Thursday, 29 Oct 2026 | 02:48 AM

Trending :

नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की नेपोटिज्म पर बोलीं सारा अली खान:बॉलीवुड में कोई गॉडफादर नहीं था, करियर में पिता ने कभी सिफारिश नहीं की IIT रोपड़ ने बिना थीसिस वाला PhD प्रोग्राम लॉन्च किया:अब अपना स्टार्टअप मॉडल दिखाकर सीधे ले सकेंगे डिग्री Katrina Kaif Statement on Body Shaming प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर हटाने की मांग:सुभाष चंद्र बोस के पोते बोले- नेताजी के इतिहास से छेड़छाड़ हुई; पीएम मोदी से की शिकायत
EXCLUSIVE

जिम्बाब्वे टीम का पहला बैच हरारे के लिए रवाना:वेस्टइंडीज टीम अब भी फंसी, एयरस्पेस बंद होने से भारत में अटके थे क्रिकेटर्स

जिम्बाब्वे टीम का पहला बैच बुधवार को अपने घर हरारे के लिए रवाना हो गया है। जिम्बाब्वे की टीम को दो मार्च को स्वदेश रवाना होना था, लेकिन एक मार्च को दिल्ली में साउथ अफ्रीका से पांच विकेट से हारने के बाद उसकी टीम यहीं फंस गई थी‌‌। इसके बाद ICC ने जिम्बाब्वे टीम की वापसी के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की। दरअसल, ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण वेस्ट एशिया का एयरस्पेस बंद है। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को इसी रूट से अपने देश लौटना था। फिलहाल वेस्टइंडीज की टीम अभी भी भारत में ही है। ट्रैवल रूट बदला गया
जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) ने बुधवार को ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज कर इस बात की जानकारी दी। बोर्ड ने ट्वीट कर बताया, खिलाड़ियों का पहला बैच बुधवार को भारत से रवाना हो गया, जबकि बाकी खिलाड़ी शुक्रवार दोपहर को रवाना होंगे। पहले जिम्बाब्वे की टीम दुबई के रास्ते हरारे लौटने वाली थी, लेकिन अब ट्रैवल रूट बदल दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत टीम इथियोपिया के रास्ते हरारे पहुंचेगी। मैं बस घर जाना चाहता हूं- सैमी
वेस्टइंडीज की टीम चार दिनों से कोलकाता में ही अटकी हुई है और उनके हेड कोच डैरेन सैमी ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, मैं बस घर जाना चाहता हूं। उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, कम से कम हमें कोई अपडेट तो दें। कुछ तो बताइए आज, कल या अगले हफ्ते कब निकलेंगे। पांच दिन हो गए हैं और हमें अभी तक कुछ साफ नहीं बताया गया है। सोमवार को निकलने वाले थे जिम्बाब्वे के प्लेयर्स
जिम्बाब्वे ने रविवार को अपना आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला। टीम के कुछ प्लेयर्स सोमवार सुबह 4.30 बजे रवाना होने वाले थे, वहीं बाकी दिन में जाने वाले थे। टीम की फ्लाइट दिल्ली से दुबई और दुबई से हरारे के लिए बुक थी, लेकिन दुबई में एयरस्पेस बंद होने के कारण प्लेयर्स को भारत में ही रुकना पड़ा। सुपर-8 स्टेज पार नहीं कर सकी दोनों टीमें
टी-20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है। 7 फरवरी को 20 टीमों के साथ शुरू हुए टूर्नामेंट में सेकेंड स्टेज तक 8 टीमें बचीं। 1 मार्च तक सुपर-8 स्टेज खत्म हुआ, जिसके बाद टॉप-4 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। इनमें भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका शामिल हैं। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें सुपर-8 को पार नहीं कर सकीं। वेस्टइंडीज ने राउंड-2 में इकलौता मैच जिम्बाब्वे को ही हराया। जबकि ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराने वालीं जिम्बाब्वे सुपर-8 में एक भी मैच नहीं जीत सकी। पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें सुपर-8 को पार नहीं कर पाईं, जबकि 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
भारत में सोने की मांग में 6% की गिरावट:अप्रैल-जून तिमाही में 131.4 टन खपत रही, कस्टम ड्यूटी बढ़ने और PM मोदी की अपील का असर

July 30, 2026/
12:49 pm

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल यानी WGC के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही में भारत में सोने की मांग सालाना आधार पर 6% घटकर...

authorimg

April 14, 2026/
11:06 am

Last Updated:April 14, 2026, 11:06 IST Heart Blockage Treatment: एंजियोप्लास्टी एक मॉडर्न मेडिकल प्रोसीजर है, जिसका उपयोग दिल की धमनियों...

AP Inter Results 2026 Live Updates: Manabadi Intermediate 1st, 2nd year results link release date and time.(AI Image)

April 10, 2026/
2:34 pm

आखरी अपडेट:10 अप्रैल, 2026, 14:34 IST कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और असम...

PBKS GT Practice | New Chandigarh Traffic Advisory Issued

March 30, 2026/
7:32 am

मोहाली की सड़कों पर मर्सिडीज कार में घूमते दिखे गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल। पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ...

जरीन खान की मां परवीन खान का निधन:लंबे समय से थीं बीमार, जनाजा हुआ; कुछ घंटों पहले ही पालतु बिल्ली की मौत की खबर दी थी

April 8, 2026/
12:56 pm

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की मां परवीन खान का आज सुबह निधन हो गया। एक्ट्रेस की टीम ने इस दुखद...

ताइवान के राजदूत ने की 'धुरंधर' की तारीफ:बोले- पिछले साल देखी फिल्मों में सबसे शानदार लगी; आमिर-शाहरुख को भी सराहा

October 25, 2026/
1:33 pm

भारत में ताइवान के राजदूत मुमिन चेन ने रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। शनिवार को दिल्ली में...

दमोह में फर्जी दूल्हा समेत 3 आरोपी पकड़ाए:बारात न आने पर परिजन की शिकायत; रेलवे कर्मचारी बताकर-जाति छिपाकर रिश्ता तय किया था

April 22, 2026/
10:31 pm

दमोह के लोको इलाके में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को...

राजनीति

जिम्बाब्वे टीम का पहला बैच हरारे के लिए रवाना:वेस्टइंडीज टीम अब भी फंसी, एयरस्पेस बंद होने से भारत में अटके थे क्रिकेटर्स

जिम्बाब्वे टीम का पहला बैच हरारे के लिए रवाना:वेस्टइंडीज टीम अब भी फंसी, एयरस्पेस बंद होने से भारत में अटके थे क्रिकेटर्स

जिम्बाब्वे टीम का पहला बैच बुधवार को अपने घर हरारे के लिए रवाना हो गया है। जिम्बाब्वे की टीम को दो मार्च को स्वदेश रवाना होना था, लेकिन एक मार्च को दिल्ली में साउथ अफ्रीका से पांच विकेट से हारने के बाद उसकी टीम यहीं फंस गई थी‌‌। इसके बाद ICC ने जिम्बाब्वे टीम की वापसी के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की। दरअसल, ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण वेस्ट एशिया का एयरस्पेस बंद है। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को इसी रूट से अपने देश लौटना था। फिलहाल वेस्टइंडीज की टीम अभी भी भारत में ही है। ट्रैवल रूट बदला गया
जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) ने बुधवार को ऑफिशियल स्टेटमेंट रिलीज कर इस बात की जानकारी दी। बोर्ड ने ट्वीट कर बताया, खिलाड़ियों का पहला बैच बुधवार को भारत से रवाना हो गया, जबकि बाकी खिलाड़ी शुक्रवार दोपहर को रवाना होंगे। पहले जिम्बाब्वे की टीम दुबई के रास्ते हरारे लौटने वाली थी, लेकिन अब ट्रैवल रूट बदल दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत टीम इथियोपिया के रास्ते हरारे पहुंचेगी। मैं बस घर जाना चाहता हूं- सैमी
वेस्टइंडीज की टीम चार दिनों से कोलकाता में ही अटकी हुई है और उनके हेड कोच डैरेन सैमी ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, मैं बस घर जाना चाहता हूं। उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, कम से कम हमें कोई अपडेट तो दें। कुछ तो बताइए आज, कल या अगले हफ्ते कब निकलेंगे। पांच दिन हो गए हैं और हमें अभी तक कुछ साफ नहीं बताया गया है। सोमवार को निकलने वाले थे जिम्बाब्वे के प्लेयर्स
जिम्बाब्वे ने रविवार को अपना आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला। टीम के कुछ प्लेयर्स सोमवार सुबह 4.30 बजे रवाना होने वाले थे, वहीं बाकी दिन में जाने वाले थे। टीम की फ्लाइट दिल्ली से दुबई और दुबई से हरारे के लिए बुक थी, लेकिन दुबई में एयरस्पेस बंद होने के कारण प्लेयर्स को भारत में ही रुकना पड़ा। सुपर-8 स्टेज पार नहीं कर सकी दोनों टीमें
टी-20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है। 7 फरवरी को 20 टीमों के साथ शुरू हुए टूर्नामेंट में सेकेंड स्टेज तक 8 टीमें बचीं। 1 मार्च तक सुपर-8 स्टेज खत्म हुआ, जिसके बाद टॉप-4 टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। इनमें भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका शामिल हैं। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमें सुपर-8 को पार नहीं कर सकीं। वेस्टइंडीज ने राउंड-2 में इकलौता मैच जिम्बाब्वे को ही हराया। जबकि ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराने वालीं जिम्बाब्वे सुपर-8 में एक भी मैच नहीं जीत सकी। पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें सुपर-8 को पार नहीं कर पाईं, जबकि 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket