Friday, 02 Oct 2026 | 04:01 PM

Trending :

आमेर बना ‘आश्रम’ का नया ठिकाना, सागरलेक पर बनाया सेट:बाबा निराला बने बॉबी देओल पर फिल्माया सीन, चंदन रॉय सान्याल और त्रिधा चौधरी भी हुई स्पॉट एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर:इंडोनेशिया के बाली में एक्सीडेंट, एयर एंबुलेंस से मुंबई लाया जा रहा, सर्जरी होगी मूवी रिव्यू- ‘प्रेम कीटाणु’:प्यार की तलाश में निकले वीर पहाड़िया की कहानी में है हंसी, उलझन और एक मजेदार ट्विस्ट; जानिए कैसी है फिल्म मूवी रिव्यू- ‘प्रेम कीटाणु’:प्यार की तलाश में निकले वीर पहाड़िया की कहानी में है हंसी, उलझन और एक मजेदार ट्विस्ट; जानिए कैसी है फिल्म मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?
EXCLUSIVE

क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए गन्ने का जूस पीना फायदेमंद? डाइटिशियन से जान लीजिए

authorimg

Last Updated:

Sugarcane Juice and Diabetes: गर्मियों में गन्ने के रस को डिहाइड्रेशन का किंग माना जाता है. गन्ने का जूस प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है, जो डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकता है. डाइटिशियन की मानें तो शुगर के मरीजों को गन्ने का रस सीमित मात्रा और एक्सपर्ट की सलाह से ही पीना चाहिए.

Zoom

शुगर के मरीजों को गन्ने का रस बेहद कम मात्रा में ही पीना चाहिए.

Can Diabetics Drink Sugarcane Juice: गर्मियों के मौसम में ठंडा-ठंडा गन्ने का जूस पीकर बड़ी राहत मिलती है. अक्सर सड़क किनारे गन्ने का जूस आसानी से मिल जाता है और लोग इसका जमकर आनंद लेते हैं. गन्ने का जूस स्वादिष्ट होता है और इसे पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है. गन्ने का जूस शरीर को ठंडक देता है और इसे पीकर लोग तरोताजा महसूस करते हैं. अधिकतर लोग गन्ने का जूस मजे से पीते हैं, लेकिन जब बात डायबिटीज के मरीजों की आती है, तो जेहन में कई सवाल आने लगते हैं. क्या गन्ने का जूस शुगर के मरीजों के लिए सुरक्षित है? इस बारे में एक्सपर्ट से हकीकत जान लेते हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर होती है, जिससे यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है. इस जूस में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कुछ एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो सामान्य लोगों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. हालांकि डायबिटीज के मरीजों के लिए इसकी नेचुरल शुगर समस्या बन सकती है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है. गन्ने के जूस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स थोड़ा ज्यादा होता है. यह खून में शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है. जिन लोगों का शुगर लेवल अनकंट्रोल है, उन्हें गन्ने का जूस अवॉइड करना चाहिए.

एक्सपर्ट के मुताबिक डायबिटीज के जिन मरीजों का शुगर लेवल कंट्रोल में है, वे कम मात्रा में कभी-कभीर गन्ने का जूस पी सकते हैं. इससे शुगर लेवल में अचानक उछाल नहीं आएगा. इसके अलावा बाजार में मिलने वाले गन्ने के जूस की साफ-सफाई भी एक बड़ा मुद्दा है. कई बार जूस बनाने में इस्तेमाल होने वाला पानी या मशीन साफ नहीं होती, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. डायबिटीज के मरीजों की इम्यूनिटी पहले से कमजोर हो सकती है, इसलिए उन्हें बाहर का जूस पीने में सावधानी बरतनी चाहिए.

डाइटिशियन की सलाह यही है कि डायबिटीज के मरीज गन्ने के जूस को नियमित डाइट का हिस्सा न बनाएं. अगर पीना हो तो बहुत सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से ही लें. डायबिटीज के मरीज गन्ने के जूस की जगह ऐसी ड्रिंक्स पी सकते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करें. शुगर के मरीज बिना चीनी वाला नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी, ग्रीन टी और बिना चीनी की हर्बल टी पी सकते हैं. इसके अलावा सब्जियों का जूस जैसे करेला, टमाटर या खीरा जूस भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इनमें शुगर कम होती है और पोषक तत्व भरपूर होते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
arw img

May 22, 2026/
1:21 pm

X गर्मियों में आदिवासी पीते हैं देसी ड्रिंक, लू और डिहाइड्रेशन से होगा बचाव   महुआ की राब: महुआ से...

ट्रम्प बोले- ईरान परमाणु ठिकानों की जांच कराने को तैयार:इससे लंबे समय तक भरोसा बनेगा; UN के अधिकारी फिर तैनात होंगे

June 23, 2026/
6:42 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान अपने परमाणु ठिकानों की अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए तैयार हो गया...

Amritsar Woman England Conversion Controversy

September 7, 2026/
5:25 am

कमलप्रीत कौर के ससुराल वाले शादी की फोटो दिखाते हुए। अमृतसर की रहने वाली कमलप्रीत कौर के धर्म परिवर्तन के...

England vs New Zealand Live Score, 2nd Test, Day 4 (England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team):  Follow live updates of ENG vs NZ 2nd Test, Day 4 (AP)

June 20, 2026/
4:34 pm

आखरी अपडेट:20 जून, 2026, 16:34 IST अमित शाह ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए सुझाव दिया कि वह कांग्रेस...

सिंधिया को हराने वाले केपी यादव बनाए गए कार्पोरेशन अध्यक्ष:MP में लगातार तीसरे दिन निगम-मंडलों में नियुक्तियां, संजय नगायच को वेयर हाउसिंग की जिम्मेदारी

April 25, 2026/
11:10 pm

मध्य प्रदेश में सरकार लगातार अलग-अलग आयोगों, बोर्ड, निगम मंडलों में नियुक्तियां कर रही है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन...

A black plume of smoke rises from a warehouse in the industrial area of Sharjah City following reports of Iranian strikes in Dubai. (Photo: AP/File)

March 9, 2026/
3:56 pm

आखरी अपडेट:मार्च 09, 2026, 15:56 IST इस महत्वाकांक्षी नवीकरण परियोजना की कीमत काफी अधिक होने की उम्मीद है, प्रारंभिक अनुमान...

राजनीति

क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए गन्ने का जूस पीना फायदेमंद? डाइटिशियन से जान लीजिए

authorimg

Last Updated:

Sugarcane Juice and Diabetes: गर्मियों में गन्ने के रस को डिहाइड्रेशन का किंग माना जाता है. गन्ने का जूस प्राकृतिक शुगर से भरपूर होता है, जो डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकता है. डाइटिशियन की मानें तो शुगर के मरीजों को गन्ने का रस सीमित मात्रा और एक्सपर्ट की सलाह से ही पीना चाहिए.

Zoom

शुगर के मरीजों को गन्ने का रस बेहद कम मात्रा में ही पीना चाहिए.

Can Diabetics Drink Sugarcane Juice: गर्मियों के मौसम में ठंडा-ठंडा गन्ने का जूस पीकर बड़ी राहत मिलती है. अक्सर सड़क किनारे गन्ने का जूस आसानी से मिल जाता है और लोग इसका जमकर आनंद लेते हैं. गन्ने का जूस स्वादिष्ट होता है और इसे पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है. गन्ने का जूस शरीर को ठंडक देता है और इसे पीकर लोग तरोताजा महसूस करते हैं. अधिकतर लोग गन्ने का जूस मजे से पीते हैं, लेकिन जब बात डायबिटीज के मरीजों की आती है, तो जेहन में कई सवाल आने लगते हैं. क्या गन्ने का जूस शुगर के मरीजों के लिए सुरक्षित है? इस बारे में एक्सपर्ट से हकीकत जान लेते हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर होती है, जिससे यह शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है. इस जूस में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कुछ एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो सामान्य लोगों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. हालांकि डायबिटीज के मरीजों के लिए इसकी नेचुरल शुगर समस्या बन सकती है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है. गन्ने के जूस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स थोड़ा ज्यादा होता है. यह खून में शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है. जिन लोगों का शुगर लेवल अनकंट्रोल है, उन्हें गन्ने का जूस अवॉइड करना चाहिए.

एक्सपर्ट के मुताबिक डायबिटीज के जिन मरीजों का शुगर लेवल कंट्रोल में है, वे कम मात्रा में कभी-कभीर गन्ने का जूस पी सकते हैं. इससे शुगर लेवल में अचानक उछाल नहीं आएगा. इसके अलावा बाजार में मिलने वाले गन्ने के जूस की साफ-सफाई भी एक बड़ा मुद्दा है. कई बार जूस बनाने में इस्तेमाल होने वाला पानी या मशीन साफ नहीं होती, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. डायबिटीज के मरीजों की इम्यूनिटी पहले से कमजोर हो सकती है, इसलिए उन्हें बाहर का जूस पीने में सावधानी बरतनी चाहिए.

डाइटिशियन की सलाह यही है कि डायबिटीज के मरीज गन्ने के जूस को नियमित डाइट का हिस्सा न बनाएं. अगर पीना हो तो बहुत सीमित मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से ही लें. डायबिटीज के मरीज गन्ने के जूस की जगह ऐसी ड्रिंक्स पी सकते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करें. शुगर के मरीज बिना चीनी वाला नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी, ग्रीन टी और बिना चीनी की हर्बल टी पी सकते हैं. इसके अलावा सब्जियों का जूस जैसे करेला, टमाटर या खीरा जूस भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इनमें शुगर कम होती है और पोषक तत्व भरपूर होते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

authorimg

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket