Thursday, 08 Oct 2026 | 10:48 AM

Trending :

EXCLUSIVE

नोरा फतेही ने अश्लील गाने पर माफी मांगी:महिला आयोग से बोलीं- अब ऐसे आइटम सॉन्ग नहीं करूंगी; अश्लीलता फैलाने का इरादा नहीं था

फिल्म ‘KD द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ में अश्लीलता फैलाने के मामले में गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुईं। नोरा ने आयोग को लिखित माफीनामा सौंपा और स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। नोरा ने महिला आयोग से कहा की आगे से वे ऐसे आइटम सॉन्ग्स नहीं करेंगी जिससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचे या समाज में महिलाओं के प्रति गलत संदेश जाए। इसी के साथ नोरा ने अनाथ बच्चियों के की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली है। ‘मुझे हिंदी वर्जन की जानकारी नहीं थी’
दिल्ली में महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर के सामने पेश होने के बाद नोरा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “मैंने लिखित में माफी मांग ली है। एक कलाकार के तौर पर मैं अपनी जिम्मेदारी समझती हूं। मेरा इरादा किसी को आहत करने का नहीं था, लेकिन यह एक ऐसी स्थिति थी जिसमें मुझे डाल दिया गया था।” इससे पहले नोरा ने दावा किया था कि उन्होंने केवल कन्नड़ वर्जन के लिए शूटिंग की थी और उनकी सहमति के बिना इसे हिंदी में डब किया गया। अनाथ लड़कियों की पढ़ाई का उठाएंगी खर्च
माफी मांगने के साथ ही नोरा ने घोषणा की कि वह अनाथ लड़कियों की शिक्षा को स्पॉन्सर करेंगी। नोरा ने कहा, “समाज को वापस लौटाना बहुत जरूरी है। इसलिए मैंने तय किया है कि मैं कुछ अनाथ बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाऊंगी।” संजय दत्त भी मांग चुके हैं माफी
बता दें कि पिछले महीने इसी गाने को लेकर अभिनेता संजय दत्त भी NCW के सामने पेश हुए थे। उन्होंने भी लिखित माफीनामा देते हुए खेद जताया था। सुधारात्मक कदम के रूप में संजय दत्त ने 50 आदिवासी बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया था। आयोग ने गाने में इस्तेमाल किए गए शब्दों और महिलाओं के चित्रण पर कड़ा ऐतराज जताया था। क्या है ‘सरके चुनर’ विवाद?
यह विवाद 15 मार्च को फिल्म के हिंदी वर्जन गाना रिलीज होने के बाद शुरू हुआ था। गाने के बोल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा देखा गया। लोगों ने इसे महिलाओं का अपमान और बेहद अश्लील बताया। विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने यूट्यूब से गाना हटा लिया था। इस गाने की आलोचना रवि किशन, कंगना रनौत और सिंगर अरमान मलिक जैसे कई सेलेब्स ने भी की थी। पिछले महीने महिला आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इस गाने पर स्वतः संज्ञान लिया था। आयोग का कहना था कि गाने के बोल और कोरियोग्राफी पहली नजर में यौन संकेत देने वाले और आपत्तिजनक हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ask search icon

April 10, 2026/
6:40 am

होमफोटोlifestyle नाखून के किनारों की त्वचा क्यों निकलती है, जानें कारण और असरदार उपाय Last Updated:April 10, 2026, 06:40 IST...

अशोकनगर में ट्रॉला ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत:नल-जल योजना के सृपाइप से भरे थे, पानी कैंपर बांटते थे

April 14, 2026/
12:34 pm

अशोकनगर के कोलूआ रोड पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में 41 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। नल-जल...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों से सपोर्ट:काली मंदिर पहुंचीं, बोलीं- जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसको देखें

September 26, 2026/
9:00 am

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में अपने निजी जीवन की परेशानियों का जिक्र किया।...

तस्वीर का विवरण

May 22, 2026/
5:21 pm

लोकी बॉडी को ठंडक ड्रॉस्ट्रिक का काम करती है, वहीं रसम का कट्टा-तीखा स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देती...

अल-सल्वाडोर के तानाशाह का ‘ठोक दो’ मॉडल:हत्या दर 104 से घटकर 1.9 पर आई; अब 12 साल के बच्चों को भी उम्रकैद

May 13, 2026/
1:16 pm

कभी दुनिया की ‘मर्डर कैपिटल’ कहे जाने वाले लैटिन अमेरिकी देश अल सल्वाडोर की सड़कों पर आज बच्चे रात को...

कर्मचारी के वेतन के लिए PWD कार्यालय का सामान कुर्क:38 लाख के वेतन, एरियर का भुगतान होना था; SDO की कार भी शामिल

February 25, 2026/
4:52 pm

गुना में एक रिटायर्ड कर्मचारी को उसका हक और एरियर न देना लोक निर्माण विभाग (PWD) को भारी पड़ गया।...

इंजेक्‍शन से ब्‍यूटी ट्रीटमेंट्स देने पर रोक लगी:सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की 8% हिस्‍सेदारी बेचेगी सरकार; 23 मई के करेंट अफेयर्स

May 23, 2026/
4:30 am

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- इंटरनेशनल (INTERNATIONAL) 1....

Shubman Gill (left) and Abhishek Sharma (AP Photo)

May 12, 2026/
5:39 pm

आखरी अपडेट:12 मई, 2026, 17:39 IST राहुल गांधी ने केरल के कई पार्टी नेताओं से मुलाकात की, जिनमें पूर्व राज्य...

Smoke rises after an Israeli strike on a bridge in lebanon. (File Image: Reuters)

March 26, 2026/
12:05 pm

आखरी अपडेट:26 मार्च, 2026, 12:05 IST चुनाव को अस्तित्व के संघर्ष के रूप में पेश करके, आरएसएस पारंपरिक सत्ता-विरोधी या...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

नोरा फतेही ने अश्लील गाने पर माफी मांगी:महिला आयोग से बोलीं- अब ऐसे आइटम सॉन्ग नहीं करूंगी; अश्लीलता फैलाने का इरादा नहीं था

नोरा फतेही ने अश्लील गाने पर माफी मांगी:महिला आयोग से बोलीं- अब ऐसे आइटम सॉन्ग नहीं करूंगी; अश्लीलता फैलाने का इरादा नहीं था

फिल्म ‘KD द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ में अश्लीलता फैलाने के मामले में गुरुवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुईं। नोरा ने आयोग को लिखित माफीनामा सौंपा और स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। नोरा ने महिला आयोग से कहा की आगे से वे ऐसे आइटम सॉन्ग्स नहीं करेंगी जिससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचे या समाज में महिलाओं के प्रति गलत संदेश जाए। इसी के साथ नोरा ने अनाथ बच्चियों के की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली है। ‘मुझे हिंदी वर्जन की जानकारी नहीं थी’
दिल्ली में महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर के सामने पेश होने के बाद नोरा ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “मैंने लिखित में माफी मांग ली है। एक कलाकार के तौर पर मैं अपनी जिम्मेदारी समझती हूं। मेरा इरादा किसी को आहत करने का नहीं था, लेकिन यह एक ऐसी स्थिति थी जिसमें मुझे डाल दिया गया था।” इससे पहले नोरा ने दावा किया था कि उन्होंने केवल कन्नड़ वर्जन के लिए शूटिंग की थी और उनकी सहमति के बिना इसे हिंदी में डब किया गया। अनाथ लड़कियों की पढ़ाई का उठाएंगी खर्च
माफी मांगने के साथ ही नोरा ने घोषणा की कि वह अनाथ लड़कियों की शिक्षा को स्पॉन्सर करेंगी। नोरा ने कहा, “समाज को वापस लौटाना बहुत जरूरी है। इसलिए मैंने तय किया है कि मैं कुछ अनाथ बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाऊंगी।” संजय दत्त भी मांग चुके हैं माफी
बता दें कि पिछले महीने इसी गाने को लेकर अभिनेता संजय दत्त भी NCW के सामने पेश हुए थे। उन्होंने भी लिखित माफीनामा देते हुए खेद जताया था। सुधारात्मक कदम के रूप में संजय दत्त ने 50 आदिवासी बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाने का वादा किया था। आयोग ने गाने में इस्तेमाल किए गए शब्दों और महिलाओं के चित्रण पर कड़ा ऐतराज जताया था। क्या है ‘सरके चुनर’ विवाद?
यह विवाद 15 मार्च को फिल्म के हिंदी वर्जन गाना रिलीज होने के बाद शुरू हुआ था। गाने के बोल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी गुस्सा देखा गया। लोगों ने इसे महिलाओं का अपमान और बेहद अश्लील बताया। विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने यूट्यूब से गाना हटा लिया था। इस गाने की आलोचना रवि किशन, कंगना रनौत और सिंगर अरमान मलिक जैसे कई सेलेब्स ने भी की थी। पिछले महीने महिला आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इस गाने पर स्वतः संज्ञान लिया था। आयोग का कहना था कि गाने के बोल और कोरियोग्राफी पहली नजर में यौन संकेत देने वाले और आपत्तिजनक हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket