Tuesday, 24 Nov 2026 | 11:46 PM

Trending :

मिल गया सुबह का सुपर ड्रिंक! एनर्जी, वजन और पेट रोग में रामबाण, जानें All-in-One लौकी जूस के फायदे

त्वचा और बालों

Last Updated:

लौकी का जूस, जो अपने आप में औषधीय गुणों से भरपूर हैं, लेकिन आज हम आपको बलिया के खास लौकी जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी संजीवनी से कम नहीं है. जी हां लौकी, आंवला, कच्ची हल्दी, थोड़ी मात्रा में हरा धनिया और हरा पुदीना का मेल अनेक रोगों में रामबाण सिद्ध हो सकता हैं. आगे विस्तार से जानिए…

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, लौकी का जूस त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन त्वचा को निखारकर उसे चमकदार बनाते हैं. साथ ही, यह बालों की जड़ों को मजबूत कर उनके झड़ने को कम करने में मदद करता है, जिससे प्राकृतिक स्वास्थ्य बेहतर होता है.

बलिया में खेती

जनपद बलिया के द्वाबा क्षेत्र में लौकी की बहुल मात्रा में खेती की जाती है, जहां से यह देश-विदेश तक भेजी जाती है. यही वजह है कि यहां की लौकी के सेवन का अलग ही महत्व है. बलिया शहर में एक ऐसी दुकान भी है, जहां इससे बने खास जूस मिलते हैं. ग्रेजुएट दुकानदार राज प्रकाश के अनुसार, उनकी यह दुकान श्री राम जानकी मंदिर, आर्य समाज रोड के ठीक सामने ‘प्रकाश जी जूस कॉर्नर’ नाम से स्थित है.

सेवन और सावधानी

लौकी के जूस का सेवन करते समय सावधानी रखना बहुत जरूरी है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लौकी कड़वी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि कड़वी लौकी का जूस हानिकारक हो सकता है. इसलिए सेवन से पहले इसका स्वाद जरूर जांच लें. इसे सुबह खाली पेट पीना अधिक लाभकारी माना जाता है और एक बार में सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए. मरीजों को बिना चिकित्सक की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पाचन तंत्र

लौकी का जूस पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी असरदार माना जाता है. इसके नियमित सेवन से गैस, कब्ज, एसिडिटी और जलन जैसी पेट की समस्याओं में राहत मिल सकती है. यह आंतों को साफ रखने में सहायक होता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और शरीर को पूरा पोषण मिल पाता है.

लौकी का जूस

यह खास लौकी का जूस शरीर को अंदर से साफ करने में असरदार माना जाता है. यह डिटॉक्स प्रक्रिया को सपोर्ट करता है, जिससे शरीर में जमा विषैले तत्व बाहर निकलने में मदद मिलती है. इससे लीवर की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है और सूजन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. इसके चलते शरीर हल्का और अधिक ऊर्जावान महसूस करता है.

हृदय स्वास्थ्य

लौकी का जूस हृदय स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है. लौकी अपने आप में औषधीय गुणों से भरपूर होती है. इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है और शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है. इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है.

जूस को बनाना

लौकी के जूस को बनाना आसान है. इसके लिए एक कप कटी हुई लौकी, एक आंवला, एक इंच कच्ची हल्दी, थोड़ी मात्रा में हरा धनिया और पुदीना लिया जाता है. इन्हें पानी के साथ ब्लेंड कर छान लेना चाहिए. स्वाद के लिए इसमें नींबू का रस या काला नमक मिलाया जा सकता है, जिससे इसका स्वाद और भी ताजगी भरा हो जाता है.

आंवला, कच्ची हल्दी, पुदीना और हरा धनिया

दुकानदार राज प्रकाश के अनुसार, जब इसमें आंवला, कच्ची हल्दी, पुदीना और हरा धनिया मिलाया जाता है, तो यह एक शक्तिशाली डिटॉक्स ड्रिंक बन जाता है. आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. कच्ची हल्दी में कई गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं. यह मिश्रण शरीर को अंदर से मजबूत बनाने की क्षमता रखता है.

वजन घटाना

लौकी का जूस वजन घटाने की चाह रखने वालों के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और अनावश्यक भूख नहीं लगती. इसके नियमित सेवन से वजन नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
New Zealand vs South Africa Live Score, 5th T20I: Follow latest updates from the 5th match of the series from Christchurch's Hagley Oval. (X)

March 25, 2026/
4:57 pm

आखरी अपडेट:मार्च 25, 2026, 16:57 IST कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की टिप्पणी तब आई जब विपक्ष ने बताया कि उन्होंने...

नरसिंहपुर में पोषण पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम:रेलवे अस्पताल और स्टेशन परिसर में लगा स्वास्थ्य शिविर

April 23, 2026/
3:57 pm

नरसिंहपुर जिले में गुरुवार को पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत रेलवे अस्पताल और रेलवे स्टेशन परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए...

भोपाल में जीएसटी नियमों में सख्ती:सिर्फ नंबर या नाम के आधार पर नहीं रोके जाएंगे मालवाहक वाहन; जानकारी देना होगी

May 1, 2026/
12:05 am

मध्यप्रदेश में अब व्यापारियों के माल से भरे वाहनों को मनमाने ढंग से रोकना आसान नहीं होगा। कमर्शियल टैक्स विभाग...

ईडी अभिषेक बनर्जी सहित टीएमसी नेताओं के खिलाफ तीन मामलों में आरोपपत्र दायर करने के लिए तैयार है: सूत्र

June 24, 2026/
5:49 pm

सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय टीएमसी नेताओं के खिलाफ तीन मामलों में आरोपपत्र दायर करने के लिए तैयार है, जिसमें...

DRDO Internship & SGPGIMS Recruitment

May 25, 2026/
8:00 pm

21 मिनट पहले कॉपी लिंक आज की सरकारी नौकरी में जानकारी DRDO में 20 इंटर्नशिप की भर्ती और संजय गांधी...

पनागर-आड़ेगांवकला में आग से 90 एकड़ फसल जली:अधिकारियों ने खेत जाकर आकलन किया; 35 किसानों का सर्वे पूरा, क्षतिपूर्ति की तैयारी

March 30, 2026/
7:20 am

नरसिंहपुर जिले के सालीचौका चौकी क्षेत्र के पनागर और आड़ेगांवकला गांवों में आगजनी से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे...

शाजापुर में अनियंत्रित होकर कार खंभे से टकराई:बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा

April 5, 2026/
9:18 pm

शाजापुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 8 बजे एक सड़क हादसा हो गया। धोबी चौराहे रोड...

एपल के एप स्टोर पर वापस लौटा टेलीग्राम:'पेज नॉट फाउंड' का मैसेज दिखने के बाद रिस्टोर हुआ; जल्द सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा

August 4, 2026/
8:56 am

टेलीग्राम एपल स्टोर पर वापस आ गया है। टेलीग्राम ने सर्विस रिस्टोर होने की जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि...

राजनीति

मिल गया सुबह का सुपर ड्रिंक! एनर्जी, वजन और पेट रोग में रामबाण, जानें All-in-One लौकी जूस के फायदे

त्वचा और बालों

Last Updated:

लौकी का जूस, जो अपने आप में औषधीय गुणों से भरपूर हैं, लेकिन आज हम आपको बलिया के खास लौकी जूस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी संजीवनी से कम नहीं है. जी हां लौकी, आंवला, कच्ची हल्दी, थोड़ी मात्रा में हरा धनिया और हरा पुदीना का मेल अनेक रोगों में रामबाण सिद्ध हो सकता हैं. आगे विस्तार से जानिए…

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, लौकी का जूस त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन त्वचा को निखारकर उसे चमकदार बनाते हैं. साथ ही, यह बालों की जड़ों को मजबूत कर उनके झड़ने को कम करने में मदद करता है, जिससे प्राकृतिक स्वास्थ्य बेहतर होता है.

बलिया में खेती

जनपद बलिया के द्वाबा क्षेत्र में लौकी की बहुल मात्रा में खेती की जाती है, जहां से यह देश-विदेश तक भेजी जाती है. यही वजह है कि यहां की लौकी के सेवन का अलग ही महत्व है. बलिया शहर में एक ऐसी दुकान भी है, जहां इससे बने खास जूस मिलते हैं. ग्रेजुएट दुकानदार राज प्रकाश के अनुसार, उनकी यह दुकान श्री राम जानकी मंदिर, आर्य समाज रोड के ठीक सामने ‘प्रकाश जी जूस कॉर्नर’ नाम से स्थित है.

सेवन और सावधानी

लौकी के जूस का सेवन करते समय सावधानी रखना बहुत जरूरी है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लौकी कड़वी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि कड़वी लौकी का जूस हानिकारक हो सकता है. इसलिए सेवन से पहले इसका स्वाद जरूर जांच लें. इसे सुबह खाली पेट पीना अधिक लाभकारी माना जाता है और एक बार में सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए. मरीजों को बिना चिकित्सक की सलाह के इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पाचन तंत्र

लौकी का जूस पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी असरदार माना जाता है. इसके नियमित सेवन से गैस, कब्ज, एसिडिटी और जलन जैसी पेट की समस्याओं में राहत मिल सकती है. यह आंतों को साफ रखने में सहायक होता है, जिससे पाचन बेहतर होता है और शरीर को पूरा पोषण मिल पाता है.

लौकी का जूस

यह खास लौकी का जूस शरीर को अंदर से साफ करने में असरदार माना जाता है. यह डिटॉक्स प्रक्रिया को सपोर्ट करता है, जिससे शरीर में जमा विषैले तत्व बाहर निकलने में मदद मिलती है. इससे लीवर की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है और सूजन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. इसके चलते शरीर हल्का और अधिक ऊर्जावान महसूस करता है.

हृदय स्वास्थ्य

लौकी का जूस हृदय स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है. लौकी अपने आप में औषधीय गुणों से भरपूर होती है. इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है और शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है. इसके नियमित सेवन से दिल से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है.

जूस को बनाना

लौकी के जूस को बनाना आसान है. इसके लिए एक कप कटी हुई लौकी, एक आंवला, एक इंच कच्ची हल्दी, थोड़ी मात्रा में हरा धनिया और पुदीना लिया जाता है. इन्हें पानी के साथ ब्लेंड कर छान लेना चाहिए. स्वाद के लिए इसमें नींबू का रस या काला नमक मिलाया जा सकता है, जिससे इसका स्वाद और भी ताजगी भरा हो जाता है.

आंवला, कच्ची हल्दी, पुदीना और हरा धनिया

दुकानदार राज प्रकाश के अनुसार, जब इसमें आंवला, कच्ची हल्दी, पुदीना और हरा धनिया मिलाया जाता है, तो यह एक शक्तिशाली डिटॉक्स ड्रिंक बन जाता है. आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. कच्ची हल्दी में कई गुण होते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं. यह मिश्रण शरीर को अंदर से मजबूत बनाने की क्षमता रखता है.

वजन घटाना

लौकी का जूस वजन घटाने की चाह रखने वालों के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसमें कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और अनावश्यक भूख नहीं लगती. इसके नियमित सेवन से वजन नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है.

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket