Thursday, 29 Oct 2026 | 03:06 AM

Trending :

नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की IIT रोपड़ ने बिना थीसिस वाला PhD प्रोग्राम लॉन्च किया:अब अपना स्टार्टअप मॉडल दिखाकर सीधे ले सकेंगे डिग्री Katrina Kaif Statement on Body Shaming प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत
EXCLUSIVE

tantrik kamruddin baba : Delhi police arrested in peeragarhi case | promising convert 2 lakhs into 3 crores black magic | maulana | कौन है तांत्रिक कमरुद्दीन, जो 2 लाख को 3 करोड़ में देता था बदलने का लालच, कैसे आया दिल्ली पुलिस के रडार पर?

authorimg

नई दिल्ली. दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास बीते रविवार को एक बंद कार के भीतर मिली तीन लाशों की गुत्थी सुलझती नजर आ रही है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है. दिल्ली पुलिस ने एक तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को गिरप्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने इस बाबा को लेकर जो खुलासे किए हैं, वह हैरान करने वाले हैं. यह तांत्रिक इन तीनों को 2 लाख रुपये को 3 करोड़ में बदलने का सपना दिखाया था. लेकिन, इस बीच ऐसा काम कर दिया, जिससे सनसनी फैल गई. पीराढ़ी फ्लाईओवर पर बीते रविवार को 76 साल के रणधीर, 47 साल के शिव नरेश सिंह और 40 साल की लक्ष्मी की लाश एक बंद गाड़ी में मिली थी. जानिए इस राज से दिल्ली पुलिस ने कैसे पर्दा उठाया? इसके साथ ही जानिए कैसे तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा लोगों को झांसा देता था.

दिन रविवार और तारीख 8 फरवरी, दिल्ली पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिलती है, जिसमें कहा गया कि पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर एक गाड़ी खड़ी है और उसमें तीन लोग अनकॉन्शियस हैं. जब दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंचती है तो उसमें तीन डेड बॉडी पड़ी मिलती है. इसमें दो मेल और एक फीमेल का था. बॉडी को अस्पताल पहुंचाया जाता है और उनको शिनाख्त किया जाता है. दिल्ली पुलिस ने जब फैमिली मेंबर्स से बात की तो उन्होंने किसी भी तरह के सरकमस्टेंस नहीं बताया, जिससे कि सुसाइड का कोई एंगल नजर आए. दिल्ली पुलिस की फिर टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन स्टार्ट होती है. जिसमें यह देखा जाता है कि उस दिन तीनों कहां-कहां गए और पूरे दिन का घटनाक्रम क्या रहा?

‘2 लाख रुपये लेकर आओ 3 करोड़ लेकर जाओ’

दिल्ली पुलिस को एक लीड मिलती है, जिससे कि टीम लोनी में एक बाबा के पास पहुंचती है. बाबा से पहले वहां आए लोगों से पूछताछ करने पर पता चलता है कि सपब पैसों को डबल, ट्रिपल करने के लालच के कारण बाबा के पास आते हैं. यह बाबा बताता है कि अगर आप थोड़े पैसे लाएंगे तो धन वर्षा होगी. जिस लेडी की डेड बॉडी कार मिली थी वह करीब तीन-चार महीने से इस बाबा के टच में थी. कई बार बाबा से वह हाल-फिलहाल में बात कर रही थी और आना-जाना हो रहा था.

दिल्ली पुलिस ने कैसे खोजकर निकाला?

महिला जहांगीरपुरी में रहने वाले एक सलीम से चट में आई. जब वह पहली बार इस तांत्रिक के पास गई तो अपने हसबैंड को ठीक करने के लिए. उसके पित को कुछ परेशानी थी. वहां पर उसने उस महिला को एक जादू टाइप दिखाया, जिसमें एक साथ से बहुत सारे पैसे निकाल कर दिखाए. जिससे कि यह महिला लालच में आ गई और उसके बाद फिर यह बोलने लगा कि अगर 2 लाख लेंगे तो उसके करोड़ बना देगा. इसी हिसाब से यह इस दिन भी लोग पैसा लेकर गए थे कि उसका मल्टीप्लाई हो जाएगा.

पीरागढ़ी केस से पहले भी कर चुका है बड़ा-बड़ा खेल

दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया कि कमरुद्दीन ने दो लाख को 3 करोड़ बनाने का लालच दिया और उन्हें जहर मिले लड्डू, शराब और कोल्ड ड्रिंक खिलाए-पिलाए, जिससे वे बेहोश हो गए. फिर वह 2 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया. शुरू में इसे आत्महत्या माना गया था, लेकिन फोरेंसिक और तकनीकी जांच से हत्या का पता चला. कार से जहर के निशान वाली बोतलें, गिलास, मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुए थे.

गाजियाबाद में तांत्रिक का अड्डा

कमरुद्दीन ने तीनों को ‘धनवर्षा’ के नाम पर गाजियाबाद के लोनी में अपने तांत्रिक सेंटर पर बुलाया. वहां से वे कार में सवार हुए, जहां कमरुद्दीन ने जहर मिले लड्डू परोसे और ड्रिंक्स दीं. पीड़ित बेहोश होने के बाद वह पैसे लेकर भाग गया और कार को पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास छोड़ दिया.

कमरुद्दीन की अब ऐसे कुंडली खंगालेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस की जांच ने सीसीटीवी, कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन से बाबा को पकड़ा. पूछताछ में उसने कबूल किया यह उसकी पुरानी आदत थी. कमरुद्दीन एक आदतन अपराधी है और उस पर दो हत्या के मामले पहले से दर्ज हैं, जो इसी तरह के थे. पहला मामला 2014 में राजस्थान के धौलपुर जिले के राजा खेड़ा थाने में आईपीसी की धारा 143, 363 और 302 के तहत दर्ज हुआ. दूसरा 2025 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के मख्खनपुर थाने में बीएनएस की धारा 103(1) और 123 के तहत. इन मामलों में वह जेल जा चुका है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कम से कम दो बार वह गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है.

दिल्ली पुलिस अब कमरुद्दीन से पूछताछ जारी रखेगी ताकि मौतों के पीछे का पूरा मकसद और संभावित साथी सामने आएं. जांच में अन्य संदिग्ध मौतों से उसका लिंक खंगाला जाएगा, जहां पूर्व क्लाइंट्स शामिल हों. फोरेंसिक रिपोर्ट की गहराई से जांच, कॉल डेटा, लोकेशन ट्रैकिंग और संभावित साथियों की तलाश की जाएगी. कमरुद्दीन उर्फ ‘बाबा’, फिरोजाबाद का निवासी और लोनी का तांत्रिक गुरु, सालों से लोगों को ‘धनवर्षा’ के जादू का लालच देकर फंसाता आ रहा था. उसकी आंखों में चमक थी अमीरी की, लेकिन दिल में जहर.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
Telangana Intermediate 1st, 2nd Year Results 2026 (OUT) Live: Manabadi TS Inter Supplementary Results Link, Mark Memos Download Here.

June 11, 2026/
9:48 pm

आखरी अपडेट:11 जून, 2026, 21:48 IST नीति आयोग के हंगामे के बाद, विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक...

पेट्रोलियम मंत्री बोले-भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल:45 दिन का LPG स्टॉक है; पीएम की बातों का मनगढ़ंत मतलब न निकालें

May 13, 2026/
4:07 am

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल, 60 दिन...

IND vs BAN Live Score: Check all the updates from the ICC Women T20 World Cup match. (AP Photo)

June 25, 2026/
6:35 pm

आखरी अपडेट:25 जून, 2026, 18:35 IST संजय राउत द्वारा जांच की मांग के बीच शिवसेना सांसद संजय दीना पाटिल ने...

Valsad Asaram Visit | Supporters Block Media, Cover Faces

February 24, 2026/
5:12 pm

वलसाड32 मिनट पहले कॉपी लिंक समर्थकों ने मीडियाकर्मियों को कैमरों को ढंकने की कोशिश की। दुष्कर्म के केस में आजीवन...

Womens T20 World Cup Today

June 13, 2026/
5:18 am

स्पोर्ट्स डेस्क28 मिनट पहले कॉपी लिंक विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को 3 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला...

बैतूल में गैस सिलेंडर हादसे में युवक की मौत:पाइप लगाते समय भड़की थी आग, 90% झुलसा था; 10 दिन इलाज के बाद दम तोड़ा

April 23, 2026/
11:51 am

बैतूल के वैष्णवी नगर क्षेत्र में 14 अप्रैल को गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसे 38 वर्षीय योगेश डांगे...

राजनीति

tantrik kamruddin baba : Delhi police arrested in peeragarhi case | promising convert 2 lakhs into 3 crores black magic | maulana | कौन है तांत्रिक कमरुद्दीन, जो 2 लाख को 3 करोड़ में देता था बदलने का लालच, कैसे आया दिल्ली पुलिस के रडार पर?

authorimg

नई दिल्ली. दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास बीते रविवार को एक बंद कार के भीतर मिली तीन लाशों की गुत्थी सुलझती नजर आ रही है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है. दिल्ली पुलिस ने एक तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा को गिरप्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने इस बाबा को लेकर जो खुलासे किए हैं, वह हैरान करने वाले हैं. यह तांत्रिक इन तीनों को 2 लाख रुपये को 3 करोड़ में बदलने का सपना दिखाया था. लेकिन, इस बीच ऐसा काम कर दिया, जिससे सनसनी फैल गई. पीराढ़ी फ्लाईओवर पर बीते रविवार को 76 साल के रणधीर, 47 साल के शिव नरेश सिंह और 40 साल की लक्ष्मी की लाश एक बंद गाड़ी में मिली थी. जानिए इस राज से दिल्ली पुलिस ने कैसे पर्दा उठाया? इसके साथ ही जानिए कैसे तांत्रिक कमरुद्दीन बाबा लोगों को झांसा देता था.

दिन रविवार और तारीख 8 फरवरी, दिल्ली पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिलती है, जिसमें कहा गया कि पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर एक गाड़ी खड़ी है और उसमें तीन लोग अनकॉन्शियस हैं. जब दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंचती है तो उसमें तीन डेड बॉडी पड़ी मिलती है. इसमें दो मेल और एक फीमेल का था. बॉडी को अस्पताल पहुंचाया जाता है और उनको शिनाख्त किया जाता है. दिल्ली पुलिस ने जब फैमिली मेंबर्स से बात की तो उन्होंने किसी भी तरह के सरकमस्टेंस नहीं बताया, जिससे कि सुसाइड का कोई एंगल नजर आए. दिल्ली पुलिस की फिर टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन स्टार्ट होती है. जिसमें यह देखा जाता है कि उस दिन तीनों कहां-कहां गए और पूरे दिन का घटनाक्रम क्या रहा?

‘2 लाख रुपये लेकर आओ 3 करोड़ लेकर जाओ’

दिल्ली पुलिस को एक लीड मिलती है, जिससे कि टीम लोनी में एक बाबा के पास पहुंचती है. बाबा से पहले वहां आए लोगों से पूछताछ करने पर पता चलता है कि सपब पैसों को डबल, ट्रिपल करने के लालच के कारण बाबा के पास आते हैं. यह बाबा बताता है कि अगर आप थोड़े पैसे लाएंगे तो धन वर्षा होगी. जिस लेडी की डेड बॉडी कार मिली थी वह करीब तीन-चार महीने से इस बाबा के टच में थी. कई बार बाबा से वह हाल-फिलहाल में बात कर रही थी और आना-जाना हो रहा था.

दिल्ली पुलिस ने कैसे खोजकर निकाला?

महिला जहांगीरपुरी में रहने वाले एक सलीम से चट में आई. जब वह पहली बार इस तांत्रिक के पास गई तो अपने हसबैंड को ठीक करने के लिए. उसके पित को कुछ परेशानी थी. वहां पर उसने उस महिला को एक जादू टाइप दिखाया, जिसमें एक साथ से बहुत सारे पैसे निकाल कर दिखाए. जिससे कि यह महिला लालच में आ गई और उसके बाद फिर यह बोलने लगा कि अगर 2 लाख लेंगे तो उसके करोड़ बना देगा. इसी हिसाब से यह इस दिन भी लोग पैसा लेकर गए थे कि उसका मल्टीप्लाई हो जाएगा.

पीरागढ़ी केस से पहले भी कर चुका है बड़ा-बड़ा खेल

दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया कि कमरुद्दीन ने दो लाख को 3 करोड़ बनाने का लालच दिया और उन्हें जहर मिले लड्डू, शराब और कोल्ड ड्रिंक खिलाए-पिलाए, जिससे वे बेहोश हो गए. फिर वह 2 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गया. शुरू में इसे आत्महत्या माना गया था, लेकिन फोरेंसिक और तकनीकी जांच से हत्या का पता चला. कार से जहर के निशान वाली बोतलें, गिलास, मोबाइल और अन्य सामान बरामद हुए थे.

गाजियाबाद में तांत्रिक का अड्डा

कमरुद्दीन ने तीनों को ‘धनवर्षा’ के नाम पर गाजियाबाद के लोनी में अपने तांत्रिक सेंटर पर बुलाया. वहां से वे कार में सवार हुए, जहां कमरुद्दीन ने जहर मिले लड्डू परोसे और ड्रिंक्स दीं. पीड़ित बेहोश होने के बाद वह पैसे लेकर भाग गया और कार को पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास छोड़ दिया.

कमरुद्दीन की अब ऐसे कुंडली खंगालेगी दिल्ली पुलिस

पुलिस की जांच ने सीसीटीवी, कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन से बाबा को पकड़ा. पूछताछ में उसने कबूल किया यह उसकी पुरानी आदत थी. कमरुद्दीन एक आदतन अपराधी है और उस पर दो हत्या के मामले पहले से दर्ज हैं, जो इसी तरह के थे. पहला मामला 2014 में राजस्थान के धौलपुर जिले के राजा खेड़ा थाने में आईपीसी की धारा 143, 363 और 302 के तहत दर्ज हुआ. दूसरा 2025 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के मख्खनपुर थाने में बीएनएस की धारा 103(1) और 123 के तहत. इन मामलों में वह जेल जा चुका है. दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कम से कम दो बार वह गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है.

दिल्ली पुलिस अब कमरुद्दीन से पूछताछ जारी रखेगी ताकि मौतों के पीछे का पूरा मकसद और संभावित साथी सामने आएं. जांच में अन्य संदिग्ध मौतों से उसका लिंक खंगाला जाएगा, जहां पूर्व क्लाइंट्स शामिल हों. फोरेंसिक रिपोर्ट की गहराई से जांच, कॉल डेटा, लोकेशन ट्रैकिंग और संभावित साथियों की तलाश की जाएगी. कमरुद्दीन उर्फ ‘बाबा’, फिरोजाबाद का निवासी और लोनी का तांत्रिक गुरु, सालों से लोगों को ‘धनवर्षा’ के जादू का लालच देकर फंसाता आ रहा था. उसकी आंखों में चमक थी अमीरी की, लेकिन दिल में जहर.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket