Saturday, 07 Nov 2026 | 04:08 PM

Trending :

शक्ति कपूर अपनी मौत की अफवाह पर भड़के:बोले- मैं बिल्कुल ठीक और खुश हूं, फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के पिता और दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर अपनी मौत की फर्जी खबरों को लेकर भड़क गए हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें उड़ रही थीं, जिससे एक्टर परेशान हो गए थे। अब शक्ति कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। कहा- मैं स्वस्थ और खुश हूं
शक्ति कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे काफी फिट नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर ने कहा, “सभी को नमस्कार, मेरी मौत की अफवाह पूरी तरह झूठी है। मैं स्वस्थ और खुश हूं। प्लीज इसे इग्नोर करें। मैं इसकी शिकायत करने जा रहा हूं, लेकिन ये ठीक नहीं है।” उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की फर्जी खबरें फैलाना अच्छी बात नहीं है और इससे परिवार और चाहने वालों को मानसिक तनाव होता है। अस्पताल जाने के बाद शुरू हुई थी चर्चा
शक्ति कपूर के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें इस साल की शुरुआत में तब शुरू हुई थीं, जब उन्हें बेटी श्रद्धा कपूर के साथ एक अस्पताल के बाहर देखा गया था। उस वक्त श्रद्धा वहां मौजूद पैपराजी पर काफी भड़क गई थीं। श्रद्धा का गुस्सा देख सोशल मीडिया पर यह चर्चा होने लगी थी कि शायद शक्ति कपूर की तबीयत काफी ज्यादा खराब है। मेरे हसबैंड की बीवी में आए नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो शक्ति कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में देखा गया था। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। हालांकि, बड़े सितारों के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। शक्ति कपूर काफी समय से लाइमलाइट और सोशल मीडिया से दूर हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
शूटिंग-कॉन्सर्ट के लिए जयपुर पहुंचे सितारों ने खींचा ध्यान:एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस वाणी कपूर, गायक पलाश सेन ने फेंस के साथ खिंचवाई फोटो; देर शाम पहुंचीं मौनी रॉय

October 26, 2026/
7:14 pm

जयपुर एयरपोर्ट पर अभिनेत्री वाणी कपूर और गायक पलाश सेन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। वाणी कपूर एक...

Rajasthan SI Recruitment 2026 | Physical Test Result Declared

September 16, 2026/
1:55 pm

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों की...

IPL का समीकरण- राजस्थान टॉप-4 में पहुंची:मुंबई से जीत टीम को प्लेऑफ में पहुंचा देगी; कोलकाता के लिए करो या मरो का मुकाबला

May 20, 2026/
4:30 am

IPL 2026 के लीग स्टेज में सिर्फ 6 मैच बाकी हैं। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को...

महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान गए श्रद्धालु लौटे:गुरुद्वारों के दर्शन कर जताई खुशी; सरकारों से मांगी वीजा में ढील

June 30, 2026/
3:05 pm

महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के अवसर पर पाकिस्तान गया सिख श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते...

दिल्ली में डीबी एमिनेंस अवॉर्ड के 7वें सीजन का आयोजन:केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मध्य प्रदेश के 45 दिग्गजों को सम्मानित किया

February 26, 2026/
10:18 pm

नई दिल्ली में गुरुवार को डीबी एमिनेंस अवॉर्ड के सातवें सीजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण...

अजमेर दरगाह पहुंचे बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख:पत्नी जीनेलिया-बच्चों संग की जियारत, फैंस में सेल्फी लेने की होड़

October 23, 2026/
10:11 am

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख शुक्रवार को अपनी पत्नी जेनेलिया देशमुख और बच्चों सहित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

शक्ति कपूर अपनी मौत की अफवाह पर भड़के:बोले- मैं बिल्कुल ठीक और खुश हूं, फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा

शक्ति कपूर अपनी मौत की अफवाह पर भड़के:बोले- मैं बिल्कुल ठीक और खुश हूं, फेक न्यूज फैलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के पिता और दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर अपनी मौत की फर्जी खबरों को लेकर भड़क गए हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाहें उड़ रही थीं, जिससे एक्टर परेशान हो गए थे। अब शक्ति कपूर ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने बताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और ऐसी हरकत करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे। कहा- मैं स्वस्थ और खुश हूं
शक्ति कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे काफी फिट नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर ने कहा, “सभी को नमस्कार, मेरी मौत की अफवाह पूरी तरह झूठी है। मैं स्वस्थ और खुश हूं। प्लीज इसे इग्नोर करें। मैं इसकी शिकायत करने जा रहा हूं, लेकिन ये ठीक नहीं है।” उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की फर्जी खबरें फैलाना अच्छी बात नहीं है और इससे परिवार और चाहने वालों को मानसिक तनाव होता है। अस्पताल जाने के बाद शुरू हुई थी चर्चा
शक्ति कपूर के स्वास्थ्य को लेकर अटकलें इस साल की शुरुआत में तब शुरू हुई थीं, जब उन्हें बेटी श्रद्धा कपूर के साथ एक अस्पताल के बाहर देखा गया था। उस वक्त श्रद्धा वहां मौजूद पैपराजी पर काफी भड़क गई थीं। श्रद्धा का गुस्सा देख सोशल मीडिया पर यह चर्चा होने लगी थी कि शायद शक्ति कपूर की तबीयत काफी ज्यादा खराब है। मेरे हसबैंड की बीवी में आए नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो शक्ति कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में देखा गया था। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में थे। हालांकि, बड़े सितारों के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। शक्ति कपूर काफी समय से लाइमलाइट और सोशल मीडिया से दूर हैं।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket