Tuesday, 22 Sep 2026 | 10:29 PM

Trending :

'उरी' एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा से बदसलूकी:डिलीवरी बॉय ने घर पर दीं गालियां, मामला बढ़ने पर बुलानी पड़ी पुलिस; ब्लिंकिट से भी की शिकायत

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फेम एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा ने अपने साथ हुई एक डरावनी घटना का खुलासा किया है। रीवा ने बताया कि 10 दिन पहले एक ऑनलाइन डिलीवरी एजेंट ने उनके और उनके परिवार के साथ बदतमीजी की और गालियां दीं। मामला इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव के लिए मुंबई पुलिस को बुलाना पड़ा। एक्ट्रेस ने अब इस पूरी घटना को सार्वजनिक करते हुए कंपनी की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं। डोरस्टेप से शुरू हुआ विवाद
यह घटना 26 अप्रैल की दोपहर करीब 3:30 बजे की है। रीवा के मुताबिक, जब ब्लिंकिट का डिलीवरी एजेंट ऑर्डर लेकर पहुंचा, तो शुरुआत से ही उसका व्यवहार ठीक नहीं था। रीवा ने बताया, “उसका टोन काफी रूड और अनुचित था। जब मैंने जवाब दिया, तो स्थिति और खराब हो गई। मेरी मां (निशा अरोड़ा) ने दखल दिया और शांति से मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन डिलीवरी एजेंट लगातार बदतमीजी करता रहा।” गालियां दीं, बिना उकसावे के किया दुर्व्यवहार
रीवा ने आरोप लगाया कि डिलीवरी एजेंट का गुस्सा घर के दरवाजे पर ही शांत नहीं हुआ। जब वह वहां से जा रहा था, तब लिफ्ट में रीवा की बहन को वह दोबारा मिला। रीवा ने बताया, मना करने के बावजूद वह लगातार गंदी और भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। हमें लगा कि उसने हद पार कर दी है। बिना किसी उकसावे के हमारे प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। यह सिर्फ एक बार की बात नहीं थी, वह बार-बार ऐसा ही बोल रहा था। पुलिस ने लिया एक्शन
जब एजेंट ने परिसर छोड़ने की कोशिश की, तो रीवा और उनका परिवार उसके पीछे नीचे तक गया और उसे जाने से रोका। रीवा ने तुरंत मुंबई पुलिस को फोन किया। एक्ट्रेस ने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा, “पुलिस ने बहुत तेजी से रिस्पॉन्स दिया और तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। उस वक्त मामले को पुलिस ने संभाल लिया था और अब यह कानूनी माध्यमों से आगे बढ़ रहा है।” इन बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं रीवा
रीवा अरोड़ा ने विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह सलमान खान की ‘भारत’ और जान्हवी कपूर की ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ जैसी बड़ी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
गुजरात निकाय चुनाव- 10,050 सीटों में 732 निर्विरोध चुने गए:भाजपा 712 पर आगे; कांग्रेस ने गांधीनगर जिला पंचायत सीट जीती

April 28, 2026/
10:33 am

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के मंगलवार को वोटों की गिनती जारी है। 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला...

Australia Khalistani and BJP Supporter Face-off Over Satluj Movie

July 15, 2026/
9:24 am

ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तान समर्थक और बीजेपी सपोर्टर सिखों में बहस होती हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे के...

मंडला में 8 एकड़ गेहूं की फसल जली:शॉर्ट सर्किट से तिन्दुआ बम्हनी में हादसा; प्रशासनिक अमले ने शुरू किया सर्वे

April 8, 2026/
8:26 pm

मंडला जिले की नैनपुर तहसील के ग्राम तिन्दुआ बम्हनी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से 8 एकड़ में खड़ी...

खजुराहो में पारा 43.2°C, भोपाल-इंदौर से गर्म जबलपुर:MP के 9 शहरों में 42 डिग्री से ज्यादा; 16 जिलों में आज लू का अलर्ट

April 18, 2026/
5:05 am

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को सीजन में पहली बार टेम्पेरेचर 43.2 डिग्री...

‘पापा, शो देखने आओगे? गालियां हैं’:समय रैना ने पिता को रात के 4 बजे किया मैसेज, जवाब सुनकर दर्शक हंस पड़े

April 11, 2026/
3:32 pm

कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में बताया कि उनके शो ‘स्टिल अलाइव’ में गालियां होने के कारण वह पिता...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

'उरी' एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा से बदसलूकी:डिलीवरी बॉय ने घर पर दीं गालियां, मामला बढ़ने पर बुलानी पड़ी पुलिस; ब्लिंकिट से भी की शिकायत

'उरी' एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा से बदसलूकी:डिलीवरी बॉय ने घर पर दीं गालियां, मामला बढ़ने पर बुलानी पड़ी पुलिस; ब्लिंकिट से भी की शिकायत

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ फेम एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा ने अपने साथ हुई एक डरावनी घटना का खुलासा किया है। रीवा ने बताया कि 10 दिन पहले एक ऑनलाइन डिलीवरी एजेंट ने उनके और उनके परिवार के साथ बदतमीजी की और गालियां दीं। मामला इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव के लिए मुंबई पुलिस को बुलाना पड़ा। एक्ट्रेस ने अब इस पूरी घटना को सार्वजनिक करते हुए कंपनी की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं। डोरस्टेप से शुरू हुआ विवाद
यह घटना 26 अप्रैल की दोपहर करीब 3:30 बजे की है। रीवा के मुताबिक, जब ब्लिंकिट का डिलीवरी एजेंट ऑर्डर लेकर पहुंचा, तो शुरुआत से ही उसका व्यवहार ठीक नहीं था। रीवा ने बताया, “उसका टोन काफी रूड और अनुचित था। जब मैंने जवाब दिया, तो स्थिति और खराब हो गई। मेरी मां (निशा अरोड़ा) ने दखल दिया और शांति से मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन डिलीवरी एजेंट लगातार बदतमीजी करता रहा।” गालियां दीं, बिना उकसावे के किया दुर्व्यवहार
रीवा ने आरोप लगाया कि डिलीवरी एजेंट का गुस्सा घर के दरवाजे पर ही शांत नहीं हुआ। जब वह वहां से जा रहा था, तब लिफ्ट में रीवा की बहन को वह दोबारा मिला। रीवा ने बताया, मना करने के बावजूद वह लगातार गंदी और भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। हमें लगा कि उसने हद पार कर दी है। बिना किसी उकसावे के हमारे प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। यह सिर्फ एक बार की बात नहीं थी, वह बार-बार ऐसा ही बोल रहा था। पुलिस ने लिया एक्शन
जब एजेंट ने परिसर छोड़ने की कोशिश की, तो रीवा और उनका परिवार उसके पीछे नीचे तक गया और उसे जाने से रोका। रीवा ने तुरंत मुंबई पुलिस को फोन किया। एक्ट्रेस ने पुलिस की तारीफ करते हुए कहा, “पुलिस ने बहुत तेजी से रिस्पॉन्स दिया और तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। उस वक्त मामले को पुलिस ने संभाल लिया था और अब यह कानूनी माध्यमों से आगे बढ़ रहा है।” इन बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं रीवा
रीवा अरोड़ा ने विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह सलमान खान की ‘भारत’ और जान्हवी कपूर की ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ जैसी बड़ी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket