Tuesday, 22 Sep 2026 | 09:02 PM

Trending :

अल्लू अर्जुन की पत्नी पीड़ित परिवार से मिलीं:पुष्पा 2 के प्रीमियर में भगदड़ में घायल बच्चे के इलाज और पढ़ाई में मदद का भरोसा दिया

फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में घायल हुए बच्चे के परिवार से हाल ही में अल्लू अर्जुन के पिता और पत्नी ने मुलाकात की। अल्लू अरविंद और स्नेहा रेड्डी घायल बच्चे श्रीतेज के घर पहुंचे। अल्लू अरविंद और स्नेहा ने श्रीतेज की हेल्थ को लेकर जानकारी ली, परिवार के साथ समय बिताया और इलाज के दौरान हर संभव मदद जारी रखने का भरोसा दिया। मुलाकात के दौरान अल्लू अरविंद ने श्रीतेज की छोटी बहन की पढ़ाई का खर्च उठाने का भी वादा किया। अल्लू परिवार और पुष्पा 2 से जुड़ा प्रोडक्शन बैनर हादसे के बाद से ही श्रीतेज के इलाज का खर्च उठा रहा है। रिहैबिलिटेशन और लंबे इलाज के दौरान यह सहायता अब भी जारी है। अल्लू अर्जुन और फिल्म की टीम ने 2 करोड़ रुपए की मदद की प्रोड्यूसर दिल राजू ने बताया था कि परिवार की मदद के लिए ₹2 करोड़ जमा किए गए थे। अल्लू अर्जुन ने ₹1 करोड़ दिए, जबकि डायरेक्टर सुकुमार और फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से हर एक ने ₹50 लाख दिए थे। भगदड़ में मां की मौत, बेटा घायल 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान 9 साल के श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी मां रेवती की मौत हो गई थी। श्रीतेज को गंभीर हालत में अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था। लंबे समय तक वह बेहोश रहे और बाद में उन्हें सांस लेने में दिक्कत और गंभीर न्यूरोलॉजिकल दिक्कतें हुईं, जिसके कारण कई हफ्तों तक वेंटिलेटर सपोर्ट देना पड़ा। करीब पांच महीने तक आईसीयू में रहने के बाद अप्रैल 2025 में श्रीतेज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उन्हें आगे के न्यूरोलॉजिकल इलाज के लिए रामगोपालपेट के एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में शिफ्ट किया गया। इससे पहले 2025 में उनके पिता मोगडमपल्ली भास्कर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा था, ‘श्रीतेज की हेल्थ में अभी बहुत कम सुधार हुआ है। वह हमें पहचानने में भी दिक्कत महसूस करते हैं। ज्यादातर समय वह बिना किसी भाव के देखते रहते हैं। फिलहाल उनकी स्पीच और स्वैलोइंग थेरेपी चल रही है। हमें उनकी रिकवरी की उम्मीद है।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लेटेस्ट टॉप अपडेट

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
एसआई भर्ती री-एग्जाम: 2021 के सभी कैंडिडेट्स को मिलेगा मौका:8 से 22 जुलाई तक आवेदन अपडेट करने होंगे, ओटीपी से सत्यापन नहीं किया तो आवेदन नहीं होगा स्वीकार

July 7, 2026/
11:54 am

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने 20 सितंबर 2026 को प्रस्तावित एसआई भर्ती-2021 की पुनः परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला...

रायता रेसिपी: सिर्फ 5 मिनट में बोरिंग दाल-रोटी को बनाएं लाजवाब, साथ में बनाएं ये मिक्स वेज रायता; बनाना बेहद आसान और टेटे-स्टार्टमात है बे-इमारत

April 1, 2026/
10:17 pm

मिक्स वेज रायता रेसिपी: अगर आप भी रोजाना एक ही तरह का खाना बोर हो गए हैं तो एक छोटा...

Starting from 2026, CBSE has introduced a two-exam system for Class 10 students.(Representative/File Photo)

June 16, 2026/
10:07 am

आखरी अपडेट:16 जून, 2026, 10:07 IST जून 2022 में, एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की राजनीति में सबसे बड़े विद्रोहों में...

स्पोर्ट्स अपडेट:वैभव के डेब्यू को लेकर यूरोप में क्रेज, टिकटों की भारी डिमांड

June 24, 2026/
12:59 pm

15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के आयरलैंड के खिलाफ संभावित इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर यूरोप में जबरदस्त उत्साह...

धनबाद-कोयला खदान में स्लरी ढहने से 4 मजदूरों की मौत:कोल वाशरी में स्लरी लोडिंग कर रहे थे, मलबे का बड़ा हिस्सा गिरने से हादसा

May 2, 2026/
7:18 pm

झारखंड के धनबाद में शनिवार को कोयला स्लरी (कोयले का पाउडर) धंस गई, जिससे 4 मजदूरों की मौत हो गई।...

टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी के साथ विलय का बचाव किया, दो-तिहाई नियम का हवाला दिया

June 15, 2026/
4:17 pm

सीएनएन-न्यूज18 से बात करते हुए टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी के साथ विलय का बचाव करते हुए...

अश्लील गाने के विवाद में नोरा की मुश्किल बढ़ी:पेश न होने पर महिला आयोग भड़का, संजय दत्त को भी 8 अप्रैल को पेश होने का समन

April 7, 2026/
12:33 pm

केडी: द डेविल के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ विवाद में सफाई के बावजूद नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ती दिख रही...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

अल्लू अर्जुन की पत्नी पीड़ित परिवार से मिलीं:पुष्पा 2 के प्रीमियर में भगदड़ में घायल बच्चे के इलाज और पढ़ाई में मदद का भरोसा दिया

अल्लू अर्जुन की पत्नी पीड़ित परिवार से मिलीं:पुष्पा 2 के प्रीमियर में भगदड़ में घायल बच्चे के इलाज और पढ़ाई में मदद का भरोसा दिया

फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ में घायल हुए बच्चे के परिवार से हाल ही में अल्लू अर्जुन के पिता और पत्नी ने मुलाकात की। अल्लू अरविंद और स्नेहा रेड्डी घायल बच्चे श्रीतेज के घर पहुंचे। अल्लू अरविंद और स्नेहा ने श्रीतेज की हेल्थ को लेकर जानकारी ली, परिवार के साथ समय बिताया और इलाज के दौरान हर संभव मदद जारी रखने का भरोसा दिया। मुलाकात के दौरान अल्लू अरविंद ने श्रीतेज की छोटी बहन की पढ़ाई का खर्च उठाने का भी वादा किया। अल्लू परिवार और पुष्पा 2 से जुड़ा प्रोडक्शन बैनर हादसे के बाद से ही श्रीतेज के इलाज का खर्च उठा रहा है। रिहैबिलिटेशन और लंबे इलाज के दौरान यह सहायता अब भी जारी है। अल्लू अर्जुन और फिल्म की टीम ने 2 करोड़ रुपए की मदद की प्रोड्यूसर दिल राजू ने बताया था कि परिवार की मदद के लिए ₹2 करोड़ जमा किए गए थे। अल्लू अर्जुन ने ₹1 करोड़ दिए, जबकि डायरेक्टर सुकुमार और फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से हर एक ने ₹50 लाख दिए थे। भगदड़ में मां की मौत, बेटा घायल 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान 9 साल के श्रीतेज गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी मां रेवती की मौत हो गई थी। श्रीतेज को गंभीर हालत में अस्पताल के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था। लंबे समय तक वह बेहोश रहे और बाद में उन्हें सांस लेने में दिक्कत और गंभीर न्यूरोलॉजिकल दिक्कतें हुईं, जिसके कारण कई हफ्तों तक वेंटिलेटर सपोर्ट देना पड़ा। करीब पांच महीने तक आईसीयू में रहने के बाद अप्रैल 2025 में श्रीतेज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उन्हें आगे के न्यूरोलॉजिकल इलाज के लिए रामगोपालपेट के एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में शिफ्ट किया गया। इससे पहले 2025 में उनके पिता मोगडमपल्ली भास्कर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा था, ‘श्रीतेज की हेल्थ में अभी बहुत कम सुधार हुआ है। वह हमें पहचानने में भी दिक्कत महसूस करते हैं। ज्यादातर समय वह बिना किसी भाव के देखते रहते हैं। फिलहाल उनकी स्पीच और स्वैलोइंग थेरेपी चल रही है। हमें उनकी रिकवरी की उम्मीद है।’

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

लेटेस्ट टॉप अपडेट

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket