थे कि उसके सामने ही फंदे पर लटकने बाथरूम में चले गए। पत्नी ने भी उनको रोका नहीं, बल्कि अपनी IAS बहन को फोन कर घर बुलाया। फिर दोनों बच्चों को लेकर कार से रवाना हो गई। इस दौरान अम

.

अलवर में रहता है परिवार

अमन कुमार मूल रूप से खैरथल-तिजारा के मुंडाना के रहने वाले थे। वर्तमान में उनके घर वाले अलवर शहर के हसन खां मेवात नगर में रहते हैं। अमन की पोस्टिंग दिल्ली के कोर्ट में थी। अमन की पत्नी भी जज हैं। अमन कुमार दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में पत्नी के साथ रहते थे। उनके दो बच्चे हैं।

2 मई को दिल्ली में हुई घटना

एडवोकेट प्रेम कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया- 2 मई को बहू घर से बच्चों को लेकर जाने लगी तो पूछा कि अमन कहां है? बहू ने जवाब दिया कि मुझे पता नहीं है। फिर से पूछा तब भी यही जवाब दिया। वह घर के बाहर निकल गई। बाहर उसकी IAS बहन कार लेकर खड़ी थी। दोनों कार से रवाना हो गईं।

बहू ने खुद का मोबाइल भी बंद कर लिया था। इसके बाद कहां गई, कुछ नहीं बताया। इस कारण मुझे चिंता हुई। तुरंत घर के अंदर की तरफ गया। अमन को अवाज लगाई। लेकिन घर में सन्नाटा था। फिर अमन के मोबाइल पर घंटी दी। अमन का फोन बाथरूम में बजा। वापस अमन को कई बार आवाज दी। लेकिन अमन नहीं बोला। आखिर में नौकर को बुलाया गया। नौकर ने बाथरूम के ऊपर लगा कांच तोड़ा। अंदर देखा तो अमन फंदे पर लटका मिला।

पिता सदमे में आ गए। बेटे की मौत के दो दिन बाद पिता प्रेम कुमार ने यह पूरी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी का मोबाइल भी जब्त किया है। इसकी जांच की जा रही है। अमन के माता-पिता को भी पुलिस ने दिल्ली बुलाया है। उनसे भी जानकारी ली गई है। ताकि आगे कार्रवाई की जा सके। पुलिस अमन की पत्नी को जल्दी गिरफ्तार कर सकती है।

3 मई को अलवर में अमन कुमार शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया था।

न पति को बचाया न अंतिम संस्कार में आई

पिता प्रेम कुमार ने बताया- अमन की मौत का पता चलने पर भी उसकी पत्नी अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची। अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गई। अलवर में अमन को मैंने अग्नि दी। अमन बहुत होनहार थे। पहले ही प्रयास में दिल्ली में जज बन गए थे। ट्रेनिंग के दौरान उनकी हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली लड़की से मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। अब अचानक झगड़ा हुआ था।

बहन पर झगड़ा बढ़ाने का आरोप

परिजनों ने अमन कुमार की साली पर गृह क्लेश बढ़ाने के आरोप लगाए हैं। जज की साली जम्मू-कश्मीर कैडर में IAS अफसर हैं। उसकी कार से ही अमन की पत्नी दिल्ली के घर से रवाना हुई थी। इसके बाद पता नहीं चला कहां गई। यह भी पता चला कि अमन की साली का पति आईपीएस है।

पिता को फोन कर कहा था- जिंदगी से परेशान हूं

अमन के चचेरे भाई ने बताया- अमन शर्मा ने 1 मई की रात 10 बजे पिता एडवोकेट प्रेम कुमार शर्मा को फोन कर कहा था कि जिंदगी से परेशान हो चुका हूं। आप एक बार दिल्ली आ जाओ। बेटे के फोन करते ही पिता रात 1 बजे दिल्ली पहुंच गए थे।

अगले दिन 2 मई को सुबह बेटे से बातचीत की। तब अमन की पत्नी ने बात-बात में ससुर प्रेम कुमार से कहा कि आप यहां से चले जाओ, वरना पुलिस बुला लूंगी। खुद के सामने पिता का अपमान अमन को बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने बाथरूम में जाकर सुसाइड कर लिया।

घटना के बाद प्रेम कुमार शर्मा ने दिल्ली पुलिस में पत्नी से प्रताड़ित होकर बेटे के सुसाइड करने की रिपोर्ट दी है।

—-

यह खबर भी पढ़िए…

पत्नी से परेशान जज ने किया सुसाइड:पिता का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाए, IAS साली पर भी परिजन ने लगाए आरोप; लव मैरिज की थी

दिल्ली में सुसाइड करने वाले जज अमन कुमार शर्मा (30) पारिवारिक क्लेश से परेशान थे। सुसाइड से एक दिन पहले उन्होंने अलवर में रह रहे पिता को कॉल कर दिल्ली बुलाया था। इस दौरान जज ने पिता से कहा था कि ‘जिंदगी से परेशान हो गया हूं।’ (पूरी खबर पढ़ें)

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket