Sunday, 27 Sep 2026 | 08:24 AM

Trending :

रामायण इवेंट में मीडिया ने किया साढ़े चार घंटे इंतजार:मिस्टर बीस्ट के आने में हुई देरी; रणबीर-साई पल्लवी समेत टीम पहले से मौजूद थी रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा रीति तिवारी को सलमान ने फटकारा:बोले- बिग बॉस से पहले कोई नहीं जानता था; एकम बावा ने खुद को बताया सौतेला पिता, रानी से शादी का दावा जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए ‘द वन’ ने पहले दिन ₹8 करोड़ कमाए:सिद्धार्थ की पिछली 10 फिल्मों में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग; ‘हनुमान अंश’ ने 50वें दिन ₹3.35 करोड़ कमाए कृति सेन ने पितृसत्ता पर उठाए सवाल:कहा- कब तक पूछेंगे कि लड़की ने क्या पहना, आदमियों को क्यों नहीं सिखाते कि शोषण, जबरदस्ती न करें
EXCLUSIVE

5 प्राइवेट चीजें जिन्हें पत्नी के साथ भी नहीं करना चाहिए शेयर, वरना सुख-चैन छिनने में नहीं लगेगी देर, देखें लिस्ट

authorimg

Last Updated:

5 Personal Things Never Share : पति-पत्नी में शायद ही कोई चीज छुपी हुई रहती है, रहना भी नहीं चाहिए. लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें पत्नी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहिए. ये निजी वस्तुएं सिर्फ सिंगल यूज के लिए होती हैं. अगर आप इन निजी चीजों को किसी के साथ भी शेयर करते हैं तो इससे भारी परेशानी मोल लेनी पड़ सकती है. आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं.

Zoom

कैसे ये 5 चीजें शेयर करने से बढ़ाती है परेशानी.

Private things should not share: हम अपने लोगों से बातचीत में कई बातों को बेशक छुपा लें लेकिन जिस चीज का इस्तेमाल हम करते हैं, उसे शायद ही अपनों से छुपाते हैं. फिर अपने ही घर में अपने पार्टनर के साथ किसी चीज को शेयर न करना बेवकूफी ही मानी जाती है. लेकिन यदि आपको अपनी स्किन से प्यार है और चाहते हैं कि आपके पार्टनर की स्किन भी हेल्दी रहे तो कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें पार्टनर के साथ भी साझा नहीं करना चाहिए. क्योंकि इन चीजों को शेयर करने से सिर्फ आपकी स्किन ही नहीं आपके पार्टनर की स्किन भी इंफेक्टेड हो सकती है और इससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए इन पांच चीजों के बारे में जानते हैं.

इन 5 चीजों को न करें शेयर

  1. कंघी-आमतौर पर घर में रखी एक कंघी से सारे लोग बालों को सेट करते हैं लेकिन ऐसा करना गलत है. कंघी को दूसरे के साथ शेयर करने से डर्मेटोफाइटोसिस हो सकता है. इसे सामान्य भाषा में दाद या फंगल संक्रमण कहते हैं. जब हम किसी की कंघी इस्तेमाल करते हैं तो स्कैल्प पर मौजूद फंगल या बीजाणु एक सिर से दूसरे सिर पर आसानी से चले जाते हैं. इसके अलावा, कंघी के दांतों में डेड स्किन सेल्स और प्राकृतिक तेल फंसे रहते हैं. यह बैक्टीरिया के पनपने के लिए आदर्श वातावरण प्रदान करते हैं. जुओं का संक्रमण भी इसी के जरिए फैलता है. वैज्ञानिक रूप से स्कैल्प की स्वच्छता बनाए रखने के लिए कंघी को व्यक्तिगत रखना अनिवार्य है ताकि फॉलिक्युलाइटिस (बालों की जड़ों में सूजन) जैसी समस्याओं से बचा जा सके.
  2. तौलिया-एक ही तौलिया से घर में सारे लोग नहाते हैं लेकिन यह तरीका बिल्कुल गलत है. जब एक व्यक्ति तौलिया इस्तेमाल करता है तो अगर उसकी स्किन में बैक्टीरिया या फंगस है तो वही सूक्ष्म जीव तौलिया में चिपक जाता है. यही तौलिया जब दूसरा कोई भी इस्तेमाल करता है तो ये बैक्टीरिया उसकी स्किन में भी घुस जाते हैं. दरअसल, तौलिया में नमी ज्यादा रहती है जो बैक्टीरिया के पनपने का सबसे आसान घर होता है. नम तौलिया स्टैफिलोकोकस जैसे बैक्टीरिया और फंगस के लिए ब्रीडिंग ग्राउंड है. जब आप दूसरे का तौलिया इस्तेमाल करते हैं तो आप उनकी त्वचा के माइक्रोबायोम को अपने शरीर पर ले लेते हैं. इससे त्वचा के संक्रमण, आंखों का संक्रमण और यहां तक कि एथलीट फुट जैसे फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.
  3. साबुन-साबुन की टिकिया भी दूसरे के साथ इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. कई शोध बताते हैं कि साबुन की सतह पर बैक्टीरिया, वायरस और डेड सेल्स चिपकी रह सकती है. जब एक ही साबुन कई लोग इस्तेमाल करते हैं, तो ई-कोलाई और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया एक व्यक्ति से दूसरे में जा सकते हैं. हालांकि साबुन की झाग कीटाणुओं को धो देती है लेकिन उसकी सतह पर मौजूद बायोफिल्म यानी बैक्टीरिया की परत इंफेक्शन की वजह बन सकती है. अगर किसी व्यक्ति को त्वचा पर कोई घाव या फोड़ा है तो साबुन साझा करना दूसरों के लिए त्वचा रोगों का सीधा निमंत्रण बन जाता है.
  4. डियोडरेंट-वैसे तो डियोडरेंट कम लोग एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं लेकिन यदि आप बगल में रोलर वाले डियोडरेंट का इस्तेमाल करते है और यही डियोडरेंट किसी और के साथ साझा करते हैं तो यह इंफेक्शन को बुलावा देना जैसा होगा. अंडर आर्म्स या बगल का हिस्सा शरीर का सबसे गर्म और नम हिस्सा होता है जहां पसीने के साथ लाखों बैक्टीरिया मौजूद होते हैं. जब आप रोल-ऑन साझा करते हैं तो आप दूसरे व्यक्ति के शरीर की गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया और उनकी मृत कोशिकाओं को अपने शरीर पर लगा लेते हैं. वैज्ञानिक रूप से यह क्रॉस-कंटैमिनेशन पसीने की ग्रंथियों के बंद होने या त्वचा में जलन और इन्फेक्शन का कारण बन सकता है. स्प्रे डियोडरेंट साझा करना सुरक्षित हो सकता है लेकिन त्वचा के सीधे संपर्क में आने वाले प्रोडक्ट्स पूरी तरह व्यक्तिगत होने चाहिए.
  5. रेजर-रेजर साझा करना सबसे खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह रक्त-जनित रोगों के सीधे संक्रमण का मार्ग है. शेविंग के दौरान अक्सर त्वचा पर सूक्ष्म कट लग जाते हैं, जो नंगी आंखों से नहीं दिखते. यदि रेजर साझा किया जाता है तो पिछले व्यक्ति का रक्त या तरल पदार्थ रेजर की ब्लेड पर रह सकता है. इससे हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी और यहां तक कि एचआईवी जैसे गंभीर वायरस के फैलने का जोखिम रहता है. इसके अलावा रेजर के ब्लेड के बीच में फंसे बैक्टीरिया त्वचा में रेजर बम्प्स और गंभीर फॉलिक्युलाइटिस पैदा कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
बुरहानपुर में उर्वरक वितरण के लिए ई-विकास सिस्टम लागू:कल से ऑनलाइन पारदर्शी व्यवस्था शुरू, कालाबाजारी पर रोक लगेगी

March 31, 2026/
2:16 pm

बुरहानपुर में कृषि आदान विक्रेताओं के लिए उर्वरक वितरण की नई ‘ई-विकास प्रणाली’ पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रणाली...

चांदी आज ₹5,826 महंगी, ₹2.37 लाख पर पहुंची:सोने का दाम ₹1,694 बढ़ा, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1.46 लाख का हुआ

June 22, 2026/
12:38 pm

सोने-चांदी के दाम में 22 जून को तेजी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी...

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

February 24, 2026/
10:18 am

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने 23 फरवरी को बेंगलुरु के बाहरी इलाके कट्टिगेनाहल्ली में एशिया का अपना दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस...

ईरान का आरोप- अमेरिका ने सीजफायर तोड़ा:कहा- उसकी वजह से इलाके की सुरक्षा खतरे में, अब जो हालात बनेंगे, उसके लिए US जिम्मेदार

June 7, 2026/
6:52 am

ईरान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया। ईरानी फॉरेन मिनिस्ट्री का कहना है...

राजगढ़ अस्पताल में हाईटेक ओटी शुरू, मंत्री ने शुभारंभ किया:बुलाए नहीं जाने पर विधायक अमरसिंह बोले- अपमान बर्दाश्त नहीं, CM से शिकायत करूंगा

April 12, 2026/
9:13 pm

राजगढ़ जिला अस्पताल में तैयार चार हाईटेक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का रविवार को राज्य मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने...

पंजाब- AAP छोड़ने वाले सांसदों का लग्जरी लाइफस्टाइल:₹60 हजार के जूते, ₹80 हजार का चश्मा, ₹3 लाख का पेन; 6 सांसदों की प्रॉपर्टी-शौक के बारे में जानिए

April 26, 2026/
5:25 am

आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़ने वाले पंजाब के 6 में से 5 राज्यसभा सांसद लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। संदीप...

राजनीति

5 प्राइवेट चीजें जिन्हें पत्नी के साथ भी नहीं करना चाहिए शेयर, वरना सुख-चैन छिनने में नहीं लगेगी देर, देखें लिस्ट

authorimg

Last Updated:

5 Personal Things Never Share : पति-पत्नी में शायद ही कोई चीज छुपी हुई रहती है, रहना भी नहीं चाहिए. लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें पत्नी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहिए. ये निजी वस्तुएं सिर्फ सिंगल यूज के लिए होती हैं. अगर आप इन निजी चीजों को किसी के साथ भी शेयर करते हैं तो इससे भारी परेशानी मोल लेनी पड़ सकती है. आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं.

Zoom

कैसे ये 5 चीजें शेयर करने से बढ़ाती है परेशानी.

Private things should not share: हम अपने लोगों से बातचीत में कई बातों को बेशक छुपा लें लेकिन जिस चीज का इस्तेमाल हम करते हैं, उसे शायद ही अपनों से छुपाते हैं. फिर अपने ही घर में अपने पार्टनर के साथ किसी चीज को शेयर न करना बेवकूफी ही मानी जाती है. लेकिन यदि आपको अपनी स्किन से प्यार है और चाहते हैं कि आपके पार्टनर की स्किन भी हेल्दी रहे तो कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें पार्टनर के साथ भी साझा नहीं करना चाहिए. क्योंकि इन चीजों को शेयर करने से सिर्फ आपकी स्किन ही नहीं आपके पार्टनर की स्किन भी इंफेक्टेड हो सकती है और इससे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए इन पांच चीजों के बारे में जानते हैं.

इन 5 चीजों को न करें शेयर

  1. कंघी-आमतौर पर घर में रखी एक कंघी से सारे लोग बालों को सेट करते हैं लेकिन ऐसा करना गलत है. कंघी को दूसरे के साथ शेयर करने से डर्मेटोफाइटोसिस हो सकता है. इसे सामान्य भाषा में दाद या फंगल संक्रमण कहते हैं. जब हम किसी की कंघी इस्तेमाल करते हैं तो स्कैल्प पर मौजूद फंगल या बीजाणु एक सिर से दूसरे सिर पर आसानी से चले जाते हैं. इसके अलावा, कंघी के दांतों में डेड स्किन सेल्स और प्राकृतिक तेल फंसे रहते हैं. यह बैक्टीरिया के पनपने के लिए आदर्श वातावरण प्रदान करते हैं. जुओं का संक्रमण भी इसी के जरिए फैलता है. वैज्ञानिक रूप से स्कैल्प की स्वच्छता बनाए रखने के लिए कंघी को व्यक्तिगत रखना अनिवार्य है ताकि फॉलिक्युलाइटिस (बालों की जड़ों में सूजन) जैसी समस्याओं से बचा जा सके.
  2. तौलिया-एक ही तौलिया से घर में सारे लोग नहाते हैं लेकिन यह तरीका बिल्कुल गलत है. जब एक व्यक्ति तौलिया इस्तेमाल करता है तो अगर उसकी स्किन में बैक्टीरिया या फंगस है तो वही सूक्ष्म जीव तौलिया में चिपक जाता है. यही तौलिया जब दूसरा कोई भी इस्तेमाल करता है तो ये बैक्टीरिया उसकी स्किन में भी घुस जाते हैं. दरअसल, तौलिया में नमी ज्यादा रहती है जो बैक्टीरिया के पनपने का सबसे आसान घर होता है. नम तौलिया स्टैफिलोकोकस जैसे बैक्टीरिया और फंगस के लिए ब्रीडिंग ग्राउंड है. जब आप दूसरे का तौलिया इस्तेमाल करते हैं तो आप उनकी त्वचा के माइक्रोबायोम को अपने शरीर पर ले लेते हैं. इससे त्वचा के संक्रमण, आंखों का संक्रमण और यहां तक कि एथलीट फुट जैसे फंगल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.
  3. साबुन-साबुन की टिकिया भी दूसरे के साथ इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. कई शोध बताते हैं कि साबुन की सतह पर बैक्टीरिया, वायरस और डेड सेल्स चिपकी रह सकती है. जब एक ही साबुन कई लोग इस्तेमाल करते हैं, तो ई-कोलाई और साल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया एक व्यक्ति से दूसरे में जा सकते हैं. हालांकि साबुन की झाग कीटाणुओं को धो देती है लेकिन उसकी सतह पर मौजूद बायोफिल्म यानी बैक्टीरिया की परत इंफेक्शन की वजह बन सकती है. अगर किसी व्यक्ति को त्वचा पर कोई घाव या फोड़ा है तो साबुन साझा करना दूसरों के लिए त्वचा रोगों का सीधा निमंत्रण बन जाता है.
  4. डियोडरेंट-वैसे तो डियोडरेंट कम लोग एक-दूसरे के साथ साझा करते हैं लेकिन यदि आप बगल में रोलर वाले डियोडरेंट का इस्तेमाल करते है और यही डियोडरेंट किसी और के साथ साझा करते हैं तो यह इंफेक्शन को बुलावा देना जैसा होगा. अंडर आर्म्स या बगल का हिस्सा शरीर का सबसे गर्म और नम हिस्सा होता है जहां पसीने के साथ लाखों बैक्टीरिया मौजूद होते हैं. जब आप रोल-ऑन साझा करते हैं तो आप दूसरे व्यक्ति के शरीर की गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया और उनकी मृत कोशिकाओं को अपने शरीर पर लगा लेते हैं. वैज्ञानिक रूप से यह क्रॉस-कंटैमिनेशन पसीने की ग्रंथियों के बंद होने या त्वचा में जलन और इन्फेक्शन का कारण बन सकता है. स्प्रे डियोडरेंट साझा करना सुरक्षित हो सकता है लेकिन त्वचा के सीधे संपर्क में आने वाले प्रोडक्ट्स पूरी तरह व्यक्तिगत होने चाहिए.
  5. रेजर-रेजर साझा करना सबसे खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह रक्त-जनित रोगों के सीधे संक्रमण का मार्ग है. शेविंग के दौरान अक्सर त्वचा पर सूक्ष्म कट लग जाते हैं, जो नंगी आंखों से नहीं दिखते. यदि रेजर साझा किया जाता है तो पिछले व्यक्ति का रक्त या तरल पदार्थ रेजर की ब्लेड पर रह सकता है. इससे हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी और यहां तक कि एचआईवी जैसे गंभीर वायरस के फैलने का जोखिम रहता है. इसके अलावा रेजर के ब्लेड के बीच में फंसे बैक्टीरिया त्वचा में रेजर बम्प्स और गंभीर फॉलिक्युलाइटिस पैदा कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

Lakshmi Narayan

18 साल से ज्यादा के लंबे करियर में लक्ष्मी नारायण ने डीडी न्यूज, आउटलुक, नई दुनिया, दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, राजनीति, समाज, …और पढ़ें

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket