Thursday, 24 Sep 2026 | 08:52 PM

Trending :

वेलकम फिल्म फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन:56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 5 साल से कैंसर से पीड़ित थे वेलकम फिल्म फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन:56 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 5 साल से कैंसर से पीड़ित थे अनुपम खेर बोले- गोविंदा अपने आसपास के माहौल से परेशान:कहा- आदतों को काम पर हावी न होने दें; रूमर्ड गर्लफ्रेंड के चलते विवाद में फंसे गोविंदा अनुपम खेर बोले- गोविंदा अपने आसपास के माहौल से परेशान:कहा- आदतों को काम पर हावी न होने दें; रूमर्ड गर्लफ्रेंड के चलते विवाद में फंसे गोविंदा 13 साल की छात्रा ने बनाया स्टडी ऐप:लॉन्च होने के 3 दिन में ढाई लाख की कमाई, AI की मदद से बिना कोडिंग जाने किया डिजाइन Election Commissioners Sukhbir Singh Sandhu & Vivek Joshi Profile Details
EXCLUSIVE

Tamil Nadu Congress Meeting | TVK Govt Claim Rejected; Assam Swearing-in May 12

  • Hindi News
  • National
  • Tamil Nadu Congress Meeting | TVK Govt Claim Rejected; Assam Swearing in May 12

चेन्नई/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी/गुवाहाटी34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु में सरकार गठन पर खींचतान जारी है। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने गुरुवार को एक बार फिर टीवीके प्रमुख विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज कर दिया। उनसे कहा कि वे बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों के हस्ताक्षर लेकर ही वापस लौटें।

हालांकि, राज्यपाल ने विजय को आश्वासन दिया है कि वे किसी अन्य पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे। इसी बीच, टीवीके ने संख्या बल जुटाने के लिए वामपंथी दलों, वीसीके और आईयूएमएल को मनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं, DMK पार्टी के सभी विधयाकों को निर्देश दिया है कि 10 मई तक चेन्नई में रहें, पार्टी हित में होना बड़ा फैसला होने वाला है।

तिरुवनंतपुरम|केरल में अगला सीएम चुनने के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों मुकुल वासनिक और अजय माकन ने सभी 63 विधायकों से मिले। बैठके में रिजोलयुशन पास कर सीएम चुनने का अधिकार कांग्रेस आलाकमान को सौंपा गया है।

असम में नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा में होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी 9 मई को गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां 10 मई को विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्री का चयन होगा। भाजपा नीत एनडीए ने 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।

AIADMK के 28 विधायक पुदुचेरी के रिसॉर्ट में

AIADMK के विधायक पिछले दो दिनों से पुदुचेरी के रिसॉर्ट में हैं।

तमिलनाडु में सरकार गठन के बीच अन्नाद्रमुक के 28 विधायक पुदुचेरी के रिसॉर्ट में शिफ्ट किए गए हैं। ये विधायक वरिष्ठ नेता सीवी शनमुगम के समर्थक बताए जा रहे हैं। बहुमत के लिए टीवीके प्रमुख विजय को 6 और विधायकों की जरूरत है।

सूत्रों के मुताबिक, टीवीके और AIADMK के बागी गुट के बीच उपमुख्यमंत्री पद और मंत्रालयों के बंटवारे पर चर्चा जारी है, हालांकि महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी इसके खिलाफ हैं।

DMK ने 4 प्रस्ताव पास किए, कांग्रेस पर गठबंधन तोड़ने का आरोप

DMK ने अपनी विधायक दल की बैठक में चार अहम प्रस्ताव पास किए। पहले प्रस्ताव में तमिलनाडु की जनता और गठबंधन सहयोगियों का आभार जताया गया। दूसरे प्रस्ताव में पार्टी अध्यक्ष एमके स्टालिन की सराहना की गई। तीसरे प्रस्ताव में स्टालिन को मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक हालात को देखते हुए जरूरी फैसले लेने का पूरा अधिकार दिया गया।

DMK ने चौथे प्रस्ताव में कांग्रेस की आलोचना की। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस से अलग होकर अपने पुराने राजनीतिक चरित्र को दिखाया है। इसके बावजूद कि कांग्रेस को DMK गठबंधन के तहत एक राज्यसभा सीट और 28 विधानसभा सीटें मिली थीं, उसने कुछ ही दिनों में अलग रास्ता चुन लिया।

———————————————

ये खबर भी पढ़ें…

बंगाल- 10 साल में भाजपा 3 से 207 पर पहुंची:तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी जीती; केरलम में कांग्रेस, असम में भाजपा सरकार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
हादसे रोकने के लिए वाहनों की स्पीड लिमिट 60 KM:गिट्टी-अतिक्रमण से मुक्त होंगे हाईवे, शहर में ट्रैफिक सिग्नल भी लगेंगे

February 27, 2026/
8:48 am

भिण्ड जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।...

'...देश को बेच दिया'- पश्चिम बंगाल की रैली के दौरान राहुल गांधी की सरकार पर बड़ा हमला

April 14, 2026/
7:11 pm

राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने भारत-विदेश के व्यापारिक...

ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश सीरीज से ट्रैविस हेड और मिचेल मार्श बाहर:हेड छुट्टियों पर, मार्श को टखने की चोट; ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी इंग्लिस करेंगे

June 8, 2026/
9:38 am

ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। स्टार ओपनर ट्रैविस...

उज्जैन में युवक की संदिग्ध मौत,परिजनों ने किया चक्काजाम:हत्या का आरोप लगाया, मां बोली-फोन कर कहा था बचा लो; पुलिस कर रही जांच

April 23, 2026/
2:31 pm

उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक राजनाथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को उसकी...

Art Exhibition & Traffic Diversions

April 20, 2026/
6:48 am

आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके...

राजनीति

Tamil Nadu Congress Meeting | TVK Govt Claim Rejected; Assam Swearing-in May 12

Tamil Nadu Congress Meeting | TVK Govt Claim Rejected; Assam Swearing-in May 12
  • Hindi News
  • National
  • Tamil Nadu Congress Meeting | TVK Govt Claim Rejected; Assam Swearing in May 12

चेन्नई/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी/गुवाहाटी34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु में सरकार गठन पर खींचतान जारी है। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने गुरुवार को एक बार फिर टीवीके प्रमुख विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज कर दिया। उनसे कहा कि वे बहुमत साबित करने के लिए 118 विधायकों के हस्ताक्षर लेकर ही वापस लौटें।

हालांकि, राज्यपाल ने विजय को आश्वासन दिया है कि वे किसी अन्य पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे। इसी बीच, टीवीके ने संख्या बल जुटाने के लिए वामपंथी दलों, वीसीके और आईयूएमएल को मनाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। वहीं, DMK पार्टी के सभी विधयाकों को निर्देश दिया है कि 10 मई तक चेन्नई में रहें, पार्टी हित में होना बड़ा फैसला होने वाला है।

तिरुवनंतपुरम|केरल में अगला सीएम चुनने के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों मुकुल वासनिक और अजय माकन ने सभी 63 विधायकों से मिले। बैठके में रिजोलयुशन पास कर सीएम चुनने का अधिकार कांग्रेस आलाकमान को सौंपा गया है।

असम में नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को गुवाहाटी के खानापारा में होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक जेपी नड्डा और नायब सिंह सैनी 9 मई को गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां 10 मई को विधायक दल की बैठक में अगले मुख्यमंत्री का चयन होगा। भाजपा नीत एनडीए ने 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है।

AIADMK के 28 विधायक पुदुचेरी के रिसॉर्ट में

AIADMK के विधायक पिछले दो दिनों से पुदुचेरी के रिसॉर्ट में हैं।

AIADMK के विधायक पिछले दो दिनों से पुदुचेरी के रिसॉर्ट में हैं।

तमिलनाडु में सरकार गठन के बीच अन्नाद्रमुक के 28 विधायक पुदुचेरी के रिसॉर्ट में शिफ्ट किए गए हैं। ये विधायक वरिष्ठ नेता सीवी शनमुगम के समर्थक बताए जा रहे हैं। बहुमत के लिए टीवीके प्रमुख विजय को 6 और विधायकों की जरूरत है।

सूत्रों के मुताबिक, टीवीके और AIADMK के बागी गुट के बीच उपमुख्यमंत्री पद और मंत्रालयों के बंटवारे पर चर्चा जारी है, हालांकि महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी इसके खिलाफ हैं।

DMK ने 4 प्रस्ताव पास किए, कांग्रेस पर गठबंधन तोड़ने का आरोप

DMK ने अपनी विधायक दल की बैठक में चार अहम प्रस्ताव पास किए। पहले प्रस्ताव में तमिलनाडु की जनता और गठबंधन सहयोगियों का आभार जताया गया। दूसरे प्रस्ताव में पार्टी अध्यक्ष एमके स्टालिन की सराहना की गई। तीसरे प्रस्ताव में स्टालिन को मौजूदा राजनीतिक और प्रशासनिक हालात को देखते हुए जरूरी फैसले लेने का पूरा अधिकार दिया गया।

DMK ने चौथे प्रस्ताव में कांग्रेस की आलोचना की। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस ने सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस से अलग होकर अपने पुराने राजनीतिक चरित्र को दिखाया है। इसके बावजूद कि कांग्रेस को DMK गठबंधन के तहत एक राज्यसभा सीट और 28 विधानसभा सीटें मिली थीं, उसने कुछ ही दिनों में अलग रास्ता चुन लिया।

———————————————

ये खबर भी पढ़ें…

बंगाल- 10 साल में भाजपा 3 से 207 पर पहुंची:तमिलनाडु में विजय की 2 साल पुरानी पार्टी जीती; केरलम में कांग्रेस, असम में भाजपा सरकार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। पूरी खबर पढ़ें…

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket