Sunday, 08 Nov 2026 | 09:17 AM

Trending :

Total Income ₹1.40 Lakh Cr, Profit ₹19,684 Cr, Stock 32% Return

  • Hindi News
  • Business
  • SBI Q4FY26 Results: Total Income ₹1.40 Lakh Cr, Profit ₹19,684 Cr, Stock 32% Return

मुंबई20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के सबसे बड़े सरकारी लेंडर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में ₹19,684 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन मुनाफा हुआ। सालाना आधार पर यह 5.58% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में SBI को ₹18,642 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

जनवरी-मार्च (Q4FY26) तिमाही में स्टेट बैंक की टोटल इनकम 1.40 लाख करोड़ रुपए रही। पिछले साल की समान तिमाही में यह 1.44 लाख करोड़ रुपए थी। सालाना आधार पर यह 2.7% घटी है।

वहीं चौथी तिमाही में SBI की इंटरेस्ट अर्निंग 1.23 लाख करोड़ रुपए रही। पिछले साल की समान तिमाही में यह 1.19 लाख करोड़ रुपए थी। सालाना आधार पर यह 3.36% बढ़ी है।

नेट NPA 4.25% कम होकर ₹18,830 करोड़ रहा

चौथी तिमाही (Q4FY26) के दौरान बैंक का स्टैंडअलोन नेट NPA यानी नॉन परफॉर्मिंग एसेट 4.25% कम होकर 18,830 करोड़ रुपए रह गया है। जनवरी-मार्च 2025 के दौरान यह 19,666 करोड़ रुपए था।

बैंक अपने निवेशकों को ₹17.35 प्रति शेयर डिविडेंड देगा

रिजल्ट के साथ ही बैंक ने अपने निवेशकों के लिए ₹17.35 प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा भी की है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 मई और पे-आउट डेट 4 जून 2026 तय की गई है। कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा अपने शेयरधारकों के देती हैं, इसे डिविडेंड या लाभांश कहा जाता है।

क्या होता है स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड?

कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक सेगमेंट या यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।

वापस नहीं मिली राशि NPA हो जाती है

NPA यानी नॉन-परफॉर्मिंग असेट एक ऐसा बैंक लोन या क्रेडिट होता है, जिसका भुगतान उधार लेने वाला व्यक्ति या संस्था समय पर नहीं कर पाता। आसान भाषा में, अगर कोई व्यक्ति या कंपनी बैंक से लिया गया कर्ज (लोन) की किस्त या ब्याज 90 दिन या उससे ज्यादा समय तक नहीं चुकाता, तो वह लोन NPA बन जाता है।

इससे बैंक को नुकसान होता है, क्योंकि उस पैसे की वसूली मुश्किल हो जाती है। मान लीजिए, आपने बैंक से 10 लाख का लोन लिया और 3 महीने से ज्यादा समय तक उसकी EMI नहीं भरी, तो वह लोन NPA माना जाएगा।

SBI के शेयर ने एक साल में 32% रिटर्न दिया

शुक्रवार को SBI का शेयर 6.74% गिरकर 1,018.40 रुपए पर बंद हुआ। एक महीने में यह 4% और एक साल में 32% चढ़ा है। बीते 6 महीने में बैंक का शेयर 7% से ज्यादा चढ़ा है। SBI का मार्केट कैप 9.41 लाख करोड़ रुपए है।

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है SBI

SBI देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। SBI में सरकार की 55.5% हिस्सेदारी है। 1 जुलाई 1955 को इसकी स्थापना हुई थी। बैंक का मुख्यालय मुंबई में है।

वहीं बैंक की 22,500 से ज्यादा ब्रांच और 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। बैंक दुनिया के 29 देशों में काम करता है। भारत के बाहर इसकी 241 ब्रांच हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सच्चाई की दहाड़

ब्रेकिंग खबरें सीधे अपने ईमेल पर पाने के लिए रजिस्टर करें।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets
ask search icon

April 13, 2026/
5:11 pm

Last Updated:April 13, 2026, 17:11 IST भिंडी भारतीय रसोई की सबसे पसंदीदा सब्जियों में से एक है, लेकिन इसे पकाते...

हैदराबाद ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 200+ स्कोर बनाए:कोहली की टी-20 में 211वीं बार फिफ्टी पार्टनरशिप, विराट-हेड ने हाथ नहीं मिलाया; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

May 23, 2026/
4:30 am

सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हरा दिया। मैच में...

सूर्या बोले– अभिषेक के फॉर्म की चिंता न करें:उनकी चिंता करें, जिसके खिलाफ उनका बल्ला चलेगा; वर्ल्डकप के तीनों मैच में 0 पर आउट हुए

February 21, 2026/
5:25 pm

टी-20 वर्ल्ड कप के तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट हुए टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा के सपोर्ट...

'मुसलमानों ने ममता को चुना, गरीबों ने मुझे जिताया', भवानीपुर में जीत के बाद बोले शुभेंदु अधिकारी

May 4, 2026/
10:30 pm

पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ी हैं। बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने 15,105 सीटों के...

अहमदाबाद की पिच सेमीफाइनल की तरह बैटिंग फ्रेंडली होगी:स्पिन कम, पेस और बाउंस ज्यादा; फाइनल में रिचर्ड इलिंगवर्थ अंपायरिंग करेंगे

March 7, 2026/
9:10 am

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल बैटिंग फ्रेंडली पिच पर होगा। ESPN के मुताबिक अहमदाबाद के...

सूरत में एक मकान में आग से 5 की मौत:घर में भर रखा था 10 टन साड़ियों का स्टॉक, पैदल चलने तक की जगह नहीं थी

March 31, 2026/
1:24 pm

सूरत18 घंटे पहले कॉपी लिंक गुजरात के सूरत में एक मकान में मंगलवार दोपहर को आग लगने से 5 लोगों...

Allu Arjun Praises Dhruva 2

March 19, 2026/
10:25 am

3 मिनट पहले कॉपी लिंक साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद इसकी तारीफ की। उन्होंने...

जॉब - शिक्षा

राजनीति

Total Income ₹1.40 Lakh Cr, Profit ₹19,684 Cr, Stock 32% Return

Total Income ₹1.40 Lakh Cr, Profit ₹19,684 Cr, Stock 32% Return
  • Hindi News
  • Business
  • SBI Q4FY26 Results: Total Income ₹1.40 Lakh Cr, Profit ₹19,684 Cr, Stock 32% Return

मुंबई20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के सबसे बड़े सरकारी लेंडर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में ₹19,684 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन मुनाफा हुआ। सालाना आधार पर यह 5.58% बढ़ा है। पिछले साल की समान तिमाही में SBI को ₹18,642 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

जनवरी-मार्च (Q4FY26) तिमाही में स्टेट बैंक की टोटल इनकम 1.40 लाख करोड़ रुपए रही। पिछले साल की समान तिमाही में यह 1.44 लाख करोड़ रुपए थी। सालाना आधार पर यह 2.7% घटी है।

वहीं चौथी तिमाही में SBI की इंटरेस्ट अर्निंग 1.23 लाख करोड़ रुपए रही। पिछले साल की समान तिमाही में यह 1.19 लाख करोड़ रुपए थी। सालाना आधार पर यह 3.36% बढ़ी है।

नेट NPA 4.25% कम होकर ₹18,830 करोड़ रहा

चौथी तिमाही (Q4FY26) के दौरान बैंक का स्टैंडअलोन नेट NPA यानी नॉन परफॉर्मिंग एसेट 4.25% कम होकर 18,830 करोड़ रुपए रह गया है। जनवरी-मार्च 2025 के दौरान यह 19,666 करोड़ रुपए था।

बैंक अपने निवेशकों को ₹17.35 प्रति शेयर डिविडेंड देगा

रिजल्ट के साथ ही बैंक ने अपने निवेशकों के लिए ₹17.35 प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा भी की है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 16 मई और पे-आउट डेट 4 जून 2026 तय की गई है। कंपनियां अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा अपने शेयरधारकों के देती हैं, इसे डिविडेंड या लाभांश कहा जाता है।

क्या होता है स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड?

कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक सेगमेंट या यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है।

वापस नहीं मिली राशि NPA हो जाती है

NPA यानी नॉन-परफॉर्मिंग असेट एक ऐसा बैंक लोन या क्रेडिट होता है, जिसका भुगतान उधार लेने वाला व्यक्ति या संस्था समय पर नहीं कर पाता। आसान भाषा में, अगर कोई व्यक्ति या कंपनी बैंक से लिया गया कर्ज (लोन) की किस्त या ब्याज 90 दिन या उससे ज्यादा समय तक नहीं चुकाता, तो वह लोन NPA बन जाता है।

इससे बैंक को नुकसान होता है, क्योंकि उस पैसे की वसूली मुश्किल हो जाती है। मान लीजिए, आपने बैंक से 10 लाख का लोन लिया और 3 महीने से ज्यादा समय तक उसकी EMI नहीं भरी, तो वह लोन NPA माना जाएगा।

SBI के शेयर ने एक साल में 32% रिटर्न दिया

शुक्रवार को SBI का शेयर 6.74% गिरकर 1,018.40 रुपए पर बंद हुआ। एक महीने में यह 4% और एक साल में 32% चढ़ा है। बीते 6 महीने में बैंक का शेयर 7% से ज्यादा चढ़ा है। SBI का मार्केट कैप 9.41 लाख करोड़ रुपए है।

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है SBI

SBI देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। SBI में सरकार की 55.5% हिस्सेदारी है। 1 जुलाई 1955 को इसकी स्थापना हुई थी। बैंक का मुख्यालय मुंबई में है।

वहीं बैंक की 22,500 से ज्यादा ब्रांच और 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहक हैं। बैंक दुनिया के 29 देशों में काम करता है। भारत के बाहर इसकी 241 ब्रांच हैं।

खबरें और भी हैं…
WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हेल्थ & फिटनेस

विज्ञापन

राजनीति

ग्लोबल करेंसी अपडेट

Provided by IFC Markets

Live Cricket